नवंबर 2026 परीक्षा कैलेंडर
November Education Calendar: नवंबर में छात्रों के लिए 12 बड़े मौके, NET से बैंकिंग परीक्षा तक, स्कॉलरशिप और AI फेलोशिप के मौके, जानें पूरा शेड्यूल
Kaushiki | Oct 27, 2026, 12:01 IST
नवंबर में पढ़ाई और करियर के बड़े मौके, परीक्षा, स्कॉलरशिप और इंटर्नशिप की पूरी लिस्ट
November Education Calendar: नवंबर का महीना छात्रों और युवाओं के लिए कई अवसर लेकर आ रहा है। इस महीने प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ स्कॉलरशिप और फेलोशिप से जुड़े इम्पोर्टेन्ट इवेंट भी हैं। बैंकिंग, रिसर्च, डिजाइन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए कई जरूरी तारीखें सामने आई हैं। एजुकेशन कैलेंडर के मुताबिक नवंबर में चार परीक्षाओं के साथ चार स्कॉलरशिप और चार फेलोशिप कार्यक्रमों की तारीखें दी गई हैं। कुछ कार्यक्रमों की आवेदन प्रक्रिया नवंबर में पूरी हो सकती है। इसलिए छात्रों को जरूरी तारीखों पर ध्यान देना चाहिए।
नवंबर में कौन-कौन से प्रतियोगी परीक्षाएं हैं
इसके बाद 5, 6 और 7 नवंबर को दूसरी परीक्षाओं की तारीखें दी गई हैं। जो छात्र इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें संबंधित परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र और अन्य निर्देशों की जानकारी देखनी चाहिए।
4 नवंबर: एक्चुरियल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट
- 4 नवंबर को एक्चुरियल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (ACET) की तारीख दी गई है। ये परीक्षा एक्चुरियल साइंस के क्षेत्र में आगे बढ़ने के इच्छुक छात्रों के लिए जरूरी है। एक्चुरियल साइंस में मैथमेटिक्स, स्टेटिस्टिक्स और फाइनेंसियल रिस्क के बारे में स्टडी किया जाता है। इसमें करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार ACET की जानकारी देख सकते हैं।
5 नवंबर: CSIR NET दिसंबर सेशन
- 5 नवंबर को CSIR NET के दिसंबर सत्र की तारीख दी गई है। ये परीक्षा साइंस से जुड़े विषयों में रिसर्च और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी होती है। CSIR NET के जरिए एलिजिबिलिटी से जुड़े मौके मिलते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा की अंतिम तारीख और जरूरी गाइडेंस ऑफिसियल नोटिफिकेशन से जांचने चाहिए।
6 नवंबर: CEED परीक्षा
- 6 नवंबर को कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (CEED) की तारीख बताई गई है। यह परीक्षा डिजाइन के क्षेत्र में उच्च शिक्षा हासिल करने वाले छात्रों से जुड़ी है। जो उम्मीदवार डिजाइन से जुड़े कोर्सेज में एंट्री लेना चाहते हैं, उनके लिए यह जरूरी परीक्षा है। छात्रों को एग्जामिनेशन एलिजिबिलिटी, आवेदन और संबंधित जानकारी ऑफिसियल वेबसाइट से देखनी चाहिए।
7 नवंबर: IBPS RRB ऑफिस असिस्टेंट
- 7 नवंबर को IBPS RRB ऑफिस असिस्टेंट (बैंकिंग) से जुड़ी तारीख दी गई है। यह परीक्षा रीजनल रूरल बैंक्स में ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया से संबंधित है। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह जरूरी मौके हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा की जानकारी के साथ एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट पर भी ध्यान देना चाहिए।
नवंबर में किन स्कॉलरशिप की अंतिम तारीख है?
6 नवंबर: लेस्टर बी. पियर्सन स्कॉलरशिप
- इस स्कॉलरशिप की अंतिम तारीख 6 नवंबर बताई गई है। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्कॉलरशिप है। विदेश में उच्च शिक्षा के अवसर तलाश रहे छात्रों के लिए यह उपयोगी हो सकती है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन से पहले एजुकेशनल क्वॉलिफिकेशन्स, रिक्वायर्ड डाक्यूमेंट्स और सिलेक्शन प्रोसेस की जानकारी देखनी चाहिए।
15 नवंबर: NSP मेरिट स्कीम
- नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) से जुड़ी मेरिट स्कीम की अंतिम तारीख 15 नवंबर दी गई है। यह तारीख उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है जो मेरिट आधारित आर्थिक सहायता के लिए आवेदन करना चाहते हैं। आवेदन करने वाले छात्रों को अपने शैक्षणिक दस्तावेज और अन्य जरूरी जानकारी तैयार रखनी चाहिए।
23 नवंबर: CFA एक्सेस स्कॉलरशिप
- कैलेंडर के अनुसार CFA Access Scholarship की अंतिम तारीख 23 नवंबर है। यह स्कॉलरशिप वित्त और निवेश से जुड़े CFA कार्यक्रम में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों के लिए है। इसके जरिए पात्र उम्मीदवारों को कार्यक्रम से जुड़े खर्चों में सहायता मिल सकती है।
30 नवंबर: NMMS स्कीम
- NMMS स्कीम की अंतिम तारीख 30 नवंबर बताई गई है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रखने में मदद करने से जुड़ी है। छात्रों को आवेदन करने से पहले अपने राज्य से संबंधित आधिकारिक सूचना की जांच करनी चाहिए।
नवंबर में फेलोशिप और इंटर्नशिप के क्या मौके हैं?
