इंदौर में कृष्णबाग के पीड़ितों ने अधिकारियों पर लगाए बिल्डर को 100 करोड़ का लाभ पहुंचाने के आरोप

Sanjay Gupta | Updated:
Share
इंदौर के कृष्णबाग सेक्टर-C में 23 नवंबर को प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई में 42 मकान तोड़े गए थे।
इंदौर के कृष्णबाग सेक्टर-C में 23 नवंबर को प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई में 42 मकान तोड़े गए थे।

इंदौर में कृष्णबाग सेक्टर सी के 42 मकान जिला प्रशासन, नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई में 23 नवंबर को तोड़ दिए गए। इसके लिए हाईकोर्ट इंदौर के फैसले को कारण बताया गया। वहीं अब पीड़ितों ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अधिकारियों पर आरोप लगाए। कृष्णबाग के 42 पीड़ित परिवारों ने शुक्रवार को इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए।

पीड़ित अपने अधिवक्ता कुशाग्र चौहान के साथ पहुंचे। उनके साथ अक्षय पंवार एवं पंकज तिवारी ने दस्तावेजों के साथ अपनी बात रखी। प्रशासनिक कार्रवाई, भूमि स्वामित्व तथा कथित फर्जी दस्तावेजों को लेकर गंभीर सवाल उठाए।

इंदौर में कृष्णबाग के पीड़ितों ने अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
इंदौर में कृष्णबाग के पीड़ितों ने अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

100 करोड़ का फायदा पहुंचाया

पीड़ित रहवासियों का आरोप है कि राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कथित रूप से मिलीभगत कर महत्वपूर्ण दस्तावेजों और न्यायालयीन तथ्यों को छिपाया। सोसायटी की जमीन का फर्जी सौदा करने वाले भू-माफिया शशिभूषण खंडेलवाल को लगभग 100 करोड़ रुपए का लाभ पहुंचाया। अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए ही एकपक्षीय कार्रवाई का रास्ता तैयार किया। साजिश के तहत 23 नवंबर को गरीब परिवारों के मकानों को तोड़ दिया गया।

SDM कार्यालय का बाबू मनीष लोकायुक्त के शिकंजे में: 2.50 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप | SDM Office Clerk Manish in Lokayukta's Grip: Accused of Demanding a Bribe of 2.50 Lakhs
SDM कार्यालय में इनोवा से आने वाले बाबू मनीष पर लोकायुक्त में केस, मांगी थी 2.50 लाख की रिश्वत
27 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर कलेक्टोरेट में राजस्व कामों में भ्रष्टाचार की लगातार आ रही शिकायतों पर एक और मुहर लग गई। लोकायुक्त इंदौर ने सांवेर SDM कार्यालय में पदस्थ रहे मनीष श्रीवास्तव बाबू पर ढाई लाख की रिश्वत मांगने पर भ्रष्टाचार एक्ट में केस किया है। मनीष बाबू पहले उज्जैन में पदस्थ था और करीब डेढ़ साल पहले इंदौर आया था।

