राजस्थान में सड़क सुरक्षा के 373 करोड़ रुपए खर्च नहीं हुए, CAG को जवाब देने की मियाद खत्म, अफसर बोले- इंटरनल मैटर

Raghvendra Singh Rathore | Updated:
Share
राजस्थान में सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर CAG की आपत्तियों का जवाब देने की समयसीमा खत्म हो चुकी है।
राजस्थान में सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर CAG की आपत्तियों का जवाब देने की समयसीमा खत्म हो चुकी है।

राजस्थान में सड़क हादसों में हर दिन औसतन 32 लोगों की जान जा रही है। दूसरी ओर, इन हादसों को रोकने के लिए बनाए गए सड़क सुरक्षा कोष के 373 करोड़ रुपए मार्च 2025 तक खर्च नहीं हुए। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था की खामियां उजागर कीं।

वित्त विभाग ने जवाब देने के लिए 20 नवंबर 2026 तक का समय दिया। मियाद खत्म होने के सात दिन बाद भी परिवहन विभाग ने अपना जवाब जमा नहीं किया है। द सूत्र की पड़ताल में परिवहन विभाग के वित्तीय सलाहकार डॉ. प्रताप सिंह पूनिया ने स्वीकार किया कि अभी तक रिपोर्ट जमा नहीं की गई है। जब उनसे देरी का कारण और अन्य जानकारी मांगी गई तो उन्होंने इसे विभाग का 'इंटरनल मैटर' बताकर फोन काट दिया। वित्त विभाग के अधिकारी ने भी मीडिया का परिचय सुनते ही फोन काट दिया। सवाल है कि जनता की जान और सरकारी खजाने से जुड़ा मामला आखिर विभाग का आंतरिक मामला कैसे हो सकता है?

सरकारी निर्देशों की समय पर पालना नहीं

CAG ने वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2024-25 तक राजस्थान की सड़क सुरक्षा व्यवस्था की जांच की थी। रिपोर्ट संख्या 1/2026 को 21 अगस्त 2026 को विधानसभा में पेश किया गया था। रिपोर्ट में सरकारी धन के इस्तेमाल से लेकर सड़क निर्माण, यातायात प्रबंधन और दुर्घटना पीड़ितों के उपचार की व्यवस्थाओं तक में कमियां सामने आईं।

इसके बाद वित्त विभाग ने संबंधित विभागों को 20 नवंबर तक संवीक्षित जवाब महालेखाकार कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए थे। इन जवाबों को विधानसभा की जन लेखा समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाना है। लेकिन 27 नवंबर तक परिवहन विभाग का जवाब जमा नहीं हुआ है। विभाग के वित्तीय सलाहकार से हुई बातचीत में इसकी पुष्टि हुई है। जवाब देने में देरी क्यों हुई और अब कब तक रिपोर्ट जमा होगी, इसकी जानकारी नहीं दी गई।

मीडिया का नाम सुनते ही काटा फोन

द सूत्र ने वित्त विभाग के उप शासन सचिव (ऑडिट) ब्रह्म प्रकाश शर्मा से संपर्क किया। उनसे जानना था कि निर्धारित समयसीमा तक कितने विभागों ने जवाब जमा किया और किन विभागों के जवाब लंबित हैं। लेकिन रिपोर्टर और मीडिया संस्थान का परिचय देने के बाद ही उन्होंने फोन काट दिया। दोबारा फोन करने पर भी उन्होंने कॉल नहीं उठाया।

वित्त विभाग ने ही संबंधित विभागों को जवाब देने के निर्देश जारी किए थे। ऐसे में निर्देशों की पालना हुई या नहीं, इसका हिसाब भी वित्त विभाग से अपेक्षित है।

सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी, लेकिन सवालों का जवाब नहीं

परिवहन विभाग की अतिरिक्त परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा) निधि सिंह से भी संपर्क करने की कई बार कोशिश की गई। उन्होंने फोन पर बात नहीं की। हालांकि, जानकारी के लिए उन्होंने विभाग के वित्तीय सलाहकार डॉ. प्रताप सिंह पूनिया के संपर्क नंबर वाट्सऐप के माध्यम उपलब्ध करवाए।

