NEWS STRIKE: अफसर ने सांसद को ललकारा! क्या मंडला में बदलेंगे BJP के सियासी समीकरण?
Harish Divekar | Updated:
मंडला दौरे के दौरान विकास को लेकर दिए उनके बयान के बाद बीजेपी सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने उनकी कार्यशैली और राजनीतिक मंशा पर सवाल उठाए हैं।
आदिवासियों के मुद्दों पर राजनीति तो आपने कई बार देखी होगी। क्या कभी एक अधिकारी और एक सांसद को आमने-सामने देखा है? जिसके बाद अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी को एक नया आदिवासी फेस मिल सकता है। सांसद पर निशाना साधने वाले अफसर क्या चुनावी मैदान में उतरेंगे?
अफसर और आरएसएस की करीबी को देखते हुए सांसद महोदय का ये डर क्या सही साबित हो सकता है? ये मामला शुरू से ही दिलचस्प था और अब और भी ज्यादा इंटरेस्टिंग हो गया है। पहले तो अफसर के कमेंट पर सांसद महोदय ने उड़ता तीर ले लिया। और अब इस पूरे एपिसोड में कांग्रेस की एंट्री हो गई है। आपको लग सकता है कि बीजेपी सांसद और अफसर की लड़ाई में कांग्रेस विधायक शायद आलोचना करेंगे या तंज कसेंगे। लेकिन उनका रिएक्शन तो और भी ज्यादा हैरान करने वाला है।
एमपी में आदिवासी के मुद्दे पर नई नोकझोंक नजर आ रही है। इस नोकझोंक को न तो राजनीतिक कहा जा सकता है, न प्रशासनिक। मजेदार बात ये है कि दोनों ही तबकों के शख्स इस नोकझोंक के केंद्र में हैं। ये मामला शुरू होता है लक्ष्मण सिंह मरकाम के एक बयान से। आमतौर पर प्रशासनिक अधिकारी बयान नहीं देते, निर्देश देते हैं या जानकारी देते हैं। पर मरकाम ने जो कहा, उसे बयान कहना ही मुनासिब होगा। बयान बताने से पहले ये भी बता देता हूं कि मरकाम सीनियर अधिकारी हैं और मुख्यमंत्री कार्यालय के अपर सचिव हैं। वैसे मरकाम की पहचान केवल इतनी नहीं है। वो जिस परिवार से आते हैं, वो आरएसएस का बेहद करीबी परिवार रहा है। मरकाम के पिता राजेंद्र सिंह मरकाम आरएसएस के संघ चालक रहे हैं। अक्टूबर 2009 से जून 2021 तक वो इंडियन नेवी में मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में एडिशनल जनरल मैनेजर भी रहे हैं।
बमुश्किल एक रोज पहले वो मंडला दौरे पर गए थे। वो दो दिन मंडला में रहे। जो मप्र का आदिवासी बहुल इलाका है। यहां से फग्गन सिंह कुलस्ते बीजेपी सांसद हैं और तीन बार राज्यमंत्री भी रहे हैं। जीत की ही बात करें तो कुलस्ते मंडला से लगातार सात बार जीत हासिल कर चुके हैं।
आदिवासी वोटर्स के बीच कुलस्ते बीजेपी का दमदार चेहरा माने जाते हैं। हम यूं भी कह सकते हैं कि इस बेल्ट में आदिवासियों को रिझाने के लिए पार्टी के पास कुलस्ते ही एकमात्र चेहरा हैं, जिन पर जीत का दांव अब तक लगता आ रहा है और कुलस्ते भी हर चाल में मंझे हुए हैं। सिवाय विधानसभा के। क्योंकि बीजेपी ने उन्हें विधानसभा चुनाव में भी उतारा था, लेकिन वो हार गए थे। इस हार के बावजूद बीजेपी उनका लोकसभा का टिकट नहीं काट सकी। इससे उनकी ताकत का अंदाजा लगाया जा सकता है।
ऐसे सांसद के गढ़ में जाकर मरकाम ने मंडला के विकास पर बयान दिया है। मरकाम ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान मंडला के विकास को सवालों के घेरे में डाल दिया। उन्होंने कई उदाहरण देकर कहा कि मंडला को जो मिल सकता था, वो नहीं मिला। हालांकि अपने इस बयान में मरकाम ने खुद कहीं कुलस्ते का नाम नहीं लिया। लेकिन चूंकि ये सीट बीजेपी सांसद की है, तो शायद उन्होंने खुद उड़ता तीर ले लिया। या वो भांप गए कि मरकाम का इरादा और इशारा कुछ और है। लिहाजा ये बयान बहुत तेजी से सियासी टकराव में तब्दील हो गया। खुद कुलस्ते ने मरकाम की कार्यशैली और राजनीतिक मंशा पर सवाल उठाए।
कुलस्ते ने सीधे सवाल किया है कि मरकाम पहले भी सीएम के विशेष सहायक रह चुके हैं। तब उन्होंने मंडला, डिंडोरी और सिवनी की चिंता क्यों नहीं की? उन्होंने इस मुद्दे पर खुद सीएम से बात करने के लिए भी कहा और ये भी कहा कि ऐसे नौकरशाहों की जरूरत नहीं होना चाहिए।
