64 विला केस: IAS शिखर अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं, हाईकोर्ट में ही लड़नी होगी कानूनी लड़ाई
Mukesh Sharma | Updated:
शिखर अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं
राजस्थान के वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल को 64 विला खरीद मामले में सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली है। ACB की जांच और संभावित कार्रवाई से बचने के लिए शीर्ष अदालत पहुंचे अग्रवाल को वापस हाईकोर्ट का रास्ता दिखाया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। हालांकि, हाईकोर्ट को निर्देश दिया कि मामले की सुनवाई जल्द पूरी की जाए।
अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (SLP) दाखिल कर ACB की जांच पर रोक और दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा मांगी थी। उनकी ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने पैरवी की। वहीं, राजस्थान सरकार ने अंतरिम राहत देने का विरोध किया। अदालत के रुख के बाद अब अग्रवाल को अंतरिम राहत के लिए राजस्थान हाईकोर्ट में ही अलग से आवेदन करना होगा।
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुकुल रोहतगी ने जांच की मंजूरी देने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने दलील दी कि शिखर अग्रवाल के खिलाफ जांच की अनुमति देने से पहले उनका पक्ष नहीं सुना गया। जिस समय यह कार्रवाई की गई, उस समय अग्रवाल देश में मौजूद भी नहीं थे।
रोहतगी ने अदालत को बताया कि अग्रवाल वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं और उनका अब तक का करियर बेदाग रहा है। उन्होंने विला खरीदने से जुड़ी जानकारी संबंधित सरकारी विभागों को दी थी। इन संपत्तियों का उल्लेख उनके इनकम टैक्स रिटर्न में भी किया गया है।
उनकी ओर से कहा गया कि जब संपत्तियों की जानकारी सरकारी रिकॉर्ड में उपलब्ध है और कुछ छिपाया नहीं गया है, तो इस तरह की जांच और कार्रवाई पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने यह भी बताया कि राजस्थान हाईकोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 18 दिसंबर को तय है। ऐसे में तब तक अग्रवाल को किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा दी जानी चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट ने अग्रवाल की अंतरिम राहत की मांग स्वीकार नहीं की। अदालत ने स्पष्ट किया कि फिलहाल वह इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करना चाहती। हालांकि, अग्रवाल को यह छूट दी गई कि वे अंतरिम राहत के लिए राजस्थान हाईकोर्ट में अलग से प्रार्थना पत्र दाखिल कर सकते हैं।
अदालत ने हाईकोर्ट से अनुरोध किया कि मामले की सुनवाई जल्द पूरी की जाए। किसी भी पक्ष की ओर से अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। साथ ही दोनों पक्षों को अपनी सभी कानूनी दलीलें और आपत्तियां हाईकोर्ट के सामने रखने की स्वतंत्रता दी गई।
इसका मतलब साफ है कि सुप्रीम कोर्ट ने न तो ACB की जांच पर रोक लगाई और न ही गिरफ्तारी या दूसरी दंडात्मक कार्रवाई से अग्रवाल को कोई अंतरिम सुरक्षा दी।
राजस्थान सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट में अग्रवाल को तत्काल राहत देने का विरोध किया। सरकार की ओर से दलील दी गई कि जब मामला पहले से हाईकोर्ट में विचाराधीन है, तो इस स्तर पर सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत देने का कोई औचित्य नहीं है।
राज्य सरकार की ओर से अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी, अतिरिक्त महाधिवक्ता शिव मंगल शर्मा और अतिरिक्त महाधिवक्ता पद्मेश मिश्रा ने पक्ष रखा।
सरकार पहले ही सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल कर चुकी थी। इसका उद्देश्य यह था कि अग्रवाल की याचिका पर कोई अंतरिम आदेश देने से पहले सरकार का पक्ष भी सुना जाए।
पूरा मामला शिखर अग्रवाल और उनके परिवार की ओर से एक निजी कंपनी से खरीदे गए विला और कॉटेज से जुड़ा है। ACB की जांच में सामने आया कि अग्रवाल, उनकी IPS पत्नी प्रशाखा माथुर, दोनों बेटों और सास-ससुर के नाम पर करीब ढाई साल में 64 विला-कॉटेज खरीदे गए।
