एमपी के 4 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, फतेहपुर में 4.3 और दमोह में 6.6 डिग्री पहुंचा तापमान, छत्तीसगढ़ में भी बदला मौसम का मिजाज

Aman Vaishnav | Sootr Creatives | Updated:
Share
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बढ़ी कड़ाके की ठंड, एमपी के 4 जिलों में शीतलहर का अलर्ट और राजस्थान के फतेहपुर में 4.3 डिग्री तक लुढ़का पारा।
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बढ़ी कड़ाके की ठंड, एमपी के 4 जिलों में शीतलहर का अलर्ट और राजस्थान के फतेहपुर में 4.3 डिग्री तक लुढ़का पारा।

नवंबर महीना खत्म होने के साथ ही मध्य भारत और उत्तर पश्चिम भारत में सर्दी ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में सुबह और रात के समय ठिठुरन बहुत बढ़ गई है। एक तरफ मध्यप्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी हुआ है। वहीं राजस्थान के मैदानी इलाकों में पारा 4 डिग्री के करीब पहुंच गया है।

दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में उत्तर और दक्षिण के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है।

मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 28 नवंबर 2026

MP Weather update: (मध्यप्रदेश का मौसम): मध्यप्रदेश में नवंबर के आखिरी दिनों में ठंड का असर बढ़ने लगा है। प्रदेश के कई शहरों में रात का तापमान लगातार गिर रहा है। इसकी वजह से सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है।

भोपाल में पिछले 24 घंटे के दौरान रात के तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट आई है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री कम रहा। इसी तरह दमोह में तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री, रायसेन में 3.8 डिग्री और जबलपुर में 3.5 डिग्री कम दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक शनिवार 28 अगस्त को प्रदेश के चार जिलों में शीतलहर (कोल्ड वेव) का असर रहेगा। इसे देखते हुए भोपाल, शाजापुर, दमोह और कटनी में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

छह शहरों में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

प्रदेश के छह शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। इनमें दमोह सबसे ठंडा रहा। इसके बाद रीवा का नंबर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया।

शहर
न्यूनतम तापमान
दमोह
6.6°C
रीवा
8.4°C
भोपाल
8.6°C
नौगांव
9.2°C
जबलपुर
9.4°C
उमरिया
9.4°C

शिवपुरी में रात का तापमान 3 डिग्री गिरा

पिछले 24 घंटे में शिवपुरी के रात के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। यहां पारा 3 डिग्री नीचे आ गया। वहीं टीकमगढ़ में 1.1 डिग्री, पचमढ़ी में 1 डिग्री और नौगांव में 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई।दूसरी ओर, खंडवा में रात का तापमान एक डिग्री बढ़ गया।

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड: शीतलहर का अलर्ट जारी, न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट | Severe Cold Alert in Madhya Pradesh, Rajasthan, and Chhattisgarh: Cold Wave Warning Issued, Significant Drop in Minimum Temperatures
MP-CG Rajasthan Weather Update: कहीं शीतलहर तो कहीं तापमान में भारी गिरावट, जानें तीनों राज्यों के मौसम का हाल
27 Nov 2026 ,
By Sourabh Bhatnagar
नवंबर के आखिरी दिनों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सर्दी के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में ठिठुरन बढ़ा दी है, जबकि छत्तीसगढ़ के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में तापमान का बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है।

नर्मदापुरम में दिन सबसे ज्यादा गर्म रहा

प्रदेश में दिन के तापमान की बात करें तो नर्मदापुरम सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा गुना में 30.5 डिग्री, धार में 30.2 डिग्री और इंदौर में 30.1 डिग्री तापमान रहा। वहीं मलाजखंड में दिन का तापमान सबसे कम 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

CG Weather update: (छत्तीसगढ़ का मौसम): छत्तीसगढ़ के उत्तरी, मध्य और दक्षिणी इलाकों में ठंड का असर अलग अलग देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक रात के तापमान में ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है। यानी फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं।