10 नवंबर: नीति आयोग इंटर्नशिप प्रोग्राम
- नीति आयोग इंटर्नशिप प्रोग्राम की अंतिम तारीख 10 नवंबर दी गई है। यह कार्यक्रम सरकारी नीतियों, शोध और विकास से जुड़े कामों को समझने में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए उपयोगी हो सकता है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को एलिजिबिलिटी और सिलेक्शन प्रोसेस की जानकारी देखनी चाहिए।
15 नवंबर: विंटर रिसर्च इंटर्नशिप
- विंटर रिसर्च इंटर्नशिप स्कीम की अंतिम तारीख 15 नवंबर बताई गई है। यह अवसर रिसर्च के क्षेत्र में अनुभव हासिल करने वाले छात्रों के लिए जरूरी हो सकता है। अलग-अलग संस्थानों में रिसर्च इंटर्नशिप की शर्तें अलग हो सकती हैं। इसलिए संबंधित कार्यक्रम के नोटिफिकेशन को पढ़ना जरूरी है।
30 नवंबर: साइंस अकादमीज फेलोशिप
- साइंस अकादमीज फेलोशिप की अंतिम तारीख 30 नवंबर दी गई है। यह कार्यक्रम विज्ञान और शोध के क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों से संबंधित है। इसके जरिए एलिजिबल छात्रों को रिसर्च एक्टिविटीज से जुड़ने के मौके मिल सकते हैं।
30 नवंबर: इंडिया एआई फेलोशिप
- नवंबर के कैलेंडर में India AI Fellowship की अंतिम तारीख भी 30 नवंबर बताई गई है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर हो सकता है। AI Technology और उससे जुड़े रिसर्च के क्षेत्र में आगे बढ़ने के इच्छुक उम्मीदवार संबंधित कार्यक्रम की एलिजिबिलिटी और एप्लीकेशन प्रोसेस देख सकते हैं।
छात्र आवेदन करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?
इसके अलावा एजुकेशनल सर्टिफिकेट्स, आइडेंटिटी डाक्यूमेंट्स और कुछ नेसेसरी डाक्यूमेंट्स तैयार रखें। ऑनलाइन आवेदन करते समय सभी जानकारियां सही भरें। आवेदन पूरा होने के बाद उसकी रसीद या कन्फर्मेशन सुरक्षित रखना भी जरूरी है।
सबसे जरूरी बात यह है कि अलग-अलग कार्यक्रमों की अंतिम तारीखों में बदलाव हो सकता है। परीक्षा आयोजित करने वाले संस्थान और स्कॉलरशिप देने वाली संस्थाएं जरूरत के मुताबिक तारीख आगे बढ़ा सकती हैं। इसलिए छात्रों को केवल कैलेंडर पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। संबंधित ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी नए नोटिफिकेशन भी देखते रहना चाहिए।
नवंबर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के साथ स्कॉलरशिप और फेलोशिप की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भी कई अवसर हैं। जरूरी तारीखों की जानकारी रखने से आवेदन छूटने की संभावना कम हो सकती है।
सेहत के साथ खिलवाड़: मिठाई के साथ लोग खा रहे हैं धीमा जहर, चांदी के वर्क में 99% एल्युमिनियम-कैडमियम
By Jageshwar Prasad
भोपाल में 218 करोड़ से बनेगा 7 मंजिला प्रशासनिक भवन, एक छत के नीचे होंगे कलेक्ट्रेट, कमिश्नर और SDM दफ्तर
By Aman Vaishnav
ESB की SI परीक्षा से पहले नई मुसीबत! ट्रेन-बसों में टिकट नहीं, उम्मीदवार बोले- टाइमिंग ही खराब है
By Sanjay Gupta
‘राज बदलने दो, सबका हिसाब होगा’: प्रहलाद गुंजल ने ओम बिरला के OSD को दी धमकी, FIR दर्ज
By Jyoti Mahender Bhardwaj
एमपी के नगरीय निकायों में जेम पोर्टल से करोड़ों की धांधली, लोकायुक्त करेगा जांच, CMO समेत ठेकेदार भी रडार पर
By Aman Vaishnav
मंत्री-विधायकों के रात्रि विश्राम पर अमल नहीं, अब खुद गांवों में रात बिताएंगे CM मोहन यादव, गड़बड़ी मिलने पर होगा एक्शन
By Arohi Raj
राजस्थान के सरकारी बालिका छात्रावास में 40 छात्राओं ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप, पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
By Raghvendra Singh Rathore