छत्तीसगढ़ में सरकारी योजनाओं की होगी पड़ताल, अपात्र हितग्राहियों पर सख्ती की तैयारी, बजट से पहले बड़ा फैसला
Umeshwari Baghel | Updated:
छत्तीसगढ़ में बजट 2027-28 से पहले सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों की होगी जांच
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लोगों की पात्रता की अब बारीकी से पड़ताल होगी। सरकार यह पता लगाने की तैयारी में है कि जरूरतमंदों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का फायदा वास्तव में किसे मिल रहा है। वित्तीय वर्ष 2027-28 के बजट से पहले वित्त विभाग ने सभी विभागों से योजनाओं और उनके हितग्राहियों का विस्तृत ब्योरा मांगा है।
ऐसे में जांच के दौरान फर्जी या अपात्र पाए जाने वाले लोगों के नाम योजनाओं से हटाए जा सकते हैं।
वित्त विभाग ने संबंधित विभागों से पूछा है कि उनकी योजनाओं में कितने हितग्राही पंजीकृत हैं और उनमें से कितने लोगों की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। इसके अलावा लंबित सत्यापन और जांच में अपात्र पाए गए हितग्राहियों की जानकारी भी देनी होगी। इस कवायद का उद्देश्य सरकारी सहायता सही लोगों तक पहुंचाना और अनावश्यक खर्च पर रोक लगाना है।
सरकार योजनाओं के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता के भुगतान की व्यवस्था का भी आकलन करेगी। विभागों को बताना होगा कि किन योजनाओं में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) की सुविधा लागू है। जहां हितग्राहियों के बैंक खाते में सीधे राशि भेजने की व्यवस्था नहीं है, वहां विभागों को इसकी वजह स्पष्ट करनी होगी।
आगामी बजट में समान उद्देश्य वाली सरकारी योजनाओं को लेकर भी बदलाव देखने को मिल सकता है। वित्त विभाग ने ऐसी योजनाओं की पहचान करने के निर्देश दिए हैं, जिनका उद्देश्य और कार्य लगभग एक जैसा है। इन योजनाओं को एक साथ जोड़कर उनकी संख्या कम करने की तैयारी है। इसके साथ ही विभागों से नई योजनाओं के प्रस्ताव भी मांगे गए हैं।
बजट की तैयारियों को लेकर वित्त विभाग ने सभी विभागों को 10 दिसंबर से पहले निर्धारित प्रारूप में जानकारी प्रस्तुत करने को कहा है। इसके बाद 21 से 30 दिसंबर के बीच विभागीय सचिवों और विभागाध्यक्षों के स्तर पर बजट चर्चा प्रस्तावित है। आगामी वित्तीय वर्ष में किन योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, इसका अंतिम निर्णय मंत्री स्तरीय चर्चा में होगा।
सरकार पिछले दो वर्षों में विभागों द्वारा किए गए सुधारों और विकास कार्यों की प्रगति का भी हिसाब लेगी। विभागों को बताना होगा कि निर्धारित लक्ष्यों में से कितने पूरे हुए और योजनाओं पर कितनी राशि खर्च हुई। इसके अलावा सरकारी निगमों, मंडलों, प्राधिकरणों और अनुदान प्राप्त संस्थाओं की आमदनी तथा आर्थिक स्थिति की जानकारी भी मांगी गई है।
बजट से पहले हो रही इस समीक्षा से सरकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने और पात्र हितग्राहियों तक उनका लाभ पहुंचाने पर जोर रहेगा। हालांकि, अभी किसी विशेष योजना से हितग्राहियों के नाम हटाने की घोषणा नहीं हुई है।
FAQs
सवाल 1: सरकार योजनाओं की समीक्षा क्यों कर रही है?
जवाब: सरकार यह देखना चाहती है कि जरूरतमंदों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का फायदा सही लोगों को मिल रहा है या नहीं। इसके लिए वित्त विभाग ने सभी विभागों से हितग्राहियों और खर्च का ब्योरा मांगा है।
सवाल 2: हितग्राहियों की पात्रता कैसे जांची जाएगी?
जवाब: वित्त विभाग ने पूछा है कि कितने हितग्राही पंजीकृत हैं और कितनों की ई-केवाईसी पूरी हुई है। अपात्र पाए गए हितग्राहियों की जानकारी भी देनी होगी।
सवाल 3: विभागों को रिपोर्ट कब तक देनी होगी?
जवाब: विभागों को 10 दिसंबर से पहले निर्धारित प्रारूप में जानकारी देनी होगी। इसके बाद 21 से 30 दिसंबर के बीच बजट पर चर्चा होगी।
ई-केवाईसी से होगी पात्रता की पहचान
सीधे खाते में पहुंच रही राशि या नहीं, होगी समीक्षा
एक जैसी योजनाओं को किया जा सकता है मर्ज
10 दिसंबर से पहले सौंपनी होगी रिपोर्ट
दो साल के कामकाज का भी होगा आकलन
बजट से पहले हो रही इस समीक्षा से सरकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने और पात्र हितग्राहियों तक उनका लाभ पहुंचाने पर जोर रहेगा। हालांकि, अभी किसी विशेष योजना से हितग्राहियों के नाम हटाने की घोषणा नहीं हुई है।
FAQs
सवाल 1: सरकार योजनाओं की समीक्षा क्यों कर रही है?
जवाब: सरकार यह देखना चाहती है कि जरूरतमंदों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का फायदा सही लोगों को मिल रहा है या नहीं। इसके लिए वित्त विभाग ने सभी विभागों से हितग्राहियों और खर्च का ब्योरा मांगा है।
सवाल 2: हितग्राहियों की पात्रता कैसे जांची जाएगी?
जवाब: वित्त विभाग ने पूछा है कि कितने हितग्राही पंजीकृत हैं और कितनों की ई-केवाईसी पूरी हुई है। अपात्र पाए गए हितग्राहियों की जानकारी भी देनी होगी।
सवाल 3: विभागों को रिपोर्ट कब तक देनी होगी?
जवाब: विभागों को 10 दिसंबर से पहले निर्धारित प्रारूप में जानकारी देनी होगी। इसके बाद 21 से 30 दिसंबर के बीच बजट पर चर्चा होगी।
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया- सीएम डॉ. मोहन यादव ने इसलिए छोड़ा इंदौर के प्रभारी मंत्री का जिम्मा
By Sanjay Gupta
पोकरण में स्वदेशी भार्गवास्त्र का सफल ट्रायल, रॉकेट और माइक्रो मिसाइलों से लैस सिस्टम हवा में ही तबाह करेगा ड्रोन क्लस्टर
By Jageshwar Prasad
जयपुर की 2 पंचायत समितियों में कांग्रेस के उपप्रधान चुने गए निर्विरोध, 20 में आज हो रही है वोटिंग
By Ashish Bhardwaj
गोदामों में भरे गैस सिलेंडर, फिर भी नए कनेक्शन पर रोक, 9 महीने से भटक रहे सैकड़ों आवेदक
By Umeshwari Baghel
गांव से शहर आकर बसो, बच्चे पैदा करो, पानी की चिंता मत करो, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में एक बार फिर
By Arohi Raj
भोपाल सेंट्रल जेल में जेलर पर रेप का आरोप, महिला प्रहरी बोली-वॉशरूम में ले जाकर...
By Aman Vaishnav
भोपाल में आर्मी डे पर होगा खास आयोजन: थल-वायु सेना और नौसेना के जवान दिखाएंगे दमखम, टैंक-ड्रोन और एयर शो देखने का मिलेगा मौका
By Arohi Raj