प्रदेश में उत्तर से दक्षिण तक रात के तापमान में बहुत अंतर है। सरगुजा में ठंड तेजी से बढ़ रही है, जबकि बस्तर में रात का तापमान अब भी सामान्य से काफी ज्यादा बना हुआ है। पिछले चार दिनों में अंबिकापुर का रात का तापमान 10 डिग्री तक गिर गया है।

MP, CG, Rajasthan Weather Update: इन राज्यों में बढ़ी ठंड, पारा गिरेगा 2-4 डिग्री | MP, CG, Rajasthan Weather Update: Cold increases in these states, mercury to drop by 2-4 degrees
बारिश के बाद अब ठंड की मार: MP-CG और राजस्थान में रात में बढ़ी ठिठुरन, भोपाल में 9°C और फतेहपुर में 4.3°C पहुंचा पारा
25 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्य प्रदेश में बारिश का दौर खत्म होते ही ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री तक लुढ़क गया है। छत्तीसगढ़ में भी आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। राजस्थान के शेखावाटी इलाके में रात की ठंड बहुत बढ़ गई है, जहां सीकर के फतेहपुर में सबसे कम 4.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

तीन वजहों से उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के तापमान में रहता है अंतर

1. भौगोलिक स्थिति: अंबिकापुर और जगदलपुर की भौगोलिक स्थिति में करीब चार डिग्री अक्षांश का अंतर है। सर्दियों में दक्षिणी हिस्से के मुकाबले उत्तरी छत्तीसगढ़ को सूरज की गर्मी कम मिलती है। यही वजह है कि उत्तर में ठंड ज्यादा पड़ती है।

2. ठंडी हवाओं का असर: उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत से आने वाली ठंडी और सूखी हवाओं का असर सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर और जशपुर जैसे जिलों में ज्यादा रहता है। दक्षिण की ओर बढ़ने पर वहां की भौगोलिक और मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण इन हवाओं का असर कम हो जाता है।

3. समुद्र से नजदीकी: सरगुजा के मुकाबले बस्तर बंगाल की खाड़ी के ज्यादा करीब है। खाड़ी से आने वाली गर्म और नमी वाली हवाओं का असर दक्षिण छत्तीसगढ़ के तापमान पर पड़ता है। इससे वहां रात में भी उतनी ठंड नहीं पड़ती।

मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। अगले पांच दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं 29 नवंबर को बारिश के भी आसार नहीं हैं।

राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 28 नवंबर 2026

Rajasthan weather update: (राजस्थान का मौसम): राजस्थान में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। खासकर शेखावाटी क्षेत्र में रात का तापमान 4 डिग्री के करीब पहुंच गया है। इससे सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 28 नवंबर को पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों और शेखावाटी क्षेत्र में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।

सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान रहा। वहीं प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में दिन के समय अभी भी गर्मी का असर बना हुआ है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 10 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है। तापमान में भी किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। हालांकि शेखावाटी, अजमेर और कोटा संभाग में सुबह और रात के समय ठंड ज्यादा महसूस होगी।

MP, CG, Rajasthan Weather Update: इन राज्यों में बढ़ी ठंड, जानें कब मिलेगी राहत | MP, CG, Rajasthan Weather Update: Cold increases in these states, know when relief will be found
MP-CG-Rajasthan Weather: शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, सीकर में 3.6°C तो दमोह में 7.4°C तक लुढ़का पारा, जानें अपने शहर का हाल
26 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार 26 नवंबर को तीनों ही राज्यों में मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं उत्तरी हवाओं के चलते रात के तापमान में तेजी से गिरावट आई है। कहीं शीतलहर चलने से लोग ठिठुर रहे हैं। कहीं सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध देखने को मिल रही है।

शेखावाटी में सबसे ज्यादा ठंड, पारा 4 डिग्री तक पहुंचा

राजस्थान में सबसे ज्यादा ठंड शेखावाटी क्षेत्र में पड़ रही है। सीकर, चूरू और झुंझुनूं में रात का तापमान लगातार गिर रहा है। सुबह और शाम ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। सीकर में भी न्यूनतम तापमान करीब 5 डिग्री तक पहुंच गया है।

