शराब घोटाले की रकम से अनवर ढेबर ने खरीदा 200 किलो गोल्ड, विदेशी मदिरा का लाइसेंस दिलाकर कमीशन वसूलता था सुब्बू

Arun Tiwari | Updated:
Share
शराब घोटाले में चार साल से फरार सुब्बू गिरफ्तारी से हवाला और सोने की खरीद से जुड़े कई खुलासे।
शराब घोटाले में चार साल से फरार सुब्बू गिरफ्तारी से हवाला और सोने की खरीद से जुड़े कई खुलासे।

छत्तीसगढ़ में हुए 3,000 करोड़ से अधिक के शराब घोटाले में चार साल से फरार आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू गिरफ्तार हो गया है। आधी रात को उसे कोर्ट में पेश किया गया और 30 नवंबर तक रिमांड पर लिया गया। शराब सिंडिकेट में सुब्बू समन्वय की मुख्य कड़ी था। सुब्बू पहले से बुलियन कारोबार से जुड़ा था।

ईओडब्ल्यू की जांच में सामने आया है कि उसने अपने परिचित सराफा कारोबारियों और ज्वेलरों के माध्यम से घोटाले की रकम से अनवर ढेबर के लिए सोना और चांदी खरीदवाए। अब तक अनवर ढेबर के लिए 200 किलोग्राम से अधिक सोना खरीदे जाने की जानकारी मिली है। विदेशी शराब की आपूर्ति करने वाली कंपनियों से भी सुब्बू कमीशन वसूलता था। नई आबकारी नीति लागू होने के बाद विदेशी शराब की आपूर्ति का लाइसेंस किन लोगों को दिलाया जाए, उनसे किस अनुपात में कमीशन लिया जाए और उसकी वसूली कैसे हो, यह तय करने में भी उसकी भूमिका पाई गई है।

सिंडिकेट के कहने पर सुब्बू ने अपने परिचित हवाला कारोबारियों सुमित मालू और रवि बजाज के माध्यम से घोटाले की रकम देश के अलग-अलग शहरों में भिजवाई। अनवर ढेबर के कहने पर भारत से हवाला के जरिए दुबई भेजे गए करोड़ों रुपए के भुगतान के लिए सुब्बू, ईओडब्ल्यू द्वारा फरारी में चालान पेश किए गए आरोपी खंजन ठक्कर (वर्तमान में यूएई की जेल में निरुद्ध) के संपर्क में था। दुबई में यह रकम सुब्बू ने खुद प्राप्त की।

शराब घोटाले का आरोपी विकास अग्रवाल UAE से भारत प्रत्यर्पित, 30 नवंबर तक EOW रिमांड पर | Liquor Scam Accused Vikas Agarwal Extradited from UAE to India, on EOW Remand till November 30
UAE से भारत लाया गया शराब घोटाले का आरोपी विकास अग्रवाल, देर रात कोर्ट में हुई पेशी, 30 नवंबर तक EOW की रिमांड
28 Nov 2026 ,
By Harrison Masih
छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से विदेश में रह रहे आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू को UAE से भारत लाया गया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, वह शराब सिंडिकेट में पैसों का हिसाब-किताब संभालता था। उसे इस पूरे मामले का फंड मैनेजर यानी मनीमैन बताया गया है।