कुलस्ते ने ये इशारा भी किया कि मरकाम मंडला लोकसभा सीट पर राजनीतिक दावेदारी कर सकते हैं। अगर ऐसा है तो क्या मरकाम का ऐसा बयान देना बीजेपी की किसी प्लानिंग का हिस्सा है? मरकाम के पिता आरएसएस के बेहद करीबी रहे हैं। इससे ये तो जाहिर है कि खुद मरकाम भी संघ से जुड़ा मजबूत बैकग्राउंड रखते हैं। जबलपुर से भी उनका गहरा नाता है। जिसे देखते हुए मंडला, छिंदवाड़ा, बालाघाट जैसे इलाकों के आदिवासियों की नब्ज थामना भी वो खूब जानते ही होंगे।
कुलस्ते की तरह बीजेपी के पास ऐसा कोई बड़ा चेहरा नहीं है, जिस पर आदिवासी बेल्ट में दांव लगाया जा सके। क्या पार्टी किसी विकल्प की तलाश में है? और मरकाम को इसी उद्देश्य से ऐसा बयान देने का इशारा किया गया है? या मरकाम अपनी मर्जी से ऐसा बयान दे रहे हैं? अगर इसका जवाब हां है तो क्या खुद मरकाम प्रशासनिक दुनिया छोड़कर सियासत में आने को तैयार हैं? या ये महज एक सामान्य बयान है, जिसे कुलस्ते के पलटवार ने सियासी बना दिया है? अगर ऐसा है तो फिर इसे कुलस्ते की इनसिक्योरिटी के रूप में देख सकते हैं। क्योंकि मरकाम मंडला और दूसरे आदिवासी क्षेत्र में दिनोंदिन लोकप्रिय हो रहे हैं। जो यकीनन कुलस्ते के लिए चिंता की बात जरूर है। फिलहाल ये सब महज अटकलें हैं।
लेकिन चुनाव ज्यादा दूर नहीं हैं। डेढ़ साल में विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव होने हैं। मरकाम वाकई चुनाव लड़ना चाहते हैं तो समझिए कि उनकी पॉलिटिकल प्रैक्टिस शुरू हो चुकी है। क्या आपको लगता है कि बिना किसी बड़ी और दमदार पॉलिटिकल बैकिंग के एक प्रशासनिक अधिकारी ऐसा बयान दे सकता है? क्योंकि उनके ऐसे बयान से सवाल सिर्फ सांसद के काम पर नहीं, बल्कि सरकार के काम पर भी सवाल उठे हैं। जबकि सरकार हमेशा आदिवासियों के हित में काम करने का दम भी भरती रही है।
इस पूरी सियासी बनाम प्रशासनिक लड़ाई को और दिलचस्प बना दिया कांग्रेस विधायक ओमकार मरकाम ने। मरकाम ने ये तो माना कि मंडला के विकास के लिए ज्यादा काम नहीं हुए हैं। साथ ये भी कहा कि दोनों को लड़ने की जगह मिलकर काम करना चाहिए। वरना दोनों को ही नुकसान होगा। एक कदम आगे बढ़ते हुए ओमकार मरकाम ने दोनों के बीच सुलह की पेशकश भी कर दी है। एक बात और, मरकाम ने भी इस बयान के पीछे किसी राजनीतिक साजिश की आशंका जताई है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि पर्दे के पीछे कोई और है, जो दोनों को लड़वाना चाहता है।
सियासी नोकझोंक या सियासी प्रतिस्पर्धा का ये अपनी तरह का एक अलग ही एग्जाम्पल है। जब एक सरकारी अफसर नौकरी में रहते हुए ही सत्ताधारी दल के सांसद को चैलेंज कर रहा है। ये सिर्फ मंडला के लिए उनकी राय है या वाकई बयान के पीछे कोई सियासी प्लानिंग है? इसका खुलासा धीरे-धीरे हो ही जाएगा। तब तक हमारे साथ लक्ष्मण सिंह मरकाम और कुलस्ते के आने वाले बयानों पर पैनी नजर बनाए रखिए।
आदिवासी के मुद्दे पर नई नोकझोंक
बमुश्किल एक रोज पहले वो मंडला दौरे पर गए थे। वो दो दिन मंडला में रहे। जो मप्र का आदिवासी बहुल इलाका है। यहां से फग्गन सिंह कुलस्ते बीजेपी सांसद हैं और तीन बार राज्यमंत्री भी रहे हैं। जीत की ही बात करें तो कुलस्ते मंडला से लगातार सात बार जीत हासिल कर चुके हैं।
कुलस्ते बीजेपी का दमदार चेहरा
ऐसे सांसद के गढ़ में जाकर मरकाम ने मंडला के विकास पर बयान दिया है। मरकाम ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान मंडला के विकास को सवालों के घेरे में डाल दिया। उन्होंने कई उदाहरण देकर कहा कि मंडला को जो मिल सकता था, वो नहीं मिला। हालांकि अपने इस बयान में मरकाम ने खुद कहीं कुलस्ते का नाम नहीं लिया। लेकिन चूंकि ये सीट बीजेपी सांसद की है, तो शायद उन्होंने खुद उड़ता तीर ले लिया। या वो भांप गए कि मरकाम का इरादा और इशारा कुछ और है। लिहाजा ये बयान बहुत तेजी से सियासी टकराव में तब्दील हो गया। खुद कुलस्ते ने मरकाम की कार्यशैली और राजनीतिक मंशा पर सवाल उठाए।
कुलस्ते ने सीधे सवाल किया है कि मरकाम पहले भी सीएम के विशेष सहायक रह चुके हैं। तब उन्होंने मंडला, डिंडोरी और सिवनी की चिंता क्यों नहीं की? उन्होंने इस मुद्दे पर खुद सीएम से बात करने के लिए भी कहा और ये भी कहा कि ऐसे नौकरशाहों की जरूरत नहीं होना चाहिए।
मरकाम का बयान बीजेपी की प्लानिंग का हिस्सा है?
मध्य प्रदेश के सियासी गलियारों में एक दिलचस्प नज़ारा देखने को मिल रहा है, जहाँ एक ही विचार परिवार से जुड़े दो प्रभावशाली चेहरे—मुख्यमंत्री कार्यालय के अपर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम और वरिष्ठ भाजपा नेता फग्गन सिंह कुलस्ते के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है।दोनों एक ही वैचारिक धारा का हिस्सा हैं, इसलिए 'जनप्रतिनिधि बनाम प्रशासन' और 'एक ही घर के भीतर की तकरार' के इस दृश्य ने सियासी हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।सुनिए !!! @fskulaste
— Mr.Binod (@Mr__binod) November 27, 2026
क्या पार्टी किसी विकल्प की तलाश में है?
लेकिन चुनाव ज्यादा दूर नहीं हैं। डेढ़ साल में विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव होने हैं। मरकाम वाकई चुनाव लड़ना चाहते हैं तो समझिए कि उनकी पॉलिटिकल प्रैक्टिस शुरू हो चुकी है। क्या आपको लगता है कि बिना किसी बड़ी और दमदार पॉलिटिकल बैकिंग के एक प्रशासनिक अधिकारी ऐसा बयान दे सकता है? क्योंकि उनके ऐसे बयान से सवाल सिर्फ सांसद के काम पर नहीं, बल्कि सरकार के काम पर भी सवाल उठे हैं। जबकि सरकार हमेशा आदिवासियों के हित में काम करने का दम भी भरती रही है।
ओमकार मरकाम ने दोनों के बीच सुलह की पेशकश
सियासी नोकझोंक या सियासी प्रतिस्पर्धा का ये अपनी तरह का एक अलग ही एग्जाम्पल है। जब एक सरकारी अफसर नौकरी में रहते हुए ही सत्ताधारी दल के सांसद को चैलेंज कर रहा है। ये सिर्फ मंडला के लिए उनकी राय है या वाकई बयान के पीछे कोई सियासी प्लानिंग है? इसका खुलासा धीरे-धीरे हो ही जाएगा। तब तक हमारे साथ लक्ष्मण सिंह मरकाम और कुलस्ते के आने वाले बयानों पर पैनी नजर बनाए रखिए।
छत्तीसगढ़ में वन विभाग का बड़ा प्रशासनिक फैसला, PCCF अरुण कुमार पाण्डेय को जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार
By VINAY VERMA
राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट, सारागांव मोड़ पर दो गाड़ियों की टक्कर के बाद हुआ हादसा, AIIMS में भर्ती
By VINAY VERMA
डॉक्टर बनने का आखिरी मौका! BAMS-BHMS में एडमिशन के लिए 29 नवंबर को स्ट्रे वैकेंसी राउंड, जानें पूरी प्रक्रिया
By VINAY VERMA
इंदौर में कृष्णबाग के पीड़ितों ने अधिकारियों पर लगाए बिल्डर को 100 करोड़ का लाभ पहुंचाने के आरोप
By Sanjay Gupta
छत्तीसगढ़ में 939 सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, साय सरकार की पहल से जरूरी काम हुए आसान
By The Sootr
नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत: शिफ्टिंग के नाम पर अब नहीं वसूली जा सकेगी अतिरिक्त ट्यूशन फीस, 45 कॉलेजों में फर्जी फैकल्टी का आरोप
By Neel Tiwari
Rajasthan Top News: राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता
By Ashish Bhardwaj