आसमान से फूलों की बारिश, जमीन पर रंगोली! दशहरे पर बाबा महाकाल की सवारी का दिखेगा अद्भुत नजारा

Amresh Kushwaha | Oct 19, 2026, 18:22 IST
Share
उज्जैन में महाकाल की सवारी बनेगी खास।
उज्जैन में महाकाल की सवारी बनेगी खास।

उज्जैन में 20 अक्टूबर को दशहरे पर बाबा महाकाल की भव्य सवारी निकलेगी। साल में एक बार निकलने वाली यह सवारी दशहरा मैदान पहुंचेगी। इस दौरान बाबा महाकाल चांदी की पालकी में सवार होकर भक्तों को दर्शन देंगे। सवारी के स्वागत के लिए खास तैयारियां की जा रही हैं। इस बार ड्रोन से 500 किलो फूल बरसाए जाएंगे। वहीं, सवारी मार्ग पर करीब एक लाख वर्गफीट में रंगोली सजाई जाएगी।

शाम 4 बजे निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार (20 अक्टूबर) शाम 4 बजे पूजन होगा। इसके बाद बाबा महाकाल की सवारी रवाना होगी। मंदिर के बाहर सशस्त्र पुलिस बल के जवान भगवान महाकाल को सलामी देंगे। सवारी में पुलिस बैंड, घुड़सवार दल, मंदिर के पंडे-पुजारी, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

ड्रोन से होगी फूलों की बारिश

इस बार बाबा महाकाल की सवारी का स्वागत खास अंदाज में होगा। पालकी पर ड्रोन से 500 किलो फूलों की बारिश की जाएगी। पूरे सवारी मार्ग पर करीब एक लाख वर्गफीट में रंगोली बनाई जाएगी। जगह-जगह स्वागत मंच भी सजाए जाएंगे।

सवारी में 10 भजन मंडलियां और 300 वैदिक बटुक शामिल होंगे। वैदिक बटुक मंत्रोच्चार करेंगे। जनजातीय लोकनृत्य दल भी अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा रजत ढोल वादन, तोपची कड़ाबीन, भारत स्काउट-गाइड, कांग्रेस सेवादल और मार्ग उद्घोषक भी शामिल रहेंगे।

उज्जैन महाअष्टमी: दो दिन पूजन का संयोग, सर्वार्थ सिद्धि योग में कन्या पूजन और खरीदारी के शुभ मुहूर्त जानें | Ujjain Mahaashtami: Two-day Puja Conjunction, Know Auspicious Times for Kanya Pujan and Shopping in Sarvartha Siddhi Yoga
उज्जैन में महाअष्टमी पर दो दिन पूजन का संयोग, जानें सर्वार्थ सिद्धि योग में कन्या पूजन और खरीदारी के नियम
18 Oct 2026 ,
By Kaushiki
उज्जैन में उज्जैन महाअष्टमी का पर्व आज 18 और 19 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। 19 अक्टूबर को चौबीस खंभा माता मंदिर में भव्य नगर पूजा होगी। ज्योतिषाचार्यों ने कन्या पूजन के लिए शुभ मुहूर्त तय किए हैं। भक्तों के लिए यह समय बेहद खास और फलदायी माना जा रहा है।

पांच LED रथों पर दिखेगी सवारी

सवारी के दौरान पांच LED रथों से सीधा प्रसारण किया जाएगा। इससे श्रद्धालु अलग-अलग जगहों पर बाबा महाकाल के दर्शन कर सकेंगे। सवारी के दौरान Live Painting भी होगी। कलाकार बाबा महाकाल की सवारी के खूबसूरत पलों को चित्रों में उतारेंगे।

दशहरा मैदान में होगा शमी वृक्ष का पूजन

बाबा महाकाल की सवारी शहर के प्रमुख रास्तों से होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी। यहां भगवान मनमहेश का स्वागत और पूजन किया जाएगा। इसके बाद परंपरा के अनुसार शमी वृक्ष की पूजा होगी। पूजन पूरा होने के बाद सवारी वापस महाकाल मंदिर के लिए रवाना होगी।