निधि सिंह से सड़क सुरक्षा कोष की वर्तमान स्थिति, ब्लैक स्पॉट पर हुए सुधार, जिला स्तरीय कार्ययोजनाओं और CAG की आपत्तियों पर हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी जानी थी।

वित्तीय सलाहकार ने कहा- यह हमारा इंटरनल मैटर है

परिवहन विभाग के वित्तीय सलाहकार डॉ. प्रताप सिंह पूनिया से जब CAG की आपत्तियों पर भेजे जाने वाले जवाब के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अभी तक रिपोर्ट जमा नहीं की गई है। इसके बाद जब रिपोर्ट जमा नहीं करने का कारण और विभाग से जुड़ी अन्य जानकारी मांगी गई तो उन्होंने इसे अपना 'इंटरनल मैटर' बताया और फोन काट दिया।

सड़क सुरक्षा कोष में जमा पैसा सार्वजनिक धन है। इस पैसे का उपयोग कहां हुआ, कितना पैसा बचा और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए क्या काम हुए, ये सभी सार्वजनिक हित से जुड़े सवाल हैं। ऐसे में विभाग की ओर से इन सवालों को आंतरिक मामला बताना उसकी पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल खड़े करता है।

पांच साल में 53 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

केंद्र सरकार ने 11 मार्च 2026 को राज्यसभा में सड़क दुर्घटनाओं और उनमें हुई मौतों के आंकड़े प्रस्तुत किए थे।

इनके अनुसार राजस्थान में वर्ष 2020 से 2024 तक सड़क दुर्घटनाओं में 53 हजार 949 लोगों की जान गई। वर्ष 2020 में सड़क दुर्घटनाओं में 9 हजार 250 लोगों की मौत हुई थी। वर्ष 2024 में यह संख्या बढ़कर 11 हजार 790 हो गई।

राजस्थान में पांच साल में सड़क हादसों की स्थिति

वर्षसड़क दुर्घटनाएंमौतें
202019 हजार 1149 हजार 250
202120 हजार 95110 हजार 43
202223 हजार 61411 हजार 104
202324 हजार 69411 हजार 762
202424 हजार 83811 हजार 790
कुल1 लाख 13 हजार 21153 हजार 949
वर्ष 2020 के मुकाबले वर्ष 2024 में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में करीब 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। वर्ष 2024 के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में हर दिन औसतन 68 सड़क दुर्घटनाएं हुईं और करीब 32 लोगों की जान गई।

इन आंकड़ों के बीच सड़क सुरक्षा के लिए उपलब्ध धन का पूरा उपयोग नहीं होना और ऑडिट की आपत्तियों पर समय से जवाब नहीं देना गंभीर सवाल खड़े करता है।

जान बचाने के लिए पैसा था, फिर भी खर्च नहीं किया

CAG की रिपोर्ट के अनुसार सड़क सुरक्षा कोष में कुल 716.37 करोड़ रुपए उपलब्ध थे। इसमें से मार्च 2025 तक केवल 343.36 करोड़ रुपए खर्च किए गए। शेष 373.01 करोड़ रुपए का उपयोग नहीं हुआ।

सड़क सुरक्षा कोषराशि
कुल उपलब्ध राशि716.37 करोड़ रुपए
खर्च हुई राशि343.36 करोड़ रुपए
खर्च नहीं हुई राशि373.01 करोड़ रुपए
अनुपयोगी राशि52.07 प्रतिशत
इस राशि का इस्तेमाल यातायात निगरानी उपकरण, स्पीड कैमरे, ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक और ट्रॉमा सेंटरों में जरूरी उपकरण उपलब्ध करवाने सहित सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किया जाना था। यदि इस राशि का समय पर और प्रभावी इस्तेमाल होता तो सड़क सुरक्षा की व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा सकता था।

नए बजट में फिर 100 करोड़ रुपए का प्रावधान

एक तरफ CAG की रिपोर्ट में सड़क सुरक्षा कोष के 373 करोड़ रुपए से अधिक खर्च नहीं होने का मामला सामने आया। दूसरी तरफ राजस्थान सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में सड़क सुरक्षा निधि के लिए राज्य निधि से 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। सरकार सड़क सुरक्षा के लिए बजट उपलब्ध करवा रही है। लेकिन पहले उपलब्ध करवाई गई राशि का कितना उपयोग हुआ, इसका वर्तमान हिसाब भी जनता के सामने आना चाहिए।

