राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट, सारागांव मोड़ पर दो गाड़ियों की टक्कर के बाद हुआ हादसा, AIIMS में भर्ती

VINAY VERMA | Updated:
Share
छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल होने के बाद रायपुर AIIMS में भर्ती हैं।
छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल होने के बाद रायपुर AIIMS में भर्ती हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा शुक्रवार को सड़क हादसे में घायल हो गईं। बलौदाबाजार में एक निजी कार्यक्रम से रायपुर लौटते समय सारागांव मोड़ के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सांसद के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। उनके ड्राइवर और गनमैन को भी चोटें आई हैं। तीनों को उपचार के लिए रायपुर AIIMS लाया गया है।

ट्रैक्टर और कार की टक्कर से हुआ हादसा

सांसद लक्ष्मी वर्मा के मुताबिक, हादसा सारागांव मोड़ के पास हुआ। उन्होंने 'द सूत्र' से बातचीत में बताया कि धान से भरा एक ट्रैक्टर ब्रेकर पार कर रहा था। इसी दौरान उसका डाला पीछे चल रही एक कार से टकरा गया।

टक्कर के बाद कार अचानक अनियंत्रित होकर उनकी गाड़ी के सामने आ गई। इससे उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सांसद ने बताया कि एयरबैग खुलने के कारण सभी लोग सुरक्षित रहे। हालांकि, हादसे में उन्हें और उनके साथ मौजूद लोगों को चोटें आई हैं।

दुर्घटनाग्रस्त कार।
दुर्घटनाग्रस्त कार।

सांसद के हाथ में फ्रैक्चर, AIIMS में चल रहा इलाज

हादसे के बाद लक्ष्मी वर्मा को उपचार के लिए रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया। उनके हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। डॉक्टरों ने जांच के बाद हाथ पर कच्चा प्लास्टर चढ़ा दिया है।

AIIMS में उनका ईको सहित अन्य जरूरी परीक्षण भी किया गया है। शनिवार सुबह कुछ और जांचें की जाएंगी, जिसके बाद उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर तस्वीर स्पष्ट होगी।

वहीं, हादसे में सांसद के ड्राइवर के हाथ और सीने में चोट आने की जानकारी है। गनमैन को भी चोटें आई हैं।

कार-बाइक इंश्योरेंस में 4 बड़े बदलाव: 15 दिसंबर से लागू होंगे नए नियम, जानिए कौन-से कवर जरूरी | 4 Big Changes in Car-Bike Insurance: New Rules Applicable from December 15, Know Which Covers Are Necessary
कार-बाइक इंश्योरेंस में 4 बड़े बदलाव: 15 दिसंबर से लागू होगा नया नियम, पॉलिसी लेने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
23 Nov 2026 ,
By Arohi Raj
कार या बाइक खरीदने के बाद इंश्योरेंस कराते समय अब आपको कुछ नए ऑप्शन मिलेंगे। मोटर इंश्योरेंस की पुरानी व्यवस्था बदलने जा रही है। 15 दिसंबर 2026 से निजी कारों और टू-व्हीलर के लिए नया नियम लागू होगा। बीमा नियामक IRDAI ने पॉलिसी को चार अलग-अलग कवर में बांटने का फैसला किया है। अब इंश्योरेंस लेते समय सिर्फ पॉलिसी का नाम देखकर फैसला नहीं करना होगा।

एक ही मार्ग पर लगातार दो सड़क हादसे

सांसद की कार दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ समय पहले इसी मार्ग पर एक और हादसा हुआ था। जानकारी के मुताबिक, रायपुर से खरोरा की ओर जा रही एक कार और खरोरा से रायपुर की तरफ आ रहे ट्रैक्टर के बीच टक्कर हुई थी।

इस दुर्घटना में भी कई लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया था।

इसके कुछ समय बाद इसी मार्ग पर सांसद लक्ष्मी वर्मा की गाड़ी भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक ही रास्ते पर लगातार दो हादसे होने से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

