लोकायुक्त छापा: पुलिस विभाग में ड्राइवर फिरोज खान की संपत्ति 29.73 करोड़ निकली, नौ वाहन और 21 खाते

Sanjay Gupta | Oct 14, 2026, 20:18 IST
Share
इंदौर-उज्जैन लोकायुक्त की छापेमारी में पुलिस विभाग के ड्राइवर फिरोज खान की संपत्तियों का खुलासा।
इंदौर-उज्जैन लोकायुक्त की छापेमारी में पुलिस विभाग के ड्राइवर फिरोज खान की संपत्तियों का खुलासा।

इंदौर और उज्जैन लोकायुक्त की संयुक्त छापेमारी में पुलिस विभाग में पदस्थ ड्राइवर फिरोज खान की करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। सुबह प्रारंभिक जांच में संपत्ति की कीमत 6.26 करोड़ रुपए आंकी गई थी। शाम होते-होते जांच में सामने आया कुल व्यय 12.95 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। वहीं, अचल संपत्तियों की अनुमानित बाजार कीमत 29.73 करोड़ रुपए बताई गई है।

सुबह यहां से शुरू हुई छापेमारी

लोकायुक्त के महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देशन और उप पुलिस महानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज कुमार सिंह एवं इंदौर के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के मार्गदर्शन में 14 अक्टूबर की सुबह छापा मारा गया। टीम फिरोज खान, प्रधान आरक्षक चालक, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर के देवास स्थित आवास, गृह क्रमांक 12-बी, आदर्श नगर, देवास पहुंची। इसके साथ ही 14 अन्य स्थानों पर लोकायुक्त इंदौर एवं उज्जैन की टीमों ने एक साथ छापे मारे।

कुल आय 1.93 करोड़ रुपए ही निकली

सर्च कार्रवाई के दौरान आरोपी की अनेक चल-अचल संपत्तियों का खुलासा हुआ है। आरोपी ने वेतन से अनुमानित 75 लाख रुपए की आय प्राप्त की है। अन्य आय मिलाकर उसकी कुल आय 1.93 करोड़ रुपए आंकी गई है। इसके विरुद्ध जांच में आरोपी द्वारा चल-अचल संपत्तियों पर लगभग 12.95 करोड़ रुपए खर्च किया जाना पाया गया है। यह उसकी आय से लगभग 11 करोड़ रुपए अधिक है। यह उसकी आय से लगभग 568 प्रतिशत अधिक अनुपातहीन संपत्ति है।

हेड कॉन्स्टेबल के 15 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा: 6.26 करोड़ की संपत्ति का खुलासा, आय से 223% ज्यादा | Lokayukta raids 15 locations of Head Constable: 6.26 crore property revealed, 223% more than income
हेड कॉन्स्टेबल के 15 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 6.26 करोड़ की संपत्ति का खुलासा, आय से 223% ज्यादा मिली संपत्ति
14 Oct 2026 ,
By Amresh Kushwaha
मध्य प्रदेश में लोकायुक्त पुलिस ने एक हेड कॉन्स्टेबल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (PTC) में ड्राइवर के पद पर तैनात फिरोज खान के 15 ठिकानों पर बुधवार सुबह छापे मारे गए। शुरुआती जांच में करीब 6.26 करोड़ रुपए की संपत्ति सामने आई है।

परिचित महिला के नाम पर सौदे

आरोपी फिरोज खान ने अपनी परिचित महिला रोशनी वर्मा के नाम से लगभग 21.75 बीघा कृषि भूमि का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कराया है। इसके अतिरिक्त अनेक चल-अचल संपत्तियां खरीदी गई हैं। ये संपत्तियां स्वयं के नाम, पत्नी के नाम, माताजी के नाम, रोशनी वर्मा के नाम और साहिल ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर हैं। कुछ संपत्तियां बेनामी भी हैं। कुल 33 अचल संपत्तियों का खुलासा हुआ है।

सभी संपत्तियों का बाजार मूल्य इतना

इन अचल संपत्तियों का बाजार मूल्य आंका गया है। भले ही फिरोज ने इन संपत्तियों पर 11.57 करोड़ रुपए खर्च किए हैं, लेकिन बाजार में इनकी कीमत 29 करोड़ 73 लाख रुपए आंकी गई है।

नौ वाहन भी मिले ड्राइवर के पास

आरोपी के निवास से ट्रक, कार, स्कॉर्पियो, स्कूटी और मोटरसाइकिल आदि सहित लगभग नौ वाहनों के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। आरोपी के इंदौर, उज्जैन एवं देवास के बैंकों में लगभग 21 बैंक खाते पाए गए हैं।

साहिल ट्रेडिंग कंपनी, रॉयल ग्रीन रियल एस्टेट, रोशनी सेल्स एंड सर्विस, महाराजा रियल एस्टेट एवं ब्लैक हॉरनेट नामक कंपनियां भी पाई गई हैं।

लोकायुक्त आरोपी और उसकी कंपनियों एवं फर्मों की बैंक डिटेल निकाल रहा है। वहीं, बैंक खातों पर रोक लगाई गई है।

पटवारी हड़ताल: स्वामित्व योजना अटकी, लोकायुक्त कार्रवाई और भ्रष्टाचार के आंकड़े बने चर्चा का विषय | Patwari Strike: Ownership Scheme Stuck, Lokayukta Action and Corruption Figures Become Topic of Discussion
पटवारी हड़ताल से मोहन सरकार की मुश्किलें बढ़ीं: 50 लाख रजिस्ट्री का लक्ष्य अटका, इंदौर-उज्जैन में 32 पटवारी पर कार्रवाई
14 Oct 2026 ,
By Arohi Raj
मध्यप्रदेश में स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री फिर अटक गई है। इसे लेकर पटवारी हड़ताल का गतिरोध फिर गहरा गया है। बता दें 9 अक्टूबर को मुख्यमंत्री से बैठक के बाद हड़ताल खत्म होने का ऐलान हुआ था। लेकिन 12 अक्टूबर तक बहाली के आदेश नहीं आए। इसके बाद पटवारी संघ ने योजना के काम से फिर दूरी बना ली।

ये सभी संपत्तियां मिलीं

  1. मकान नंबर 12-बी, आदर्श नगर, देवास (आरोपी का निवास) एवं देवास सीनियर वार्ड क्रमांक 30, आदर्श नगर कॉलोनी में अंदर की ओर भूखंड क्रमांक 12 पर निर्मित मकान।
  2. मकान नंबर 379/6, महेश यादव नगर, दिनेश किराना के पास, बाणगंगा, इंदौर (सह-आरोपी रोशनी वर्मा का निवास)।
  3. फ्लैट नंबर 102 और 202, मनोरमा अपार्टमेंट, स्कीम नंबर 94, भूखंड क्रमांक ईडी-62, रिंग रोड, इंदौर (आरोपी द्वारा अपनी माता वहीदा खान के नाम खरीदे गए फ्लैट)।
  4. फ्लैट क्रमांक 505, श्रीदेवी अपार्टमेंट, भूखंड क्रमांक 249, श्रीनगर कॉलोनी मेन, इंदौर।
  5. ग्राम गजीपुरा, पटवारी हल्का नंबर 14, तहसील बागली, जिला देवास की सर्वे क्रमांक 142 एवं 82 की कृषि भूमियां।
  6. राधागंज, देवास स्थित आरोपी के चालक नफीस खान का आवास।
  7. ग्राम आबादी इटावा स्थित पुष्पकुंज कॉलोनी में अंदर की ओर स्थित प्लॉट क्रमांक 04।
  8. देवास के वार्ड क्रमांक 07 में स्थित पुष्पकुंज कॉलोनी में भूमि सर्वे नंबर 26/1 पर स्थित प्लॉट।
  9. देवास के वार्ड क्रमांक 07 में स्थित पुष्पकुंज कॉलोनी में भूमि सर्वे नंबर 26/1/मिन-1 पैकी पर स्थित भूखंड।
  10. देवास विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित विजय नगर कॉलोनी में एचआईजी जूनियर भवन क्रमांक 34।
  11. देवास सीनियर इंदिरा गांधी नगर कॉलोनी, देवास के भूखंड क्रमांक 28 एवं 29।
  12. ग्राम गुरान, तहसील सांवेर में 10.2 बीघा एवं 11.77 बीघा भूमि। सर्वे क्रमांक 403, 776, 781, 788 एवं सर्वे क्रमांक 129/1, 129/2, 144, 145, 153/2/2, 154/2, 155/2।
  13. ग्राम जेतपुरा, पटवारी हल्का नंबर 17, तहसील एवं जिला देवास में बायपास स्थित व्यावसायिक भूखंड।
  14. ग्राम जेतपुरा, तहसील एवं जिला देवास के पटवारी हल्का नंबर 17 में बायपास से जेतपुरा तक सड़क के अंदर की ओर स्थित कृषि भूमि।
  15. ग्राम गद्दूखेड़ी, पटवारी हल्का नंबर 50, तहसील एवं जिला देवास की कृषि भूमि।

जांच में यह सब पाया गया

शिकायत मिली थी कि फिरोज खान पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर से लगातार अनुपस्थित हैं। साथ ही पुलिस विभाग में पदस्थ होने का प्रभाव बताकर देवास क्षेत्र में विवादित जमीनों, प्लॉटों एवं संपत्ति संबंधी मामलों में हस्तक्षेप करते हैं।

शिकायत के मुताबिक, वे अन्य व्यक्तियों के माध्यम से विवादित जमीनों और प्लॉटों के लेन-देन से संबंधित गतिविधियों में शामिल हैं। उन्होंने अपनी पत्नी, माताजी एवं अन्य महिला रोशनी वर्मा के नाम पर पिछले कुछ समय में विभिन्न संपत्तियां खरीदी हैं। उनके पास अनेक वाहन भी हैं।

शिकायत में यह भी बताया गया कि फिरोज खान लकड़ी का कारोबार करते हैं। साथ ही अवैध साधनों से उन्होंने आय से अधिक संपत्तियां खरीदी हैं। आरोपी द्वारा आदर्श नगर स्थित अपने निवास के पास नए मकान का निर्माण भी कराया जा रहा है। इन्हीं शिकायतों की जांच के बाद छापा मारा गया।

एम्बुलेंस सेवा के ₹948 करोड़ के भुगतान पर लोकायुक्त का शिकंजा, प्रमुख सचिव और संचालक से मांगा जवाब | Lokayukta's grip on ambulance service's ₹948 crore payment, response sought from Principal Secretary and Director
MP 108 Ambulance Service: एम्बुलेंस सेवा के करोड़ों के भुगतान पर उठे सवाल, लोकायुक्त की एंट्री से बढ़ी हलचल
13 Oct 2026 ,
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश की 108 एम्बुलेंस सेवा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाली इस सेवा के संचालन और भुगतान को लेकर गंभीर शिकायत सामने आई है। शिकायत में कुछ ऐसे मुद्दे उठाए गए हैं, जिनसे सरकारी पैसों के इस्तेमाल और विभाग की निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब मामला लोकायुक्त तक पहुंच गया है।

जांच दल में ये सभी शामिल

देवास में सर्च कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान, उप पुलिस अधीक्षक दीपक सेजवार, निरीक्षक सचिन पटेरिया, निरीक्षक राजेंद्र वर्मा और निरीक्षक प्रतिभा तोमर शामिल थे।

इंदौर में सर्च कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक आनंद चौहान, उप पुलिस अधीक्षक दिनेशचंद्र पटेल एवं निरीक्षक आशुतोष मिठास शामिल रहे।

देवास एवं अन्य स्थानों पर सर्च कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक मो. रहीम खान, प्रधान आरक्षक विजय कुमार, दिगंबर पाल, रंजीत द्विवेदी, आशीष गुर्जर, आशीष शुक्ला, प्रमोद यादव, विवेक मिश्रा, सहायक ग्रेड-2 रवि कुमार, आरक्षक रामेश्वर निंगवाल, राकेश मिश्रा, पवन पटोरिया, शिवप्रकाश पाराशर, कमलेश परिहार, चेतन सिंह परिहार, अनिल परमार, आशीष नायडू, आदित्य भदौरिया, आशीष आर्य, सतीश यादव, कृष्णा अहिरवार, चालक कमलेश तिवारी, शेरसिंह ठाकुर, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रभात मोरे और मनीषा सिसौदिया आदि शामिल थे।
Tags:
  • मध्यप्रदेश लोकायुक्त
  • इंदौर पुलिस
  • इंदौर
  • लोकायुक्त इंदौर
  • लोकायुक्त जांच
  • देवास
  • लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख
  • MP Lokayukta
राष्ट्रपति के बस्तर दौरे से पहले वनोपज कर्मियों के लिए नए वादे, चुनावी तैयारी या आदिवासी इलाकों में भरोसा बढ़ाने की कोशिश?

By VINAY VERMA

राष्ट्रपति के बस्तर दौरे से पहले वनोपज कर्मियों के लिए नए वादे, चुनावी तैयारी या आदिवासी इलाकों में भरोसा बढ़ाने की कोशिश?
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू एकता यात्रा में चोरों का आतंक!, सोने की चेन, मंगलसूत्र चोरी, थाने पहुंचीं पीड़ित महिलाएं

By Sandeep Kumar

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू एकता यात्रा में चोरों का आतंक!, सोने की चेन, मंगलसूत्र चोरी, थाने पहुंचीं पीड़ित महिलाएं
पुलिस से बचने के लिए पाल रखे थे 8 कुत्ते, नवरात्रि में पूजा करने घर आया तो पकड़ा गया एक लाख का इनामी तस्कर

By Raghvendra Singh Rathore

पुलिस से बचने के लिए पाल रखे थे 8 कुत्ते, नवरात्रि में पूजा करने घर आया तो पकड़ा गया एक लाख का इनामी तस्कर
सीकर PWD ऑफिस में ठेकेदार से मारपीट का मामला, ठेकेदार संघ ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन

By Jyoti Mahender Bhardwaj

सीकर PWD ऑफिस में ठेकेदार से मारपीट का मामला, ठेकेदार संघ ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन
कठूमर विधायक के बेटे-बहू का तीन-तीन वोटर लिस्ट में नाम, सांसद संजना जाटव ने कहा-ये लोकतंत्र ही हत्या

By Ashish Bhardwaj

कठूमर विधायक के बेटे-बहू का तीन-तीन वोटर लिस्ट में नाम, सांसद संजना जाटव ने कहा-ये लोकतंत्र ही हत्या
रामगोपाल को शराब घोटाले में मिले 1 हज़ार करोड़, EOW ने पेश किया दसवां चालान, 20 व्यक्ति और 22 कंपनियां आरोप

By Arun Tiwari

रामगोपाल को शराब घोटाले में मिले 1 हज़ार करोड़, EOW ने पेश किया दसवां चालान, 20 व्यक्ति और 22 कंपनियां आरोप
राजस्थान कैबिनेट मीटिंग के बाद CM भजनलाल बोले- 410 भर्ती परीक्षाएं बिना पेपर लीक कराईं, 1 लाख पदों पर भर्ती जारी

By Mukesh Sharma

राजस्थान कैबिनेट मीटिंग के बाद CM भजनलाल बोले- 410 भर्ती परीक्षाएं बिना पेपर लीक कराईं, 1 लाख पदों पर भर्ती जारी