खजराना मंदिर गर्भगृह में प्रवेश पर विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष की जगह, सुरक्षा गार्ड और एजेंसी पर कार्रवाई

Sanjay Gupta | Sootr Creatives | Updated:
Share
गर्भगृह में घुसे विधायक पुत्र रुद्राक्ष पर कार्रवाई नहीं, सुरक्षा गार्ड और एजेंसी पर गिरी गाज।
गर्भगृह में घुसे विधायक पुत्र रुद्राक्ष पर कार्रवाई नहीं, सुरक्षा गार्ड और एजेंसी पर गिरी गाज।

खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश को लेकर विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष पर मंदिर प्रबंधन ने फिर नरमी बरती है। इस मामले के तूल पकड़ने पर मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा एजेंसी और गार्ड पर कार्रवाई की खानापूर्ति की है। वहीं, प्रवेश करने वाले रुद्राक्ष पर पूरी नरमी बरती गई है।

इंदौर विधानसभा तीन के विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष का खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करने का वीडियो सामने आया है। इसके बाद अब कार्रवाई की गई है। मामले में पहले मंदिर प्रबंधन के जिम्मेदार पल्ला झाड़ते रहे। उन्होंने चुप्पी भी साध ली थी। लेकिन अब कार्रवाई की खानापूर्ति की गई है।

वीडियो 25 नवंबर की है

इस वीडियो को विधायक गोलू शुक्ला पांच महीने पुराना बता रहे हैं। हालांकि, मंदिर प्रशासन की जांच में अलग बात सामने आई है। वीडियो में दिख रही VIP गाड़ियां और फुटेज 25 नवंबर की रात के हैं। मंदिर प्रशासन के पास अंदर के वीडियो उपलब्ध नहीं हैं। निर्माण कार्य के चलते गर्भगृह की ओर के फुटेज रिकॉर्ड नहीं हुए हैं। हालांकि, किसी ने यह वीडियो बना लिया और उसे अपलोड कर दिया। वहीं, मंदिर प्रबंधन ने इसी वीडियो के आधार पर कार्रवाई की है।

सुरक्षा एजेंसी और गार्ड पर कार्रवाई

इस मामले में सुरक्षा एजेंसी बालाजी पर 51 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही सुरक्षा में तैनात गार्ड कृष्णा और राम अकोले को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, मुख्य सुरक्षा अधिकारी रवि प्रकाश का सात दिन का वेतन राजसात करने के आदेश दिए गए हैं।
खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में विधायक पुत्र रुद्राक्ष का वीडियो वायरल, नियमों पर उठे सवाल | MLA's son Rudraksh's video goes viral in Khajrana Ganesh temple's sanctum sanctorum, questions raised on rules
फिर विवादों में विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष, अब खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह का वीडियो वायरल
26 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
इंदौर विधानसभा 3 से विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। महाकाल मंदिर के बाद अब इंदौर के खजराना गणेश मंदिर से उनका एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे मंदिर के गर्भगृह में भगवान गणेश को आचमन कराते नजर आ रहे हैं।

पुजारी और प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस

इसके अलावा, पूजा व्यवस्था संभालने वाले पुजारी को नोटिस जारी किया गया है। मंदिर प्रबंधक घनश्याम शुक्ला और सहायक प्रबंधक गौरीशंकर मिश्रा को भी नोटिस मिला है। उधर, मिश्रा ने कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि गर्भगृह में प्रवेश करने वाले व्यक्ति की जानकारी प्रबंधन को भी है। इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बाकी सभी संबंधित लोगों को नोटिस मिला है। उन्हें भी नोटिस जारी किया गया है। सभी नोटिस का जवाब देंगे।

गर्भगृह में प्रवेश के नियम, लेकिन रुद्राक्ष पर कार्रवाई नहीं

कोविड काल से ही मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर रोक है। इसकी अनुमति केवल मंदिर प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष और प्रशासक दे सकते हैं। कमेटी के अध्यक्ष कलेक्टर हैं, जबकि प्रशासक निगमायुक्त हैं। रुद्राक्ष ने बिना अनुमति गर्भगृह में प्रवेश किया। इसके बावजूद उन्हें किसी ने नहीं रोका। मंदिर प्रबंधन कमेटी ने भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

महाकाल मंदिर में विधायक पुत्र को खुली छूट, संत रविंद्र पुरी की जांच, एक साल में तीसरी रील | Mahakal Temple: MLA's Son Gets Free Hand, Saint Ravindra Puri Inspected, Third Reel in One Year
महाकाल मंदिर में महामंडलेश्वर रवींद्र पुरी की होती है जांच, विधायक पुत्र को खुली छूट, एक साल में तीसरी रील
15 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर विधानसभा तीन के विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला फिर सुर्खियों में हैं। मामला फिर उनके भौकाल मचाने का है। विश्वप्रसिद्ध उज्जैन महाकाल मंदिर में जहां अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महामंडलेश्वर रविंद्र पुरी महाराज को सुरक्षाकर्मी जांच के लिए रोक लेते हैं वहां विधायक पुत्र की रील बनती है।

महाकाल प्रबंध कमेटी ने VIP लिस्ट से हटाया

हाल ही में रुद्राक्ष का महाकाल मंदिर, उज्जैन में प्रवेश करने का वीडियो सामने आया था। उसने मंदिर में रील भी बनाई थी। इस वीडियो को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद प्रबंध कमेटी ने रुद्राक्ष पर कार्रवाई की। उसे एक साल के लिए VIP दर्शन व्यवस्था से प्रतिबंधित कर दिया गया।

विधायक गोलू शुक्ला का बेटे रुद्राक्ष शुक्ला
विधायक गोलू शुक्ला का बेटे रुद्राक्ष शुक्ला