146 सड़कें बनीं, एक बार भी सुरक्षा ऑडिट नहीं हुआ

CAG ने सार्वजनिक निर्माण विभाग की 425 सड़कों की जांच की थी। इनमें 146 सड़कें ऐसी मिलीं, जिनका किसी भी चरण में सड़क सुरक्षा ऑडिट नहीं करवाया गया। इनमें प्रत्येक सड़क की निर्माण लागत 10 करोड़ रुपए से अधिक थी।

425 सड़कों में से केवल 32 सड़कों का तीनों चरणों में सुरक्षा ऑडिट करवाया गया।

सुरक्षा ऑडिट की स्थितिसड़कें
एक बार भी ऑडिट नहीं146
आंशिक ऑडिट247
तीनों चरणों में ऑडिट32
कुल425
सड़क सुरक्षा ऑडिट में सड़क के डिजाइन, मोड़, चौराहों, गति सीमा, संकेतकों और दुर्घटनाओं की आशंका वाले स्थानों की जांच होती है। इसका उद्देश्य सड़क निर्माण के दौरान ही उन खामियों को दूर करना है, जो भविष्य में हादसों का कारण बन सकती हैं। लेकिन करोड़ों रुपए की लागत से बनी सड़कों पर इस जरूरी प्रक्रिया की पालना नहीं हुई।

कहीं चेतावनी बोर्ड नहीं, कहीं अवैध कट

CAG के निरीक्षण में सड़कों पर सुरक्षा से जुड़ी कई कमियां सामने आई थीं।

सड़क सुरक्षा में कमीस्थानों की संख्या
अनिवार्य यातायात संकेतकों की कमी506
चेतावनी संकेतकों की कमी825
स्पीड लिमिट बोर्ड की कमी294
क्रैश बैरियर से जुड़ी कमी205
अवैध कट या प्रवेश मार्ग67
सड़क पर चेतावनी बोर्ड, गति सीमा के संकेतक और सुरक्षा उपकरण केवल औपचारिकता नहीं हैं। इनका सीधा संबंध वाहन चालकों की सुरक्षा से है। CAG ने जिन कमियों को उजागर किया था।

दुर्घटनाओं के आंकड़ों में भी बड़ा अंतर

पुलिस और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े रिकॉर्ड की तुलना की थी। इसमें दोनों विभागों के आंकड़ों में बड़ा अंतर सामने आया। ऑडिट अवधि में पुलिस विभाग ने 1 लाख 59 हजार 215 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज कीं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में दुर्घटना पीड़ितों से जुड़े 4 लाख 84 हजार 457 मामले दर्ज थे।

जेल में नहीं, डिटेंशन सेंटर में बिताया समय भी माना जाएगा सजा का हिस्सा: राजस्थान हाईकोर्ट | Time spent in detention center, not just jail, will also be considered part of sentence: Rajasthan High Court
जमानत के बाद भी आजादी नहीं मिली, तो कोर्ट ने माना जेल, राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
27 Nov 2026 ,
By Mukesh Sharma
आमतौर पर किसी आरोपी को जमानत मिलने का मतलब होता है कि वह जेल से बाहर आकर आजाद जिंदगी जी सकेगा। लेकिन राजस्थान में एक ऐसा मामला सामने आया, जहां जमानत मिलने के बाद भी आरोपी को आजादी नहीं मिली। उसे जेल से निकालकर अलवर सेंट्रल जेल परिसर में बने डिटेंशन सेंटर में रखा गया। अब राजस्थान हाईकोर्ट ने इस अवधि को उसकी सजा में समायोजित करने का आदेश दिया है।
आमतौर पर किसी आरोपी को जमानत मिलने का मतलब होता है कि वह जेल से बाहर आकर आजाद जिंदगी जी सकेगा। लेकिन राजस्थान में एक ऐसा मामला सामने आया, जहां जमानत मिलने के बाद भी आरोपी को आजादी नहीं मिली। उसे जेल से निकालकर अलवर सेंट्रल जेल परिसर में बने डिटेंशन सेंटर में रखा गया। अब राजस्थान हाईकोर्ट ने इस अवधि को उसकी सजा में समायोजित करने का आदेश दिया है।

