एमपी की धरती पर भारत की बेटियों ने रचा इतिहास! चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, लगाई खिताबी हैट्रिक

Sumit Kumar | Updated:
Share
भोपाल में चीन को हराकर महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम।
भोपाल में चीन को हराकर महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल भारतीय महिला हॉकी की ऐतिहासिक जीत की गवाह बनी। शनिवार को इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में भारत ने चीन को 3-1 से शिकस्त देकर चौथी बार खिताब अपने नाम किया। दीपिका ने दो गोल दागकर जीत में अहम भूमिका निभाई।

चीन ने बनाई बढ़त, भारतीय बेटियों ने पलट दिया पूरा मैच

भारत और चीन के बीच खेले गए खिताबी मुकाबले में शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। चीन ने पहले हाफ में भारतीय टीम पर दबाव बनाया। मुकाबले के 25वें मिनट में चीन की चेन युजुन ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। हाफ टाइम तक भारतीय टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। हालांकि, तीसरे क्वार्टर में मैदान पर उतरी भारतीय बेटियों ने मुकाबले की पूरी तस्वीर बदल दी। भारत ने लगातार तीन गोल दागकर चीन से बढ़त छीन ली।

महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा साहू | Women's Asian Hockey Champions Trophy: India's explosive start, defeated Malaysia 4-1, Pooja Sahu shines in debut match
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा
19 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
भोपाल में गुरुवार को भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीत के साथ एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 की शुरुआत की। बरखेड़ा नाथू स्थित हॉकी स्टेडियम में भारतीय बेटियों ने मलेशिया को 4-1 से हरा दिया। खास बात यह रही कि अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहीं पूजा साहू ने गोल भी किया और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी अपने नाम किया।

पांच मिनट से भी कम समय में भारत ने दागे तीन गोल

तीसरा क्वार्टर भारतीय टीम की जीत का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। दीपिका ने 37 मिनट 50 सेकंड में गोल करके भारत को 1-1 की बराबरी पर पहुंचाया। इसके बाद 41 मिनट 15 सेकंड में भारत ने दूसरा गोल दागकर मुकाबले में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। चीन की टीम संभल पाती, इससे पहले ही दीपिका ने 42 मिनट 25 सेकंड में अपना दूसरा गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। इस तरह भारतीय टीम ने महज चार मिनट 35 सेकंड के भीतर तीन गोल दागकर मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया। अंतिम क्वार्टर में चीन वापसी नहीं कर सका और भारत ने खिताबी मुकाबला जीत लिया।

30 किलो गांजा केस: राजस्थान हाईकोर्ट ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल, आरोपी को मिली जमानत | 30 Kg Ganja Case: Rajasthan High Court Raises Questions on Police Investigation, Accused Gets Bail
30 किलो गांजा केस में राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, पुलिस जांच पर उठाए सवाल; आरोपी को जमानत
28 Nov 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान के करौली जिले के सपोटरा थाने से जुड़ा 30 किलो गांजा बरामदगी का मामला अब पुलिस जांच की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर रहा है। राजस्थान हाईकोर्ट ने जांच में सामने आई कई गंभीर विसंगतियों पर नाराजगी जताते हुए आरोपी अजय कुमार शर्मा को जमानत दे दी। अदालत ने करौली के पुलिस अधीक्षक (SP) को पूरे मामले की विभागीय जांच कराने और चार महीने के भीतर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश भी दिया है।

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीदेशकुल गोल
दीपिकाभारत12
नुरामिराह जुल्किफलीमलेशिया6
रिसा सासाकीजापान5
मुमताज खानभारत4
नामामी कानोकोजापान3

भारत ने लगाई खिताबी हैट्रिक, तोड़ा साउथ कोरिया का रिकॉर्ड

इस जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। भारत इससे पहले 2023 और 2024 में भी चैंपियन बना था। फाइनल से पहले भारत और साउथ कोरिया तीन-तीन खिताब के साथ बराबरी पर थे। अब भारत ने चौथी बार ट्रॉफी जीतकर साउथ कोरिया को पीछे छोड़ दिया है। भारत ने साल 2016, 2023, 2024 और 2026 में इस प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया है। खास बात यह है कि भारतीय महिला हॉकी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि का गवाह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल बनी।

खिलाड़ीदेशकुल गोल
दीपिकाभारत12
नुरामिराह जुल्किफलीमलेशिया6
रिसा सासाकीजापान5
मुमताज खानभारत4
नामामी कानोकोजापान3

दीपिका के नाम 12 गोल, फाइनल में बनीं प्लेयर ऑफ द मैच

भारतीय टीम की स्टार खिलाड़ी दीपिका ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल में दो गोल दागकर उन्होंने भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दीपिका ने पूरे टूर्नामेंट में कुल 12 गोल किए और सबसे ज्यादा गोल करने वाली खिलाड़ी बनीं। मलेशिया की नुरामिराह जुल्किफली छह गोल के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। भारत की मुमताज खान ने भी टूर्नामेंट में चार गोल किए।

लोकसभा सीटों का महा-विस्तार: MP, छत्तीसगढ़, राजस्थान में 32 नई सीटें, महिला आरक्षण का रास्ता साफ! | Lok Sabha Seat Expansion: 32 New Seats in MP, Chhattisgarh, Rajasthan, Paving Way for Women's Reservation!
Delimitation Bill: एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? कानून मंत्री ने शेयर किया नक्शा, समझिए परिसीमन का पूरा गणित
28 Nov 2026 ,
By Sumit Kumar
लोकसभा की सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव के बीच केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक नक्शा साझा किया है। इसमें बताया गया है कि परिसीमन के बाद किस राज्य में कितनी लोकसभा सीटें हो सकती हैं। नक्शे के मुताबिक मध्य प्रदेश में 14, राजस्थान में 13 और छत्तीसगढ़ में पांच सीटें बढ़ सकती हैं।