दस्तावेजों से ये उठाए सवाल

  • वर्ष 2003 का कथित फर्जी विक्रय लेख: शशिभूषण खंडेलवाल द्वारा श्रीराम बिल्डर के नाम से चंपालाल सिद्ध से 31 मार्च 2003 को निष्पादित कराया गया विक्रय लेख फर्जी होने का आरोप लगाया गया। पीड़ितों के अनुसार इसी दस्तावेज के आधार पर इंदौर नगर निगम से भवन निर्माण अनुज्ञा प्राप्त की गई थी।
  • नगर निगम का 13 अगस्त 2021 का आदेश: तत्कालीन निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने अपने आदेश दिनांक 13 अगस्त 2021 से संबंधित भवन निर्माण अनुज्ञा निरस्त की थी। रहवासियों का दावा है कि उच्च न्यायालय की रिट अपील में पारित आदेश के आलोक में भूमि नगर निगम के आधिपत्य में ली गई थी। इस आदेश के विरुद्ध शशिभूषण खंडेलवाल द्वारा दायर रिट याचिका 16 अक्टूबर 2025 को वापस लिए जाने के बाद उक्त आदेश अंतिम हो गया।
  • नगर निगम को पक्षकार बनाए बिना कार्रवाई: पीड़ितों का आरोप है कि नगर निगम को पक्षकार बनाए बिना केवल राजस्व निरीक्षक और पटवारी के आधार पर एकपक्षीय निष्कासन आदेश तैयार किया गया तथा पूर्व के न्यायालयीन एवं प्रशासनिक आदेशों को नजरअंदाज किया गया।
  • भूमि के मूल स्वामित्व का विवाद: कृष्णबाग कॉलोनी ग्राम खजराना की सर्वे क्रमांक 66, रकबा 4.51 एकड़ भूमि पर बसी है। रहवासियों के अनुसार यह भूमि मूल रूप से अली मोहम्मद की थी। अली मोहम्मद ने 23 जनवरी 1996 को नोटरीकृत अनुबंध क्रमांक 135/96 के माध्यम से 11 लाख 95 हजार रुपए प्राप्त कर भूमि का अनुबंध सुरेश पिता चंदूलाल सिलावट के साथ किया था। इसके बाद सुरेश सिलावट द्वारा स्वयं को भूमि स्वामी बताकर आठ व्यक्तियों को भूमि बेचने तथा राजेश राठौर को मुख्तार बनाकर कॉलोनी बसाने का आरोप है।
  • न्याय नगर संस्था और बैंक खाते से जुड़े आरोप: रहवासियों ने आरोप लगाया कि शशिभूषण खंडेलवाल द्वारा प्रस्तुत विक्रय लेख में दर्शाई गई भूमि की राशि न्याय विभाग कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी संस्था में जमा नहीं हुई। मार्च 2003 में ICICI बैंक, एमजी रोड इंदौर में संस्था के नाम से कथित फर्जी बैंक खाता खोलकर दस्तावेजों के आधार पर राशि वापस प्राप्त करने का भी आरोप लगाया गया। इसके अतिरिक्त 26 दिसंबर 1997 की कथित फर्जी रजिस्ट्री के जरिए सर्वे क्रमांक 66 की भूमि को न्याय नगर एक्सटेंशन में शामिल करने का आरोप भी लगाया गया।
  • राजस्व रिकॉर्ड और मूल दस्तावेजों पर सवाल: पीड़ितों का कहना है कि भूमि से संबंधित महत्वपूर्ण अनुबंध, विक्रय दस्तावेज एवं अन्य अभिलेख संबंधित राजस्व अधिकारियों के पास उपलब्ध हैं, लेकिन उन्हें कार्रवाई के दौरान नजरअंदाज किया गया। रहवासियों के अनुसार भूमि के स्वामित्व को लेकर अली मोहम्मद के वारिसों का दावा है, जबकि वर्तमान में मकानों पर कब्जा उन परिवारों का था, जिन्होंने अपनी जीवनभर की कमाई लगाकर भूखंड खरीदे और मकान बनाए।

यह की पीड़ितों ने मांग

पीड़ित परिवारों ने मांग की कि माननीय उच्च न्यायालय की निगरानी में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। कथित फर्जी दस्तावेज तैयार करने, न्यायालय एवं प्रशासन के समक्ष महत्वपूर्ण तथ्य छिपाने तथा नियम विरुद्ध कार्रवाई में शामिल अधिकारियों-कर्मचारियों एवं अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। साथ ही जिन 42 परिवारों के मकान तोड़े गए हैं, उन्हें उचित मुआवजा दिलाकर सम्मानजनक पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए।
इंदौर सब्जी मंडी विवाद: जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने रोका, निगमायुक्त से बैठक तय | Indore Vegetable Market Dispute: Congress Protest Led by Jitu Patwari, Police Stopped, Meeting with Municipal Commissioner Decided
इंदौर सब्जी मंडी विवाद में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस रही मुस्तैद, शांतिपूर्ण तरीके से हुआ प्रदर्शन
27 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर के द्वारिकापुरी स्थित फूटी कोठी सब्जी मंडी को लेकर विवाद जारी है। पिछले सात दिनों से चल रहे इस विवाद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शुक्रवार (27 नवंबर) को पहुंचे। पटवारी के दौरे को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।

प्रदेश कांग्रेस ने भी उठाए सवाल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पहले ही मौके पर जाकर इस कार्रवाई को माफियाओं द्वारा प्रेरित बताया था। वहीं शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया ने कहा कि कृष्णबाग के 42 परिवारों का दर्द केवल मकानों के टूटने का मामला नहीं है, बल्कि यह उन गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के जीवनभर की पूंजी, उनके आशियाने और बच्चों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मानवीय संकट है। मुख्यमंत्री स्वयं हस्तक्षेप करें, सभी प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दें, उनके सम्मानजनक पुनर्वास की व्यवस्था करें और दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा भू-माफिया के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

