इंदौर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, स्वामित्व योजना में काम नहीं करने पर सात प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

Sanjay Gupta | Oct 13, 2026, 18:16 IST
Share
इंदौर कलेक्टर ने स्वामित्व योजना में काम नहीं करने पर सांवेर तहसील के 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त कर दी।
इंदौर कलेक्टर ने स्वामित्व योजना में काम नहीं करने पर सांवेर तहसील के 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त कर दी।

इंदौर में स्वामित्व योजना के काम में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने सांवेर तहसील के सात प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त कर दी है। मध्य प्रदेश सरकार और पटवारियों के बीच सहमति बनने के बाद भी योजना के काम में तेजी नहीं आई थी। इन पटवारियों ने योजना के तहत एक भी रजिस्ट्री नहीं की थी।

सहमति के बाद भी काम में नहीं आई तेजी

मध्य प्रदेश सरकार और पटवारियों के बीच स्वामित्व योजना को लेकर सहमति बन चुकी है। इसके बावजूद योजना के काम में तेजी नहीं आई है। इसी बीच इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने सख्त कदम उठाया है। उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत एक भी रजिस्ट्री नहीं करने वाले सांवेर तहसील के सात पटवारियों की सेवा समाप्त कर दी है।

इन 7 पटवारियों की सेवा समाप्त

स्वामित्व योजना के तहत काम नहीं करने पर सांवेर तहसील के सात पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें शैलेश राठौर, रंजीत मंडलोई, सकलेंद्र सिंह, अदम्य त्रिपाठी, दीपा गुप्ता, शिवानी राजगुरु और संजय रजक शामिल हैं। इन सभी की सेवा समाप्त कर दी गई है।

मुफ्त रजिस्ट्री योजना पर घमासान: पटवारी विरोध में, कलेक्टर दबाव में, सीएम के आदेश के बावजूद लोन जारी | Free Registry Scheme Controversy: Patwaris in Protest, Collectors Under Pressure, Loans Continue Despite CM's Order
सीएस अशोक बर्णवाल भड़के, कलेक्टर दबाव में, पटवारी विरोध में, स्वामित्व अधिकार बंधक लोन में चार साल पहले ही आदेश
09 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
Indore. मध्यप्रदेश में मुफ्त रजिस्ट्री योजना शुरू होते ही विवादों में घिर गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस योजना की शुरुआत की थी। सरकार का लक्ष्य था कि एक महीने में 50 लाख रजिस्ट्रियां हो जाएं। लेकिन पटवारी शुरू से ही इसका विरोध कर रहे हैं।

सभी पटवारी प्रोबेशन पीरियड पर थे

ये सभी पटवारी मार्च 2024 में नियुक्त हुए थे। इनकी नियुक्ति तीन साल के प्रोबेशन पीरियड पर हुई थी। यानी सातों पटवारी अभी परिवीक्षा अवधि में थे।

इस दौरान इनका काम संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने कार्रवाई की। सातों पटवारियों को निलंबित करने के बजाय सीधे सेवा से बाहर कर दिया गया। यानी अब इनकी नौकरी समाप्त हो गई है।

स्वामित्व योजना को लेकर पहले भी हुआ विवाद

मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना के काम को लेकर पटवारी संगठनों (MP Patwari) और सरकार के बीच पहले भी मतभेद सामने आए थे। पटवारी संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर नाराजगी जताई थी। इनमें कार्रवाई का सामना कर रहे पटवारियों की बहाली का मुद्दा भी शामिल था।

इसके बाद सरकार और पटवारियों के बीच बातचीत हुई। योजना का काम दोबारा शुरू करने को लेकर सहमति बनने की बात सामने आई थी। हालांकि, इंदौर में सात पटवारियों की सेवा समाप्त होने से योजना के कामकाज का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

दो साल में 32 पटवारी रिश्वत लेते पकड़े गए

पिछले दो वर्षों में इंदौर और उज्जैन संभाग के 16 जिलों में कुल 32 पटवारी रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए। ये मामले जमीन से जुड़े कामों के थे। इनमें नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, ऋण पुस्तिका और सरकारी रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने जैसे काम शामिल थे।

इन मामलों में दो हजार रुपए से लेकर एक लाख रुपए तक की रिश्वत लेने की घटनाएं सामने आई थीं।

