गांव से शहर आकर बसो, बच्चे पैदा करो, पानी की चिंता मत करो, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में एक बार फिर

Arohi Raj | Sootr Creatives | Updated:
Share
रीवा में आबादी और पानी पर सांसद का बयान।
रीवा में आबादी और पानी पर सांसद का बयान।

मध्य प्रदेश के रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। कभी किसानों की मेहनत पर सवाल उठाते हैं, तो कभी पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने के विरोध पर तीखी टिप्पणी करते हैं। यहां तक कि एलन मस्क को लेकर भी उनका बयान विवादों में रहा है।

नगर निगम के कार्यक्रम में बढ़ती आबादी और पानी को लेकर उनकी टिप्पणी भी खूब चर्चा में आई थी। अलग-अलग मौकों पर दिए गए इन बयानों के कारण सांसद मिश्रा कई बार राजनीतिक बहस का हिस्सा बन चुके हैं। वे एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने बढ़ती आबादी और पानी की व्यवस्था को लेकर टिप्पणी की है।

सांसद ने यह बयान अमृत 2.0 योजना के तहत बने कुठुलिया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और इंटेक वेल के लोकार्पण कार्यक्रम में दिया। कार्यक्रम में रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के अलावा डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने साल 2040 का जिक्र किया।

किसान 3 महीने मेहनत, 9 महीने ताश खेलते हैं: रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का विवादास्पद बयान चर्चा में | Farmers work hard for 3 months, play cards for 9 months: Rewa MP Janardan Mishra's controversial statement in discussion
रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने किसानों की दिनचर्या पर उठाए सवाल, बोले- वे 3 महीने मेहनत करते, बाकी 9 महीने ताश और राजश्री में बिताते हैं
10 Nov 2026 ,
By Arohi Raj
मध्य प्रदेश के रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में है। उन्होंने किसानों की दिनचर्या पर सवाल उठाए हैं। सांसद के मुताबिक, अब किसान पहले की तरह मेहनत नहीं करते हैं। वे साल में सिर्फ 3 महीने खेती में मेहनत करते हैं। बाकी 9 महीने ताश खेलने और दूसरी गतिविधियों में बिताते हैं। उन्होंने मऊगंज के गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में यह टिप्पणी की है।

'जितने बच्चे पैदा करने हैं, कर लो'

सांसद जनार्दन मिश्रा ने शहर की पेयजल व्यवस्था को लेकर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि रीवा नगर निगम ने सभी के लिए शुद्ध पानी की व्यवस्था कर रखी है। पानी की कमी को लेकर किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि लोग गांवों से रीवा शहर आकर बस सकते हैं। जितने बच्चे पैदा करने हैं, उतने बच्चे पैदा कर सकते हैं। नगर निगम ने पानी की व्यवस्था कर दी है।
इसी दौरान उन्होंने हंसी-ठिठोली के अंदाज में कहा कि बाकी दाना-पानी तुम जानो और तुम्हारी व्यवस्था। सांसद का यह बयान अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है। बढ़ती आबादी और शहरों में पानी की जरूरत को लेकर उनकी टिप्पणी का वीडियो सामने आने के बाद लोग इस बयान पर चर्चा कर रहे हैं।

किसानों को लेकर भी दे चुके हैं विवादित बयान

जनार्दन मिश्रा इससे पहले भी किसानों को लेकर बयान दे चुके हैं। उनके उस बयान पर भी काफी विवाद हुआ था। उन्होंने कहा था कि किसानों के पास साल में केवल तीन महीने काम होता है। बाकी समय वे ताश खेलते हैं, राजश्री चबाते हैं और बोतल-चोंगी पीते हैं। उनके इस बयान की काफी आलोचना हुई थी।

किसानों पर दिए बिगड़े बोल पर चौतरफा घिरे रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने वीडियो जारी कर हाथ जोड़े और माफी मांगते हुए खुद को किसान का बेटा बताया।
किसानों को ताश और राजश्री का आदी बताया, विवाद बढ़ा तो BJP सांसद जनार्दन मिश्रा बोले- किसी का दिल दुखा हो तो माफ कर देना
11 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
सियासत में बस जुबान फिसलने की देर होती है, माफी का वीडियो खुद-ब-खुद तैयार हो जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के साथ। कल तक जो सांसद मंच से किसानों को ताश और बोतल का आदी बता रहे थे, अब विवाद बढ़ने के बाद वही सांसद खुद को किसान का बेटा बताकर हाथ जोड़े माफी मांग रहे हैं।

पेट्रोल और एथेनॉल पर भी की थी तीखी टिप्पणी

पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने के मुद्दे पर भी सांसद मिश्रा का बयान चर्चा में रहा था। एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का विरोध करने वालों पर उन्होंने तीखी टिप्पणी की थी। उन्होंने सवाल उठाया था कि शुद्ध पेट्रोल क्या उनके पिता के घर से आएगा? इस बयान को लेकर भी राजनीतिक बहस हुई थी।

