इंदौर में उद्योगपति राजेश जैन के घर बड़ी चोरी, तिजोरी से एक किलो 340 ग्राम सोने-हीरे के जेवर गायब

Sanjay Gupta | Updated:
Share
उद्योगपति राजेश जैन के घर की तिजोरी से करीब 1 किलो 340 ग्राम सोने और हीरे के जेवर गायब होने की शिकायत सामने आई है
उद्योगपति राजेश जैन के घर की तिजोरी से करीब 1 किलो 340 ग्राम सोने और हीरे के जेवर गायब होने की शिकायत सामने आई है

घर में रखी तिजोरी को लोग सबसे सुरक्षित जगह मानते हैं। उन्हें लगता है कि वहां रखा कीमती सामान पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। लेकिन इंदौर में एक उद्योगपति के घर हुई चोरी ने इस भरोसे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वाईएन रोड स्थित रांका मेंशन के पास रहने वाले राजेश जैन (युवा) के घर से करीब 1 किलो 340 ग्राम सोने और हीरे के जेवर गायब हो गए।

जेवरात की अनुमानित कीमत करीब 1.57 करोड़ रुपए बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि तिजोरी में रखा बाकी सामान सुरक्षित है, लेकिन चुनिंदा और महंगे गहने ही गायब हैं। परिवार ने इसे सुनियोजित चोरी बताते हुए पुलिस से जांच की मांग की है।

तिजोरी खुली तो गायब मिले सिर्फ कीमती गहने

मामले के मुताबिक, घर की तिजोरी खोलकर सामान देखा गया तो कई सोने और हीरे के आभूषण नहीं मिले। छोटी-मोटी चीजें अपनी जगह पर रखी थीं, लेकिन महंगे जेवर गायब थे। इसी बात ने परिवार की चिंता बढ़ा दी है। परिवार को आशंका है कि किसी ने पूरी जानकारी के साथ इस घटना को अंजाम दिया है।

एक-एक करके गायब हुए इतने सारे जेवर

पुलिस को दी गई शिकायत में गायब आभूषणों की पूरी जानकारी दी गई है। इसमें 125 ग्राम का मंगलसूत्र, 250 ग्राम का हीरे का सेट, 150 ग्राम का रानी सेट, 150 ग्राम का अन्य सेट, 125 ग्राम का ग्रीन सेट और चार गोरखरू शामिल हैं, जिनका कुल वजन 240 ग्राम है। इसके अलावा 25 ग्राम का टड्डा, 110 ग्राम का रेड गोल्डन सेट, 125 ग्राम की बजटी और 40 ग्राम की कान की बजटी भी गायब हैं। इन सभी आभूषणों का कुल वजन करीब 1 किलो 340 ग्राम बताया गया है।

तिजोरी से 1 किलो 340 ग्राम सोने-हीरे के जेवर गायब
तिजोरी से 1 किलो 340 ग्राम सोने-हीरे के जेवर गायब

किसी जानकार का हाथ होने की आशंका

परिवार का मानना है कि तिजोरी से जिस तरह चुनिंदा कीमती गहने गायब हुए हैं, उससे यह सामान्य चोरी का मामला नहीं लगता। आशंका है कि चोरी करने वाले को घर और तिजोरी में रखे सामान की जानकारी थी। इसी आधार पर पुलिस से घर में आने-जाने वाले लोगों समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच करने को कहा गया है।

मल्हार आश्रम स्कूल में प्रिंसिपल का वीडियो वायरल: जांच के आदेश, कांग्रेस का प्रदर्शन | Malhar Ashram School Principal's Video Goes Viral: Investigation Ordered, Congress Protests
द सूत्र के खुलासे से हड़कंप, कलेक्टर ने SDM को सौंपी जांच, कांग्रेस ने मल्हार आश्रम स्कूल को घेरा
28 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर के सांदीपनि स्कूल और सुपर 100 योजना में शामिल मल्हार आश्रम स्कूल में प्रिंसिपल द्वारा बच्चों को धमकाया गया। इसका खुलासा द सूत्र ने किया। इसके बाद हड़कंप मच गया। कलेक्टर शिवम वर्मा ने तत्काल एसडीएम को जांच का जिम्मा दिया और एसडीएम मौके पर पहुंचीं। वहीं कांग्रेस ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

पुलिस से कार्रवाई और गहनों की बरामदगी की मांग

राजेश जैन ने साउथ तुकोगंज थाना प्रभारी को आवेदन देकर FIR दर्ज करने की मांग की है। साथ ही चोरी गए आभूषणों की बरामदगी और दोषी की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि घर की तिजोरी से इतने कीमती गहने आखिर किसने और कैसे निकाले? क्या चोरी के पीछे कोई परिचित है या कोई ऐसा गिरोह सक्रिय है, जिसे घर की पूरी जानकारी थी? इन सवालों का जवाब पुलिस की Investigation के बाद ही सामने आएगा।

इंदौर स्कूल प्रिंसिपल की छात्रों को फेल करने की धमकी: CM हेल्पलाइन पर शिकायत का खामियाजा भुगतने की चेतावनी | Indore School Principal Threatens to Fail Students: Warning of Consequences for Complaining on CM Helpline
इंदौर मल्हार आश्रम स्कूल के बच्चों ने CM हेल्पलाइन में शिकायत की, प्रिंसिपल ने फेल करने की धमकी दी
28 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर के सांदीपनी स्कूल और सुपर-100 योजना में शामिल मल्हार आश्रम स्कूल के प्रिंसिपल देवेंद्र कुमार का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में फेल करने की धमकी देते नजर आ रहे हैं। विद्यार्थियों ने गंदे शौचालय, पानी और बिजली से जुड़ी समस्याओं की शिकायत की थी।

धनतेरस से पहले लॉकर में रखे थे जेवर

राजेश जैन ने बताया कि धनतेरस से पहले उनकी पत्नी ने अपनी पूरी ज्वेलरी गोदरेज के लॉकर में रख दी थी। इनमें शादी से पहले मिले गहने भी शामिल थे। ये जेवर करीब 25-26 साल पुराने थे और इतने लंबे समय से लॉकर में सुरक्षित रखे हुए थे। परिवार को उम्मीद थी कि गहने सुरक्षित रहेंगे, लेकिन अब उनके गायब होने से सभी परेशान हैं।

सोनिला मिमरोट को जमानत: कोर्ट ने कहा, सभी महिलाएं, कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं, संघर्ष जारी रहेगा | Sonila Mimrot Gets Bail: Court Says, All Women, No Criminal Record, Struggle Will Continue
निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को जमानत, कोर्ट ने कहा- सभी महिलाएं हैं, कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं
26 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर के द्वारिकापुरी में सब्जी मंडी विवाद में गिरफ्तार होकर जेल गईं निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को जमानत मिल गई है। उनके साथ गिरफ्तार तीन अन्य महिलाओं (सब्जी विक्रेताओं) की जमानत भी मंजूर हो गई है। कोर्ट ने सभी को 20-20 हजार रुपए की राशि पर जमानत दी है। इसके बाद गुरुवार देर शाम सभी जेल से बाहर आ गईं।

स्टाफ और घर में आने-जाने वालों पर शक

परिवार को आशंका है कि इस चोरी के पीछे किसी ऐसे व्यक्ति का हाथ हो सकता है, जिसे घर और लॉकर की जानकारी थी। जिस तरह सिर्फ चुनिंदा और महंगे जेवर गायब हुए हैं, उससे सुनियोजित चोरी (Planned Theft) का शक गहरा गया है। परिवार ने घर में आने-जाने वाले लोगों और स्टाफ की भूमिका की भी जांच करने की मांग की है। अब पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच (Investigation) कर सच्चाई सामने लाने की उम्मीद है।
Tags:
  • उद्योगपति राजेश जैन
  • Indore jewelry theft
  • इंदौर में चोरी
  • Industrialist Rajesh Jain house burglary
  • राजेश जैन घर चोरी
  • Theft of gold and diamond jewelry
  • इंदौर उद्योगपति के घर चोरी
  • तिजोरी से जेवर गायब
  • gold jewellery theft Indore
  • Indore businessman house theft
नक्सलियों ने डंप किया था करोड़ों का सोना : 3.84 किलो सोना और 24 लाख कैश बरामद, कीमत करीब 4.29 करोड़ रुपए

By VINAY VERMA

नक्सलियों ने डंप किया था करोड़ों का सोना : 3.84 किलो सोना और 24 लाख कैश बरामद, कीमत करीब 4.29 करोड़ रुपए
जबलपुर में अकाउंटेंट और उसके साथियों ने किया 8.68 करोड़ का GST घोटाला, फर्जी बिलिंग से हड़पी ITC

By Neel Tiwari

जबलपुर में अकाउंटेंट और उसके साथियों ने किया 8.68 करोड़ का GST घोटाला, फर्जी बिलिंग से हड़पी ITC
राजस्थान में मामा ससुर और दामाद आमने-सामने, उपप्रधान की कुर्सी के लिए होगा दिलचस्प मुकाबला

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में मामा ससुर और दामाद आमने-सामने, उपप्रधान की कुर्सी के लिए होगा दिलचस्प मुकाबला
93 लाख बैंक खाते से उड़ाए, पत्नी-ड्राइवर के खातों तक पहुंची रकम, छह साल बाद एसबीआई का तत्कालीन मैनेजर गिरफ्तार

By Arun Tiwari

93 लाख बैंक खाते से उड़ाए, पत्नी-ड्राइवर के खातों तक पहुंची रकम, छह साल बाद एसबीआई का तत्कालीन मैनेजर गिरफ्तार
रायपुर में फैला ड्रग्स नेटवर्क: नाइजीरियाई समेत 3 को 20-20 साल की जेल, 6 आरोपी सबूतों के अभाव में बरी

By VINAY VERMA

रायपुर में फैला ड्रग्स नेटवर्क: नाइजीरियाई समेत 3 को 20-20 साल की जेल, 6 आरोपी सबूतों के अभाव में बरी
द सूत्र के खुलासे से हड़कंप, कलेक्टर ने SDM को सौंपी जांच, कांग्रेस ने मल्हार आश्रम स्कूल को घेरा

By Sanjay Gupta

द सूत्र के खुलासे से हड़कंप, कलेक्टर ने SDM को सौंपी जांच, कांग्रेस ने मल्हार आश्रम स्कूल को घेरा
न बार-बार फॉर्म भरने की टेंशन, न पासवर्ड याद रखने का झंझट: एमपी में एक ही लॉगइन से होंगे हजारों सरकारी काम

By Sumit Kumar

न बार-बार फॉर्म भरने की टेंशन, न पासवर्ड याद रखने का झंझट: एमपी में एक ही लॉगइन से होंगे हजारों सरकारी काम