खजराना में विधायक के बेटे वरमाला पहना चुके

खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में रुद्राक्ष शुक्ला पहली बार नहीं गए हैं। वह पहले भी मंदिर के गर्भगृह में जाते रहे हैं। वहीं, विधायक के छोटे बेटे अंजनेश शुक्ला ने भी कुछ महीने पहले शादी की थी। उन्होंने अपनी शादी में वरमाला की रस्म गर्भगृह में ही रखी थी। अंजनेश और उनकी होने वाली पत्नी ने एक-दूसरे को गर्भगृह में वरमाला पहनाई थी।

मंदिर में बदलेगी सुरक्षा व्यवस्था

मंदिर प्रबंधन की एक और खामी सामने आई है। यहां सीसीटीवी कैमरे बंद मिले हैं। निर्माण कार्य के चलते कुछ कैमरे बंद हैं। लाइव कैमरे भी काम नहीं कर रहे हैं। इन्हें जल्द ठीक करने के आदेश दिए गए हैं। अब गर्भगृह के प्रवेश मार्ग पर पांच गार्ड तैनात होंगे। पहले यहां तीन गार्ड तैनात रहते थे। नए इंतजाम में दो गार्ड अनधिकृत प्रवेश रोकने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

भाजपा का 25 दिवसीय 'सेवा दूत' अभियान: सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानेगी पार्टी | BJP's 25-Day 'Seva Doot' Campaign: Party to Assess Ground Reality of Government Schemes
MP में BJP का चुनावी मोड ऑन! जनता और कार्यकर्ताओं का मूड भांपेगी पार्टी, 230 सीटों पर तैनात होंगे सेवा दूत
27 Nov 2026 ,
By Arohi Raj
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव अभी करीब दो साल दूर हैं, लेकिन भाजपा ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर जनता और कार्यकर्ताओं का फीडबैक जुटाएगी। इसके लिए 230 नेताओं को सेवा दूत बनाया गया है। ये नेता 1 से 25 दिसंबर तक अपनी जिम्मेदारी वाली विधानसभा में रहेंगे।

FAQs

  1. रुद्राक्ष शुक्ला के मामले में मंदिर प्रबंधन ने क्या कार्रवाई की?
    मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा एजेंसी पर 51 हजार रुपये का जुर्माना लगाया, दो गार्ड को बर्खास्त किया और मुख्य सुरक्षा अधिकारी का सात दिन का वेतन राजसात करने का आदेश दिया है।
  2. खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर रोक क्यों है?
    गर्भगृह में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश कोविड काल से रोक दिया गया है और विशेष अनुमति के बिना प्रवेश नहीं किया जा सकता।
  3. मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था में क्या बदलाव किए जा रहे हैं?
    अब गर्भगृह के प्रवेश मार्ग पर तीन की जगह पांच गार्ड तैनात होंगे और बंद CCTV कैमरों को जल्द ठीक करने के आदेश दिए गए हैं।
Tags:
  • रुद्राक्ष शुक्ला
  • Khajrana Temple
  • खजराना मंदिर
  • MLA Golu Shukla
  • विधायक गोलू शुक्ला
  • Rudraksh Shukla
  • खजराना गणेश मंदिर
  • गोलू शुक्ला
  • खजराना मंदिर गर्भगृह प्रवेश विवाद
  • वीआईपी दर्शन
64 विला केस: IAS शिखर अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं, हाईकोर्ट में ही लड़नी होगी कानूनी लड़ाई

By Mukesh Sharma

64 विला केस: IAS शिखर अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं, हाईकोर्ट में ही लड़नी होगी कानूनी लड़ाई
स्कूल लेक्चरर कृषि भर्ती-2025 का परिणाम जारी, 552 में से 48 पद ही भरे, जानिए कट ऑफ और चयनित रोल नंबर

By Jageshwar Prasad

स्कूल लेक्चरर कृषि भर्ती-2025 का परिणाम जारी, 552 में से 48 पद ही भरे, जानिए कट ऑफ और चयनित रोल नंबर
CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, 2 हफ्ते में फैसला नहीं तो होगी कार्रवाई!

By Harrison Masih

CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, 2 हफ्ते में फैसला नहीं तो होगी कार्रवाई!
राजस्थान में 50 पंचायत समितियों में निर्विरोध प्रधान, कांग्रेस ने BJP को 8 सीटों से पछाड़ा; भरतपुर-डीग में भाजपा का दबदबा

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में 50 पंचायत समितियों में निर्विरोध प्रधान, कांग्रेस ने BJP को 8 सीटों से पछाड़ा; भरतपुर-डीग में भाजपा का दबदबा
एक ही कॉलेज, एक जैसा सपना, फिर प्यार और शादी... जानें एमपी के दो SDM की अनोखी प्रेम कहानी

By Aman Vaishnav

एक ही कॉलेज, एक जैसा सपना, फिर प्यार और शादी... जानें एमपी के दो SDM की अनोखी प्रेम कहानी
इंदौर मल्हार आश्रम स्कूल के बच्चों ने CM हेल्पलाइन में शिकायत की, प्रिंसिपल ने फेल करने की धमकी दी

By Sanjay Gupta

इंदौर मल्हार आश्रम स्कूल के बच्चों ने CM हेल्पलाइन में शिकायत की, प्रिंसिपल ने फेल करने की धमकी दी
जंगल उजाड़ने के मामले में NMDC के जीएम के खिलाफ FIR दर्ज, भरपाई के लिए मांगे 10 करोड़

By Harrison Masih

जंगल उजाड़ने के मामले में NMDC के जीएम के खिलाफ FIR दर्ज, भरपाई के लिए मांगे 10 करोड़