बूंदी निकाय चुनाव में सजा राजनीतिक अखाड़ा, एक ही परिवार की महिलाएं आमने-सामने

Jageshwar prasad | Sept 08, 2026, 15:46 IST
Share
आमने-सामने देवरानी और जेठानी
आमने-सामने देवरानी और जेठानी

राजस्थान के बूंदी जिले की नैनवां नगर पालिका चुनाव में वार्ड संख्या 4 से देवरानी और जेठानी चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं। एक ही परिवार की दो बहुओं के बीच हो रही इस सीधी टक्कर ने स्थानीय निकाय चुनाव को बेहद दिलचस्प बना दिया है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • बूंदी के नैनवां में दिलचस्प चुनावी मुकाबला।
  • वार्ड 4 में आमने-सामने देवरानी और जेठानी।
  • एक ही घर में सजा चुनावी अखाड़ा।
  • नैनवां नगर पालिका चुनाव बना चर्चा का विषय।
  • रिश्ते और राजनीति के बीच कांटे की टक्कर।
बूंदी जिले के नैनवां नगर पालिका के वार्ड नंबर 4 में इस बार चुनाव बेहद दिलचस्प हो गया है। यहां मुकाबला किसी बाहरी से नहीं, बल्कि एक ही परिवार की देवरानी-जेठानी के बीच है।

कांग्रेस ने जेठानी मोनिका मारवाड़ा को टिकट दिया है। देवरानी नीतू मारवाड़ा भाजपा से टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। वार्ड में 952 मतदाता इस मुकाबले का फैसला करेंगे। रिश्ते सामान्य हैं, लेकिन चुनाव में दोनों आमने-सामने हैं।

परिवार का रिश्ता, चुनाव की टक्कर

दोनों घर में सामान्य रूप से मिलती-जुलती हैं और उनके बीच किसी प्रकार का पारिवारिक विवाद नहीं है। परिवार का कहना है कि यह रिश्तों की नहीं, विचारधारा की लड़ाई है।

दोनों प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ मतदाताओं के घर पहुंच रही हैं। दोनों ग्रेजुएट हैं और विकास के एजेंडे पर वोट मांग रही हैं।

टिकट वितरण की कहानी

निर्दलीय प्रत्याशी नीतू मारवाड़ा ने भाजपा से टिकट मांगा था। उनके पति अंकित मारवाड़ा के अनुसार, परिवार लंबे समय से भाजपा की विचारधारा से जुड़ा है।

1990 से 1995 तक उनकी माता मुना देवी भाजपा के टिकट पर पार्षद रह चुकी हैं। लेकिन इस बार पार्टी ने किसी बाहरी व्यक्ति को मौका दिया। इसके बाद नीतू ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया।

जेठानी कांग्रेस से मैदान में

कांग्रेस ने मोनिका मारवाड़ा को वार्ड-4 से प्रत्याशी बनाया है। मोनिका के पति विनोद मारवाड़ा लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हैं।

मोनिका बीकॉम शिक्षित हैं और उनकी प्राथमिकता वार्ड और कस्बे के विकास की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चयन प्रक्रिया के बाद उन्हें प्रत्याशी बनाया है।

त्रिकोणीय मुकाबला

कागजों पर मुकाबला त्रिकोणीय है, क्योंकि भाजपा ने यहां वैशाली को टिकट दिया है। लेकिन चर्चा में सिर्फ देवरानी-जेठानी हैं। वार्ड नंबर 4 में कुल 952 मतदाता हैं, जो इस अनोखे मुकाबले का फैसला करेंगे। 11 सितंबर को मतदान होना है।

नेताओं का जनसंपर्क

पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी और पूर्व मंत्री एवं मौजूदा कांग्रेस विधायक अशोक चांदना ने भी प्रचार तेज कर दिया है। दोनों दलों के नेता जनसभाओं और जनसंपर्क के जरिए अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं। अब देखना है कि 952 वोटर किसके पक्ष में फैसला सुनाते हैं।

ये भी पढ़ें:-

उदयपुर में नगर निगम चुनाव नामांकन शुरू, भाजपा के दिनेश भट्ट ने भरा पहला नामांकन

निकाय चुनाव: विधायकों की मनमर्जी पर कांग्रेस का अंकुश, बदला टिकट वितरण पैटर्न

जयपुर निगम चुनाव, कैंडिडेट की सुविधा के लिए 15 केंद्रों पर खुलेंगे नामांकन ऑफिस

निकाय चुनाव टिकट: बीजेपी टिकट फॉर्मूला, अब चार परीक्षा से गुजरना होगा

Tags:
  • अशोक चांदना
  • विचारधारा की लड़ाई
  • पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी
  • आमने-सामने देवरानी और जेठानी
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस

By Sandeep Kumar

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल

By Umeshwari Baghel

प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार

By Sandeep Kumar

MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए

By VINAY VERMA

लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी

By Arun Tiwari

EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी