हेड कॉन्स्टेबल के 15 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 6.26 करोड़ की संपत्ति का खुलासा, आय से 223% ज्यादा मिली संपत्ति

Amresh Kushwaha | Oct 14, 2026, 09:59 IST
Share
हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान की कमाई पर उठे सवाल!
हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान की कमाई पर उठे सवाल!

मध्य प्रदेश में लोकायुक्त पुलिस ने एक हेड कॉन्स्टेबल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (PTC) में ड्राइवर के पद पर तैनात फिरोज खान के 15 ठिकानों पर बुधवार सुबह छापे मारे गए। शुरुआती जांच में करीब 6.26 करोड़ रुपए की संपत्ति सामने आई है।

लोकायुक्त के मुताबिक यह उसकी आंकी गई कुल आय से 223 फीसदी ज्यादा है। आरोपी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। इसके बाद इंदौर और उज्जैन लोकायुक्त की संयुक्त टीम ने कार्रवाई शुरू की।

सुबह 6 बजे से शुरू हुई छापेमारी

लोकायुक्त की टीम बुधवार, 14 अक्टूबर की सुबह 6 बजे देवास स्थित हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान के घर पहुंची। इसी समय इंदौर और देवास के दूसरे ठिकानों पर भी छापे मारे गए हैं।

टीम कुल 15 जगहों पर तलाशी ले रही है। इनमें देवास के 11 और इंदौर के 4 ठिकाने शामिल हैं।

लोकायुक्त की इस रेड में मकान, फ्लैट, प्लॉट, कृषि भूमि और कारोबारी संपत्तियों की जांच की जा रही है।

1.93 करोड़ की आय, संपत्ति 6.26 करोड़

लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय के मुताबिक फिरोज खान की वेतन से होने वाली आय करीब 75 लाख रुपए आंकी गई है।स अन्य स्रोतों से मिली रकम जोड़ने पर उसकी कुल आय करीब एक करोड़ 93 लाख रुपए बैठती है।

इसके मुकाबले शुरुआती जांच में लगभग छह करोड़ 26 लाख रुपए की अनुपातहीन संपत्ति सामने आई है। लोकायुक्त का कहना है कि यह संपत्ति उसकी आंकी गई कुल आय से करीब 223 प्रतिशत ज्यादा है। अब टीम पता लगा रही है कि इतनी संपत्ति कहां से आई और इसमें कितना पैसा लगाया गया है।

इंदौर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई: स्वामित्व योजना में लापरवाही पर 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त | Indore Collector's Big Action: Service of 7 Probationer Patwaris Terminated for Negligence in Ownership Scheme
इंदौर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, स्वामित्व योजना में काम नहीं करने पर सात प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त
13 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर में स्वामित्व योजना के काम में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने सांवेर तहसील के सात प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त कर दी है। मध्य प्रदेश सरकार और पटवारियों के बीच सहमति बनने के बाद भी योजना के काम में तेजी नहीं आई थी। इन पटवारियों ने योजना के तहत एक भी रजिस्ट्री नहीं की थी।

पुलिस की नौकरी का प्रभाव दिखाने का आरोप

हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान पर अपनी नौकरी का प्रभाव दिखाकर जमीनों के मामलों में दखल देने के आरोप हैं। शिकायत में कहा गया था कि वह देवास में विवादित जमीनों और प्लॉटों के सौदों में हस्तक्षेप करता था। आरोप है कि उसने दूसरे लोगों के जरिए जमीनों की खरीद-बिक्री कराई थी। साथ ही कई संपत्तियों में निवेश भी किया है।

उस पर परिवार के सदस्यों और एक परिचित महिला के नाम पर संपत्तियां खरीदने के आरोप भी लगे हैं। इसके अलावा कई वाहन रखने और लकड़ी का कारोबार करने की शिकायत भी लोकायुक्त को मिली थी।