राजधानी में भी यातायात पुलिस की कमी

CAG की जांच में राजधानी जयपुर की यातायात व्यवस्था में भी मानव संसाधन की कमी सामने आई थी। ऑडिट के अनुसार जयपुर की यातायात पुलिस में आकलित आवश्यकता के मुकाबले 70.55 प्रतिशत मानव संसाधन की कमी थी। राजधानी में प्रत्येक 2 हजार 377 वाहनों पर एक यातायात पुलिसकर्मी उपलब्ध था।

बढ़ते वाहनों के दबाव के बीच यातायात संचालन और नियमों की पालना करवाने की जिम्मेदारी पुलिस पर है। ऐसे में पर्याप्त संसाधनों की उपलब्धता भी सड़क सुरक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

जयपुर: BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य पर FIR, मुस्लिम परिवार को मकान बेचकर जाने की धमकी देने का आरोप | Jaipur: FIR against BJP MLA Balmukund Acharya, accused of threatening Muslim family to sell house and leave
जयपुर: BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य पर FIR, मुस्लिम परिवार को मकान बेचकर जाने की धमकी देने का आरोप
27 Nov 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
जयपुर के हवामहल से भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। विधायक के खिलाफ गलतागेट थाने में FIR दर्ज हुई है। उन पर एक मुस्लिम परिवार को मकान बेचकर इलाके से चले जाने का दबाव बनाने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विधायक ने अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचकर धमकी दी।
जयपुर के हवामहल से भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। विधायक के खिलाफ गलतागेट थाने में FIR दर्ज हुई है। उन पर एक मुस्लिम परिवार को मकान बेचकर इलाके से चले जाने का दबाव बनाने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विधायक ने अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचकर धमकी दी।

अक्टूबर में अधिकारियों ने दिए थे बड़े निर्देश

5 अक्टूबर 2026 को परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने सभी जिलों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सड़क सुरक्षा की समीक्षा की थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के सहयोग से जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा कार्ययोजना तैयार की जा रही थी। सभी जिलों को सात दिन के भीतर अपना एक्शन प्लान उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए थे।

प्रमुख शासन सचिव भवानी सिंह देथा ने सड़क सुरक्षा को सभी संबंधित विभागों की साझा जिम्मेदारी बताते हुए कार्ययोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया था।

परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा था कि दुर्घटना संभावित स्थानों पर केवल संकेतक लगाना पर्याप्त नहीं है। दुर्घटनाओं के वास्तविक कारणों के आधार पर सुधार करना जरूरी है। अतिरिक्त परिवहन आयुक्त निधि सिंह ने दुर्घटनाओं का सही रिकॉर्ड ई-डीएआर पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए थे।

जयपुर में कट बंद करने उतरा JDA, जनता ने किया विरोध

एक तरफ CAG ने सड़कों पर अवैध कट और सुरक्षा इंतजामों की कमी पर सवाल उठाए हैं। दूसरी तरफ राजधानी जयपुर में JDA की ओर से डिवाइडर के कट बंद करने की कार्रवाई का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। गांधी पथ वेस्ट स्थित गुलाब विहार कॉलोनी के सामने करीब 60 से 70 फीट चौड़े कट को बंद करने के लिए JDA की टीम पहुंची थी। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद करीब 20 फीट का रास्ता खुला छोड़ दिया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब दो किलोमीटर के क्षेत्र में पहले ही तीन कट बंद किए जा चुके हैं। इससे लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। पैदल यात्रियों के लिए भी सुरक्षित रास्तों की कमी है। ऐसे में सवाल उठता है कि कट बंद करने से पहले दुर्घटनाओं के आंकड़ों, यातायात के दबाव और स्थानीय लोगों की जरूरतों का कितना अध्ययन किया गया? क्या संबंधित सड़कों का सुरक्षा ऑडिट करवाया गया?