भय्यू महाराज के ट्रस्ट में बड़ा फेरबदल: बेटी कुहू बाहर, विनायक और पाटिल को झटका | Major Shakeup in Bhaiyyu Maharaj's Trust: Daughter Kuhu Out, Vinayak and Patil Dealt a Blow
स्वर्गीय भय्यू महाराज के सद्गुरु दत्त धार्मिक ट्रस्ट में बदलाव, बेटी कुहू नहीं, विनायक और पाटिल बाहर
27 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
उदयसिंह देशमुख यानी भय्यू महाराज की मौत के आठ साल बाद उनके सद्गुरु दत्त धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट में अंदरूनी उठापटक चल रही है। रजिस्ट्रार पब्लिक ट्रस्ट के पास ट्रस्ट में चार सदस्यों को बाहर कर नए सदस्य बनाने का प्रस्ताव गया है। नए नामों में स्वर्गीय भय्यू महाराज की बेटी कुहू का नाम नहीं है।

महापौर ने दिया यह बयान

वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बड़ा बयान दिया है। महापौर ने कहा कि कृष्णबाग के रहवासियों की कानूनी लड़ाई में उन्होंने, स्थानीय विधायक और पार्षदों ने हर स्तर पर मदद की है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के आधार पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है, लेकिन अब रहवासियों के पुनर्वास के लिए योजना बनाने का प्रयास किया जाएगा। महापौर ने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी चर्चा करेंगे और जिला प्रशासन को पुनर्वास के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। महापौर ने तीन अहम बातें रखीं। पहली, प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था हो। दूसरी, 15-20 साल पहले धोखाधड़ी से प्लॉट बेचने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो। तीसरी, पूरी कार्रवाई में सरकार और नगर निगम को हुए नुकसान की भरपाई मुख्य याचिकाकर्ता से कराई जाए। वहीं, महापौर ने स्पष्ट किया कि मामला हाईकोर्ट में लंबित है, इसलिए फिलहाल इस पर ज्यादा टिप्पणी करना उचित नहीं है।
Tags:
  • इंदौर नगर निगम
  • Indore Krishna Bagh Victims
  • इंदौर कृष्णबाग पीड़ित
  • Builder Accused of 100 Crore Profit
  • 100 करोड़ का लाभ बिल्डर को
  • Alleged Forged Documents Land Deal
  • Krishnabagh Indore
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • पुष्यमित्र भार्गव
छत्तीसगढ़ में 939 सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, साय सरकार की पहल से जरूरी काम हुए आसान

By The Sootr

छत्तीसगढ़ में 939 सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, साय सरकार की पहल से जरूरी काम हुए आसान
नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत: शिफ्टिंग के नाम पर अब नहीं वसूली जा सकेगी अतिरिक्त ट्यूशन फीस, 45 कॉलेजों में फर्जी फैकल्टी का आरोप

By Neel Tiwari

नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत: शिफ्टिंग के नाम पर अब नहीं वसूली जा सकेगी अतिरिक्त ट्यूशन फीस, 45 कॉलेजों में फर्जी फैकल्टी का आरोप
Rajasthan Top News: राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता
MP हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति में आरक्षण की मांग खारिज, कॉलेजियम के अधिकारों पर कोर्ट ने कही बड़ी बात

By Neel Tiwari

MP हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति में आरक्षण की मांग खारिज, कॉलेजियम के अधिकारों पर कोर्ट ने कही बड़ी बात
जयपुर की 22 पंचायत समितियों में कांग्रेस का दबदबा, 16 जगह प्रधान बनाए; BJP को 4 और RLP को 2 सीटें

By Ashish Bhardwaj

जयपुर की 22 पंचायत समितियों में कांग्रेस का दबदबा, 16 जगह प्रधान बनाए; BJP को 4 और RLP को 2 सीटें
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, शराब घोटाले में अपर कलेक्टर के बंगले पर ईडी का छापा...

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, शराब घोटाले में अपर कलेक्टर के बंगले पर ईडी का छापा...
दिग्गजों के गढ़ में किसका चला जादू? CM के सांगानेर में RLP, गहलोत के जोधपुर में कांग्रेस ने मारी बाजी

By Raghvendra Singh Rathore

दिग्गजों के गढ़ में किसका चला जादू? CM के सांगानेर में RLP, गहलोत के जोधपुर में कांग्रेस ने मारी बाजी