खरोरा पुलिस कर रही हादसे की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद खरोरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों दुर्घटनाओं के घटनाक्रम और वाहनों की स्थिति की जानकारी जुटा रही है।

ट्रैक्टर के ब्रेकर पर मुड़ने, उसके डाले की कार से टक्कर और इसके बाद हुई दूसरी दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

खाटूश्याम से लौटते समय भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं की गाड़ी, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत | Devastating Road Accident While Returning From Khatu Shyam: Devotees' Vehicle Collides With Truck, 9 Members of Same Family Dead
खाटूश्याम से लौट रही श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, ट्रक ड्राइवर बोला...
22 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
खाटूश्यामजी के दर्शन करके हंसी खुशी अपने घर महाराष्ट्र लौट रहे एक परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। राजस्थान के कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर रात करीब 1 बजे एक ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला जिसने हर किसी की रूह कंपा दी। नाता थाना क्षेत्र के शंभूपुरा गांव के पास एक तेज रफ्तार क्रूजर गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी।

अप्रैल 2026 में राज्यसभा सांसद बनी थीं लक्ष्मी वर्मा

लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राज्यसभा सांसद हैं। अप्रैल 2026 में उन्होंने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी।

हादसे की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई जा रही है। फिलहाल उनका रायपुर AIIMS में उपचार जारी है।
Tags:
  • Rajya Sabha MP Lakshmi Verma car accident
  • राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा कार एक्सीडेंट
  • Lakshmi Verma injured in road accident
  • Lakshmi Verma admitted to AIIMS Raipur
  • लक्ष्मी वर्मा को चोट, एम्स में भर्ती
डॉक्टर बनने का आखिरी मौका! BAMS-BHMS में एडमिशन के लिए 29 नवंबर को स्ट्रे वैकेंसी राउंड, जानें पूरी प्रक्रिया

By VINAY VERMA

डॉक्टर बनने का आखिरी मौका! BAMS-BHMS में एडमिशन के लिए 29 नवंबर को स्ट्रे वैकेंसी राउंड, जानें पूरी प्रक्रिया
इंदौर में कृष्णबाग के पीड़ितों ने अधिकारियों पर लगाए बिल्डर को 100 करोड़ का लाभ पहुंचाने के आरोप

By Sanjay Gupta

इंदौर में कृष्णबाग के पीड़ितों ने अधिकारियों पर लगाए बिल्डर को 100 करोड़ का लाभ पहुंचाने के आरोप
छत्तीसगढ़ में 939 सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, साय सरकार की पहल से जरूरी काम हुए आसान

By The Sootr

छत्तीसगढ़ में 939 सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, साय सरकार की पहल से जरूरी काम हुए आसान
नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत: शिफ्टिंग के नाम पर अब नहीं वसूली जा सकेगी अतिरिक्त ट्यूशन फीस, 45 कॉलेजों में फर्जी फैकल्टी का आरोप

By Neel Tiwari

नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत: शिफ्टिंग के नाम पर अब नहीं वसूली जा सकेगी अतिरिक्त ट्यूशन फीस, 45 कॉलेजों में फर्जी फैकल्टी का आरोप
Rajasthan Top News: राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता
MP हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति में आरक्षण की मांग खारिज, कॉलेजियम के अधिकारों पर कोर्ट ने कही बड़ी बात

By Neel Tiwari

MP हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति में आरक्षण की मांग खारिज, कॉलेजियम के अधिकारों पर कोर्ट ने कही बड़ी बात
जयपुर की 22 पंचायत समितियों में कांग्रेस का दबदबा, 16 जगह प्रधान बनाए; BJP को 4 और RLP को 2 सीटें

By Ashish Bhardwaj

जयपुर की 22 पंचायत समितियों में कांग्रेस का दबदबा, 16 जगह प्रधान बनाए; BJP को 4 और RLP को 2 सीटें