गवाही देने से डरिए मत! छत्तीसगढ़ में अब सरकार देगी सुरक्षा, जरूरत पड़ी तो बदलेगी नाम और पहचान, जानिए क्या है नई योजना

Umeshwari Baghel | Updated:
Share
<br>छत्तीसगढ़ में गवाहों और उनके परिवार की सुरक्षा करेगी राज्य सरकार
छत्तीसगढ़ में गवाहों और उनके परिवार की सुरक्षा करेगी राज्य सरकार

रायपुर। किसी अपराध को अपनी आंखों से देखने के बावजूद कई लोग अदालत में गवाही देने से पीछे हट जाते हैं। इसकी बड़ी वजह अपराधियों का डर और परिवार की सुरक्षा की चिंता होती है। कई बार गवाहों पर बयान बदलने का दबाव भी बनाया जाता है। अब छत्तीसगढ़ में ऐसे लोगों की मदद के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

यदि किसी गवाह को जान का खतरा है तो सरकार उसकी पहचान बदलने के साथ उसे ऐसी जगह भेजने की व्यवस्था भी कर सकेगी, जहां वह सुरक्षित रह सके। राज्य सरकार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 398 के तहत छत्तीसगढ़ साक्षी संरक्षण योजना 2026 अधिसूचित की है। इसका मकसद गवाहों को ऐसा सुरक्षित माहौल देना है, जिसमें वे बिना किसी डर या दबाव के अदालत में अपनी बात रख सकें।

छत्तीसगढ़ में सरकारी योजनाओं की होगी पड़ताल: अपात्रों पर नकेल, बजट से पहले बड़ा फैसला | Chhattisgarh Government Schemes to be Scrutinized: Action Against Ineligible Beneficiaries, Big Decision Before Budget
छत्तीसगढ़ में सरकारी योजनाओं की होगी पड़ताल, अपात्र हितग्राहियों पर सख्ती की तैयारी, बजट से पहले बड़ा फैसला
28 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<b>रायपुर। </b>छत्तीसगढ़ में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लोगों की पात्रता की अब बारीकी से पड़ताल होगी। सरकार यह पता लगाने की तैयारी में है कि जरूरतमंदों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का फायदा वास्तव में किसे मिल रहा है। वित्तीय वर्ष 2027-28 के बजट से पहले वित्त विभाग ने सभी विभागों से योजनाओं और उनके हितग्राहियों का विस्तृत ब्योरा मांगा है।

खतरे की गंभीरता देखकर तय होगी सुरक्षा

सरकार ने योजना के तहत गवाहों को मिलने वाली सुरक्षा को तीन श्रेणियों में बांटा है। पुलिस खतरे का आकलन करेगी और उसी के आधार पर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।

श्रेणी ए: ऐसे गवाह, जिनकी या उनके परिवार के सदस्यों की जान को विश्वसनीय खतरा हो।

श्रेणी बी: ऐसे मामले, जिनमें शारीरिक सुरक्षा, स्वतंत्रता, सामाजिक प्रतिष्ठा या बड़ी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का खतरा हो।

श्रेणी सी: फोन या सोशल मीडिया के जरिए धमकी देने, परेशान करने, सामाजिक दबाव बनाने और गवाही में बाधा डालने जैसे मामले।

इस व्यवस्था से अलग-अलग परिस्थितियों में गवाहों की जरूरत के मुताबिक सुरक्षा के उपाय तय किए जा सकेंगे।

घर से अदालत तक सुरक्षा का इंतजाम

योजना के तहत जरूरतमंद गवाहों को सुरक्षित स्थान पर ठहराने की सुविधा दी जा सकेगी। अदालत में पेशी के दौरान पुलिसकर्मी उनके साथ रह सकेंगे। गवाह के घर के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाने की व्यवस्था भी होगी।

इसके अलावा विशेष परिस्थितियों में आर्थिक सहायता देने का प्रावधान रखा गया है। यदि मौजूदा स्थान पर रहना जोखिम भरा है तो गवाह और उसके परिवार को दूसरी जगह बसाने का फैसला लिया जा सकेगा।