सुब्बू के हवाले पार्ट-बी का काम

  • पार्ट-बी शराब के उत्पादन से लेकर शासकीय दुकानों तक उसकी आपूर्ति के लिए डिस्टिलरों, आबकारी अधिकारियों और ट्रांसपोर्टरों से समन्वय करता था सुब्बू।
  • खाली बोतलों की व्यवस्था और डिस्टिलरीवार उनके सप्लायर तय करने में भी उसकी भूमिका थी। गाड़ियों और रकम के हिसाब से जुड़ी अनवर ढेबर और सुब्बू की व्हाट्सऐप चैट मिली हैं।
  • 15 जिलों से पार्ट-बी शराब की बिक्री की रकम और कमीशन वसूलने की जिम्मेदारी सुब्बू के पास थी। वसूली और बकाया का हिसाब सिंडिकेट के सदस्यों को देता था।
  • नई आबकारी नीति में विदेशी शराब की आपूर्ति का लाइसेंस वितरण तथा कमीशन निर्धारण में भी सुब्बू की भूमिका थी।
  • हवाला के जरिए देश के अलग-अलग शहरों में घोटाले की करोड़ों की रकम भिजवाने में भी सुब्बू की भूमिका थी।
  • दुबई में फरारी में चालान पेश किए गए आरोपी खंजन ठक्कर (हवाला कारोबारी) से हवाले की रकम खुद प्राप्त करता था।
  • करीब चार साल से फरार था सुब्बू। शराब घोटाले से जुड़े मामलों में ईडी और ईओडब्ल्यू दोनों उसकी तलाश कर रही थीं।
  • ईओडब्ल्यू के अनुरोध पर इंटरपोल ने अगस्त 2026 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। इसी नोटिस के आधार पर एनसीबी, अबूधाबी ने सुब्बू को हिरासत में लेकर छत्तीसगढ़ ईओडब्ल्यू की टीम को सौंपा।
  • दुबई से भारत लाने के बाद ईओडब्ल्यू ने 27 नवंबर की देर रात सुब्बू को गैर-जमानती वारंट पर विशेष न्यायालय, रायपुर में पेश किया।
  • न्यायालय की अनुमति से सुब्बू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के लिए उसे 30 नवंबर 2026 तक पुलिस रिमांड पर लिया गया।
  • प्रकरण में व्यक्तियों, फर्मों और कंपनियों सहित कुल 97 आरोपियों के विरुद्ध अब तक 10 चालान पेश किए जा चुके हैं।
शराब घोटाले का मास्टरमाइंड विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई से भारत लाया जाएगा, 1200 करोड़ के सिंडिकेट का खुलासा | Liquor Scam Mastermind Vikas Agarwal alias Subbu to be brought from Dubai to India, 1200 Crore Syndicate Revealed
नाली के ठेके से 1200 करोड़ के सिंडिकेट तक, दुबई से भारत लाया जाएगा शराब घोटाले का मास्टरमाइंड विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू
25 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<b>Chhattisgarh Liquor Scam: </b>छत्तीसगढ़ के 3200 करोड़ रुपए के कथित शराब घोटाले की जांच नए मोड़ पर पहुंच गई है। दुबई में गिरफ्तार विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू को भारत लाने की तैयारी तेज हो गई है। ACB-EOW की विशेष टीम जल्द UAE रवाना हो सकती है।बहुचर्चित शराब घोटाले में लंबे समय से फरार चल रहे विकास की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

सुब्बू ने परिवार समेत दुबई को बनाया था ठिकाना

शराब घोटाले में कार्रवाई शुरू होने के बाद सुब्बू अक्टूबर 2022 के आसपास अपने परिवार के साथ दुबई फरार हो गया था। ईओडब्ल्यू ने 17 जनवरी 2024 को सुब्बू के खिलाफ अपराध दर्ज किया। जांच के दौरान सुब्बू को पूछताछ के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ। नवंबर 2024 में उसके विरुद्ध फरारी में पूरक चालान पेश किया गया। विशेष न्यायालय, रायपुर ने 13 फरवरी 2025 को उसके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया। इसके बाद ईओडब्ल्यू के अनुरोध पर इंटरपोल ने अगस्त 2026 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया। इसी नोटिस के आधार पर एनसीबी, दुबई ने सुब्बू को हिरासत में लेकर ईओडब्ल्यू की टीम को सौंपा।

मामले की जांच में पाया गया कि वर्ष 2019 से 2023 के बीच डिस्टिलरियों में बिना आबकारी शुल्क चुकाए अतिरिक्त शराब तैयार कराई जाती थी। इसे पार्ट-बी शराब कहा जाता था। इस शराब की बोतलों पर डुप्लीकेट होलोग्राम लगाकर शासकीय शराब दुकानों से बिक्री की जाती थी। बिक्री शासकीय अभिलेखों में दर्ज नहीं होती थी और इसकी नकद रकम अलग रखी जाती थी।

डिस्टिलरियों से नियमित आपूर्ति पर प्रति पेटी 'पार्ट-ए' कमीशन और आपूर्ति क्षेत्र अथवा बाजार में हिस्सेदारी तय करने के एवज में 'पार्ट-सी' कमीशन वसूला जाता था। विदेशी शराब की आपूर्ति करने वाली कंपनियों से एफएल कमीशन और शासकीय शराब दुकानों के लिए कर्मचारी उपलब्ध कराने वाली एजेंसियों से मैनपावर और ओवरटाइम कमीशन भी वसूला जाता था। इस अवधि में पार्ट-बी शराब की बिक्री और इन मदों की वसूली से प्राप्त 3,000 करोड़ रुपए से अधिक की नकदी संभालने में सुब्बू की महत्वपूर्ण भूमिका पाई गई है।

ED की बड़ी कार्रवाई: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में अपर कलेक्टर के सरकारी आवास पर दबिश, पूर्व डिप्टी कमिश्नर नवीन प्रताप सिंह तोमर जांच के घेरे में | ED's Big Action: Raid at Additional Collector's Government Residence in Chhattisgarh Liquor Scam, Former Deputy Commissioner Naveen Pratap Singh Tomar Under Investigation
​अपर कलेक्टर के बंगले पर ईडी का छापा, शराब घोटाले में पति नवीन सिंह तोमर जांच के दायरे में
27 Nov 2026 ,
By Arun Tiwari
छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले से जुड़ी जांच के तहत ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने धमतरी में बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी की टीम ने धमतरी कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ई-3 बंगले पर दबिश दी, जो अपर कलेक्टर इंदिरा देवहरि का शासकीय आवास है। सूत्रों और उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई के केंद्र में आबकारी विभाग के पूर्व डिप्टी कमिश्नर नवीन प्रताप सिंह तोमर हैं, जो अपर कलेक्टर इंदिरा देवहरि के पति हैं और मामले की जांच के दायरे में हैं।

शराब घोटाले में सुब्बू की भूमिका

अनवर ढेबर ने सुब्बू को पार्ट-बी शराब के उत्पादन के लिए डिस्टिलरियों में अपने लोग लगाने की जिम्मेदारी भी दी थी। उत्पादन के लिए सुब्बू डिस्टिलरी संचालकों से समन्वय करता था। पार्ट-बी शराब के लिए खाली बोतलों की व्यवस्था सुब्बू करता था। किस डिस्टिलरी को कौन-सा सप्लायर खाली बोतलें देगा, यह तय करने में भी उसकी भूमिका थी। नकली होलोग्राम दिल्ली से रायपुर मंगाने और वहां से डिस्टिलरियों तक पहुंचाने का काम वह अमित सिंह के साथ मिलकर करता था।

डिस्टिलरी से गाड़ी रवाना होने से लेकर शासकीय दुकान पर शराब की खेप पहुंचने तक वह आबकारी अधिकारियों और ट्रांसपोर्टरों के संपर्क में रहता था। किस डिस्टिलरी से किस जिले के लिए कितनी गाड़ियां निकलीं, उनकी बिक्री की कितनी रकम मिली और कितनी बाकी थी, इसका हिसाब सुब्बू अनवर ढेबर को भेजता था। विवेचना में सुब्बू और अनवर ढेबर के बीच हुई व्हाट्सऐप चैट में गाड़ियों और रकम का यह हिसाब मिला है।

शराब घोटाला: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की बढ़ी मुश्किलें, भिलाई में 30 प्लॉट-फ्लैट सीज, ईडी ने लगाया कुर्की का बोर्ड | Liquor Scam: Bhupesh Baghel's son Chaitanya Baghel's troubles increase, 30 plots-flats seized in Bhilai, ED pastes forfeiture board
शराब घोटाले में बड़ा एक्शन: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की बढ़ी मुश्किलें, भिलाई में 30 प्लॉट और फ्लैट सीज, ईडी ने लगाया कुर्की का बोर्ड
15 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ईडी ने अब भिलाई के पास स्थित उनके रियल एस्टेट प्रोजेक्ट पर बड़ी कार्रवाई की है। यहां 30 प्लॉट और फ्लैट सीज कर दिए गए हैं। ईडी की टीम ने मौके पर पहुंचकर कुर्की का बोर्ड भी लगा दिया है।