भारतीय बेटियों ने रचा इतिहास; सीएम मोहन

भारतीय महिला हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर भारतीय टीम के प्रदर्शन की सराहना की। मुख्यमंत्री ने लिखा, 'भोपाल की धरती पर भारतीय बेटियों ने रचा इतिहास....।उन्होंने कहा कि महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में चीन को पराजित कर खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को हार्दिक बधाई। सीएम ने टीम के कुशल तालमेल, लगन और जीत के संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि बेटियों ने आज पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

पूरे टूर्नामेंट में भारत को नहीं हरा पाई कोई टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन सिर्फ फाइनल में ही नहीं, बल्कि पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा। भारत ने लीग चरण में मलेशिया, साउथ कोरिया, थाईलैंड, चीन और जापान को हराया। इसके बाद सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने मलेशिया को 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल मुकाबले में दीपिका ने दो गोल किए थे। वहीं, मुमताज खान, नवनीत कौर, सुनेलिता टोप्पो और इशिका ने एक-एक गोल दागा था। दूसरी ओर चीन ने सेमीफाइनल में जापान को 1-0 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था। हालांकि, फाइनल में चीन की टीम भारत के सामने जीत दर्ज नहीं कर सकी। इस तरह भारत ने लगातार सात मुकाबले जीतकर बिना एक भी मैच गंवाए ट्रॉफी अपने नाम की।

अब तक इन टीमों ने मारी बाजी

सालविजेताउपविजेताफाइनल का स्कोर
2010साउथ कोरियाजापान2-1
2011साउथ कोरियाचीन5-3
2013जापानभारत1-0
2016भारतचीन2-1
2018साउथ कोरियाभारत1-0
2021जापानसाउथ कोरिया2-1
2023भारतजापान4-0
2024भारतचीन1-0
2026भारतचीन3-1

भारत ने दागे 32 गोल, बाकी टीमें रहीं काफी पीछे

पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम के आक्रमण और डिफेंस का शानदार तालमेल देखने को मिला। भारत ने कुल 32 गोल दागे, जबकि विरोधी टीमें भारत के खिलाफ सिर्फ सात गोल ही कर सकीं। भारत के बाद जापान, मलेशिया और चीन ने 15-15 गोल किए। इस तरह गोल करने के मामले में भारतीय टीम बाकी सभी टीमों से काफी आगे रही।
Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल
  • महिला हॉकी
  • टीम इंडिया
  • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026
  • भारत बनाम चीन
  • दीपिका
  • सीएम मोहन यादव
  • हॉकी इंडिया
AI ब्लैकमेलिंग और ठगी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दीपक टंडन का साला कोमल चौबे गिरफ्तार, खुलेंगे कई राज

By Umeshwari Baghel

AI ब्लैकमेलिंग और ठगी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दीपक टंडन का साला कोमल चौबे गिरफ्तार, खुलेंगे कई राज
शाहपुरा तालाब में अतिक्रमण पर NGT सख्त, टूटेगा 50 मीटर लंबा अवैध रास्ता, अधिकारियों को देना होगा हिसाब

By Sandeep Kumar

शाहपुरा तालाब में अतिक्रमण पर NGT सख्त, टूटेगा 50 मीटर लंबा अवैध रास्ता, अधिकारियों को देना होगा हिसाब
30 किलो गांजा केस में राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, पुलिस जांच पर उठाए सवाल; आरोपी को जमानत

By Ashish Bhardwaj

30 किलो गांजा केस में राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, पुलिस जांच पर उठाए सवाल; आरोपी को जमानत
Delimitation Bill: एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? कानून मंत्री ने शेयर किया नक्शा, समझिए परिसीमन का पूरा गणित

By Sumit Kumar

Delimitation Bill: एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? कानून मंत्री ने शेयर किया नक्शा, समझिए परिसीमन का पूरा गणित
राजस्थान उपप्रधान चुनाव: कांग्रेस ने 257 पद जीते, भाजपा 91 पर सिमटी; RLP ने भी दिखाई ताकत

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान उपप्रधान चुनाव: कांग्रेस ने 257 पद जीते, भाजपा 91 पर सिमटी; RLP ने भी दिखाई ताकत
CG Top News : नक्सलियों के करोड़ों का सोना बरामद, SBI गबन में 6 साल बाद मैनेजर गिरफ्तार, जंगल कटाई पर NMDC GM पर FIR

By Umeshwari Baghel

CG Top News : नक्सलियों के करोड़ों का सोना बरामद, SBI गबन में 6 साल बाद मैनेजर गिरफ्तार, जंगल कटाई पर NMDC GM पर FIR
गवाही देने से डरिए मत! छत्तीसगढ़ में अब सरकार देगी सुरक्षा, जरूरत पड़ी तो बदलेगी नाम और पहचान, जानिए क्या है नई योजना

By Umeshwari Baghel

गवाही देने से डरिए मत! छत्तीसगढ़ में अब सरकार देगी सुरक्षा, जरूरत पड़ी तो बदलेगी नाम और पहचान, जानिए क्या है नई योजना