छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में तेजी, आदिवासी समाज में उबाल और ईडी की दस्त, विकास के दावों के बीच सरकार के सामने तीन बड़ी चुनौतियां
Arun Tiwari | Updated:
धान खरीदी, आदिवासी आंदोलन और महादेव सट्टा मामले में ईडी की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार के सामने जवाबदेही की बड़ी चुनौती।
छत्तीसगढ़ में इस सप्ताह सरकार के सामने तीन अलग-अलग मोर्चों से सवाल उठे। धान खरीदी के आंकड़े तेजी से बढ़े और सरकार ने किसानों के लिए व्यवस्थाएं बेहतर होने का दावा किया। दूसरी तरफ सर्व आदिवासी समाज ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया। इधर, महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले की जांच के सिलसिले में ईडी की रायपुर, भिलाई और धमतरी में एक साथ दबिश ने पुराने मामले को फिर चर्चा में ला दिया।
इन घटनाओं को एक साथ रखकर देखें तो प्रदेश की राजनीति और प्रशासन के सामने एक अहम चुनौती दिखाई देती है। क्या सरकार विकास और सुशासन के अपने दावों के साथ उन असंतोषों का भी समाधान कर पाएगी, जो लगातार अलग-अलग वर्गों से सामने आ रहे हैं?
धान खरीदी के शुरुआती दिनों में टोकन, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं को लेकर किसानों की परेशानियां सामने आई थीं। अब सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 26 नवंबर तक प्रदेश में 4 लाख 43 हजार 888 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। इस दौरान 91 हजार 614 किसान अपनी उपज बेच चुके हैं। अकेले 26 नवंबर को 82 हजार 746 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई। सरकार ने इस साल 360 नए खरीदी केंद्र बनाए हैं और 2,590 केंद्रों में धान की आवक शुरू होने की जानकारी दी है। किसानों को 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान बेचने की सुविधा है। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था को भी सरकार बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश कर रही है। लेकिन धान खरीदी की सफलता का आकलन केवल खरीदे गए धान के आंकड़े से नहीं किया जा सकता। 28 लाख से अधिक पंजीकृत किसानों में से अभी शुरुआती चरण में 91 हजार से कुछ अधिक किसान ही उपज बेच पाए हैं। खरीदी का बड़ा दौर अभी बाकी है। आगे केंद्रों पर भीड़, बारदाने की उपलब्धता, धान की गुणवत्ता के नाम पर विवाद, उठाव और भुगतान की गति जैसे सवाल महत्वपूर्ण होंगे। सरकार के लिए चुनौती यह भी है कि खरीदी के अंतिम दौर में किसानों को वही परेशानियां दोबारा न झेलनी पड़ें, जिनकी शिकायतें शुरुआत में सामने आई थीं। डिजिटल टोकन तभी सफल है, जब किसान को समय पर तारीख मिले और केंद्र पहुंचने पर उसकी उपज बिना अनावश्यक विवाद के खरीदी जाए।
इस सप्ताह की सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाओं में सर्व आदिवासी समाज द्वारा आंदोलन का ऐलान रहा। 24 नवंबर को रायपुर में हुई प्रदेश स्तरीय बैठक के बाद समाज ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की। कार्यक्रम के मुताबिक, 1 दिसंबर को विधायकों के निवास के सामने नगाड़ा बजाकर विरोध दर्ज कराया जाएगा, 11 दिसंबर को जिला मुख्यालयों में पुतला दहन होगा और 15 दिसंबर को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। समाज की मांगें केवल आरक्षण तक सीमित नहीं हैं।
इनमें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 32 प्रतिशत आरक्षण की बहाली, पेसा कानून का प्रभावी पालन, जल-जंगल-जमीन पर अधिकार, आदिवासी धर्म के लिए जनगणना में अलग कॉलम, स्थानीय रोजगार में प्राथमिकता, फर्जी जाति प्रमाणपत्रों की जांच और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में निर्दोष ग्रामीणों की सुरक्षा जैसे मुद्दे शामिल हैं। यह आंदोलन सरकार के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की राजनीति और सामाजिक संरचना का निर्णायक हिस्सा है। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से 29 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों में आदिवासी अस्मिता, जमीन और स्थानीय अधिकारों के मुद्दे सीधे राजनीतिक प्रतिनिधित्व से जुड़े हैं।
