जयपुर की 2 पंचायत समितियों में कांग्रेस के उपप्रधान चुने गए निर्विरोध, 20 में आज हो रही है वोटिंग
Ashish Bhardwaj | Updated:
जयपुर की 22 पंचायत समितियों में चल रही है वोटिंग
जयपुर जिले की पंचायत समितियों में गांव की सरकार बनाने की प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो रही है। प्रधानों के चुनाव के बाद अब उप प्रधान की कुर्सी के लिए सियासी मुकाबला है। जिले की 22 पंचायत समितियों में से शाहपुरा और आंधी में कांग्रेस के उप प्रधान निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है। यहां किसी दूसरे प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। बाकी 20 पंचायत समितियों में उप प्रधान चुनने के लिए मतदान होना है।
शाहपुरा में कांग्रेस के गणपतराम यादव और आंधी में रतनलाल गुर्जर निर्विरोध उप प्रधान बने हैं। गणपतराम यादव शाहपुरा पंचायत समिति के वार्ड 12 से सदस्य हैं। वहीं रतनलाल गुर्जर आंधी के वार्ड 8 से पंचायत समिति सदस्य चुने गए हैं। दोनों जगह एक-एक नामांकन आने के कारण मुकाबले की नौबत नहीं आई। निर्वाचन अधिकारियों ने निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की।
इस बार उप प्रधान चुनाव में सांगानेर और जालसू पंचायत समितियां सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। सांगानेर में प्रधान चुनाव के दौरान कांग्रेस और भाजपा ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। यहां आरएलपी की सीमा चौधरी प्रधान बनी थीं। लेकिन उप प्रधान के चुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनों मैदान में उतर गई हैं। कांग्रेस से हंसा शर्मा, भाजपा से सरिता शर्मा और आरएलपी से पूजा ने नामांकन किया है। ऐसे में यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।
जालसू में भाजपा ने उप प्रधान पद के लिए प्रत्याशी नहीं उतारा है। यहां कांग्रेस, आरएलपी और निर्दलीय उम्मीदवार के बीच मुकाबला है। इन दोनों समितियों के नतीजों पर राजनीतिक दलों की खास नजर रहेगी।
उप प्रधान चुनाव के लिए निर्वाचन प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू हुई। सुबह 10 से 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए गए। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की गई। जहां एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं, वहां दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। वोटिंग पूरी होने के बाद मतगणना होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से तय समय-सारणी के अनुसार है।
इससे पहले शुक्रवार को जयपुर जिले की 22 पंचायत समितियों में प्रधान के चुनाव हुए थे। इनमें कांग्रेस ने 16 प्रधान बनाए, जबकि भाजपा को 4 और आरएलपी को 2 सीटें मिलीं। कांग्रेस ने जिले में स्पष्ट बढ़त हासिल की। सांगानेर और दूदू में आरएलपी ने प्रधान पद पर जीत दर्ज की थी।
अब उप प्रधान के चुनाव में भी इसी राजनीतिक गणित का असर देखने को मिल सकता है। हालांकि पंचायत समिति सदस्यों के समर्थन और स्थानीय समीकरणों के कारण कुछ जगह नतीजे बदल भी सकते हैं।
उप प्रधान चुनाव के साथ ही पंचायत समिति सदस्यों की बाड़ेबंदी भी खत्म हो जाएगी। प्रधान और उप प्रधान चुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा सहित दूसरे दलों ने अपने समर्थक सदस्यों को एकजुट रखने के लिए कई जगह बाड़ेबंदी की थी। अब मतदान और नतीजों के बाद सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्रों में लौटने की छूट मिलेगी।
पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में लगी आदर्श आचार संहिता भी शनिवार शाम 5 बजे से हट जाएगी। यह आचार संहिता 3 अक्टूबर को पंचायत चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ लागू हुई थी। यानी करीब 57 दिन तक ग्रामीण इलाकों में चुनावी प्रतिबंध लागू रहे।
आचार संहिता हटने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में नए विकास कार्यों, योजनाओं और प्रशासनिक गतिविधियों से जुड़े प्रस्ताव सामान्य प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ सकेंगे। हालांकि पहले से जारी कार्यादेशों और प्रगतिरत कार्यों को आचार संहिता के दौरान भी छूट थी। अब पंचायत चुनाव के साथ ग्रामीण राजनीति का नया दौर शुरू होगा।
सांगानेर और जालसू में दिलचस्प मुकाबला
जालसू में भाजपा ने उप प्रधान पद के लिए प्रत्याशी नहीं उतारा है। यहां कांग्रेस, आरएलपी और निर्दलीय उम्मीदवार के बीच मुकाबला है। इन दोनों समितियों के नतीजों पर राजनीतिक दलों की खास नजर रहेगी।
शाम तक आएंगे नतीजे
प्रधान चुनाव में कांग्रेस का दबदबा
अब उप प्रधान के चुनाव में भी इसी राजनीतिक गणित का असर देखने को मिल सकता है। हालांकि पंचायत समिति सदस्यों के समर्थन और स्थानीय समीकरणों के कारण कुछ जगह नतीजे बदल भी सकते हैं।
बाड़ेबंदी खत्म, आचार संहिता से भी मिलेगी राहत
पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में लगी आदर्श आचार संहिता भी शनिवार शाम 5 बजे से हट जाएगी। यह आचार संहिता 3 अक्टूबर को पंचायत चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ लागू हुई थी। यानी करीब 57 दिन तक ग्रामीण इलाकों में चुनावी प्रतिबंध लागू रहे।
आचार संहिता हटने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में नए विकास कार्यों, योजनाओं और प्रशासनिक गतिविधियों से जुड़े प्रस्ताव सामान्य प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ सकेंगे। हालांकि पहले से जारी कार्यादेशों और प्रगतिरत कार्यों को आचार संहिता के दौरान भी छूट थी। अब पंचायत चुनाव के साथ ग्रामीण राजनीति का नया दौर शुरू होगा।
गोदामों में भरे गैस सिलेंडर, फिर भी नए कनेक्शन पर रोक, 9 महीने से भटक रहे सैकड़ों आवेदक
By Umeshwari Baghel
गांव से शहर आकर बसो, बच्चे पैदा करो, पानी की चिंता मत करो, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में एक बार फिर
By Arohi Raj
भोपाल सेंट्रल जेल में जेलर पर रेप का आरोप, महिला प्रहरी बोली-वॉशरूम में ले जाकर...
By Aman Vaishnav
भोपाल में आर्मी डे पर होगा खास आयोजन: थल-वायु सेना और नौसेना के जवान दिखाएंगे दमखम, टैंक-ड्रोन और एयर शो देखने का मिलेगा मौका
By Arohi Raj
राजस्थान में खाली प्लॉट को मकान बताकर नहीं करा सकेंगे रजिस्ट्री, सरकार ने लागू किया नया नियम
By Ashish Bhardwaj
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में तेजी, आदिवासी समाज में उबाल और ईडी की दस्तक, विकास के दावों के बीच सरकार के सामने तीन बड़ी चुनौतियां
By Arun Tiwari
दिसंबर में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: उत्तर पश्चिम रेलवे की 47 जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे 131 अतिरिक्त कोच, देखें पूरी सूची
By Jageshwar Prasad