चेक बाउंस का मामला रफा-दफा करने के बदले मांगे थे एक लाख रुपए, पहली किस्त लेते ही लोकायुक्त ने की कार्रवाई
Sandeep Kumar | Updated:
चेक बाउंस का मामला बंद करने के बदले 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक धरमदास यादव को जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने गिरफ्तार किया।
आम आदमी अपनी परेशानी लेकर पुलिस के पास जाता है, लेकिन जब पुलिसकर्मी ही किसी मामले को निपटाने के बदले पैसे मांगने लगे तो वह कहां जाए? ऐसा ही एक मामला छिंदवाड़ा जिले के दमुआ थाने से सामने आया है। शनिवार को जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक धरमदास यादव को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
कार्रवाई थाने के अंदर ही हुई, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
लोकायुक्त निरीक्षक राहुल गजभिए के मुताबिक, जुन्नारदेव अनुविभाग के दमुआ थाने में दानिश अंसारी से जुड़े चेक बाउंस (Cheque Bounce) के मामले की जांच चल रही थी। आरोप है कि प्रधान आरक्षक धरमदास यादव ने मामले में खात्मा लगाने यानी प्रकरण बंद करने के बदले फरियादी से एक लाख रुपए मांगे थे। रिश्वत की मांग से परेशान फरियादी ने दो दिन पहले लोकायुक्त कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत की थी।
शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त की टीम ने गोपनीय तरीके से आरोपों की जांच की। शिकायत सही पाए जाने पर प्रधान आरक्षक को पकड़ने की योजना बनाई गई। शनिवार को फरियादी रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 50 हजार रुपए लेकर दमुआ थाने पहुंचा। जैसे ही धरमदास यादव ने पैसे अपने हाथ में लिए, वहां पहले से मौजूद लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। टीम ने मौके से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली।
लोकायुक्त डीएसपी रेखा प्रजापति के नेतृत्व में इस पूरी ट्रैप कार्रवाई (Trap Action) को अंजाम दिया गया। टीम में निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह नरवरिया, निरीक्षक राहुल गजभिए सहित लोकायुक्त के अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।
लोकायुक्त पुलिस ने प्रधान आरक्षक धरमदास यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
चेक बाउंस का मामला निपटाने के लिए मांगे एक लाख रुपए
पहली किस्त लेने के चक्कर में फंसा प्रधान आरक्षक
महिला डीएसपी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
एमपी की धरती पर भारत की बेटियों ने रचा इतिहास! चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, लगाई खिताबी हैट्रिक
By Sumit Kumar
AI ब्लैकमेलिंग और ठगी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दीपक टंडन का साला कोमल चौबे गिरफ्तार, खुलेंगे कई राज
By Umeshwari Baghel
शाहपुरा तालाब में अतिक्रमण पर NGT सख्त, टूटेगा 50 मीटर लंबा अवैध रास्ता, अधिकारियों को देना होगा हिसाब
By Sandeep Kumar
30 किलो गांजा केस में राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, पुलिस जांच पर उठाए सवाल; आरोपी को जमानत
By Ashish Bhardwaj
Delimitation Bill: एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? कानून मंत्री ने शेयर किया नक्शा, समझिए परिसीमन का पूरा गणित
By Sumit Kumar
राजस्थान उपप्रधान चुनाव: कांग्रेस ने 257 पद जीते, भाजपा 91 पर सिमटी; RLP ने भी दिखाई ताकत
By Raghvendra Singh Rathore
CG Top News : नक्सलियों के करोड़ों का सोना बरामद, SBI गबन में 6 साल बाद मैनेजर गिरफ्तार, जंगल कटाई पर NMDC GM पर FIR
By Umeshwari Baghel