PM YASASVI Scholarship: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को मिलेंगे 1.25 लाख रुपए, जानें कब तक सकते हैं आवेदन

Arohi Raj | Sootr Creatives | Updated:
Share
OBC, EBC और DNT छात्रों के लिए स्कॉलरशिप का मौका।
OBC, EBC और DNT छात्रों के लिए स्कॉलरशिप का मौका।

पढ़ाई के खर्च की चिंता कई परिवारों को बच्चों के सपनों से पीछे कर देती है। फीस और हॉस्टल का खर्च भी बड़ी चुनौती बन जाता है। ऐसे में केंद्र सरकार की एक स्कॉलरशिप छात्रों को राहत दे सकती है। PM YASASVI Scholarshipके तहत पात्र विद्यार्थियों को सालाना 75 हजार से 1.25 लाख रुपए तक मिल सकते हैं। कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों को 75 हजार रुपए मिलेंगे।

वहीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को 1.25 लाख रुपए तक की मदद मिलेगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 बताई गई है।

PM YASASVI Scholarship क्या है?

PM YASASVI का पूरा नाम प्राइम मिनिस्टर यंग एचीवर्स स्कॉलर अवॉर्ड स्किम फॉर फाइव्रेंट इंडिया है। इस योजना को केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से संचालित किया जाता है। इस स्कीम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता देना है। इसमें OBC, EBC और DNT कैटेगरी के पात्र छात्रों को शामिल किया गया है।

PM YASASVI एक अम्ब्रेला स्कीम है। इसके तहत छात्रों की पढ़ाई के अलग-अलग स्तरों के लिए कई योजनाएं शामिल हैं। इनमें प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक, टॉप क्लास स्कूल एजुकेशन और टॉप क्लास कॉलेज एजुकेशन जैसी योजनाएं शामिल हैं। इस स्कॉलरशिप से छात्रों को आर्थिक परेशानी के कारण पढ़ाई छोड़ने से बचाने में मदद मिल सकती है।

MP Scholarship 2026-27: मध्य प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के छात्रों को विदेश में पढ़ाई का सुनहरा मौका, 50 सीटों पर होगा चयन | MP Scholarship 2026-27: Golden Opportunity for Backward Class Students of Madhya Pradesh to Study Abroad, Selection on 50 Seats
MP Scholarship 2026-27: मध्य प्रदेश के छात्रों को विदेश में पढ़ाई का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन
14 Nov 2026 ,
By Kaushiki
<b>MP Scholarship 2026-27: </b>मध्य प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना देखने वाले छात्रों को राज्य सरकार की एक योजना के तहत मौका मिलने जा रहा है। मध्य प्रदेश के Department of Backward Classes and Minority Welfare ने स्कालरशिप स्कीम फॉर स्टडीज अब्रॉड 2026-27 के लिए नोटिस जारी की है।

किस क्लास के छात्रों को कितनी राशि मिलेगी?

PM YASASVI Scholarship के टॉप क्लास स्कूल एजुकेशन कंपोनेंट के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के पात्र छात्रों को सहायता दी जाती है। हालांकि, स्कॉलरशिप की राशि उनकी कक्षा के हिसाब से तय होती है।

कक्षासालाना स्कॉलरशिप
9वीं और 10वीं75,000 रुपए
11वीं और 12वीं1,25,000 रुपए
इस योजना के तहत कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों को सालाना 75 हजार रुपए की सहायता मिल सकती है। वहीं, कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को सालाना 1.25 लाख रुपए तक मिल सकते हैं। इस राशि का इस्तेमाल ट्यूशन फीस, हॉस्टल फीस और पढ़ाई से जुड़े अन्य जरूरी खर्चों के लिए किया जा सकता है। इससे छात्रों और उनके परिवारों को शिक्षा का खर्च उठाने में राहत मिल सकती है।

इंस्पायर स्कॉलरशिप: आवेदन में देरी, नई तारीख का इंतजार, जानें कब और कैसे करें अप्लाई | INSPIRE Scholarship: Delay in Application, Waiting for New Dates, Know When and How to Apply
INSPIRE SCHOLARSHIP 2026-27 के आवेदन कब शुरू होंगे, इन स्टेप्स को फॉलो करके ऐसे करें आवेदन
30 Oct 2026 ,
By Arohi Raj
इंस्पायर स्कॉलरशिप 2026-27 को लेकर छात्रों में असमंजस बना हुआ है। कई छात्र नए आवेदन शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अभी तक आवेदन के लिए नई कॉल जारी नहीं हुई है।विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) ने इस बारे में स्थिति साफ की है। विभाग के मुताबिक, इंस्पायर योजना बंद नहीं हुई है। फिलहाल INSPIRE SHE योजना को नए सिरे से तैयार किया जा रहा है।

PM YASASVI Scholarship के लिए पात्रता क्या है?

इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने से पहले छात्रों को इसकी Eligibility यानी पात्रता शर्तें जान लेनी चाहिए। योजना का लाभ उन्हीं विद्यार्थियों को मिलेगा, जो निर्धारित शर्तों को पूरा करते हैं।

  • छात्र भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • छात्र OBC, EBC या DNT कैटेगरी से होना चाहिए।
  • विद्यार्थी कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं या 12वीं में पढ़ रहा हो।
  • परिवार की सालाना आय 2.50 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • छात्र का एडमिशन स्कीम के तहत चिन्हित टॉप क्लास स्कूल में होना चाहिए।
  • चयन पिछली कक्षा के फाइनल एग्जाम में प्राप्त अंकों और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाएगा।
ध्यान रखें, इस स्कॉलरशिप का फायदा सभी स्कूलों के छात्रों को नहीं मिलता है। छात्र का स्कूल योजना के तहत चिन्हित होना जरूरी है।

नवंबर में छात्रों के लिए 12 बड़े मौके: NET, बैंकिंग परीक्षा, स्कॉलरशिप और AI फेलोशिप का पूरा शेड्यूल | November: 12 Big Opportunities for Students, Full Schedule of NET, Banking Exams, Scholarships & AI Fellowships
November Education Calendar: नवंबर में छात्रों के लिए 12 बड़े मौके, NET से बैंकिंग परीक्षा तक, स्कॉलरशिप और AI फेलोशिप के मौके, जानें पूरा शेड्यूल
27 Oct 2026 ,
By Kaushiki
<b>November Education Calendar: </b>नवंबर का महीना छात्रों और युवाओं के लिए कई अवसर लेकर आ रहा है। इस महीने प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ स्कॉलरशिप और फेलोशिप से जुड़े इम्पोर्टेन्ट इवेंट भी हैं। बैंकिंग, रिसर्च, डिजाइन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए कई जरूरी तारीखें सामने आई हैं। एजुकेशन कैलेंडर के मुताबिक नवंबर में चार परीक्षाओं के साथ चार स्कॉलरशिप और चार फेलोशिप कार्यक्रमों की तारीखें दी गई हैं। कुछ कार्यक्रमों की आवेदन प्रक्रिया नवंबर में पूरी हो सकती है। इसलिए छात्रों को जरूरी तारीखों पर ध्यान देना चाहिए।

आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

PM YASASVI Scholarship के लिए आवेदन करते समय छात्रों को कुछ जरूरी दस्तावेजों की जानकारी देनी होगी। इसलिए आवेदन शुरू करने से पहले सभी डॉक्यूमेंट तैयार रखना बेहतर होगा।

  • आधार कार्ड
  • OBC/EBC/DNT कैटेगरी सर्टिफिकेट
  • परिवार का इनकम सर्टिफिकेट
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • बैंक अकाउंट की जानकारी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • स्कूल में एडमिशन से संबंधित जानकारी
आवेदन में बैंक अकाउंट और आधार से जुड़ी जानकारी सही भरें। किसी भी जानकारी में गलती होने पर आवेदन के वेरिफिकेशन या स्कॉलरशिप की राशि मिलने में परेशानी हो सकती है।

DTU में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026: 219 पदों पर आवेदन शुरू, 7 दिसंबर तक करें अप्लाई | DTU Assistant Professor Recruitment 2026: Applications Open for 219 Posts, Apply by December 7
सरकारी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सुनहरा मौका: DTU में निकली 219 पदों पर भर्ती, 7 दिसंबर तक करें आवेदन
25 Oct 2026 ,
By Manya Jain
सरकारी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) ने 219 पदों पर भर्ती निकाली है। ये सभी पद असिस्टेंट प्रोफेसर के हैं। भर्ती में इंजीनियरिंग और विज्ञान समेत कुल 24 विषय शामिल हैं। सबसे खास बात यह है कि आवेदन के लिए अधिकतम उम्र की कोई सीमा नहीं रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवार 7 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

PM YASASVI Scholarship 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

इस स्कॉलरशिप के लिए छात्रों को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।

  1. सबसे पहले नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट scholarships.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के Students सेक्शन में जाकर OTR (One Time Registration) की प्रक्रिया पूरी करें।
  3. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपनी आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  4. इसके बाद Academic Year 2026-27 की स्कीम लिस्ट में PM YASASVI Top Class Education in Schools का विकल्प चुनें।
  5. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  6. जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फॉर्म में भरी जानकारी चेक कर लें।
  7. आखिर में आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।
  8. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट या PDF सेव करके रख लें।
आवेदन पूरा होने के बाद स्कूल और संबंधित अधिकारियों की ओर से फॉर्म का वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसलिए छात्रों को आवेदन में सही जानकारी देनी चाहिए।

PM YASASVI Scholarship 2026 की लास्ट डेट

PM YASASVI Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 बताई गई है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें।

जरूरी डिटेल्सजानकारी
स्कॉलरशिप का नामPM YASASVI Scholarship 2026
एकेडमिक सेशन2026-27
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन शुरू होने की तारीख22 अक्टूबर 2026
आवेदन की लास्ट डेट30 नवंबर 2026
ऑफिशियल वेबसाइटscholarships.gov.in
इस स्कॉलरशिप के जरिए पात्र विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता मिल सकती है। यदि छात्र निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, तो उन्हें समय रहते NSP पोर्टल पर आवेदन करना चाहिए।

FAQs

  1. PM YASASVI Scholarship 2026 के तहत कितनी राशि मिलेगी?
    कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों को सालाना 75 हजार रुपए और कक्षा 11वीं व 12वीं के छात्रों को सालाना 1.25 लाख रुपए तक मिल सकते हैं।
  2. PM YASASVI Scholarship के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
    OBC, EBC और DNT कैटेगरी के पात्र विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। छात्र को कक्षा 9वीं से 12वीं में पढ़ाई कर रहे होना चाहिए और परिवार की सालाना आय 2.50 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  3. PM YASASVI Scholarship के लिए आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?
    आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 बताई गई है। छात्र समय रहते आवेदन पूरा करें।
Tags:
  • पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप
  • PM YASASVI Scholarship
  • Scholarship Application Deadline 2026
  • पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप 2026 आवेदन
  • Scholarship for OBC, EBC, DNT students
  • स्कॉलरशिपयोजना
  • छात्रों के लिए सरकारी योजना
  • शिक्षा योजना
जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 24 जिलों में जीत, भाजपा को 10 में सत्ता, चूरू-ब्यावर में उलटफेर

By Raghvendra Singh Rathore

जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 24 जिलों में जीत, भाजपा को 10 में सत्ता, चूरू-ब्यावर में उलटफेर
नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी तेज, 15 निकायों और 2 नई नगर पंचायतों में वोटिंग की तैयारी, राज्य निर्वाचन आयोग ने कसी कमर

By VINAY VERMA

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी तेज, 15 निकायों और 2 नई नगर पंचायतों में वोटिंग की तैयारी, राज्य निर्वाचन आयोग ने कसी कमर
द सूत्र की खबर के बाद अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने राज्यपाल को लिखा पत्र, PSC अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने पर उठाए सवाल

By VINAY VERMA

द सूत्र की खबर के बाद अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने राज्यपाल को लिखा पत्र, PSC अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने पर उठाए सवाल
ओबीसी आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट में अपनी ही SLP पर सुनवाई क्यों नहीं करा रही मोहन सरकार? अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल

By Neel Tiwari

ओबीसी आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट में अपनी ही SLP पर सुनवाई क्यों नहीं करा रही मोहन सरकार? अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल
जिस अनुपस्थिति को माना अवकाश, उसी पर कर दिया बर्खास्त, 28 साल बाद हाईकोर्ट ने पलटा फैसला

By Mukesh Sharma

जिस अनुपस्थिति को माना अवकाश, उसी पर कर दिया बर्खास्त, 28 साल बाद हाईकोर्ट ने पलटा फैसला
मंत्री के विशेष सहायक को प्रमोशन वाले पद पर लाने की तैयारी, पीएससी बोली नियम ही नहीं, हाईकोर्ट ने लगाई रोक

By Ramanand Tiwari

मंत्री के विशेष सहायक को प्रमोशन वाले पद पर लाने की तैयारी, पीएससी बोली नियम ही नहीं, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
Bailadila Landslide : बैलाडीला में पहाड़ का मलबा बना मुसीबत, ग्रामीणों को सता रहा आशियाना उजड़ने का डर

By Umeshwari Baghel

Bailadila Landslide : बैलाडीला में पहाड़ का मलबा बना मुसीबत, ग्रामीणों को सता रहा आशियाना उजड़ने का डर