महाकाल नगरी में रावण दहन पर बवाल: ब्राह्मण समाज ने पूछा- किस शास्त्र में लिखा है जलाना? | Ravana Dahan Sparks Controversy in Mahakal City: Brahmin Society Asks- In Which Scripture is Burning Written?
किस शास्त्र में लिखा है रावण को जलाना? महाकाल मंदिर के पुजारी ने दहन पर उठाए सवाल, चार समितियों को भेजा कानूनी नोटिस
16 Oct 2026 ,
By Sandeep Kumar
विश्वप्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में रावण दहन को लेकर नई बहस छिड़ गई है। महाकाल मंदिर के पुजारी महेश पुजारी ने इस परंपरा पर सवाल उठाए हैं। उनके संगठन ने रावण दहन का आयोजन करने वाली चार समितियों को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में पूछा गया है कि आखिर किस धर्मग्रंथ में रावण दहन करने का उल्लेख है।

इन रास्तों से निकलेगी सवारी

सवारी महाकाल मंदिर से शुरू होकर गुदरी चौराहा, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, सराफा और सती गेट पहुंचेगी। इसके बाद नई सड़क, दौलतगंज, मालीपुरा, देवासगेट और चामुंडा चौराहा से गुजरेगी।

यहां से सवारी टावर मार्ग, शहीद पार्क, घास मंडी चौराहा और माधवनगर अस्पताल पहुंचेगी। फिर पुलिस कंट्रोल रूम और एलआईसी ऑफिस होते हुए दशहरा मैदान जाएगी।

वापसी में इन रास्तों से आएंगे महाकाल

दशहरा मैदान में पूजन के बाद सवारी गंगा होटल मार्ग और देवास रोड से लौटेगी। इसके बाद तीन बत्ती चौराहा, माधव क्लब रोड, धन्नालाल की चाल और लोक निर्माण विभाग कार्यालय पहुंचेगी।

वहां से फ्रीगंज ओवरब्रिज, संख्याराजे धर्मशाला, देवासगेट, मालीपुरा और दौलतगंज चौराहा से गुजरेगी। इसके बाद इंदौर गेट, गदापुलिया, हरिफाटक ब्रिज, बेगमबाग और कोट मोहल्ला चौराहा होते हुए महाकाल मंदिर पहुंचेगी।

नवरात्रि 2026: मप्र के देवी मंदिरों में खास इंतजाम, बगलामुखी में वीआईपी एंट्री बंद, मैहर में 700 जवान तैनात | Navratri 2026: Special arrangements in MP's Devi temples, VIP entry closed at Baglamukhi, 700 jawans deployed in Maihar
एमपी के सात माता मंदिरों में बदली दर्शन व्यवस्था: बगलामुखी में वीआईपी एंट्री बंद, मैहर में 700 जवान तैनात, जानें से पहले देख लें गाइड
11 Oct 2026 ,
By Manya Jain
आज से नवरात्रि शुरू हो गई है। नवरात्रि की शुरुआत के साथ मप्र के देवी मंदिरों में खास इंतजाम हो गए हैं। बगलामुखी मंदिर में वीआईपी एंट्री बंद है। मैहर शारदा माता मंदिर में 700 से ज्यादा जवान तैनात हैं। इस गाइड में जानिए एमपी के 7 बड़े मंदिरों का क्या है आरती का समय और दर्शन व्यवस्था।

जगह-जगह होगा बाबा महाकाल का स्वागत

बाबा महाकाल की दशहरा सवारी को लेकर शहर में तैयारियां चल रही हैं। फ्रीगंज ओवरब्रिज, टावर चौक और मालीपुरा सहित कई इलाकों में व्यापारी और रहवासी स्वागत की तैयारी कर रहे हैं।

