पुलिस ड्राइवर फिरोज खान की अब इंदौर में निकली जमीनें, संपत्तियां 64 करोड़ के पार
Sanjay Gupta | Oct 19, 2026, 19:17 IST
पुलिस ड्राइवर फिरोज खान निकला करोड़पति।
INDORE. पुलिस विभाग के ड्राइवर फिरोज खान की संपत्तियों का खुलासा लगातार हो रहा है। अब इंदौर में भी उसकी कई संपत्तियां मिली हैं। अब तक उसकी कुल संपत्ति 64 करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी गई है। ये संपत्तियां अलग-अलग कंपनियां बनाकर खरीदी गई थीं। दरअसल, इंदौर और उज्जैन लोकायुक्त की टीमों ने 14 अक्टूबर को फिरोज खान के ठिकानों पर छापा मारा था।
पहले दिन करीब छह करोड़ रुपए की संपत्ति सामने आई थी। इसके बाद जांच आगे बढ़ी तो संपत्तियों का आंकड़ा भी बढ़ता गया। सोमवार तक 46 अचल संपत्तियों का पता चला है। इनकी कीमत 64 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि फिरोज खान को नौकरी से अब तक वेतन के रूप में केवल 75 लाख रुपए मिले थे। दूसरे स्रोतों से हुई कमाई जोड़ने पर भी उसकी कुल आय महज एक करोड़ 93 लाख रुपए आंकी गई है। लोकायुक्त की जांच अभी जारी है।
इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान और उसके सहयोगियों के ठिकानों पर लोकायुक्त की जांच जारी है। अब इंदौर में भी उसकी कई संपत्तियों का पता चला है। जांच में सामने आया है कि साल 2023 और 2024 के दौरान रंगवासा और देपालपुर में कई जमीनें खरीदी गई थीं। वहीं, जुलाई 2024 में लसूड़िया मोरी के वार्ड नंबर 35 में भी जमीन खरीदी गई थी। इसकी सरकारी गाइडलाइन कीमत 3.85 करोड़ रुपए है, जबकि बाजार में इसकी असली कीमत कई करोड़ रुपए बताई जा रही है।
इंदौर में मिली ये सभी जमीनें स्पार्कवेव रियल्टी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर खरीदी गई थीं। जांच में पता चला है कि यह कंपनी फिरोज खान की पत्नी हिना खान और इंदौर निवासी रविकांत पंवार के बेटे युवराज पंवार के नाम पर चल रही है। लोकायुक्त की टीम अब इस कंपनी के बारे में और जानकारी जुटा रही है।
लोकायुक्त की अब तक की जांच में फिरोज खान से जुड़ी 46 अचल संपत्तियों का पता चला है। ये संपत्तियां उसने अपने, परिवार, सहयोगियों और अलग-अलग फर्मों के नाम पर खरीदी थीं। इन्हें खरीदने में 18 करोड़ 79 लाख रुपए खर्च किए गए थे। वहीं, आज इन संपत्तियों की बाजार कीमत 64 करोड़ एक लाख रुपए से ज्यादा आंकी गई है।
लोकायुक्त को शिकायत मिली थी कि फिरोज खान लंबे समय से इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में ड्यूटी पर नहीं जा रहा है। आरोप था कि वह पुलिस विभाग में अपनी नौकरी का रौब दिखाकर देवास में विवादित जमीनों और प्लॉटों के मामलों में दखल देता है। वह दूसरे लोगों के जरिए विवादित जमीनों और प्लॉटों की खरीद-बिक्री में भी शामिल था। जांच में सामने आया कि फिरोज खान पिछले 17 महीने से नौकरी पर नहीं गया था। इस दौरान वह जमीनों की खरीद-बिक्री में ही लगा हुआ था।
