एमपी में 1 लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली, फिर भी भर्ती पर फंसा पेंच, क्या 2027-28 में बढ़ेगा नौकरी का इंतजार?

Aman Vaishnav | Sootr Creatives | Updated:
Share
मध्य प्रदेश में 1 लाख से ज्यादा पद खाली हैं, लेकिन आंकड़ों में खामियों की वजह से सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से फिर से सही जानकारी मांगी है।
मध्य प्रदेश में 1 लाख से ज्यादा पद खाली हैं, लेकिन आंकड़ों में खामियों की वजह से सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से फिर से सही जानकारी मांगी है।

मध्य प्रदेश प्रदेश के सरकारी विभागों में एक लाख से ज्यादा पद खाली होने के बावजूद नई भर्तियों का रास्ता अभी पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है। विभागों की तरफ से भेजी गई अधूरी और गलत जानकारी ने भर्ती प्रक्रिया में नया पेंच फंसा दिया है। इस पर अब सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने सख्त रुख अपनाया है।

साथ ही सभी विभागों से नए सिरे से सही आंकड़े मांगे हैं, ताकि यह तय हो सके कि साल 2027 और 2028 में असल में कितने पदों पर भर्ती निकाली जाएगी।

खाली पदों के आंकड़ों में क्यों आई खामी?

दरअसल साल 2026 में हुए प्रमोशन और पिछले कुछ सालों में हुए रिटायरमेंट के बाद मध्य प्रदेश के सरकारी महकमों में एक लाख से अधिक पद रिक्त हो गए हैं। हाल ही में सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्य सचिव की बैठक में यह आंकड़ा रखा है। इस दौरान इसमें कई बड़ी खामियां सामने आईं।

दरअसल कई विभागों ने कुल स्वीकृत पदों में से काम कर रहे कर्मचारियों की संख्या घटाकर खाली पदों का आंकड़ा बता दिया था। इसमें प्रमोशन के बाद निचले स्तर पर खाली हुए पदों को भी जोड़ दिया गया। इतना ही नहीं, कई विभागों ने यह भी नहीं बताया कि नियमित पदों पर कितने कर्मचारी संविदा या आउटसोर्स के जरिए काम कर रहे हैं।
MPPSC का परीक्षा कैलेंडर जारी, ESB का अटका: जानिए क्या है नया 'सिंगल परीक्षा सिस्टम' और कब आएगा कैलेंडर? | MPPSC Exam Calendar Released, ESB's Stuck: Know What is the New 'Single Exam System' and When Will the Calendar Arrive?
MPPSC का परीक्षा कैलेंडर आया, ESB का क्यों अटका? मंडल में परीक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी
24 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने साल 2027 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। हालांकि कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) का कैलेंडर अभी तक नहीं आया है। <b>द सूत्र</b> ने इसकी पड़ताल की तो इसकी वजह सामने आई। दरअसल मंडल परीक्षा सिस्टम में बड़े स्तर पर बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए तेजी से काम चल रहा है।

अब आगे क्या होगा?

  • मुख्य सचिव की बैठक के बाद जीएडी ने सभी विभागों को नया सर्कुलर जारी किया है।
  • विभागों से जल्द से जल्द यह बताने को कहा गया है कि साल 2027 और 2028 में कितने पदों पर भर्ती की जा सकती है।
  • सभी विभागों से ठोस और सही आंकड़े मिलने के बाद ही जीएडी एक प्रस्ताव तैयार कर वित्त विभाग से मंजूरी लेगा।
  • इसके बाद ही मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) और कर्मचारी चयन मंडल (ESB) को खाली पदों की जानकारी भेजी जाएगी। इसके आधार पर दोनों एजेंसियां अपना भर्ती कैलेंडर तैयार करेंगी।

किस विभाग में कितने पद खाली?

राज्य के प्रमुख विभागों में खाली पदों की स्थिति चौंकाने वाली है। सबसे ज्यादा पद शिक्षा और पुलिस विभाग में खाली पड़े हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग : यहां सबसे ज्यादा 65 हजार पद खाली हैं। इस विभाग में प्रमोशन नहीं हो पाए हैं। इसलिए 2027 में सिर्फ 15 हजार पदों पर भर्ती होने की संभावना बन रही है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके लिए जीएडी से अनुमति भी मांगी है।

पुलिस विभाग : पुलिस महकमे में कुल 45 हजार पद खाली बताए गए हैं। इनमें से 15 हजार पद सिर्फ कांस्टेबल के हैं।

स्वास्थ्य विभाग : स्वास्थ्य सेवाओं की बात करें तो यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों समेत कुल 6 हजार 310 पद खाली पड़े हैं।

उच्च शिक्षा विभाग : इस विभाग में कुल 2 हजार 103 पद मंजूर हैं। इनमें से केवल 420 पदों पर ही नियमित शिक्षकों की भर्ती हुई है।

MP सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: नवंबर से पहले होगी दो साल की डीपीसी, प्रमोशन का रास्ता साफ | Big good news for MP government employees: Two years of DPC before November, promotion path clear
एमपी में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ, नवंबर से पहले दो साल की DPC कराने की तैयारी
08 Oct 2026 ,
By Sourabh Bhatnagar
मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए यह राहत की खबर है। लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हजारों लोगों के लिए सरकार ने नई तैयारी की है। सामान्य प्रशासन विभाग यानी जीएडी ने इसका सर्कुलर जारी कर दिया है। सर्कुलर के मुताबिक 2026 के बचे पदों और दिसंबर 2027 तक खाली होने वाले पदों के लिए विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक नवंबर से पहले होगी।

एमपीपीएससी के परीक्षा कैलेंडर पर संकट

विभागों की सुस्ती का सीधा असर भर्ती परीक्षाओं के कैलेंडर पर पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक नियमित राज्य सेवा परीक्षा 2027 (State Service Exam 2027) के लिए नवंबर के आखिरी हफ्ते तक खाली पदों की जानकारी सार्वजनिक होनी थी। ऐसा होने पर ही जनवरी 2027 में प्रारंभिक परीक्षा, जून में मुख्य परीक्षा और नवंबर 2027 में इंटरव्यू कराए जा सकते थे।

इसी तरह विशेष राज्य सेवा परीक्षा के लिए मार्च 2027 में पदों की जानकारी आनी थी। सितंबर में मुख्य परीक्षा व दिसंबर 2027 में इंटरव्यू होने थे। मुख्य सचिव ने तय किया था कि 31 दिसंबर 2026 की स्थिति में संभावित खाली पदों की भर्तियों के प्रस्ताव 25 नवंबर तक परीक्षा एजेंसी को अनिवार्य रूप से भेज दिए जाएं। वहीं यह जानकारी अभी तक पूरी तरह नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में अब परीक्षा की तारीखें आगे बढ़ सकती हैं।

2026-27 में कितने प्रतिशत पदों पर होगी भर्ती?

वित्त विभाग ने साल 2024 में एक सर्कुलर जारी कर भर्ती का फॉर्मूला तय किया था। इसके तहत साल 2024-25 में कुल खाली पदों का 8 प्रतिशत, 2025-26 में 46 प्रतिशत और 2026-27 में भी 46 प्रतिशत पदों पर भर्ती की जा सकती है। इसी नियम के आधार पर विभागों से प्रस्ताव मांगे गए हैं।

2027 की डीपीसी की तैयारी भी शुरू

नई भर्तियों की कवायद के बीच कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर भी अच्छी खबर है। लंबे इंतजार के बाद 1 जनवरी 2026 की स्थिति में प्रमोशन हुए थे। इसमें वर्ष 2026 में कुल 68 हजार 437 लोगों को प्रमोशन मिला है। अब साल 2027 के लिए भी सभी विभागों में डीपीसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

यह प्रमोशन 1 जनवरी 2027 की स्थिति में खाली पदों के आधार पर होंगे। इससे जल्द ही कई और अधिकारी कर्मचारियों को प्रमोशन मिल सकेगा। इसके बाद हर साल नियमित रूप से प्रमोशन की प्रक्रिया जारी रहेगी।

नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत: शिफ्टिंग के नाम पर अतिरिक्त फीस वसूली पर रोक, 45 कॉलेजों में फर्जी फैकल्टी का खुलासा | Big relief for nursing students: Ban on recovery of extra fees in the name of shifting, fake faculty revealed in 45 colleges
नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत: शिफ्टिंग के नाम पर अब नहीं वसूली जा सकेगी अतिरिक्त ट्यूशन फीस, 45 कॉलेजों में फर्जी फैकल्टी का आरोप
27 Nov 2026 ,
By Neel Tiwari
मध्य प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता और शैक्षणिक व्यवस्था से जुड़ी गड़बड़ियां एक बार फिर हाईकोर्ट के सामने आई हैं। इस बार अदालत ने नर्सिंग छात्रों को आर्थिक राहत देने के साथ ही कॉलेजों की शिफ्टिंग प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए हैं। जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस बीपी शर्मा की पीठ ने लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित अन्य संबंधित याचिकाओं की सुनवाई की है।

Tags:
  • MPPSC
  • Madhya Pradesh Government Jobs
  • एमपी सरकारी नौकरी
  • Government Vacancies MP
  • सामान्य प्रशासन विभाग एमपी
  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
  • कर्मचारी चयन मंडल
  • राज्य सेवा परीक्षा 2027
  • State Service Exam 2027
सीएम मोहन यादव का नया विमान: चैलेंजर 3500 रनवे पर तैयार, फिर किसका है इंतजार

By Sumit Kumar

सीएम मोहन यादव का नया विमान: चैलेंजर 3500 रनवे पर तैयार, फिर किसका है इंतजार
पीटीआई भर्ती-2022 उत्तर कुंजी विवाद में अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट ने कहा- एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट वेबसाइट पर डालें

By Jageshwar Prasad

पीटीआई भर्ती-2022 उत्तर कुंजी विवाद में अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट ने कहा- एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट वेबसाइट पर डालें
सावधान भोपाल! घर के बिजली कनेक्शन पर चला रहे हैं पार्लर या कोचिंग तो बढ़ सकती है मुश्किलें, 1 दिसंबर से 27 टीमें करेंगी जांच

By Aman Vaishnav

सावधान भोपाल! घर के बिजली कनेक्शन पर चला रहे हैं पार्लर या कोचिंग तो बढ़ सकती है मुश्किलें, 1 दिसंबर से 27 टीमें करेंगी जांच
NEWS STRIKE: अफसर ने सांसद को ललकारा! क्या मंडला में बदलेंगे BJP के सियासी समीकरण?

By Harish Divekar

NEWS STRIKE: अफसर ने सांसद को ललकारा! क्या मंडला में बदलेंगे BJP के सियासी समीकरण?
एमपी के 4 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, फतेहपुर में 4.3 और दमोह में 6.6 डिग्री पहुंचा तापमान, छत्तीसगढ़ में भी बदला मौसम का मिजाज

By Aman Vaishnav

एमपी के 4 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, फतेहपुर में 4.3 और दमोह में 6.6 डिग्री पहुंचा तापमान, छत्तीसगढ़ में भी बदला मौसम का मिजाज
छत्तीसगढ़ में वन विभाग का बड़ा प्रशासनिक फैसला, PCCF अरुण कुमार पाण्डेय को जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में वन विभाग का बड़ा प्रशासनिक फैसला, PCCF अरुण कुमार पाण्डेय को जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार
राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट, सारागांव मोड़ पर दो गाड़ियों की टक्कर के बाद हुआ हादसा, AIIMS में भर्ती

By VINAY VERMA

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट, सारागांव मोड़ पर दो गाड़ियों की टक्कर के बाद हुआ हादसा, AIIMS में भर्ती