इस आंदोलन को केवल विपक्षी राजनीति या किसी एक दल के विरोध के रूप में देखना भूल होगी। समाज के प्रतिनिधियों का दावा है कि वे पहले भी ज्ञापन और बातचीत के जरिए अपनी मांगें उठा चुके हैं। अब आंदोलन का रास्ता चुना गया है। सरकार के सामने विकल्प है कि वह इसे कानून-व्यवस्था का प्रश्न बनने से पहले संवाद और समाधान का विषय बनाए। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सरकार इन मांगों पर समाज के प्रतिनिधियों के साथ औपचारिक बातचीत शुरू करेगी? खासकर आरक्षण, पेसा, जमीन और स्थानीय रोजगार जैसे मुद्दों पर स्पष्ट समयसीमा और कार्ययोजना सामने आती है या नहीं, यह आने वाले दिनों की राजनीति तय कर सकता है।
27 नवंबर की सुबह प्रवर्तन निदेशालय की टीमों ने रायपुर, भिलाई और धमतरी में एक साथ कई ठिकानों पर जांच शुरू की। इस कार्रवाई को महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले से संबंधित बताया गया है। रायपुर के जोरा क्षेत्र में एक ठिकाने पर कार्रवाई और जेल एवं होमगार्ड विभाग से जुड़े वित्त सहायक के यहां जांच की खबर भी सामने आई।
यह घटनाक्रम महत्वपूर्ण है। महादेव सट्टा प्रकरण लंबे समय से छत्तीसगढ़ की राजनीति, पुलिस व्यवस्था और आर्थिक अपराधों की जांच के केंद्र में रहा है। पहले भी इस मामले में कई गिरफ्तारियां और जांच की कार्रवाइयां हो चुकी हैं। ऐसे में नई दबिश इस बात का संकेत है कि जांच एजेंसियां अभी भी वित्तीय लेनदेन और संभावित नेटवर्क की कड़ियां तलाश रही हैं। अब निगाह इस पर रहेगी कि ईडी की जांच से कौन-से नए तथ्य सामने आते हैं और क्या कार्रवाई किसी बड़े वित्तीय नेटवर्क तक पहुंचती है। जांच की विश्वसनीयता इसी में है कि आरोपों के बजाय दस्तावेजों और साक्ष्यों के आधार पर निष्कर्ष सामने आएं।
19 नवंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में ऑडिट पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ किया। इस दौरान सार्वजनिक धन के सही उपयोग, वित्तीय पारदर्शिता और विभागों को ऑडिट आपत्तियों पर समयबद्ध कार्रवाई करने की जरूरत पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने भी कहा कि सरकारी खजाने का प्रत्येक रुपया जनता की अमानत है। यह बात केवल औपचारिक भाषण तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। प्रदेश का 2026-27 का बजट करीब 1.72 लाख करोड़ रुपये का है। इतने बड़े बजट में योजनाओं का खर्च, उपयोगिता प्रमाणपत्र, अधूरे निर्माण कार्य और विभागीय खरीद की पारदर्शिता बेहद अहम हो जाती है। ऑडिट की असली उपयोगिता तभी है, जब उसकी आपत्तियों पर कार्रवाई हो और गड़बड़ियों की जिम्मेदारी तय की जाए। इसी कड़ी में 26 नवंबर को मुख्यमंत्री का जनदर्शन भी हुआ, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे लोगों ने इलाज, आर्थिक सहायता और दूसरी समस्याएं रखीं। जनदर्शन जनता और मुख्यमंत्री के बीच सीधा संवाद जरूर है, लेकिन सुशासन की असली कसौटी यह होगी कि वहां मिली शिकायतों का कितने समय में समाधान होता है। बार-बार एक ही समस्या लेकर लोगों का राजधानी पहुंचना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।
इस सप्ताह धान खरीदी के आंकड़ों ने सरकार को राहत दी, लेकिन किसानों की सुविधा की असली परीक्षा अभी बाकी है। आदिवासी समाज के आंदोलन ने सरकार के सामने सामाजिक और राजनीतिक संवाद की चुनौती खड़ी की है। ईडी की कार्रवाई ने आर्थिक अपराधों की जांच को फिर सुर्खियों में ला दिया है। वहीं, ऑडिट और जनदर्शन ने प्रशासनिक जवाबदेही का सवाल सामने रखा है। इन सभी घटनाओं में एक साझा संदेश है कि सरकार की सफलता केवल योजनाओं, घोषणाओं और आंकड़ों से तय नहीं होगी। किसान को समय पर भुगतान, आदिवासी समाज को अधिकारों पर भरोसा, जांच में पारदर्शिता और आम नागरिक को शिकायत का समयबद्ध समाधान चाहिए।
छत्तीसगढ़ की चिट्ठी का सवाल : क्या सरकार इन बढ़ती चुनौतियों को अलग-अलग घटनाएं मानकर निपटाएगी या इन्हें शासन की गुणवत्ता सुधारने का अवसर बनाएगी? आने वाले दिसंबर में आदिवासी समाज का आंदोलन और धान खरीदी का अगला चरण इस सवाल का जवाब देने लगेंगे।