छत्तीसगढ़ में 939 सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर: साय सरकार की 'सेवा सेतु' से आम आदमी के काम हुए आसान | 939 Services on a Single Digital Platform in Chhattisgarh: 'Seva Setu' by Sai Government Simplifies Common Man's Tasks
छत्तीसगढ़ में 939 सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, साय सरकार की पहल से जरूरी काम हुए आसान
27 Nov 2026 ,
By The Sootr
Raipur. किसी बच्चे का स्कूल में दाखिला कराना हो तो आय प्रमाण पत्र चाहिए। जमीन खरीदी है तो नामांतरण कराना होगा। परिवार में शादी हुई है तो विवाह पंजीयन जरूरी है। दुकान खोलनी है तो ट्रेड लाइसेंस बनवाना पड़ेगा। ऐसे कामों के लिए पहले लोगों को अलग-अलग कार्यालयों की प्रक्रिया समझनी पड़ती थी। कई बार जानकारी के अभाव में एक ही काम के लिए बार-बार जाना पड़ता था।

कौन और कहां कर सकेगा आवेदन?

सुरक्षा हासिल करने के लिए गवाह खुद आवेदन कर सकता है। इसके अलावा उसका अधिकृत परिजन या वकील भी आवेदन दे सकेगा। जांच अधिकारी, थाना प्रभारी, एसडीओपी, जेल अधीक्षक और लोक अभियोजक को भी लिखित कारणों के साथ आवेदन करने का अधिकार होगा।

आवेदन उस जिले के सक्षम प्राधिकारी के पास जमा करना होगा, जहां संबंधित अपराध हुआ है। इसके लिए ऑफलाइन के साथ सुरक्षित ऑनलाइन माध्यम का विकल्प भी रखा गया है।

तत्काल खतरा होने पर एसपी देंगे सुरक्षा

आवेदन मिलने के बाद पुलिस पांच कार्यदिवस के भीतर खतरे से जुड़ी गोपनीय रिपोर्ट तैयार करेगी। रिपोर्ट मिलने के अगले पांच कार्यदिवस में सक्षम प्राधिकारी को आवेदन पर फैसला लेना होगा।

हालांकि, यदि किसी गवाह की जान या शारीरिक सुरक्षा को तत्काल गंभीर खतरा है तो उसे पूरी प्रक्रिया खत्म होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ऐसी स्थिति में पुलिस अधीक्षक अधिकतम सात दिनों के लिए अंतरिम सुरक्षा उपलब्ध करा सकेंगे।

CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द, सीएम साय ने दिए संकेत, युवाओं को मिलेगी नई वैकेंसी | CGPSC Chairman Appointment Soon, CM Sai Gives Indications, Youth Will Get New Vacancies
CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द, मुख्यमंत्री साय ने किया एलान, अब राजभवन के फैसले का इंतजार
27 Nov 2026 ,
By Arun Tiwari
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चल रहा इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संकेत दिए हैं कि आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेज करने और युवाओं के लिए नई वैकेंसी निकालने की बात भी कही है।

तीन महीने बाद होगी सुरक्षा की समीक्षा

योजना के तहत सामान्य तौर पर अधिकतम तीन महीने के लिए सुरक्षा आदेश जारी किया जाएगा। इसके बाद परिस्थितियों की समीक्षा होगी। सुरक्षा आगे भी जारी रखने के लिए राज्य साक्षी संरक्षण प्राधिकरण की मंजूरी जरूरी होगी।

नई पहचान देने, दूसरे राज्य में स्थानांतरित करने और निर्धारित सीमा से अधिक बार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी प्राधिकरण की सहमति लेनी होगी।

जिला स्तर पर बनेगी स्थायी समिति

योजना को लागू करने के लिए राज्य और जिला स्तर पर अलग-अलग व्यवस्था बनाई गई है। राज्य स्तरीय प्राधिकरण की अध्यक्षता गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव या प्रमुख सचिव करेंगे। वहीं, जिले में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली स्थायी समिति आवेदनों पर निर्णय लेगी। सुरक्षा आदेश का पालन कराने की जिम्मेदारी संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक की होगी।