इंदौर संभाग में दर्ज हुए 15 मामले

लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के मुताबिक अकेले इंदौर संभाग में पटवारियों के खिलाफ रिश्वतखोरी के 15 मामले दर्ज किए गए थे। इन मामलों में पीड़ित आदिवासी और किसान थे। जमीन का बंटवारा कराने, सीमांकन करने और सरकारी रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के बदले रिश्वत मांगने की शिकायतें मिली थीं।

लोकायुक्त ने शिकायतों का सत्यापन करने के बाद संबंधित मामलों में कार्रवाई की थी।

जमीन सीमांकन विवाद: कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस ने छोड़ा वाटर कैनन, भाजपा का पलटवार | Land Demarcation Dispute: Congress Gheraoes Collectorate, Police Use Water Cannon, BJP Counterattacks
जमीन सीमांकन के विरोध में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस ने छोड़ा वाटर कैनन
13 Oct 2026 ,
By Harrison Masih
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जमीन सीमांकन को लेकर सियासत गरमा गई है। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में जमीन सीमांकन की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने 13 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस की तीन लेयर की बैरिकेडिंग तोड़कर कांग्रेस कार्यकर्ता आगे बढ़ने लगे, जिसके बाद उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया।

क्या है स्वामित्व योजना?

स्वामित्व योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इसका उद्देश्य ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में संपत्तियों का सर्वे कर उनके मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेज तैयार करना है।

योजना के तहत ड्रोन तकनीक से गांवों में आबादी क्षेत्र की संपत्तियों का सर्वे किया जाता है। इसके आधार पर पात्र संपत्ति मालिकों के लिए प्रॉपर्टी कार्ड तैयार किए जाते हैं।

इससे ग्रामीणों के संपत्ति संबंधी रिकॉर्ड स्पष्ट करने में मदद मिलती है। साथ ही संपत्ति को लेकर होने वाले विवाद कम करने और पात्रता के अनुसार बैंक से कर्ज लेने में भी सुविधा हो सकती है।
Tags:
  • Indore
  • Patwari News
  • MP Patwari
  • Indore Collector
  • Svamitva Scheme
  • MP Revenue Department
  • इंदौर
  • स्वामित्व योजना मध्य प्रदेश
  • एमपी राजस्व विभाग
  • मध्य प्रदेश
गहलोत बोले- तीन बार CM बनना कम है क्या, चौथी बार के नारे मत लगाओ; पंचायत चुनाव से पहले फिर दी नसीहत

By Saurabh Mishra

गहलोत बोले- तीन बार CM बनना कम है क्या, चौथी बार के नारे मत लगाओ; पंचायत चुनाव से पहले फिर दी नसीहत
रायपुर में रवि किशन का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं

By Harrison Masih

रायपुर में रवि किशन का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं
छत्तीसगढ़ में SI भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक तय था CGPSC का शेड्यूल, नए तारीख पर अभ्यर्थियों को रखनी होगी नजर

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में SI भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक तय था CGPSC का शेड्यूल, नए तारीख पर अभ्यर्थियों को रखनी होगी नजर
दिवाली पर ट्रेन में सीट मिलने की बढ़ेगी उम्मीद, 13 जोड़ी नई स्पेशल ट्रेनें चलेंगी; कुल 824 फेरे होंगे

By Jyoti Mahender Bhardwaj

दिवाली पर ट्रेन में सीट मिलने की बढ़ेगी उम्मीद, 13 जोड़ी नई स्पेशल ट्रेनें चलेंगी; कुल 824 फेरे होंगे
झालावाड़ में तस्करी के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार, 14 लाख रुपए नकद मिले

By Ashish Bhardwaj

झालावाड़ में तस्करी के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार, 14 लाख रुपए नकद मिले
उदयपुर में गांजे की खेती का बड़ा खेल बेनकाब, 100 बीघा में लहलहा रही थी 300 करोड़ की फसल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

उदयपुर में गांजे की खेती का बड़ा खेल बेनकाब, 100 बीघा में लहलहा रही थी 300 करोड़ की फसल
कस्टम मिलिंग घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड, ED की पूछताछ खत्म होते ही जेल भेजने का आदेश

By VINAY VERMA

कस्टम मिलिंग घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड, ED की पूछताछ खत्म होते ही जेल भेजने का आदेश