ACB ने 18 नवंबर को अग्रवाल और गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मुकुंद शरण गोयल, प्रबंध निदेशक संजय गोयल सहित अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। जांच में जयपुर के अनंता रिसॉर्ट में दोनों बेटों के नाम पर 24 विला 11-11 लाख रुपए में खरीदने का मामला भी सामने आया। कंपनी के ब्रोशर में इनकी कीमत 59-59 लाख रुपए बताई गई थी। ACB को आशंका है कि सरकारी फैसलों के जरिए कंपनी को फायदा पहुंचाया गया और इसके बदले संपत्तियां कम कीमत पर खरीदी गईं। हालांकि, ये सभी आरोप हैं और अभी अदालत में साबित नहीं हुए हैं।
सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिलने के बाद अग्रवाल के सामने अब हाईकोर्ट में अपनी दलीलें रखने का रास्ता बचा है। वे वहां अलग से अंतरिम राहत की मांग कर सकते हैं।
राजस्थान हाईकोर्ट ने पहले ही राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया था। मामले की अगली सुनवाई 18 दिसंबर को निर्धारित है।
रोहतगी ने कहा- बिना पक्ष सुने दी जांच की मंजूरी
रोहतगी ने अदालत को बताया कि अग्रवाल वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं और उनका अब तक का करियर बेदाग रहा है। उन्होंने विला खरीदने से जुड़ी जानकारी संबंधित सरकारी विभागों को दी थी। इन संपत्तियों का उल्लेख उनके इनकम टैक्स रिटर्न में भी किया गया है।
उनकी ओर से कहा गया कि जब संपत्तियों की जानकारी सरकारी रिकॉर्ड में उपलब्ध है और कुछ छिपाया नहीं गया है, तो इस तरह की जांच और कार्रवाई पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने यह भी बताया कि राजस्थान हाईकोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 18 दिसंबर को तय है। ऐसे में तब तक अग्रवाल को किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा दी जानी चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने के बजाय बताया दूसरा रास्ता
अदालत ने हाईकोर्ट से अनुरोध किया कि मामले की सुनवाई जल्द पूरी की जाए। किसी भी पक्ष की ओर से अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। साथ ही दोनों पक्षों को अपनी सभी कानूनी दलीलें और आपत्तियां हाईकोर्ट के सामने रखने की स्वतंत्रता दी गई।
इसका मतलब साफ है कि सुप्रीम कोर्ट ने न तो ACB की जांच पर रोक लगाई और न ही गिरफ्तारी या दूसरी दंडात्मक कार्रवाई से अग्रवाल को कोई अंतरिम सुरक्षा दी।
सरकार ने किया राहत का विरोध
राज्य सरकार की ओर से अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी, अतिरिक्त महाधिवक्ता शिव मंगल शर्मा और अतिरिक्त महाधिवक्ता पद्मेश मिश्रा ने पक्ष रखा।
सरकार पहले ही सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल कर चुकी थी। इसका उद्देश्य यह था कि अग्रवाल की याचिका पर कोई अंतरिम आदेश देने से पहले सरकार का पक्ष भी सुना जाए।
40 से शुरू हुई जांच में सामने आए 64 विला
ACB ने 18 नवंबर को अग्रवाल और गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मुकुंद शरण गोयल, प्रबंध निदेशक संजय गोयल सहित अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। जांच में जयपुर के अनंता रिसॉर्ट में दोनों बेटों के नाम पर 24 विला 11-11 लाख रुपए में खरीदने का मामला भी सामने आया। कंपनी के ब्रोशर में इनकी कीमत 59-59 लाख रुपए बताई गई थी। ACB को आशंका है कि सरकारी फैसलों के जरिए कंपनी को फायदा पहुंचाया गया और इसके बदले संपत्तियां कम कीमत पर खरीदी गईं। हालांकि, ये सभी आरोप हैं और अभी अदालत में साबित नहीं हुए हैं।
18 दिसंबर की सुनवाई पर नजर
राजस्थान हाईकोर्ट ने पहले ही राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया था। मामले की अगली सुनवाई 18 दिसंबर को निर्धारित है।
स्कूल लेक्चरर कृषि भर्ती-2025 का परिणाम जारी, 552 में से 48 पद ही भरे, जानिए कट ऑफ और चयनित रोल नंबर
By Jageshwar Prasad
CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, 2 हफ्ते में फैसला नहीं तो होगी कार्रवाई!
By Harrison Masih
राजस्थान में 50 पंचायत समितियों में निर्विरोध प्रधान, कांग्रेस ने BJP को 8 सीटों से पछाड़ा; भरतपुर-डीग में भाजपा का दबदबा
By Ashish Bhardwaj
एक ही कॉलेज, एक जैसा सपना, फिर प्यार और शादी... जानें एमपी के दो SDM की अनोखी प्रेम कहानी
By Aman Vaishnav
इंदौर मल्हार आश्रम स्कूल के बच्चों ने CM हेल्पलाइन में शिकायत की, प्रिंसिपल ने फेल करने की धमकी दी
By Sanjay Gupta
जंगल उजाड़ने के मामले में NMDC के जीएम के खिलाफ FIR दर्ज, भरपाई के लिए मांगे 10 करोड़
By Harrison Masih
शिवराज सिंह चौहान की फ्लाइट में प्रोटोकॉल की चूक! पहले एयरोब्रिज पर इंतजार, फिर सीट पर मिला दूसरा यात्री
By Kaushiki