धान खरीदी की रफ्तार बढ़ी, अब असली परीक्षा भुगतान और व्यवस्था की
आदिवासी समाज का आंदोलन: केवल आरक्षण नहीं, पहचान और अधिकारों का सवाल
इनमें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 32 प्रतिशत आरक्षण की बहाली, पेसा कानून का प्रभावी पालन, जल-जंगल-जमीन पर अधिकार, आदिवासी धर्म के लिए जनगणना में अलग कॉलम, स्थानीय रोजगार में प्राथमिकता, फर्जी जाति प्रमाणपत्रों की जांच और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में निर्दोष ग्रामीणों की सुरक्षा जैसे मुद्दे शामिल हैं। यह आंदोलन सरकार के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की राजनीति और सामाजिक संरचना का निर्णायक हिस्सा है। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से 29 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों में आदिवासी अस्मिता, जमीन और स्थानीय अधिकारों के मुद्दे सीधे राजनीतिक प्रतिनिधित्व से जुड़े हैं।
इस आंदोलन को केवल विपक्षी राजनीति या किसी एक दल के विरोध के रूप में देखना भूल होगी। समाज के प्रतिनिधियों का दावा है कि वे पहले भी ज्ञापन और बातचीत के जरिए अपनी मांगें उठा चुके हैं। अब आंदोलन का रास्ता चुना गया है। सरकार के सामने विकल्प है कि वह इसे कानून-व्यवस्था का प्रश्न बनने से पहले संवाद और समाधान का विषय बनाए। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सरकार इन मांगों पर समाज के प्रतिनिधियों के साथ औपचारिक बातचीत शुरू करेगी? खासकर आरक्षण, पेसा, जमीन और स्थानीय रोजगार जैसे मुद्दों पर स्पष्ट समयसीमा और कार्ययोजना सामने आती है या नहीं, यह आने वाले दिनों की राजनीति तय कर सकता है।
महादेव सट्टा मामला : ईडी की नई दबिश से फिर बढ़ी हलचल
यह घटनाक्रम महत्वपूर्ण है। महादेव सट्टा प्रकरण लंबे समय से छत्तीसगढ़ की राजनीति, पुलिस व्यवस्था और आर्थिक अपराधों की जांच के केंद्र में रहा है। पहले भी इस मामले में कई गिरफ्तारियां और जांच की कार्रवाइयां हो चुकी हैं। ऐसे में नई दबिश इस बात का संकेत है कि जांच एजेंसियां अभी भी वित्तीय लेनदेन और संभावित नेटवर्क की कड़ियां तलाश रही हैं। अब निगाह इस पर रहेगी कि ईडी की जांच से कौन-से नए तथ्य सामने आते हैं और क्या कार्रवाई किसी बड़े वित्तीय नेटवर्क तक पहुंचती है। जांच की विश्वसनीयता इसी में है कि आरोपों के बजाय दस्तावेजों और साक्ष्यों के आधार पर निष्कर्ष सामने आएं।
सरकारी खजाने पर नजर: ऑडिट की बात और जवाबदेही की कसौटी
इस सप्ताह का निष्कर्ष: सरकार को आंकड़ों से आगे जवाब देना होगा
छत्तीसगढ़ की चिट्ठी का सवाल : क्या सरकार इन बढ़ती चुनौतियों को अलग-अलग घटनाएं मानकर निपटाएगी या इन्हें शासन की गुणवत्ता सुधारने का अवसर बनाएगी? आने वाले दिसंबर में आदिवासी समाज का आंदोलन और धान खरीदी का अगला चरण इस सवाल का जवाब देने लगेंगे।
दिसंबर में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: उत्तर पश्चिम रेलवे की 47 जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे 131 अतिरिक्त कोच, देखें पूरी सूची
By Jageshwar Prasad
सावधान! हॉलमार्क की मुहर लगाकर बेच रहे नकली सोना, कई लोग हो चुके शिकार, खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान...
By Aman Vaishnav
कांग्रेस की वोट बचाओ रैली भोपाल में आयोजित करने की तैयारी: पार्टी ने की लाल परेड ग्राउंड एलोकेशन करने की मांग, प्रशासन के फैसले का इंतजार
By Arohi Raj
खजराना मंदिर गर्भगृह में प्रवेश पर विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष की जगह, सुरक्षा गार्ड और एजेंसी पर कार्रवाई
By Sanjay Gupta
64 विला केस: IAS शिखर अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं, हाईकोर्ट में ही लड़नी होगी कानूनी लड़ाई
By Mukesh Sharma
स्कूल लेक्चरर कृषि भर्ती-2025 का परिणाम जारी, 552 में से 48 पद ही भरे, जानिए कट ऑफ और चयनित रोल नंबर
By Jageshwar Prasad
CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, 2 हफ्ते में फैसला नहीं तो होगी कार्रवाई!
By Harrison Masih