ESB की SI परीक्षा से पहले नई मुसीबत! ट्रेन-बसों में टिकट नहीं, उम्मीदवार बोले- टाइमिंग ही खराब है

Sanjay Gupta | Oct 27, 2026, 11:37 IST
Share
पहले वेबसाइट ने रुलाया, अब टिकट ने फंसाया! ESB की SI परीक्षा से पहले उम्मीदवारों की बढ़ी मुश्किलें
पहले वेबसाइट ने रुलाया, अब टिकट ने फंसाया! ESB की SI परीक्षा से पहले उम्मीदवारों की बढ़ी मुश्किलें

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) की सब इंस्पेक्टर और सूबेदार भर्ती परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की परेशानी बढ़ गई है। परीक्षा 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक अलग-अलग शहरों में होगी। पहले वेबसाइट की खराबी के कारण उम्मीदवार एडमिट कार्ड नहीं निकाल पा रहे थे। अब परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की चिंता है। त्योहार के चलते ट्रेन और बसों में टिकट नहीं मिल रहे हैं।

बता दें कि एमपी पुलिस विभाग में इस समय तेजी से भर्तियां चल रही हैं। पहले सात साल तक एसआई भर्ती नहीं आई और अब लगातार दूसरे साल 500 से ज्यादा पदों के लिए भर्ती निकली है। इ

त्योहारी सीजन में कैसे जाएं केंद्र तक

नवरात्रि से शुरू हुआ त्योहारों का सिलसिला दिवाली और भाई दूज तक चलता है। इसी बीच 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक एसआई भर्ती परीक्षा होनी है। वहीं, 6 नवंबर को धनतेरस से पांच दिन का दीपावली पर्व शुरू होगा। दिवाली 8 नवंबर को है। त्योहार के कारण ट्रेनों और बसों में भारी भीड़ है। ज्यादातर टिकट पहले ही बुक हो चुके हैं। जहां टिकट मिल रहे हैं, वहां किराया सामान्य से तीन से चार गुना ज्यादा बताया जा रहा है। ऐसे में दूसरे शहरों में परीक्षा देने जाने वाले उम्मीदवार परेशान हैं। खासकर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के उम्मीदवारों के लिए इतना महंगा सफर करना मुश्किल हो रहा है।

MP SI भर्ती परीक्षा: एडमिट कार्ड डाउनलोड में लाखों उम्मीदवार परेशान, वेबसाइट पर तकनीकी समस्या | MP SI Recruitment Exam: Lakhs of candidates troubled by Admit Card download, website technical issue
एडमिट कार्ड के लिए परेशान थे डेढ़ लाख उम्मीदवार: द सूत्र ने उठाया मुद्दा, फिर चलने लगी ESB की वेबसाइट
26 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
मध्य प्रदेश में एसआई और सूबेदार भर्ती परीक्षा के उम्मीदवारों को राहत मिली है। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) की वेबसाइट फिर से चलने लगी है। वेबसाइट बंद होने से करीब डेढ़ लाख उम्मीदवार परेशान थे। वे अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे थे। द सूत्र ने उम्मीदवारों की परेशानी जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाई। इसके बाद वेबसाइट फिर से काम करने लगी। समस्या दूर होने पर उम्मीदवारों ने द सूत्र का आभार जताया है।

विधायक बोले दिवाली बाद कराएं परीक्षा

इस मुद्दे पर मनावर से कांग्रेस विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने कहा कि दीपावली के समय जब ट्रेन और बसों में टिकट मिलना मुश्किल है, तब 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक MPSI परीक्षा आयोजित करना हजारों विद्यार्थियों के लिए बड़ी परेशानी बन सकता है। दूसरे शहरों में परीक्षा देने जाने वाले छात्र आखिर कैसे पहुंचेंगे? महंगे टिकट, बढ़ा हुआ किराया और रहने-खाने का खर्च गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त बोझ डालेगा। कई विद्यार्थी वर्षों की मेहनत और सीमित संसाधनों के सहारे परीक्षा की तैयारी करते हैं। उनके लिए हर अतिरिक्त खर्च मायने रखता है। क्या परीक्षा की तारीख तय करते समय इन व्यावहारिक परेशानियों का ध्यान नहीं रखा जाना चाहिए? सरकार और संबंधित भर्ती बोर्ड से विनम्र आग्रह है कि MPSI परीक्षा दिवाली के बाद आयोजित करने पर विचार करें। केवल 10 दिन का अंतर विद्यार्थियों को यात्रा की व्यवस्था करने और आर्थिक बोझ से बचने में बड़ी राहत दे सकता है।

पहले वेबसाइट ने बढ़ाई थी उम्मीदवारों की परेशानी

इससे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) की वेबसाइट ने उम्मीदवारों को परेशान किया था। परीक्षा से ठीक पहले वेबसाइट को कई दिनों तक मेंटेनेंस के लिए बंद कर दिया गया था। वेबसाइट चालू होने के बाद भी दिक्कत बनी रही। इसके कारण करीब डेढ़ लाख उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे थे। उन्हें यह भी पता नहीं चल रहा था कि परीक्षा किस शहर में और किस तारीख को होगी। ऐसे में ट्रेन और बस के टिकट बुक करना भी मुश्किल हो गया था। हालांकि, द सूत्रने यह मुद्दा उठाया तो सोमवार दोपहर तक वेबसाइट ठीक हो गई। अब सवाल यह है कि परीक्षा से ठीक पहले वेबसाइट को मेंटेनेंस के लिए बंद करने की जरूरत ही क्या थी?

