कांग्रेस की वोट बचाओ रैली भोपाल में आयोजित करने की तैयारी: पार्टी ने की लाल परेड ग्राउंड एलोकेशन करने की मांग, प्रशासन के फैसले का इंतजार

Arohi Raj | Sootr Creatives | Updated:
Share
​कांग्रेस की वोट बचाओ रैली के लिए लाल परेड मैदान की मांग की है।​
​कांग्रेस की वोट बचाओ रैली के लिए लाल परेड मैदान की मांग की है।​

इंदौर में रैली रद्द होने के बाद कांग्रेस अब भोपाल में बड़े आयोजन की तैयारी में जुटी है। 12 दिसंबर को प्रस्तावित वोट बचाओ-लोकतंत्र बचाओ रैली में विपक्ष के कई दिग्गज नेता जुटेंगे। राहुल गांधी, खरगे, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव के शामिल होने की संभावना है। इस बीच आयोजन के लिए लाल परेड मैदान को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन से गुहार लगाई है।

जानकारी के मुताबिक, पार्टी ने 7 से 12 दिसंबर तक मैदान आवंटित करने की मांग की है। शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस चाहती है कि अनुमति जल्द मिले, ताकि रैली की तैयारियां समय पर पूरी हो सकें।

इंदौर के बाद भोपाल में भी आयोजन पर संशय

खबरों के मुताबिक, कांग्रेस नेताओं को भोपाल में भी आयोजन में बाधाओं की आशंका है। पार्टी ने इंदौर की परिस्थितियों का हवाला देकर जल्द मैदान देने की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि आयोजन स्थल पर असमंजस से तैयारियां प्रभावित होंगी। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि पार्टी प्रशासन के फैसले का इंतजार कर रही है।

उन्हें आशंका है कि इंदौर की तरह भोपाल में भी आयोजन बाधित हो सकता है। कांग्रेस के मुताबिक, बड़ी रैली के लिए कई इंतजाम करने होंगे। मैदान पर डोम, साउंड सिस्टम और बैरिकेडिंग लगानी होगी। अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी समय रहते पूरी करनी होंगी। इसलिए पार्टी ने 7 से 12 दिसंबर तक लाल परेड मैदान मांगा है।

कांग्रेस ने जारी की राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची: MP, राजस्थान, छत्तीसगढ़ सहित 20 राज्यों में नियुक्तियां | Congress Releases New List of National Secretaries: Appointments in 20 States Including MP, Rajasthan, Chhattisgarh
AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
19 Nov 2026 ,
By Sumit Kumar
कांग्रेस ने अपने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की है। इसमें मध्यप्रदेश और राजस्थान के लिए चार-चार, जबकि छत्तीसगढ़ के लिए दो नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने देशभर में कुल 81 पदाधिकारियों की नियुक्ति और जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

रैली में जुटेंगे कांग्रेस और इंडी गठबंधन के बड़े नेता

12 दिसंबर की रैली में कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल होंगे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भी आने की संभावना है। इंडी गठबंधन के अन्य नेता भी रैली में हिस्सा ले सकते हैं। कांग्रेस इस रैली को बड़े स्तर पर आयोजित करने की तैयारी कर रही है। पार्टी प्रदेशभर से कार्यकर्ताओं को भोपाल बुलाएगी। इस आयोजन के जरिए कांग्रेस वोट बचाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान को आगे बढ़ाएगी।

CEC ज्ञानेश कुमार के भोपाल दौरे पर कांग्रेस का हंगामा: वोट चोरी के आरोप, विधायक की फोटो वायरल | Congress uproar over CEC Gyanesh Kumar's Bhopal visit: Allegations of vote theft, MLA's photo goes viral
दो दिन भोपाल में रहे CEC ज्ञानेश कुमार, कांग्रेस विधायक संग खिंचाई फोटो, उनके जाने के बाद जागे कांग्रेसी, पुतला लेकर इधर-उधर दौड़े
27 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
सियासत में अक्सर कहा जाता है कि विपक्ष की नजरें हमेशा सत्ता और संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों की हर हलचल पर टिकी रहती हैं। वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुए एक वाकये ने कांग्रेस की तेज नजर और सक्रियता की पोल खोल दी है। हालत यह है कि एक तरफ कांग्रेस देशभर में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ वोट चोरी का मोर्चा खोले बैठी है।

आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मार्च

कांग्रेस की प्रस्तावित योजना के मुताबिक, रैली से पहले सभी नेता बोर्ड ऑफिस चौराहे स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद यहां से मार्च निकालकर सभा स्थल तक पहुंचेंगे। लाल परेड मैदान में सभा आयोजित करने की योजना है। हालांकि, अभी आयोजन स्थल को लेकर प्रशासन की अनुमति नहीं मिली है। कांग्रेस ने आवेदन देकर जल्द फैसला करने का आग्रह किया है, ताकि मार्च और सभा की तैयारियां समय पर पूरी की जा सकें।

लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने का दावा

खबरों के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक के मुताबिक, रैली में प्रदेशभर से एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसी वजह से पार्टी ने लाल परेड मैदान की मांग की है। कांग्रेस का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों के लिए इस मैदान पर जरूरी व्यवस्थाएं की जा सकती हैं। नायक ने कहा कि कार्यक्रम स्थल को लेकर बार-बार स्थिति स्पष्ट नहीं होने से तैयारियों में परेशानी होगी। पार्टी प्रशासन के निर्णय की प्रतीक्षा कर रही है।

भोपाल में धरना-प्रदर्शन अब सख्त नियमों के घेरे में: अनुमति अनिवार्य, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई | Protests and Demonstrations in Bhopal Now Under Strict Rules: Permission Mandatory, Action for Violations
भोपाल में धरना-प्रदर्शन करना अब आसान नहीं! रैली और आमसभा से पहले लेनी होगी अनुमति, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
16 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में धरना-प्रदर्शन और सार्वजनिक आयोजनों को लेकर पुलिस ने सख्त नियम लागू किए हैं। अगर आप किसी संगठन से जुड़े हैं या शहर में रैली, आंदोलन अथवा आमसभा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। अब ऐसे किसी भी आयोजन से पहले पुलिस की Permission लेना अनिवार्य होगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ग्राउंड एलोकेशन आवंटन पर जल्द फैसला करेगा प्रशासन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला ने प्रतिनिधिमंडल को अनुमति प्रक्रिया बताई। उन्होंने कहा कि अनुमति यातायात विभाग और सातवीं बटालियन के समन्वय से मिलेगी। आवेदन पुलिस मुख्यालय के जरिए सातवीं बटालियन को भेजा जाएगा। एक-दो दिन में फैसले की जानकारी देने का आश्वासन दिया गया है। कांग्रेस अब प्रशासन के फैसले का इंतजार कर रही है। अनुमति मिलने पर पार्टी तैयारियां शुरू करेगी। मैदान में डोम, साउंड सिस्टम और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा अन्य जरूरी इंतजाम भी होंगे।

एमपी में 1 लाख सरकारी पद खाली: भर्ती पर पेंच, 2027-28 में नौकरी का इंतजार बढ़ेगा? | 1 Lakh Government Posts Vacant in MP: Recruitment Stuck, Will Job Wait Increase in 2027-28?
एमपी में 1 लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली, फिर भी भर्ती पर फंसा पेंच, क्या 2027-28 में बढ़ेगा नौकरी का इंतजार?
28 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्य प्रदेश प्रदेश के सरकारी विभागों में एक लाख से ज्यादा पद खाली होने के बावजूद नई भर्तियों का रास्ता अभी पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है। विभागों की तरफ से भेजी गई अधूरी और गलत जानकारी ने भर्ती प्रक्रिया में नया पेंच फंसा दिया है। इस पर अब सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने सख्त रुख अपनाया है।

FAQs

  1. भोपाल में कांग्रेस की 'वोट बचाओ-लोकतंत्र बचाओ' रैली कब होगी?
    कांग्रेस की यह रैली 12 दिसंबर को भोपाल में प्रस्तावित है।
  2. भोपाल की कांग्रेस रैली में कौन-कौन से बड़े नेता शामिल होंगे?
    रैली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाड्रा, अखिलेश यादव और इंडी गठबंधन के अन्य नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
  3. कांग्रेस ने इंदौर में रैली के बाद भोपाल में आयोजन क्यों कर रही है?
    कांग्रेस अब भोपाल में 'वोट बचाओ-लोकतंत्र बचाओ' रैली करने की तैयारी कर रही है और इंदौर की परिस्थितियों का हवाला देकर जल्द अनुमति चाह रही है।
Tags:
  • कांग्रेस रैली भोपाल
  • Congress Rally Bhopal
  • Indi Alliance Meeting
  • इंडी गठबंधन बैठक
  • Lal Parade Ground Allocation
  • वोट बचाओ लोकतंत्र बचाओ
  • राहुल गांधी
  • सपा प्रमुख अखिलेश यादव
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
  • मध्य प्रदेश
खजराना मंदिर गर्भगृह में प्रवेश पर विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष की जगह, सुरक्षा गार्ड और एजेंसी पर कार्रवाई

By Sanjay Gupta

खजराना मंदिर गर्भगृह में प्रवेश पर विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष की जगह, सुरक्षा गार्ड और एजेंसी पर कार्रवाई
64 विला केस: IAS शिखर अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं, हाईकोर्ट में ही लड़नी होगी कानूनी लड़ाई

By Mukesh Sharma

64 विला केस: IAS शिखर अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं, हाईकोर्ट में ही लड़नी होगी कानूनी लड़ाई
स्कूल लेक्चरर कृषि भर्ती-2025 का परिणाम जारी, 552 में से 48 पद ही भरे, जानिए कट ऑफ और चयनित रोल नंबर

By Jageshwar Prasad

स्कूल लेक्चरर कृषि भर्ती-2025 का परिणाम जारी, 552 में से 48 पद ही भरे, जानिए कट ऑफ और चयनित रोल नंबर
CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, 2 हफ्ते में फैसला नहीं तो होगी कार्रवाई!

By Harrison Masih

CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, 2 हफ्ते में फैसला नहीं तो होगी कार्रवाई!
राजस्थान में 50 पंचायत समितियों में निर्विरोध प्रधान, कांग्रेस ने BJP को 8 सीटों से पछाड़ा; भरतपुर-डीग में भाजपा का दबदबा

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में 50 पंचायत समितियों में निर्विरोध प्रधान, कांग्रेस ने BJP को 8 सीटों से पछाड़ा; भरतपुर-डीग में भाजपा का दबदबा
एक ही कॉलेज, एक जैसा सपना, फिर प्यार और शादी... जानें एमपी के दो SDM की अनोखी प्रेम कहानी

By Aman Vaishnav

एक ही कॉलेज, एक जैसा सपना, फिर प्यार और शादी... जानें एमपी के दो SDM की अनोखी प्रेम कहानी
इंदौर मल्हार आश्रम स्कूल के बच्चों ने CM हेल्पलाइन में शिकायत की, प्रिंसिपल ने फेल करने की धमकी दी

By Sanjay Gupta

इंदौर मल्हार आश्रम स्कूल के बच्चों ने CM हेल्पलाइन में शिकायत की, प्रिंसिपल ने फेल करने की धमकी दी