93 लाख बैंक खाते से उड़ाए, पत्नी-ड्राइवर के खातों तक पहुंची रकम, छह साल बाद एसबीआई का तत्कालीन मैनेजर गिरफ्तार

Arun Tiwari | Updated:
Share
SBI के पूर्व मैनेजर पर 93 लाख के गबन का आरोप, झारखंड के दुमका से गिरफ्तार कर कोरबा लाया गया।
SBI के पूर्व मैनेजर पर 93 लाख के गबन का आरोप, झारखंड के दुमका से गिरफ्तार कर कोरबा लाया गया।

बैंक की जिम्मेदारी संभालते हुए खातों की सुरक्षा करने वाले एक मैनेजर पर ही बैंक की रकम हड़पने का आरोप लगा है। भारतीय स्टेट बैंक की बाल्को शाखा में तत्कालीन मुख्य प्रबंधक रहे सुनील कुमार झा को करीब 93 लाख 60 हजार रुपए के गबन के मामले में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया है। छह साल पुराने इस मामले में आरोपी को झारखंड के दुमका स्थित उसके घर से पकड़ा गया।

ट्रांजिट रिमांड पर छत्तीसगढ़ लाने के बाद उसे कोरबा की अदालत में पेश किया गया, जहां से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड मिला है। एसीबी/ईओडब्ल्यू के मुताबिक, सुनील कुमार झा 1 जून 2018 से 1 अगस्त 2019 तक एसबीआई की बाल्को शाखा, जिला कोरबा में मुख्य प्रबंधक के पद पर पदस्थ था। इसी दौरान उसने बैंक के खातों से 93 लाख 60 हजार 797 रुपए अवैध तरीके से दूसरे खातों में ट्रांसफर किए। जिन खातों में रकम भेजी गई, उनमें उसकी पत्नी, वाहन चालक और बैंक के अन्य खाताधारकों के खाते शामिल थे।

80.15 करोड़ बैंक घोटाला: CBI का उदयपुर-मुंबई में 6 ठिकानों पर छापा, फर्जी लोन का खुलासा | 80.15 Crore Bank Scam: CBI Raids 6 Locations in Udaipur-Mumbai, Phantom Loan Revealed
करोड़ों के बैंक घोटाले में CBI की एंट्री, स्टार हाउसिंग फाइनेंस के निदेशकों से जुड़े ठिकानों पर छापे
26 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान से जुड़े 80.15 करोड़ रुपए के बैंक घोटाले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। नेशनल हाउसिंग बैंक (NHB) को हुए नुकसान के मामले में जांच एजेंसी ने उदयपुर और मुंबई में एक साथ 6 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई स्टार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के निदेशकों और दूसरे आरोपियों से जुड़े ठिकानों पर की गई। आरोप है कि फर्जी लोन के नाम पर बैंक के पैसों की हेराफेरी की गई। सीबीआई की तलाशी के दौरान कई अहम दस्तावेज भी मिले हैं। फिलहाल जांच एजेंसी पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

पत्नी और ड्राइवर के खातों में पहुंची बैंक की रकम

इस मामले की शिकायत वर्ष 2020 में एसबीआई के क्षेत्रीय व्यावसायिक कार्यालय, कोरबा के क्षेत्रीय प्रबंधक बापूजी चरण ने एसीबी में की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सुनील कुमार झा ने बैंक के खातों से रकम निकालकर अपनी पत्नी श्वेता झा, वाहन चालक रूदेश्वर सिंह ठाकुर और अन्य खाताधारकों के खातों में ट्रांसफर की। बैंक की शिकायत के आधार पर एसीबी ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 409 के तहत अपराध क्रमांक 07/2020 दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोप था कि बैंक के अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी निभाने के बजाय उसने बैंक की रकम का दुरुपयोग किया और बैंक को 93,60,797 रुपए की आर्थिक क्षति पहुंचाई।

जोधपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़: 34 गिरफ्तार, अमेरिका को बनाते थे निशाना | Fake Call Center Busted in Jodhpur: 34 Arrested, Targeting America
जोधपुर में खुला फर्जी कॉल सेंटर, 34 युवक-युवतियां गिरफ्तार; अमेरिका के लोगों को बनाते थे निशाना
24 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
जोधपुर में ठगी के एक ऐसे बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है, जिसका नेटवर्क सात समंदर पार अमेरिका तक फैला था। ठगों ने राजस्थान में बैठकर अमेरिकी नागरिकों की जेब खाली करने का पूरा इंतजाम कर रखा था। गिफ्ट कार्ड रिडीम कराने के नाम पर लोगों को जाल में फंसाया जा रहा था। बासनी इलाके में चल रहे इस कथित फर्जी कॉल सेंटर की भनक पुलिस को लगी तो CST की टीम ने दबिश दी। मौके से 28 युवक और 6 युवतियां पकड़ी गईं, लेकिन ठगी की इस पूरी दुकान का सरगना पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

वाउचर और बैंक स्टेटमेंट बने जांच का आधार

मामले की जांच के दौरान एसीबी ने बैंक के कई खातों के स्टेटमेंट जब्त किए। इनमें टर्म लोन ब्याज खाता, सिस्टम सस्पेंस खाता और डिस्काउंट खाता शामिल हैं। इसके अलावा आरोपी की पत्नी, वाहन चालक और अन्य खाताधारकों के खातों की जानकारी भी जांच में शामिल की गई। बैंक से मूल बैच ट्रांसफर वाउचर और डेबिट वाउचर भी जब्त किए गए। जांच एजेंसी का आरोप है कि इन वाउचरों के माध्यम से बैंक के खातों से रकम अवैध रूप से दूसरे खातों में ट्रांसफर की गई। इन दस्तावेजों को आरोपी द्वारा तैयार किए जाने की बात भी जांच में सामने आई।

बैतूल बैंक फ्रॉड: 15 साल के नाबालिग ने रची 1.50 करोड़ की FD लूट की साजिश, जिंदा लोगों को बताया मृत | Betul Bank Fraud: 15-year-old minor masterminded Rs 1.50 crore FD heist, declared living people as dead
बैतूल में बैंक फ्रॉड का बड़ा खुलासा, जिंदा लोगों को मृत बताकर FD से निकाले 1.50 करोड़, 15 साल का नाबालिग निकला मास्टरमाइंड
25 Oct 2026 ,
By Manya Jain
मध्य प्रदेश के बैतूल में बैंक धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। यहां कुछ जिंदा लोगों को कागजों में मृत दिखाकर उनकी एफडी से पैसे निकाल लिए गए। इस तरह करीब डेढ़ करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस के मुताबिक इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड सिर्फ 15 साल का लड़का है। उसने बैंक के असिस्टेंट मैनेजर को भी अपने साथ मिला लिया था।

दस्तावेजों और साक्ष्यों के परीक्षण के बाद एसीबी ने मामले में धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और उनका इस्तेमाल करने से संबंधित धाराएं भी जोड़ दीं। इसके साथ ही भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत भी अपराध दर्ज किया गया।

पीएनबी बैंक घोटाला: बिना बताए एफडी तोड़कर करोड़ों उड़ाए, मैनेजर समेत 5 कर्मचारी निलंबित | PNB Bank Scam: FDs broken without notice, crores siphoned off, 5 employees including manager suspended
पीएनबी ब्रांच में करोड़ों का फर्जीवाड़ा: बिना बताए बंद हुई एफडी, खातों से उड़े करोड़ों रुपए, मैनेजर समेत 5 कर्मियों पर कार्रवाई
30 Oct 2026 ,
By Kaushiki
क्या आप अपना पैसा बैंक में सुरक्षित मानते हैं? उतर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से आई ये खबर आपको हैरान कर देगी। यहां पंजाब नेशनल बैंक में बड़ा घोटाला हुआ है। बैंक खातों से अचानक करोड़ों रुपए गायब हो गए। लोग अपनी जमा पूंजी बचाने के लिए परेशान हैं। ये पैसा किसानों ने मेहनत से कमाया था।

दुमका में गिरफ्तारी, कोरबा में पूछताछ

आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाने के बाद एसीबी बिलासपुर की टीम उसकी तलाश में जुटी थी। लगातार दबिश के बाद टीम ने सुनील कुमार झा को दुमका, झारखंड स्थित उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दुमका के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत से ट्रांजिट रिमांड लिया गया और उसे छत्तीसगढ़ लाया गया। कोरबा की संबंधित अदालत में पेश किए जाने के बाद आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। एसीबी अब बैंक के खातों में हुए लेनदेन, दस्तावेजों और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 409, 420, 467, 468, 471 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(ए) तथा 13(2) के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Tags:
  • SBI Manager Arrested
  • एसबीआई मैनेजर गिरफ्तार
  • Bank Fraud Case
  • बैंक धोखाधड़ी
  • कोरबा बैंक फ्रॉड
  • कोरबा एसबीआई शाखा
  • छत्तीसगढ़
रायपुर में फैला ड्रग्स नेटवर्क: नाइजीरियाई समेत 3 को 20-20 साल की जेल, 6 आरोपी सबूतों के अभाव में बरी

By VINAY VERMA

रायपुर में फैला ड्रग्स नेटवर्क: नाइजीरियाई समेत 3 को 20-20 साल की जेल, 6 आरोपी सबूतों के अभाव में बरी
द सूत्र के खुलासे से हड़कंप, कलेक्टर ने SDM को सौंपी जांच, कांग्रेस ने मल्हार आश्रम स्कूल को घेरा

By Sanjay Gupta

द सूत्र के खुलासे से हड़कंप, कलेक्टर ने SDM को सौंपी जांच, कांग्रेस ने मल्हार आश्रम स्कूल को घेरा
न बार-बार फॉर्म भरने की टेंशन, न पासवर्ड याद रखने का झंझट: एमपी में एक ही लॉगइन से होंगे हजारों सरकारी काम

By Sumit Kumar

न बार-बार फॉर्म भरने की टेंशन, न पासवर्ड याद रखने का झंझट: एमपी में एक ही लॉगइन से होंगे हजारों सरकारी काम
छत्तीसगढ़ में सरकारी योजनाओं की होगी पड़ताल, अपात्र हितग्राहियों पर सख्ती की तैयारी, बजट से पहले बड़ा फैसला

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में सरकारी योजनाओं की होगी पड़ताल, अपात्र हितग्राहियों पर सख्ती की तैयारी, बजट से पहले बड़ा फैसला
शराब घोटाले की रकम से अनवर ढेबर ने खरीदा 200 किलो गोल्ड, विदेशी मदिरा का लाइसेंस दिलाकर कमीशन वसूलता था सुब्बू

By Arun Tiwari

शराब घोटाले की रकम से अनवर ढेबर ने खरीदा 200 किलो गोल्ड, विदेशी मदिरा का लाइसेंस दिलाकर कमीशन वसूलता था सुब्बू
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया- सीएम डॉ. मोहन यादव ने इसलिए छोड़ा इंदौर के प्रभारी मंत्री का जिम्मा

By Sanjay Gupta

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया- सीएम डॉ. मोहन यादव ने इसलिए छोड़ा इंदौर के प्रभारी मंत्री का जिम्मा
पोकरण में स्वदेशी भार्गवास्त्र का सफल ट्रायल, रॉकेट और माइक्रो मिसाइलों से लैस सिस्टम हवा में ही तबाह करेगा ड्रोन क्लस्टर

By Jageshwar Prasad

पोकरण में स्वदेशी भार्गवास्त्र का सफल ट्रायल, रॉकेट और माइक्रो मिसाइलों से लैस सिस्टम हवा में ही तबाह करेगा ड्रोन क्लस्टर