लोकायुक्त की जांच में सामने आया है कि फिरोज खान ने अपनी परिचित महिला रोशनी वर्मा के नाम पर करीब 21.75 बीघा खेती की जमीन का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कराया था। जांच में रोशनी के नाम पर कुछ और संपत्तियां भी मिली हैं। इनमें देवास जिले की देवास तहसील के ग्राम राजोदा, पटवारी हल्का नंबर 68 में स्थित 1.15 हेक्टेयर कृषि भूमि भी शामिल है। यह जमीन साहिल ट्रेडिंग कंपनी के नाम से मिली है। रजिस्ट्री के मुताबिक, इसकी कीमत 62 लाख 46 हजार 562 रुपए है। वहीं, फिरोज की पत्नी ने बताया कि फिरोज रोशनी को अपनी बहन मानता है और दोनों परिवारों के बीच अच्छे संबंध हैं।
इसी तरह देवास की शक्ति नगर कॉलोनी में भी एक प्लॉट का पता चला है। यह कॉलोनी शक्ति नगर गृह निर्माण सहकारी संस्था ने विकसित की थी। यहां नफीस खान से प्लॉट मिला है। इसके अलावा देवास की शालीमार कॉलोनी में भी एक प्लॉट मिला है। वहीं, फिरोज के परिचित रानू कुशवाह के नाम पर भी जमीन मिली है। रानू देवास के आदर्श नगर का रहने वाला है। उसके नाम पर देवास तहसील के ग्राम लोहाना में 0.305 हेक्टेयर जमीन मिली है। लोकायुक्त की जांच में अब तक फिरोज खान, उसके परिवार, सहयोगियों और फर्मों के नाम पर खरीदी गई कुल 46 अचल संपत्तियों का पता चला है।
जांच में अब तक 22 बैंक खातों का पता चला है। इनमें से 17 खातों की जानकारी मिल गई है। इन खातों में कुल 10 लाख 6 हजार 382 रुपए जमा मिले हैं। वहीं, अब तक की जांच में किसी बैंक लॉकर का पता नहीं चला है।
लोकायुक्त की टीम ने फिरोज खान के घर से करीब नौ वाहनों के दस्तावेज जब्त किए हैं। इनमें ट्रक, कार, स्कॉर्पियो, स्कूटी और मोटरसाइकिल शामिल हैं। जांच में फिरोज से जुड़ी कई कंपनियों का भी पता चला है। इनमें साहिल ट्रेडिंग कंपनी, रॉयल ग्रीन रियल एस्टेट, रोशनी सेल्स एंड सर्विस, महाराजा रियल एस्टेट और ब्लैक हॉरनेट शामिल हैं। लोकायुक्त अब फिरोज और उससे जुड़ी कंपनियों के बैंक खातों की जानकारी जुटा रहा है। साथ ही बैंक खातों पर रोक भी लगा दी गई है।
इंदौर में मिली नई संपत्तियां
पत्नी के नाम वाली कंपनी ने ली
अभी तक 46 अचल संपत्तियां मिली हैं
17 महीने से नौकरी पर नहीं गया
परिचित महिला मित्र के नाम पर सौदे
यह संपत्तियां भी मिल चुकी हैं
बैंक खातों में भी मिली जमा राशि
नौ वाहन भी मिले ड्राइवर के पास
Rajasthan Police Promotion: 52 इंस्पेक्टर को DSP बनाने के आदेश जारी, डीजीपी ने दी बधाई
By Mukesh Sharma
युवा वर्ष मानने से बदलेगी तस्वीर? क्योंकि MP में कुल 17 लाख बेरोजगार, 6 लाख इसी साल के
By Atul Dwivedi
कोरबा में धर्मांतरण के आरोप पर बवाल, प्रार्थना सभा में पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता, पुलिस जांच में जुटी
By Umeshwari Baghel
आसमान से फूलों की बारिश, जमीन पर रंगोली! दशहरे पर बाबा महाकाल की सवारी का दिखेगा अद्भुत नजारा
By Amresh Kushwaha
राजस्थान यूनिवर्सिटी: छात्र राजनीति बंद, प्रोफेसरों की कुर्सी की राजनीति चालू, चहेतों के पास एक्स्ट्रा चार्ज!
By Mukesh Sharma
वरिष्ठ IAS अधिकारी की फर्जी आईडी बनाकर लोगों को ठगने के सबूत मिले, 11 राज्यों में ठगी के तार; कानपुर से 2 आरोपी गिरफ्तार
By VINAY VERMA
MP की बिजली कंपनियों का डिजिटल सिस्टम, चोरी रोकने के लिए ऐप, फिर भी शिकायतों पर एरर!
By Atul Dwivedi