भोपाल सेंट्रल जेल में जेलर पर रेप का आरोप, महिला प्रहरी बोली-वॉशरूम में ले जाकर...

Aman Vaishnav | Sootr Creatives | Updated:
Share
भोपाल सेंट्रल जेल के जेलर मग्नू सिंह मरावी पर महिला प्रहरी ने रेप और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
भोपाल सेंट्रल जेल के जेलर मग्नू सिंह मरावी पर महिला प्रहरी ने रेप और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

भोपाल की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जगहों में से एक सेंट्रल जेल से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जिस जेल में अपराधियों को सुधारने के लिए रखा जाता है। वहीं के एक अधिकारी पर संगीन अपराध करने का आरोप लगा है। भोपाल सेंट्रल जेल के जेलर मग्नू सिंह मरावी पर उन्हीं के साथ काम करने वाली एक महिला प्रहरी ने रेप करने का आरोप लगाया है।

इस घटना के सामने आने के बाद पूरे जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

ड्यूटी के दौरान हुई शर्मनाक घटना

गांधी नगर थाने की एसआई प्रभावती शर्मा ने इस पूरे मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला प्रहरी शुक्रवार रात को जेल परिसर में अपनी ड्यूटी कर रही थी। रात करीब 10:30 बजे जब वह जेल परिसर में गश्त लगा रही थी तभी उसका सामना जेलर मग्नू सिंह मरावी से हुआ।

महिला प्रहरी का आरोप है कि जेलर ने पहले उससे अश्लील बातें करनी शुरू कर दीं। इसके बाद आरोपी जेलर उसे जबरदस्ती पास के एक वॉशरूम में ले गया और वहां उसके साथ रेप किया।

भोपाल पत्रकारिता यूनिवर्सिटी: कर्मचारी पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप, FIR दर्ज | Bhopal Journalism University: Employee accused of rape on pretext of marriage, FIR registered
भोपाल की बड़ी पत्रकारिता यूनिवर्सिटी की छात्रा का आरोप- शादी का झांसा देकर कर्मचारी ने किया रेप, FIR दर्ज
26 Nov 2026 ,
By The Sootr
भोपाल की बड़ी पत्रकारिता यूनिवर्सिटी की 22 वर्षीय छात्रा ने विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। छात्रा का दावा है कि कर्मचारी ने पहले उससे दोस्ती की और फिर शादी का भरोसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

जान से मारने की दी धमकी

जानकारी के अनुसार इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने के बाद आरोपी यहीं नहीं रुका। पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया है कि घटना के बाद जेलर ने उसे बुरी तरह धमकाया। आरोपी ने कहा कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को भी कुछ बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

हालांकि महिला प्रहरी ने हिम्मत दिखाई और देर रात सीधे गांधी नगर थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी जेलर को हिरासत में भी ले लिया है।

सबूत जुटाने में लगी पुलिस टीम

शिकायत दर्ज करने के तुरंत बाद पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस की एक टीम भोपाल सेंट्रल जेल भी पहुंची और घटना की जगह का निरीक्षण किया।

पुलिस की जांच में ये मुख्य बिंदु शामिल हैं...

  • पुलिस अब जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
  • घटना वाली रात किसकी ड्यूटी कहां लगी थी, इसके लिए ड्यूटी से जुड़े पुराने रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
  • वारदात के वक्त जेल परिसर में जो अन्य कर्मचारी मौजूद थे और जो संभावित गवाह हो सकते हैं, उन सभी से पुलिस पूछताछ करेगी।

2017 में भी दर्ज कराया था एक केस

इस मामले की जांच के दौरान एक और पुरानी बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि शिकायत करने वाली महिला प्रहरी ने साल 2017 में भी जेल के ही एक अन्य अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

हालांकि साल 2017 वाले उस पुराने मामले का इस मौजूदा शिकायत से कोई लेना देना है या नहीं यह बात अभी पूरी तरह से साफ नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस का पूरा ध्यान इस ताजा मामले की निष्पक्ष जांच करने पर है।

FAQ

1. भोपाल सेंट्रल जेल के किस अधिकारी पर रेप का आरोप लगा है?

भोपाल सेंट्रल जेल के जेलर मग्नू सिंह मरावी पर 58 साल की महिला प्रहरी ने ड्यूटी के दौरान रेप करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
Tags:
  • Bhopal Central Jail
  • भोपाल सेंट्रल जेल
  • Jailer Rape Allegation
  • जेलर पर रेप का आरोप
  • Jailer Magnu Singh Maravi
  • भोपाल सेंट्रल जेल में रेप
  • जेलर मग्नू सिंह मरावी
राजस्थान में खाली प्लॉट को मकान बताकर नहीं करा सकेंगे रजिस्ट्री, सरकार ने लागू किया नया नियम

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में खाली प्लॉट को मकान बताकर नहीं करा सकेंगे रजिस्ट्री, सरकार ने लागू किया नया नियम
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में तेजी, आदिवासी समाज में उबाल और ईडी की दस्त, विकास के दावों के बीच सरकार के सामने तीन बड़ी चुनौतियां

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में तेजी, आदिवासी समाज में उबाल और ईडी की दस्त, विकास के दावों के बीच सरकार के सामने तीन बड़ी चुनौतियां
दिसंबर में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: उत्तर पश्चिम रेलवे की 47 जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे 131 अतिरिक्त कोच, देखें पूरी सूची

By Jageshwar Prasad

दिसंबर में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: उत्तर पश्चिम रेलवे की 47 जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे 131 अतिरिक्त कोच, देखें पूरी सूची
सावधान! हॉलमार्क की मुहर लगाकर बेच रहे नकली सोना, कई लोग हो चुके शिकार, खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान...

By Aman Vaishnav

सावधान! हॉलमार्क की मुहर लगाकर बेच रहे नकली सोना, कई लोग हो चुके शिकार, खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान...
कांग्रेस की वोट बचाओ रैली भोपाल में आयोजित करने की तैयारी: पार्टी ने की लाल परेड ग्राउंड एलोकेशन करने की मांग, प्रशासन के फैसले का इंतजार

By Arohi Raj

कांग्रेस की वोट बचाओ रैली भोपाल में आयोजित करने की तैयारी: पार्टी ने की लाल परेड ग्राउंड एलोकेशन करने की मांग, प्रशासन के फैसले का इंतजार
खजराना मंदिर गर्भगृह में प्रवेश पर विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष की जगह, सुरक्षा गार्ड और एजेंसी पर कार्रवाई

By Sanjay Gupta

खजराना मंदिर गर्भगृह में प्रवेश पर विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष की जगह, सुरक्षा गार्ड और एजेंसी पर कार्रवाई
64 विला केस: IAS शिखर अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं, हाईकोर्ट में ही लड़नी होगी कानूनी लड़ाई

By Mukesh Sharma

64 विला केस: IAS शिखर अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं, हाईकोर्ट में ही लड़नी होगी कानूनी लड़ाई