इस वजह से सुबह जल्दी और रात में घर से बाहर निकलने वाले लोगों को ज्यादा ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

28 नवंबर को शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 28 नवंबर को शेखावाटी क्षेत्र में कुछ जगहों पर शीतलहर चल सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सीकर, चूरू और झुंझुनूं में ठंड का असर ज्यादा रहेगा।

उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है। पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में भी ठंडी हवाओं का असर देखने को मिलेगा।

अजमेर और कोटा संभाग में रात का तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं जयपुर समेत प्रदेश के दूसरे शहरों में भी सुबह और रात के समय ठंड महसूस होगी।

दिन में आसमान साफ रहने और धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि ठंडी हवाओं और छायादार जगहों पर ठिठुरन बनी रहेगी।

MP, CG, Rajasthan Weather: 23 नवंबर को इन राज्यों में बारिश, जानें आपके शहर का हाल | MP, CG, Rajasthan Weather: Rain in these states on November 23, know the condition of your city
कहीं बारिश तो कहीं कड़ाके की ठंड! MP के 19 जिलों में बारिश के आसार, CG में बढ़ेगी ठिठुरन, राजस्थान में 6 डिग्री तक गिरा पारा
23 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
देश के मध्य और पश्चिमी हिस्से में इन दिनों मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। सोमवार 23 नवंबर को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। वहीं राजस्थान में सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, कम दबाव का क्षेत्र बनने से यह बदलाव आया है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट
  • MP Weather update
  • मध्यप्रदेश का मौसम
  • छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट
  • CG Weather Update
  • छत्तीसगढ़ का मौसम
  • राजस्थान मौसम रिपोर्ट
  • rajasthan weather update
  • राजस्थान का मौसम
  • Cold Wave Alert
छत्तीसगढ़ में वन विभाग का बड़ा प्रशासनिक फैसला, PCCF अरुण कुमार पाण्डेय को जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में वन विभाग का बड़ा प्रशासनिक फैसला, PCCF अरुण कुमार पाण्डेय को जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार
राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट, सारागांव मोड़ पर दो गाड़ियों की टक्कर के बाद हुआ हादसा, AIIMS में भर्ती

By VINAY VERMA

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट, सारागांव मोड़ पर दो गाड़ियों की टक्कर के बाद हुआ हादसा, AIIMS में भर्ती
डॉक्टर बनने का आखिरी मौका! BAMS-BHMS में एडमिशन के लिए 29 नवंबर को स्ट्रे वैकेंसी राउंड, जानें पूरी प्रक्रिया

By VINAY VERMA

डॉक्टर बनने का आखिरी मौका! BAMS-BHMS में एडमिशन के लिए 29 नवंबर को स्ट्रे वैकेंसी राउंड, जानें पूरी प्रक्रिया
इंदौर में कृष्णबाग के पीड़ितों ने अधिकारियों पर लगाए बिल्डर को 100 करोड़ का लाभ पहुंचाने के आरोप

By Sanjay Gupta

इंदौर में कृष्णबाग के पीड़ितों ने अधिकारियों पर लगाए बिल्डर को 100 करोड़ का लाभ पहुंचाने के आरोप
छत्तीसगढ़ में 939 सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, साय सरकार की पहल से जरूरी काम हुए आसान

By The Sootr

छत्तीसगढ़ में 939 सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, साय सरकार की पहल से जरूरी काम हुए आसान
नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत: शिफ्टिंग के नाम पर अब नहीं वसूली जा सकेगी अतिरिक्त ट्यूशन फीस, 45 कॉलेजों में फर्जी फैकल्टी का आरोप

By Neel Tiwari

नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत: शिफ्टिंग के नाम पर अब नहीं वसूली जा सकेगी अतिरिक्त ट्यूशन फीस, 45 कॉलेजों में फर्जी फैकल्टी का आरोप
Rajasthan Top News: राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता