भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने आईएएस संतोष वर्मा की दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की शिकायत
Sandeep Kumar | Dec 03, 2025, 24:01 IST
bhopal-mp-alok-sharma
आईएएस संतोष वर्मा के ब्राह्मणों की बेटियों पर विवादित बयान पर दिल्ली में शिकायत हुई। भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की और वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने वर्मा के चयन और प्रमाणीकरण को चुनौती दी।
BHOPAL. ब्राह्मणों की बेटियों को लेकर विवादित बयान देने वाले अजाक्स अध्यक्ष आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ दिल्ली में फिर शिकायत हुई है। रीवा के बाद भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। उन्होंने वर्मा के बयान पर संज्ञान लेने और कार्यवाही की मांग की।
भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। उन्होंने वर्मा के आपत्तिजनक बयान पर शिकायत की। शिकायत में उन्होंने संज्ञान लेने और अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की। सांसद शर्मा ने कहा कि यह मामला आईएएस सेवा नियमों के खिलाफ है। ऐसे बयान संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को नुकसान पहुंचाते हैं।
![f329ff30-cd0]()
अजाक्स अध्यक्ष आईएएस संतोष वर्मा के निलंबन के लिए सीएम मोहन यादव से मिले कांग्रेस-भाजपा विधायक
सांसद ने विवादित टिप्पणी पर आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। अनुसूचित जाति के स्थान पर अनुसूचित जनजाति से चयन की जांच हो। अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने और चयन प्रक्रिया में खामियों के आधार पर वर्मा की पदोन्नति की समीक्षा की जाए।
आईएएस संतोष वर्मा के समर्थन में अनुसूचित जाति समाज, ब्राह्मण समाज पर FIR और पुतला दहन की मांग
रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखा। उन्होंने वर्मा के चयन और प्रमाणीकरण को चुनौती दी। मिश्रा ने कहा कि वर्मा का चयन अनुसूचित जाति की जगह अनुसूचित जनजाति में हुआ। यह नियमों के खिलाफ था। वर्ष 2021 में अदालत ने वर्मा के चयन को गलत ठहराया था। न्यायालय के आदेशानुसार उन्हें पद और वेतन लाभ से वंचित किया जाना चाहिए था।
कुत्ते को शहद हजम नहीं होता... धीरेंद्र शास्त्री के मंच से आईएएस संतोष वर्मा के मामले में नरोत्तम मिश्रा के विवादित बोल
सांसद मिश्रा ने पत्र में लिखा था कि वर्मा का नाम अदालत की अवमानना, सरकारी कार्य में बाधा जैसे मामलों में आया है। इन कारणों से वर्मा को कारावास की सजा भी भुगतनी पड़ी। मिश्रा ने कहा कि वर्मा का बयान एक वर्ग के प्रति अपमानजनक है। यह संविधान द्वारा प्रदत्त समानता के सिद्धांत का उल्लंघन करता है।
सांसदों ने कहा कि वर्मा विवादित बयान दे रहे हैं। यह बयान उस समय आया जब केंद्र सरकार जातीय कल्याण योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी सरकार के अभियानों को बदनाम करती है। यह प्रशासनिक नैतिकता के खिलाफ है।
मौसम पूर्वानुमान (3 दिसंबर) : मध्यप्रदेश में शीतलहर, महाराष्ट्र और राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना
सीएम निवास में ब्राह्मण समाज के नेताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। उन्होंने भी आईएएस वर्मा के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस के ब्राह्मण विधायक मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से की शिकायत
f329ff30-cd0
अजाक्स अध्यक्ष आईएएस संतोष वर्मा के निलंबन के लिए सीएम मोहन यादव से मिले कांग्रेस-भाजपा विधायक
कार्रवाई की मांग
आईएएस संतोष वर्मा के समर्थन में अनुसूचित जाति समाज, ब्राह्मण समाज पर FIR और पुतला दहन की मांग
रीवा सांसद पहले की थी शिकायत
कुत्ते को शहद हजम नहीं होता... धीरेंद्र शास्त्री के मंच से आईएएस संतोष वर्मा के मामले में नरोत्तम मिश्रा के विवादित बोल
वर्मा का बयान अपमानजनक
सांसदों ने कहा कि वर्मा विवादित बयान दे रहे हैं। यह बयान उस समय आया जब केंद्र सरकार जातीय कल्याण योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी सरकार के अभियानों को बदनाम करती है। यह प्रशासनिक नैतिकता के खिलाफ है।
मौसम पूर्वानुमान (3 दिसंबर) : मध्यप्रदेश में शीतलहर, महाराष्ट्र और राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना
सीएम मोहन यादव से भी की शिकायत
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari