निगमकर्मी को थप्पड़ मारने वाली सोनिला मिमरोट बाहर, प्रह्लाद पांडे जेल में, आज लगी याचिका
Sanjay Gupta | Updated:
निगमकर्मी थप्पड़ कांड में नया मोड़ सामने आया है। निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट रिहा हो गई हैं। वहीं, प्रहलाद पांडे जेल में हैं।
इंदौर के सब्जी मंडी विवाद में 25 नवंबर यानी बुधवार को निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट सहित सात पर केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने मिमरोट, प्रह्लाद पांडे और अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब इस मामले में सोनिला मिमरोट और तीन अन्य महिलाओं को जिला कोर्ट से जमानत मिल गई है। हालांकि, प्रह्लाद पांडे अभी भी जेल में हैं।
इंदौर में 25 नवंबर बुधवार को सब्जी मंडी को लेकर भारी बवाल हुआ। इस दौरान निगमकर्मी सचिन बमनेरे को सोनिला मिमरोट ने थप्पड़ जड़ दिया। घटना के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। निगमकर्मी की शिकायत पर सोनिला मिमरोट और राजनीतिक एक्टिविस्ट प्रह्लाद पांडे सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों में सब्जी विक्रेता रक्षा गोडके, गायत्री खोटे, अमित माटेजा, अतुल दावरे और सोना चौधरी भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शासकीय काम में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराएं लगाई हैं।
सोनिला मिमरोट और अन्य को बुधवार, 25 नवंबर को कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया था। इसके बाद 26 नवंबर को जमानत के लिए याचिका लगाई गई। सोनिला मिमरोट के साथ तीन अन्य महिलाओं ने भी जमानत मांगी थी। इनमें सब्जी विक्रेता गायत्री पति अंकित, सोना चौधरी और रक्षा गोडके शामिल थी। कोर्ट ने चारों की जमानत याचिका मंजूर कर ली। इसके बाद वे लोग गुरुवार शाम यानी 26 नवंबर को ही जेल से बाहर आ गए।
प्रह्लाद पांडे की पत्नी संगीता पांडे ने बताया कि उन्हें 25 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। यह गिरफ्तारी थप्पड़ कांड से पहले हुई थी। संगीता के मुताबिक, प्रह्लाद गांधीवादी तरीके से आंदोलन कर रहे थे। उन्होंने किसी के साथ मारपीट भी नहीं की थी। संगीता ने बताया कि जब वे थाने पहुंचीं, तो पुलिस ने शाम तक छोड़ने की बात कही। प्रह्लाद के साथ कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया था। बाद में कुछ लोगों को छोड़ दिया गया, लेकिन प्रह्लाद को नहीं छोड़ा।
इसके बाद संगीता पांडे 26 नवंबर को द्वारिकापुरी थाने पहुंचीं। वहां पुलिस ने उन्हें कोर्ट जाने की बात कही। पुलिस ने बताया कि प्रह्लाद को कोर्ट में पेश किया जाएगा। संगीता ने कोर्ट में जमानत याचिका लगाई। उन्होंने वीडियो के जरिए बताया कि प्रह्लाद ने कुछ नहीं किया। हालांकि, रहवासी संघ की ओर से जमानत पर आपत्ति जताई गई।
इसके बाद उन्हें जमानत याचिका वापस लेने की सलाह दी गई। उन्हें बताया गया कि याचिका खारिज होने पर दो दिन तक परेशानी हो सकती है। इसलिए उन्होंने याचिका वापस ले ली। इसके बाद प्रह्लाद को जेल भेज दिया गया। संगीता पांडे के मुताबिक, उन्होंने आज फिर जमानत याचिका लगाई है। उनका आरोप है कि प्रह्लाद पर सरकारी काम में बाधा जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। जबकि, पूरे आंदोलन में उन्होंने गांधीवादी तरीके से विरोध किया था।
द्वारिकापुरी टीआई अजय नायर से जब पांडे पर शासकीय काम में बाधा का केस दर्ज करने को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने बताया कि पांडे आंदोलन में मौजूद थे। टीआई के मुताबिक, पांडे थप्पड़ मारने की घटना में शामिल नहीं थे। हालांकि, वे आंदोलन में सक्रिय रहे थे। इसी आधार पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
बुधवार, 25 नवंबर को सब्जी मंडी आंदोलन से पहले पुलिस सुबह करीब 4 बजे प्रह्लाद पांडे के घर पहुंची थी। पांडे और उनकी पत्नी ने वीडियो जारी कर पुलिस पर यह आरोप लगाया था। जारी वीडियो में घर के बाहर दो पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के बाद से ही पांडे को गिरफ्तारी का अंदेशा था। बाद में सुबह करीब 11 बजे वे सब्जी मंडी आंदोलन में पहुंचे। वहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
जिला कोर्ट में अपर सत्र न्यायाधीश अयाज मोहम्मद के सामने जमानत आवेदन पेश किया गया। मिमरोट और अन्य महिलाओं ने आरोपों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि मिमरोट जनप्रतिनिधि हैं और जनता की समस्याएं उठाने गई थीं। उन्होंने किसी अपराध से इनकार किया।
वहीं, टीआई अजय नायर और सरकारी वकील ने जमानत का विरोध किया। हालांकि, सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कई बातों पर गौर किया। कोर्ट ने माना कि सभी आरोपी महिलाएं हैं। उनका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है। मिमरोट जनप्रतिनिधि भी हैं।
आरोपों में केवल एक धारा शासकीय काम में बाधा से जुड़ी है। इस धारा में दो साल से अधिक की सजा का प्रावधान है। किसी भी महिला का मेडिकल नहीं हुआ था। यानी किसी को गंभीर चोट नहीं आई थी। इन परिस्थितियों को देखते हुए कोर्ट ने महिलाओं के प्रति उदार रवैया अपनाने की बात कही। इसके बाद सभी को जमानत दे दी गई। कोर्ट ने प्रत्येक महिला के लिए 20 हजार रुपए की जमानत राशि तय की।
इसके बाद सभी आरोपी गुरुवार यानी 26 नवंबर देर शाम जेल से बाहर आ गए। इस मौके पर सोनिला मिमरोट ने कहा कि यह सच की लड़ाई है। हक की लड़ाई है। गरीब ठेला व्यापारियों के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा। बड़े दुख की बात है कि निगमकर्मियों ने जिस तरह से रिमूवल में बर्बरता की है उस पर किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिलाओं के साथ अभद्रता और बर्बरता की गई, इसलिए केवल धक्का-मुक्की हमारे द्वारा हुई। यदि निगमकर्मी गलत हरकत कर रहे हैं तो क्या हम अपने सामने होने देते, इनकी रक्षा के लिए हमने रोका तो क्या गलत किया।
इंदौर के फूटी कोठी सब्जी मंडी विवाद में अब कांग्रेस ने आंदोलन तेज करने की तैयारी की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी व्यापारियों के समर्थन में उतरेंगे। उन्होंने शुक्रवार शाम 4 बजे फूटी कोठी पहुंचने का ऐलान किया है। पटवारी फ्लाईओवर के नीचे सब्जी की दुकानें लगवाएंगे।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के मुताबिक, नगर निगम ने फूटी कोठी चौराहे के पास लगने वाले सब्जी विक्रेताओं को हटाया है। निगम ने उन्हें चंदन नगर के पास दुकानें लगाने को कहा है। कांग्रेस का आरोप है कि इससे व्यापारियों को काफी दूर जाना पड़ेगा। इससे उनके कारोबार पर भी असर पड़ेगा। चौकसे ने बताया कि कार्रवाई से पहले महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मंडी को फूटी कोठी ब्रिज के नीचे शिफ्ट करने की घोषणा की थी। अब नगर निगम अपने ही फैसले से पीछे हट रहा है।
FAQs
इन चार को मिली जमानत
प्रह्लाद पांडे के मामले में क्या हुआ?
इसके बाद संगीता पांडे 26 नवंबर को द्वारिकापुरी थाने पहुंचीं। वहां पुलिस ने उन्हें कोर्ट जाने की बात कही। पुलिस ने बताया कि प्रह्लाद को कोर्ट में पेश किया जाएगा। संगीता ने कोर्ट में जमानत याचिका लगाई। उन्होंने वीडियो के जरिए बताया कि प्रह्लाद ने कुछ नहीं किया। हालांकि, रहवासी संघ की ओर से जमानत पर आपत्ति जताई गई।
इसके बाद उन्हें जमानत याचिका वापस लेने की सलाह दी गई। उन्हें बताया गया कि याचिका खारिज होने पर दो दिन तक परेशानी हो सकती है। इसलिए उन्होंने याचिका वापस ले ली। इसके बाद प्रह्लाद को जेल भेज दिया गया। संगीता पांडे के मुताबिक, उन्होंने आज फिर जमानत याचिका लगाई है। उनका आरोप है कि प्रह्लाद पर सरकारी काम में बाधा जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। जबकि, पूरे आंदोलन में उन्होंने गांधीवादी तरीके से विरोध किया था।
टीआई ने क्या कहा?
इसके एक दिन पहले घर पहुंची थी पुलिस
मिमरोट को ऐसे मिली जमानत
वहीं, टीआई अजय नायर और सरकारी वकील ने जमानत का विरोध किया। हालांकि, सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कई बातों पर गौर किया। कोर्ट ने माना कि सभी आरोपी महिलाएं हैं। उनका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है। मिमरोट जनप्रतिनिधि भी हैं।
आरोपों में केवल एक धारा शासकीय काम में बाधा से जुड़ी है। इस धारा में दो साल से अधिक की सजा का प्रावधान है। किसी भी महिला का मेडिकल नहीं हुआ था। यानी किसी को गंभीर चोट नहीं आई थी। इन परिस्थितियों को देखते हुए कोर्ट ने महिलाओं के प्रति उदार रवैया अपनाने की बात कही। इसके बाद सभी को जमानत दे दी गई। कोर्ट ने प्रत्येक महिला के लिए 20 हजार रुपए की जमानत राशि तय की।
सोनिला मिमरोट ने कहा- ये सच की लड़ाई है
फूटी कोठी सब्जी मंडी विवाद में जीतू पटवारी की एंट्री
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के मुताबिक, नगर निगम ने फूटी कोठी चौराहे के पास लगने वाले सब्जी विक्रेताओं को हटाया है। निगम ने उन्हें चंदन नगर के पास दुकानें लगाने को कहा है। कांग्रेस का आरोप है कि इससे व्यापारियों को काफी दूर जाना पड़ेगा। इससे उनके कारोबार पर भी असर पड़ेगा। चौकसे ने बताया कि कार्रवाई से पहले महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मंडी को फूटी कोठी ब्रिज के नीचे शिफ्ट करने की घोषणा की थी। अब नगर निगम अपने ही फैसले से पीछे हट रहा है।
FAQs
- इंदौर में सब्जी मंडी को लेकर क्या विवाद हुआ था?
इंदौर में 25 नवंबर को सब्जी मंडी में भारी बवाल हुआ, जिसमें निगमकर्मी सचिन बमनेरे को सोनिला मिमरोट ने थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने सोनिला मिमरोट और छह अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। - सोनिला मिमरोट को कब जमानत मिली?
सोनिला मिमरोट और अन्य महिलाओं को 26 नवंबर को जमानत मिली। कोर्ट ने जमानत मंजूर करते समय विचार किया कि सभी आरोपी महिलाएं हैं और उनका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। - प्रह्लाद पांडे की गिरफ्तारी के पीछे का कारण क्या था?
प्रह्लाद पांडे को 25 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। यह गिरफ्तारी थप्पड़ कांड से पहले हुई थी। पुलिस ने उन पर शासकीय काम में बाधा डालने का आरोप लगाया।
सांसद कुलस्ते और CM के अपर सचिव में जुबानी जंग: चुनाव लड़ने की नसीहत पर मरकाम का पलटवार, याद दिलाई जिम्मेदारी
By Harrison Masih
जमानत के बाद भी आजादी नहीं मिली, तो कोर्ट ने माना जेल, राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
By Mukesh Sharma
CEC ज्ञानेश कुमार के साथ फोटो विवाद पर घिरे कांग्रेस विधायक अजय सिंह, बोले- मैं पहचानता नहीं था, BJP बोली- आप तो ऐसे न थे
By Arohi Raj
एमपी के डीजीपी कैलाश मकवाना की विदाई परेड के लिए गया पुलिस बल लौटाया, जानें क्या है कारण
By Sanjay Gupta
नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में बोनस अंकों पर हाईकोर्ट सख्त, 8 विशेषज्ञ तय करेंगे अभ्यर्थियों की पात्रता
By Mukesh Sharma
MPPSC ने राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षा और विशेष परीक्षा का पैटर्न-सिलेबस किया जारी, यह रहेंगे नियम
By Sanjay Gupta
दलबदल कानून नहीं होने से राजस्थान की पंचायतों में बढ़ी जोड़-तोड़, 81 समितियों में निर्दलीय, RLP और BAP बने किंगमेकर
By Jageshwar Prasad