राजस्थान भर्ती परीक्षाओं में धांधली: 400 से ज्यादा सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार, शिक्षा विभाग सबसे ज्यादा प्रभावित | Rajasthan Recruitment Scams: Over 400 Government Employees Arrested, Education Department Most Affected
अब तक ग्यारह भर्तियों की जांच में चार सौ से ज्यादा सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार, सबसे ज्यादा शिक्षा विभाग के
19 Oct 2026 ,
By Jageshwar prasad
राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में धांधली की जांच तेज हो गई है। SOG ने अब तक 400 से अधिक सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 150 को बर्खास्त किया गया है। इस बीच, SOG ने 11 भर्ती परीक्षाओं के साथ-साथ दो नई भर्तियों की भी छानबीन की है। SOG ने पहले भी पेपर लीक के मामलों में कठोर कदम उठाए हैं।

507 पदों के लिए 30 अक्टूबर से होगी परीक्षा

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) की एसआई और सूबेदार भर्ती परीक्षा 30 अक्टूबर से शुरू होगी। इस बार कुल 507 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें 462 गैर-तकनीकी और 45 तकनीकी पद हैं। गैर-तकनीकी श्रेणी में जिला पुलिस बल के 312 एसआई, सूबेदार के 81 और विशेष सशस्त्र बल के 69 पद शामिल हैं। वहीं, तकनीकी श्रेणी में फिंगर प्रिंट के 22, आयुध के 10, फोटो के 9 और क्यूडी के 4 पद हैं। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। उम्मीदवार ईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

अभी भी कई उम्मीदवार एडमिट कार्ड के लिए परेशान

कई उम्मीदवारों ने द सूत्र को फोन और मैसेज कर अपनी परेशानी बताई है। उनका कहना है कि अभी भी एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहे हैं। वेबसाइट पर बार-बार एरर आ रहा है। उम्मीदवारों का दावा है कि करीब 50 फीसदी छात्रों को यह दिक्कत हो रही है। दूसरी परेशानी परीक्षा केंद्र को लेकर है। कई उम्मीदवारों को उनके शहर से काफी दूर सेंटर मिले हैं। त्योहार के कारण ट्रेन और बसों में टिकट भी नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में परीक्षा केंद्र तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। उम्मीदवारों का कहना है कि हम तो दिवाली पर भी परीक्षा देने को तैयार हैं, लेकिन वहां तक पहुंचने का कोई साधन तो मिले।

FAQ's

  1. मध्य प्रदेश ESB की SI और सूबेदार भर्ती परीक्षा कब होगी?
    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की एसआई और सूबेदार भर्ती परीक्षा 30 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।
  2. MP Police SI भर्ती परीक्षा में कुल कितने पद हैं?
    भर्ती परीक्षा कुल 507 पदों के लिए होगी। इनमें 462 गैर-तकनीकी और 45 तकनीकी पद शामिल हैं।
  3. ESB की SI परीक्षा को लेकर उम्मीदवार परेशान क्यों हैं?
    त्योहार के कारण ट्रेन और बसों में टिकट मिलने में परेशानी हो रही है। उम्मीदवारों के मुताबिक, कुछ जगह टिकटों की कीमत सामान्य से तीन से चार गुना तक बढ़ गई है।
  4. MP ESB SI परीक्षा का एडमिट कार्ड कहां से डाउनलोड करें?
    उम्मीदवार कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Tags:
  • ESB SI परीक्षा
  • MP Police Recruitment
  • एमपी पुलिस भर्ती
  • ESB SI भर्ती परीक्षा
  • मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB)
  • कांग्रेस विधायक डॉ. हीरालाल अलावा
  • एमपी पुलिस विभाग
एमपी के नगरीय निकायों में जेम पोर्टल से करोड़ों की धांधली, लोकायुक्त करेगा जांच, CMO समेत ठेकेदार भी रडार पर

By Aman Vaishnav

एमपी के नगरीय निकायों में जेम पोर्टल से करोड़ों की धांधली, लोकायुक्त करेगा जांच, CMO समेत ठेकेदार भी रडार पर
मंत्री-विधायकों के रात्रि विश्राम पर अमल नहीं, अब खुद गांवों में रात बिताएंगे CM मोहन यादव, गड़बड़ी मिलने पर होगा एक्शन

By Arohi Raj

मंत्री-विधायकों के रात्रि विश्राम पर अमल नहीं, अब खुद गांवों में रात बिताएंगे CM मोहन यादव, गड़बड़ी मिलने पर होगा एक्शन
राजस्थान के सरकारी बालिका छात्रावास में 40 छात्राओं ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप, पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान के सरकारी बालिका छात्रावास में 40 छात्राओं ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप, पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
राजस्थान में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, 29-30 अक्टूबर को 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, 29-30 अक्टूबर को 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट
GST अफसर की कमाई एक करोड़, खर्च पौने चार करोड़! लोकायुक्त के छापे में निकली संपत्तियों की कुंडली

By Neel Tiwari

GST अफसर की कमाई एक करोड़, खर्च पौने चार करोड़! लोकायुक्त के छापे में निकली संपत्तियों की कुंडली
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को मिलेंगे 7 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी, जानें कौन-कौन हैं लिस्ट में

By Kaushiki

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को मिलेंगे 7 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी, जानें कौन-कौन हैं लिस्ट में
हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन में ब्यूरोक्रेसी का दखल: डॉक्टरों के पदों पर अफसरों की तैनाती से IMA भड़का, आर-पार की जंग का ऐलान

By VINAY VERMA

हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन में ब्यूरोक्रेसी का दखल: डॉक्टरों के पदों पर अफसरों की तैनाती से IMA भड़का, आर-पार की जंग का ऐलान