40 प्रधान निर्विरोध, कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्कर: बागी तेवर और दल-बदल से गरमाई सियासत | 40 Pradhans Unopposed, Close Contest Between Congress-BJP: Politics Heats Up with Rebel Stances and Party Hopping
मतदान से पहले ही 40 प्रधान निर्विरोध, कांग्रेस के 26 और भाजपा के 12 उम्मीदवार जीते; बागी तेवर और दल-बदल से गरमाई सियासत
27 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
राजस्थान के 37 जिलों की 419 पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए चुनावी हलचल चरम पर है। मतदान से पहले ही प्रदेश के कई हिस्सों में तस्वीर साफ हो गई है और कई प्रत्याशी निर्विरोध प्रधान चुने जा चुके हैं। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस के 26 प्रत्याशी निर्विरोध प्रधान बने हैं। वहीं, भाजपा के 12 उम्मीदवारों ने निर्विरोध बाजी मारी है।
राजस्थान के 37 जिलों की 419 पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए चुनावी हलचल चरम पर है। मतदान से पहले ही प्रदेश के कई हिस्सों में तस्वीर साफ हो गई है और कई प्रत्याशी निर्विरोध प्रधान चुने जा चुके हैं। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस के 26 प्रत्याशी निर्विरोध प्रधान बने हैं। वहीं, भाजपा के 12 उम्मीदवारों ने निर्विरोध बाजी मारी है।

जनता पर जुर्माना, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कब?

राजस्थान में वर्ष 2024 के आंकड़ों के अनुसार सड़क हादसों में हर दिन औसतन 32 लोगों की जान गई। किसी हादसे में परिवार का कमाने वाला सदस्य जान गंवा देता है तो किसी परिवार की जमा पूंजी घायलों के इलाज में खर्च हो जाती है। सरकार वाहन चालकों से यातायात नियमों की सख्ती से पालना करवाती है। नियम तोड़ने पर जुर्माना भी वसूलती है। लेकिन सुरक्षित सड़क, पर्याप्त संकेतक, सुरक्षित चौराहे और दुर्घटना के बाद समय पर इलाज उपलब्ध करवाना भी सरकारी विभागों की जिम्मेदारी है।

CAG की रिपोर्ट में इन व्यवस्थाओं से जुड़ी कमियां सामने आईं। इसके बावजूद परिवहन विभाग ने निर्धारित समयसीमा तक अपना जवाब जमा नहीं किया। जब द सूत्र ने इसका कारण जानना चाहा तो विभाग के वित्तीय सलाहकार ने इसे आंतरिक मामला बताया। सवाल है कि जिस व्यवस्था का सीधा संबंध जनता की जान और सार्वजनिक धन से है, उसकी जवाबदेही तय करना विभाग का आंतरिक मामला कैसे हो सकता है?

सड़क हादसा सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, परिवार की त्रासदी है

सड़क हादसे में किसी व्यक्ति की मौत होने से कई बार पूरे परिवार की आजीविका प्रभावित हो जाती है। गंभीर रूप से घायल लोगों के परिवारों को लंबे इलाज और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों की पालना की अपेक्षा की जाती है।

नियम तोड़ने पर जुर्माना भी लगाया जाता है। लेकिन सुरक्षित सड़क उपलब्ध करवाना, सड़क सुरक्षा के लिए आवंटित पैसे का प्रभावी इस्तेमाल करना और सरकारी निर्देशों की समय पर पालना करना भी संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है। नागरिकों की जवाबदेही तय करने वाली व्यवस्था में अधिकारियों की जवाबदेही भी उतनी ही जरूरी है।

CAG ने कमियां उजागर कर दीं। वित्त विभाग ने जवाब देने की समयसीमा निर्धारित कर दी। परिवहन विभाग के वित्तीय सलाहकार ने स्वीकार किया कि रिपोर्ट अभी जमा नहीं हुई है। अब सवाल सरकार से है कि सड़क सुरक्षा से जुड़े इतने गंभीर मामले में जवाबदेही कब तय होगी?