विधायक अभय मिश्रा पर टिप्पणी से भी हुआ विवाद

रीवा के विधायक अभय मिश्रा को लेकर भी जनार्दन मिश्रा बयान दे चुके हैं। उन्होंने विधायक के बयान पर पलटवार करते हुए उन पर यौन विकृति से पीड़ित होने का आरोप लगाया था। उनकी इस टिप्पणी को लेकर भी विवाद हुआ था।

कांग्रेस को लेकर भी साधा था निशाना

कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए जनार्दन मिश्रा ने उसे रेव कल्चर वाली पार्टी बताया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस नेताओं के दिमाग में रातभर पार्टी और शराब चलती रहती है। उनके इस बयान पर भी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई थी।जनार्दन मिश्रा के अलग-अलग मौकों पर दिए गए बयान अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस बार शहर की आबादी, पानी की व्यवस्था और बच्चे पैदा करने को लेकर उनकी टिप्पणी सुर्खियों में है।

FAQs

  1. रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने क्या कहा है?
    उन्होंने कहा कि लोग गांवों से रीवा शहर आकर बस सकते हैं और जितने बच्चे पैदा करने हैं, उतने बच्चे पैदा कर सकते हैं। नगर निगम ने पानी की व्यवस्था कर रखी है।
  2. यह बयान किस कार्यक्रम में दिया गया था?
    यह बयान रीवा नगर निगम के अमृत 2.0 योजना के तहत कुठुलिया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और इंटेक वेल के लोकार्पण कार्यक्रम में दिया गया था।
  3. सांसद ने दाना-पानी तुम जानो का क्या अर्थ बताया?
    सांसद ने हंसी-ठिठोली के अंदाज में कहा कि नगर निगम ने पानी की व्यवस्था कर दी है, बाकी दाना-पानी और अन्य व्यवस्थाएं लोग स्वयं देख लें।
Tags:
  • रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा
  • Population Growth
  • बढ़ती आबादी
  • Water Management
  • पानी की व्यवस्था
  • Public Statements
  • मध्य प्रदेश
  • अमृत 2.0 योजना
  • रीवा नगर निगम
भोपाल सेंट्रल जेल में जेलर पर रेप का आरोप, महिला प्रहरी बोली-वॉशरूम में ले जाकर...

By Aman Vaishnav

भोपाल सेंट्रल जेल में जेलर पर रेप का आरोप, महिला प्रहरी बोली-वॉशरूम में ले जाकर...
भोपाल में आर्मी डे पर होगा खास आयोजन: थल-वायु सेना और नौसेना के जवान दिखाएंगे दमखम, टैंक-ड्रोन और एयर शो देखने का मिलेगा मौका

By Arohi Raj

भोपाल में आर्मी डे पर होगा खास आयोजन: थल-वायु सेना और नौसेना के जवान दिखाएंगे दमखम, टैंक-ड्रोन और एयर शो देखने का मिलेगा मौका
राजस्थान में खाली प्लॉट को मकान बताकर नहीं करा सकेंगे रजिस्ट्री, सरकार ने लागू किया नया नियम

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में खाली प्लॉट को मकान बताकर नहीं करा सकेंगे रजिस्ट्री, सरकार ने लागू किया नया नियम
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में तेजी, आदिवासी समाज में उबाल और ईडी की दस्तक, विकास के दावों के बीच सरकार के सामने तीन बड़ी चुनौतियां

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में तेजी, आदिवासी समाज में उबाल और ईडी की दस्तक, विकास के दावों के बीच सरकार के सामने तीन बड़ी चुनौतियां
दिसंबर में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: उत्तर पश्चिम रेलवे की 47 जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे 131 अतिरिक्त कोच, देखें पूरी सूची

By Jageshwar Prasad

दिसंबर में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: उत्तर पश्चिम रेलवे की 47 जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे 131 अतिरिक्त कोच, देखें पूरी सूची
सावधान! हॉलमार्क की मुहर लगाकर बेच रहे नकली सोना, कई लोग हो चुके शिकार, खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान...

By Aman Vaishnav

सावधान! हॉलमार्क की मुहर लगाकर बेच रहे नकली सोना, कई लोग हो चुके शिकार, खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान...
कांग्रेस की वोट बचाओ रैली भोपाल में आयोजित करने की तैयारी: पार्टी ने की लाल परेड ग्राउंड एलोकेशन करने की मांग, प्रशासन के फैसले का इंतजार

By Arohi Raj

कांग्रेस की वोट बचाओ रैली भोपाल में आयोजित करने की तैयारी: पार्टी ने की लाल परेड ग्राउंड एलोकेशन करने की मांग, प्रशासन के फैसले का इंतजार