मां और पत्नी के नाम पर कारोबारी फर्म

जांच में फिरोज खान के परिवार से जुड़ी कारोबारी फर्म की जानकारी भी मिली है। लोकायुक्त के मुताबिक उसकी मां और पत्नी के नाम पर साहिल ट्रेडिंग नाम की फर्म है। इस फर्म के बैंक खाते में करोड़ों रुपए का लेन-देन होने की बात सामने आई है।

वहीं फिरोज खान की परिचित रोशनी वर्मा के नाम पर रोशनी सेल्स एंड सर्विस नाम की फर्म संचालित होने की जानकारी मिली है। जमीनों की खरीद में भूमिका सामने आने के बाद लोकायुक्त ने रोशनी वर्मा को भी आरोपी बनाया है। जांच में रॉयल ग्रीन रियल एस्टेट नाम की फर्म के जरिए संपत्ति में निवेश करने की बात भी सामने आई है।

लोकायुक्त अब इन फर्मों के Financial Transactions की जांच कर रही है।

दो लाख की रिश्वत लेते सीजीएसटी अफसर गिरफ्तार, घर से मिले 72 लाख | CGST Officer Arrested Taking 2 Lakh Bribe, 72 Lakh Found at Home
दो लाख की रिश्वत लेते सीजीएसटी अफसर गिरफ्तार, CBI की छापेमारी में घर से मिले 72 लाख
12 Oct 2026 ,
By Amresh Kushwaha
भोपाल की सीबीआई एंटी करप्शन शाखा ने राजेश कुमार गुप्ता सीजीएसटी सुपरिटेंडेंट को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने स्क्रैप कारोबारी से रिश्वत के रूप में दो लाख मासिक बंधी की मांग की और दो लाख रुपए लेते पकड़े गए। भोपाल और कानपुर के ठिकानों से 72 लाख रुपए बरामद हुए हैं। अदालत ने दो दिन की रिमांड दी है।

21.75 बीघा जमीन का सौदा भी जांच के घेरे में

सांवेर तहसील के ग्राम गुरान में 21.75 बीघा कृषि भूमि से जुड़ा मामला भी सामने आया है। इस जमीन को लेकर शिकायतकर्ता के पुत्र और उसके पिता के बीच विवाद चल रहा है।

आरोप है कि फिरोज खान ने इस विवाद का फायदा उठाया है। उसने अपनी परिचित रोशनी वर्मा के नाम पर शिकायतकर्ता के पिता से जमीन का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट करवाया था।जांच में शुरुआती तौर पर इस सौदे में फिरोज खान की परोक्ष भूमिका सामने आई है।

लोकायुक्त अब जमीन के दस्तावेजों और उसके वास्तविक मालिकाना हक की जांच कर रही है।

देवास में 11 और इंदौर में 4 ठिकानों पर जांच

लोकायुक्त की टीम देवास में 11 जगहों पर तलाशी ले रही है। इनमें आदर्श नगर स्थित फिरोज खान का घर भी शामिल है। इसके अलावा पुष्पकुंज कॉलोनी, विजय नगर कॉलोनी, इंदिरा गांधी नगर और राधागंज की संपत्तियों की जांच की जा रही है।

इंदौर में चार ठिकानों पर कार्रवाई की गई है। इनमें बाणगंगा क्षेत्र स्थित रोशनी वर्मा का निवास भी शामिल है। स्कीम नंबर 94 के मनोरमा अपार्टमेंट और श्रीनगर कॉलोनी के श्रीदेवी अपार्टमेंट स्थित फ्लैट भी जांच के दायरे में हैं।

इसके अलावा देवास के गजीपुरा, जेतपुरा और गद्दूखेड़ी में स्थित कृषि भूमि की जांच की जा रही है। इंदौर जिले की सांवेर तहसील के ग्राम गुरान में मौजूद जमीन और दूसरी संपत्तियां भी जांच में शामिल हैं।

शराब कारोबारी भाटिया की अग्रवाल डिस्टलरीज प्रालि केस से जस्टिस सुबोध अभ्यंकर का हटना: निष्पक्षता पर सवाल? | Justice Subodh Abhyankar recuses himself from Agarwal Distilleries Pvt Ltd case of liquor businessman Bhatia: Questions on impartiality?
शराब कारोबारी पिंटू भाटिया के परिवार की अग्रवाल डिस्टलरीज का केस, जस्टिस अभ्यंकर ने खुद को किया अलग
13 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर हाईकोर्ट के जस्टिस सुबोध अभ्यंकर ने खुद को एक केस से अलग कर लिया है। यह केस इंदौर के जाने-माने और चर्चित शराब कारोबारी पिंटू भाटिया उर्फ हरमिंदर सिंह भाटिया के परिवार की कंपनी से जुड़ा है। केस कंपनी एचएस भाटिया ग्रुप की अग्रवाल डिस्टलरीज प्रालि का है। यह केस तीन बार जस्टिस अभ्यंकर की बेंच में लिस्ट हुआ।

आठ अधिकारियों की टीम कर रही जांच

देवास में डीएसपी सुनील तालान और दीपक सेजवार सहित अन्य पुलिसकर्मी कार्रवाई में शामिल हैं। इंदौर में डीएसपी आनंद चौहान और दिनेशचंद्र पटेल के नेतृत्व में तलाशी ली जा रही है। लोकायुक्त की टीम बैंक खातों, निवेश, कारोबारी फर्मों और संपत्तियों के दस्तावेज खंगाल रही है।

सभी ठिकानों पर Search Operation पूरा होने के बाद दस्तावेजों और अन्य सबूतों की जांच की जाएगी। इसके आधार पर लोकायुक्त आगे की कार्रवाई करेगी।

फिलहाल छह करोड़ 26 लाख रुपए की संपत्ति का आंकड़ा शुरुआती जांच में सामने आया है। अंतिम जांच के बाद संपत्तियों और लेन-देन की पूरी स्थिति साफ होगी।
Tags:
  • इंदौर लोकायुक्त का छापा
  • हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान
  • MP Lokayukta Raid
  • मध्यप्रदेश पुलिस
  • लोकायुक्त पुलिस
सीएम विष्णु देव साय आज जांजगीर-चांपा के दौरे पर, शिवरीनारायण में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By Harrison Masih

सीएम विष्णु देव साय आज जांजगीर-चांपा के दौरे पर, शिवरीनारायण में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
सीएम मोहन यादव का आज तीन शहरों में दौरा, लाड़ली बहनों को देंगे नवरात्रि का तोहफा, जानें पूरा कार्यक्रम

By Kaushiki

सीएम मोहन यादव का आज तीन शहरों में दौरा, लाड़ली बहनों को देंगे नवरात्रि का तोहफा, जानें पूरा कार्यक्रम
बहनों को आज मिलेंगे 1500 रुपए, सीएम मोहन यादव उमरिया से जारी करेंगे लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त

By Sourabh Bhatnagar

बहनों को आज मिलेंगे 1500 रुपए, सीएम मोहन यादव उमरिया से जारी करेंगे लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त
केंद्रीय मंत्री और एमपी से राज्यसभा सांसद एल मुरुगन का इस्तीफा, पीएम को लिखा पत्र

By Amresh Kushwaha

केंद्रीय मंत्री और एमपी से राज्यसभा सांसद एल मुरुगन का इस्तीफा, पीएम को लिखा पत्र
भरतपुर में पूर्व विधायक की हत्या के बाद पुलिस पर एक्शन, थानाधिकारी सस्पेंड, ASP-सीओ एपीओ, पांच आरोपी गिरफ्तार

By Raghvendra Singh Rathore

भरतपुर में पूर्व विधायक की हत्या के बाद पुलिस पर एक्शन, थानाधिकारी सस्पेंड, ASP-सीओ एपीओ, पांच आरोपी गिरफ्तार
शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन: मां कुष्मांडा की मंद मुस्कान से ऐसे रचा गया था पूरा ब्रह्मांड, जानें पूजा विधि और पौराणिक कथा