राजस्थान के 37 जिला प्रमुखों में 21 करोड़पति: कनिका सिंह सबसे अमीर, वर्षा झाला के पास सिर्फ 1 लाख | 21 Crorepatis Among 37 District Heads in Rajasthan: Kanika Singh Richest, Varsha Jhala Has Only 1 Lakh
राजस्थान के 37 जिला प्रमुखों में 21 करोड़पति, चूरू की कनिका सिंह सबसे अमीर; झालावाड़ की वर्षा के पास सिर्फ 1 लाख
27 Nov 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान में जिला प्रमुखों के चुनाव के बाद अब उनकी संपत्ति का ब्योरा चर्चा में है। प्रदेश के 37 जिला प्रमुखों में से 21 करोड़पति बताए जा रहे हैं। चूरू की जिला प्रमुख कनिका सिंह और उनके पति की कुल संपत्ति करीब 145 करोड़ रुपए है। इस आंकड़े के साथ कनिका सिंह सबसे अमीर जिला प्रमुखों में शीर्ष पर हैं।
राजस्थान में जिला प्रमुखों के चुनाव के बाद अब उनकी संपत्ति का ब्योरा चर्चा में है। प्रदेश के 37 जिला प्रमुखों में से 21 करोड़पति बताए जा रहे हैं। चूरू की जिला प्रमुख कनिका सिंह और उनके पति की कुल संपत्ति करीब 145 करोड़ रुपए है। इस आंकड़े के साथ कनिका सिंह सबसे अमीर जिला प्रमुखों में शीर्ष पर हैं।
Tags:
  • राजस्थान
  • सड़क सुरक्षा
  • सड़क दुर्घटना
  • सीएजी रिपोर्ट
  • परिवहन विभाग
  • सरकारी जवाबदेही
  • जयपुर
  • Rajasthan Road Safety
  • CAG Report
  • Road Accidents
स्वर्गीय भय्यू महाराज के सद्गुरु दत्त धार्मिक ट्रस्ट में बदलाव, बेटी कुहू नहीं, विनायक और पाटिल बाहर

By Sanjay Gupta

स्वर्गीय भय्यू महाराज के सद्गुरु दत्त धार्मिक ट्रस्ट में बदलाव, बेटी कुहू नहीं, विनायक और पाटिल बाहर
अपर कलेक्टर के बंगले पर ईडी का छापा, शराब घोटाले में पति नवीन सिंह तोमर जांच के दायरे में

By Arun Tiwari

अपर कलेक्टर के बंगले पर ईडी का छापा, शराब घोटाले में पति नवीन सिंह तोमर जांच के दायरे में
राजस्थान के 37 जिला प्रमुखों में 21 करोड़पति, चूरू की कनिका सिंह सबसे अमीर; झालावाड़ की वर्षा के पास सिर्फ 1 लाख

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान के 37 जिला प्रमुखों में 21 करोड़पति, चूरू की कनिका सिंह सबसे अमीर; झालावाड़ की वर्षा के पास सिर्फ 1 लाख
कुछ घंटों का VIP दौरा, लाखों का टेंट-साउंड बिल, अफसरों और टेंट संचालकों की मौज!

By Arun Tiwari

कुछ घंटों का VIP दौरा, लाखों का टेंट-साउंड बिल, अफसरों और टेंट संचालकों की मौज!
छत्तीसगढ़ विधानसभा का आकार होगा बड़ा, 90 की जगह 135 विधायक, महिलाओं के लिए 45 सीटें!

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ विधानसभा का आकार होगा बड़ा, 90 की जगह 135 विधायक, महिलाओं के लिए 45 सीटें!
MP में 4.6‌ साल में‌ एक करोड़ किसानों‌ में से सिर्फ 12‌ लाख रजिस्टर्ड, तकनीकी उलझनों से अन्नदाता भरोसा नहीं जीत पाया फार्मगेट‌

By Sanjay Sharma

MP में 4.6‌ साल में‌ एक करोड़ किसानों‌ में से सिर्फ 12‌ लाख रजिस्टर्ड, तकनीकी उलझनों से अन्नदाता भरोसा नहीं जीत पाया फार्मगेट‌
छत्तीसगढ़ को 100% साक्षर बनाने सरकार का मिशन उल्लास 100, 30 नवंबर से घर-घर पहुंचेगी सर्वे टीम

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ को 100% साक्षर बनाने सरकार का मिशन उल्लास 100, 30 नवंबर से घर-घर पहुंचेगी सर्वे टीम