सवारी मार्ग पर कई जगह Welcome Stage बनाए जाएंगे। यहां श्रद्धालु भगवान महाकाल का स्वागत करेंगे। साल में केवल एक बार बाबा महाकाल की सवारी दशहरा मैदान जाती है। इसलिए इस आयोजन का विशेष महत्व है।

FAQs

  1. दशहरे पर बाबा महाकाल की सवारी कब निकलेगी?
    बाबा महाकाल की सवारी 20 अक्टूबर को शाम 4 बजे निकलेगी।
  2. दशहरे पर बाबा महाकाल की सवारी का स्वागत कैसे किया जाएगा?
    इस बार बाबा महाकाल की सवारी का स्वागत 500 किलो फूलों की बारिश और रंगोली के साथ किया जाएगा।
  3. दशहरे पर बाबा महाकाल की सवारी का मार्ग और कार्यक्रम क्या होगा?
    सवारी महाकाल मंदिर से गुदरी चौराहा, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, और कई अन्य स्थानों से होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी, जहां पूजा होगी।
Tags:
  • महाकालेश्वर मंदिर
  • बाबा महाकाल की सवारी
  • भगवान महाकाल
  • दशहरे पर बाबा महाकाल की सवारी
  • भगवान मनमहेश
  • महाकाल मंदिर
  • उज्जैन
  • बाबा महाकाल की भव्य सवारी
वरिष्ठ IAS अधिकारी की फर्जी आईडी बनाकर लोगों को ठगने के सबूत मिले, 11 राज्यों में ठगी के तार; कानपुर से 2 आरोपी गिरफ्तार

By VINAY VERMA

वरिष्ठ IAS अधिकारी की फर्जी आईडी बनाकर लोगों को ठगने के सबूत मिले, 11 राज्यों में ठगी के तार; कानपुर से 2 आरोपी गिरफ्तार
MP की बिजली कंपनियों का डिजिटल सिस्टम, चोरी रोकने के लिए ऐप, फिर भी शिकायतों पर एरर!

By Atul Dwivedi

MP की बिजली कंपनियों का डिजिटल सिस्टम, चोरी रोकने के लिए ऐप, फिर भी शिकायतों पर एरर!
छत्तीसगढ़ के बस्तर में पर्यटकों के लिए रोमांचक खबर, तय समय से 10 दिन पहले खुलेगी प्रसिद्ध कोटमसर गुफा

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ के बस्तर में पर्यटकों के लिए रोमांचक खबर, तय समय से 10 दिन पहले खुलेगी प्रसिद्ध कोटमसर गुफा
MP सरकार पर बढ़ता कर्ज: फिर लिए 4500 करोड़ रुपए, 5.33 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

By Amresh Kushwaha

MP सरकार पर बढ़ता कर्ज: फिर लिए 4500 करोड़ रुपए, 5.33 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा
भीलवाड़ा में विस्फोटकों से भरी पिकअप में धमाका, चालक की मौत; 10 फीट दूर जा गिरा इंजन

By Jyoti Mahender Bhardwaj

भीलवाड़ा में विस्फोटकों से भरी पिकअप में धमाका, चालक की मौत; 10 फीट दूर जा गिरा इंजन
जयपुर सिटी बसों के डीजल बिलों में गड़बड़ी, 6 कर्मचारी सस्पेंड, एमडी बोले- ठेकेदारों का मामला, निगरानी पर सवाल

By Raghvendra Singh Rathore

जयपुर सिटी बसों के डीजल बिलों में गड़बड़ी, 6 कर्मचारी सस्पेंड, एमडी बोले- ठेकेदारों का मामला, निगरानी पर सवाल
राजनांदगांव गौ-हत्या मामले में एजाज अहमद समेत 14 गिरफ्तार, जशपुर में 50 किलो गौमांस बरामद

By Harrison Masih

राजनांदगांव गौ-हत्या मामले में एजाज अहमद समेत 14 गिरफ्तार, जशपुर में 50 किलो गौमांस बरामद