छत्तीसगढ़ में राहवीर योजना: सड़क हादसे के घायलों की मदद करने पर मिलेंगे 25 हजार रुपए | Chhattisgarh's Rahveer Yojana: Get Rs 25,000 for helping accident victims
छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे के घायलों की मदद करने पर मिलेंगे 25 हजार रुपए, जानिए क्या है राहवीर योजना और कैसे मिलेगा लाभ
23 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<b>Rahveer Yojana Chhattisgarh: </b>सड़क पर किसी घायल की जान बचाने के लिए आगे आने वाले लोगों को अब सरकार सम्मान के साथ 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी देगी। राहवीर योजना के तहत हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पहले एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाने वाले पात्र नागरिक को यह लाभ मिलेगा।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ साक्षी संरक्षण योजना 2026
  • Witness Protection Program Chhattisgarh
  • गवाह सुरक्षा योजना छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh Witness Protection Scheme 2026
  • Witness Safety India
  • भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023
  • सुरक्षित स्थान गवाह
  • Indian Citizen Protection Code 2023
जयपुर में उपप्रधान चुनाव में RLP का बड़ा उलटफेर, 5 सीटें जीतीं; कांग्रेस के 15 और BJP के 2 उपप्रधान

By Ashish Bhardwaj

जयपुर में उपप्रधान चुनाव में RLP का बड़ा उलटफेर, 5 सीटें जीतीं; कांग्रेस के 15 और BJP के 2 उपप्रधान
भोपाल कलेक्टर के खिलाफ हाईकोर्ट ने फिर जारी किया जमानती वारंट, 500 रुपए के बाद अब 5 हजार की कार्रवाई

By Neel Tiwari

भोपाल कलेक्टर के खिलाफ हाईकोर्ट ने फिर जारी किया जमानती वारंट, 500 रुपए के बाद अब 5 हजार की कार्रवाई
महादेव ऐप केस: वकील हिमांशु शेखर 10 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में, 15 करोड़ लेने से साफ इनकार, बताया जान को खतरा

By Umeshwari Baghel

महादेव ऐप केस: वकील हिमांशु शेखर 10 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में, 15 करोड़ लेने से साफ इनकार, बताया जान को खतरा
रायपुर के एप्पल स्टोर से चोरी के मोबाइल बांग्लादेश में होते एक्टिवेट, झुकी हेडलाइट से बनी आधे चांद की रोशनी ने खोला राज

By VINAY VERMA

रायपुर के एप्पल स्टोर से चोरी के मोबाइल बांग्लादेश में होते एक्टिवेट, झुकी हेडलाइट से बनी आधे चांद की रोशनी ने खोला राज
इंदौर में उद्योगपति राजेश जैन के घर बड़ी चोरी, तिजोरी से एक किलो 340 ग्राम सोने-हीरे के जेवर गायब

By Sanjay Gupta

इंदौर में उद्योगपति राजेश जैन के घर बड़ी चोरी, तिजोरी से एक किलो 340 ग्राम सोने-हीरे के जेवर गायब
नक्सलियों ने डंप किया था करोड़ों का सोना : 3.84 किलो सोना और 24 लाख कैश बरामद, कीमत करीब 4.29 करोड़ रुपए

By VINAY VERMA

नक्सलियों ने डंप किया था करोड़ों का सोना : 3.84 किलो सोना और 24 लाख कैश बरामद, कीमत करीब 4.29 करोड़ रुपए
जबलपुर में अकाउंटेंट और उसके साथियों ने किया 8.68 करोड़ का GST घोटाला, फर्जी बिलिंग से हड़पी ITC

By Neel Tiwari

जबलपुर में अकाउंटेंट और उसके साथियों ने किया 8.68 करोड़ का GST घोटाला, फर्जी बिलिंग से हड़पी ITC