कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पार्षदों पर गंगाजल और गोमूत्र छिड़का, BJP MLA बालमुकुंद बोले- हो गया शुद्धिकरण

Raj Singh | Updated:
Share
the sootr
the sootr

शहरी सरकार के नाम से मशहूर जयपुर के हेरिटेज नगर निगम में बड़ा फेरबदल हुआ है। मुनेश गुर्जर को मेयर पद से हटाकर कुसुम यादव को कमान सौंपी गई है।

जयपुर के हेरिटेज नगर निगम में बड़ा फेरबदल हुआ है, जिसे शहरी सरकार के नाम से भी जाना जाता है। हाल ही में भ्रष्टाचार के मामले में मुनेश गुर्जर को महापौर पद से हटा दिया गया था। अब इसकी कमान कुसुम यादव के हाथों में चली गई है। दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस का बोर्ड होने के बावजूद निर्दलीय और भाजपा समर्थित कुसुम यादव महापौर बन गई हैं। ऐसा इसलिए संभव हुआ क्योंकि कांग्रेस के कुछ पार्षदों ने रातों-रात भाजपा को अपना समर्थन दे दिया था।

हालांकि, जब कार्यवाहक मेयर कुसुम यादव कार्यभार संभालने जा रही थीं, तो भाजपा विधायक महंत बालमुकुंद आचार्य ने न सिर्फ कुर्सी और भवन को गंगाजल और गोमूत्र से शुद्ध किया, बल्कि भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस पार्षदों को भी शुद्ध किया। बाबा बालमुकुंद ने कांग्रेस के हर पार्षद के पास जाकर उन पर गंगाजल छिड़का और जय श्री राम के नारे लगवाए। बालमुकुंद हवामहल से बीजेपी के विधायक हैं।

जोड़-तोड़ से भाजपा ने बनाया बोर्ड

भाजपा को समर्थन देने वाले कांग्रेस के 8 पार्षद हैं, इनमें मनोज मुद्गल, ज्योति चौहान, उत्तम शर्मा, दशरथ सिंह शामिल हैं। ये तमाम पार्षद कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के बेहद करीबी माने जाते हैं। इन पार्षदों ने कांग्रेस बोर्ड से मेयर बनी मुनेश गुर्जर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि कांग्रेस नेताओं में वर्चस्व की लड़ाई का फायदा भाजपा को मिला है। पार्टी ने जोड़-तोड़ करके अपना बोर्ड बना लिया है।

ये भी खबर पढ़िए... तिरुपति प्रसाद मामले में SIT गठित, CM चंद्रबाबू नायडू ने बनाई 9 सदस्यों की टीम

हेरिटेज नगर निगम में कुल 100 पार्षद

बता दें कि जयपुर हेरिटेज नगर निगम में कुल 100 पार्षद हैं। इनमें से एक मुनेश गुर्जर को निलंबित कर दिया गया है। अभी तक भाजपा के पास 42 पार्षद थे, लेकिन वर्तमान में 8 कांग्रेस पार्षदों के साथ 2 निर्दलीय पार्षद भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे उनकी संख्या 52 हो गई है। कांग्रेस की बात करें तो पार्टी के पास निर्दलीय समेत 46 पार्षद हैं। जिसके चलते कांग्रेस का बोर्ड गिर गया और भाजपा ने कुसुम यादव को कुर्सी पर बैठा दिया है।

नगर निगम में राम राज्य की स्थापना होगी: कुसुम यादव

मेयर की कुर्सी पर बैठते ही कुसुम यादव ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अब हेरिटेज नगर निगम में राम राज्य की स्थापना होगी। बता दें कि कुसुम यादव पहले बीजेपी में थीं लेकिन नगर निकाय चुनाव में पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने बगावत कर दी और निर्दलीय चुनाव लड़ा। हालांकि पार्षद चुनाव जीतने के बाद बीजेपी ने कुसुम को मेयर प्रत्याशी बनाया तो कई नेताओं ने इसका विरोध भी किया। हालांकि पार्टी का पूरा ध्यान बोर्ड बनाने में सक्रिय रहा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सीएम भजनलाल शर्मा
  • राजस्थान न्यूज
  • बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य
  • जयपुर हेरिटेज
  • जयपुर हेरिटेज नगर निगम मेयर
  • हिंदी न्यूज
  • बीजेपी विधायक बालमुकुंद
  • मेयर कुसुम यादव
  • MLA Balmukund
  • गंगाजल गोमूत्र छिड़ककर स्वागत
  • BJP MLA बालमुकुंद
जयपुर: BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य पर FIR, मुस्लिम परिवार को मकान बेचकर जाने की धमकी देने का आरोप

By Ashish Bhardwaj

जयपुर: BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य पर FIR, मुस्लिम परिवार को मकान बेचकर जाने की धमकी देने का आरोप
जयपुर में आंधी-शाहपुरा में कांग्रेस की निर्विरोध प्रधान, अमरसर में भाजपा से जीती सदस्य को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

By Jageshwar Prasad

जयपुर में आंधी-शाहपुरा में कांग्रेस की निर्विरोध प्रधान, अमरसर में भाजपा से जीती सदस्य को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार
निगमकर्मी को थप्पड़ मारने वाली सोनिला मिमरोट बाहर, प्रह्लाद पांडे जेल में, आज लगी याचिका

By Sanjay Gupta

निगमकर्मी को थप्पड़ मारने वाली सोनिला मिमरोट बाहर, प्रह्लाद पांडे जेल में, आज लगी याचिका
सांसद कुलस्ते और CM के अपर सचिव में जुबानी जंग: चुनाव लड़ने की नसीहत पर मरकाम का पलटवार, याद दिलाई जिम्मेदारी

By Harrison Masih

सांसद कुलस्ते और CM के अपर सचिव में जुबानी जंग: चुनाव लड़ने की नसीहत पर मरकाम का पलटवार, याद दिलाई जिम्मेदारी
जमानत के बाद भी आजादी नहीं मिली, तो कोर्ट ने माना जेल, राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

By Mukesh Sharma

जमानत के बाद भी आजादी नहीं मिली, तो कोर्ट ने माना जेल, राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
CEC ज्ञानेश कुमार के साथ फोटो विवाद पर घिरे कांग्रेस विधायक अजय सिंह, बोले- मैं पहचानता नहीं था, BJP बोली- आप तो ऐसे न थे

By Arohi Raj

CEC ज्ञानेश कुमार के साथ फोटो विवाद पर घिरे कांग्रेस विधायक अजय सिंह, बोले- मैं पहचानता नहीं था, BJP बोली- आप तो ऐसे न थे
एमपी के डीजीपी कैलाश मकवाना की विदाई परेड के लिए गया पुलिस बल लौटाया, जानें क्या है कारण

By Sanjay Gupta

एमपी के डीजीपी कैलाश मकवाना की विदाई परेड के लिए गया पुलिस बल लौटाया, जानें क्या है कारण