15 जिलों से रकम वसूलता था सुब्बू

15 जिलों की शासकीय शराब दुकानों से पार्ट-बी की बिक्री की नकदी सुब्बू के सहयोगी रायपुर के गोलछा अपार्टमेंट लाते थे। वहां रकम की गिनती के बाद उसे अनवर ढेबर के बताए लोगों तक पहुंचाया जाता था। पार्ट-बी शराब की बिक्री पर सुब्बू को प्रति पेटी 50 रुपए कमीशन मिलता था। अलग-अलग मदों में कमीशन वसूलने, उसका हिसाब रखने और सिंडिकेट के सदस्यों को वसूली तथा बकाया की जानकारी देने के साथ-साथ सिंडिकेट के लिए घोटाले की रकम के निवेश का काम भी वही करता था। सुब्बू से पूछताछ में शराब घोटाले से जुड़े नए खुलासे और सिंडिकेट के निवेश की जानकारी मिलने की पूरी संभावना है।
Tags:
  • शराब घोटाला
  • Anwar Dhebar
  • Subbu
  • अनवर ढेबर
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला
  • cg liquor scam
  • विकास अग्रवाल
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया- सीएम डॉ. मोहन यादव ने इसलिए छोड़ा इंदौर के प्रभारी मंत्री का जिम्मा

By Sanjay Gupta

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया- सीएम डॉ. मोहन यादव ने इसलिए छोड़ा इंदौर के प्रभारी मंत्री का जिम्मा
पोकरण में स्वदेशी भार्गवास्त्र का सफल ट्रायल, रॉकेट और माइक्रो मिसाइलों से लैस सिस्टम हवा में ही तबाह करेगा ड्रोन क्लस्टर

By Jageshwar Prasad

पोकरण में स्वदेशी भार्गवास्त्र का सफल ट्रायल, रॉकेट और माइक्रो मिसाइलों से लैस सिस्टम हवा में ही तबाह करेगा ड्रोन क्लस्टर
जयपुर की 2 पंचायत समितियों में कांग्रेस के उपप्रधान चुने गए निर्विरोध, 20 में आज हो रही है वोटिंग

By Ashish Bhardwaj

जयपुर की 2 पंचायत समितियों में कांग्रेस के उपप्रधान चुने गए निर्विरोध, 20 में आज हो रही है वोटिंग
गोदामों में भरे गैस सिलेंडर, फिर भी नए कनेक्शन पर रोक, 9 महीने से भटक रहे सैकड़ों आवेदक

By Umeshwari Baghel

गोदामों में भरे गैस सिलेंडर, फिर भी नए कनेक्शन पर रोक, 9 महीने से भटक रहे सैकड़ों आवेदक
गांव से शहर आकर बसो, बच्चे पैदा करो, पानी की चिंता मत करो, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में एक बार फिर

By Arohi Raj

गांव से शहर आकर बसो, बच्चे पैदा करो, पानी की चिंता मत करो, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में एक बार फिर
भोपाल सेंट्रल जेल में जेलर पर रेप का आरोप, महिला प्रहरी बोली-वॉशरूम में ले जाकर...

By Aman Vaishnav

भोपाल सेंट्रल जेल में जेलर पर रेप का आरोप, महिला प्रहरी बोली-वॉशरूम में ले जाकर...
भोपाल में आर्मी डे पर होगा खास आयोजन: थल-वायु सेना और नौसेना के जवान दिखाएंगे दमखम, टैंक-ड्रोन और एयर शो देखने का मिलेगा मौका

By Arohi Raj

भोपाल में आर्मी डे पर होगा खास आयोजन: थल-वायु सेना और नौसेना के जवान दिखाएंगे दमखम, टैंक-ड्रोन और एयर शो देखने का मिलेगा मौका