राजस्थान के सरकारी गर्ल्स हॉस्टल में 40 छात्राओं ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप, पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

Raghvendra Singh Rathore | Oct 27, 2026, 11:11 IST
Share
बारां के सरकारी बालिका छात्रावास में नशे की हालत में अभद्र व्यवहार का आरोप
बारां के सरकारी बालिका छात्रावास में नशे की हालत में अभद्र व्यवहार का आरोप

बारां के पछाड़ स्थित ट्राइबल गर्ल्स हॉस्टल में स्पोर्ट टीचर के पति पर जबरन प्रवेश और छात्राओं से अभद्रता के आरोप। अधीक्षक ने पहले थाने और फिर एसपी से की शिकायत। पुलिस ने दोनों पक्षों से शिकायतें मिलने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच जारी होने की बात कही।

राजस्थान के बारां (Baran) में गवर्नमेंट गर्ल्स हॉस्टल की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। छीपाबड़ौद उपखंड के पछाड़ स्थित राजकीय जनजातीय कन्या आश्रम छात्रावास में रहने वाली करीब 40 नाबालिग छात्राओं ने स्पोर्ट टीचर के पति पर छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार और बार-बार बिना अनुमति छात्रावास परिसर में घुसने के आरोप लगाए हैं।

छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में छात्रावास अधीक्षक की ओर से पहले स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत देने और इसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक तक लिखित परिवाद पहुंचाने की जानकारी सामने आई है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि पहले सूचना देने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, स्थानीय पुलिस ने दोनों पक्षों से शिकायतें मिलने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच जारी होने की बात कही है।

गेट बंद होने के बावजूद परिसर में घुसने का आरोप

छात्राओं ने आरोप लगाया है कि खेल प्रशिक्षिका का पति बार-बार छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश करता था। वह कथित तौर पर नशे की हालत में पहुंचकर छात्राओं के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करता था।

शिकायत के अनुसार, शनिवार 24 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे छात्रावास का मुख्य गेट बंद था। इसके बावजूद संबंधित व्यक्ति कथित तौर पर गेट फांदकर परिसर में घुस गया। आरोप है कि इस दौरान कुछ छात्राओं को गलत तरीके से छुआ गया और विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की गई।

राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्राओं का प्रदर्शन: कैंपस सुरक्षा पर सवाल, कुलगुरु को सौंपेंगी ज्ञापन | Rajasthan University Students Protest: Questions Raised on Campus Security, Will Submit Memorandum to Vice-Chancellor
राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्राओं का प्रदर्शन, कैंपस सुरक्षा पर उठाए सवाल, कुलगुरु को देंगी ज्ञापन
04 Oct 2026 ,
By Jageshwar prasad
राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्राओं ने सुरक्षा से संबंधित समस्याओं को उठाने के लिए प्रदर्शन किया। उन्होंने रात में बाहर आने वाली छात्राओं के लिए सुरक्षा की कमी पर चिंता जताई। प्रदर्शन में छात्राओं ने पितृसत्तात्मक सोच के खिलाफ आवाज उठाई और इसे बदलने का आह्वान किया। छात्राएं सोमवार को कुलगुरु को ज्ञापन सौंपने की योजना बना रही हैं।

पहले थाने में शिकायत, फिर एसपी को भेजा परिवाद

छात्रावास अधीक्षक ममता गौतम के अनुसार, मामले की जानकारी पहले छीपाबड़ौद पुलिस थाने को दी गई थी। उनका कहना है कि अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के बाद रविवार को बारां जिला पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत भेजी गई।

शिकायत में छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। अधीक्षक के मुताबिक, घटना से छात्राएं परेशान हैं। मामले की जानकारी विभागीय उच्च अधिकारियों को भी दी गई है।

पुलिस बोली-दोनों पक्षों की शिकायतें मिली हैं

छीपाबड़ौद थानाधिकारी गंभीर सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। उनके अनुसार, प्रथम दृष्टया विवाद छात्रावास अधीक्षक और महिला खेल प्रशिक्षिका के पति के बीच आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है।

थानाधिकारी ने बताया कि घटनाक्रम की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। हालांकि छात्राओं की ओर से लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों की अलग से क्या जांच की गई है, इस पर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। प्राथमिकी दर्ज होने, बाल संरक्षण कानूनों के तहत कार्रवाई और आरोपी से पूछताछ की जाएगी।

सरकारी छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस मामले ने सरकारी आवासीय छात्रावासों (Government Residential Hostels) की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। शिकायत के अनुसार, बाहरी व्यक्ति मुख्य गेट बंद होने के बावजूद परिसर में प्रवेश कर गया। ऐसे में सवाल है कि छात्रावास में बाहरी व्यक्तियों की निगरानी और प्रवेश रोकने के क्या इंतजाम थे।

छात्रावास में आगंतुकों का रिकॉर्ड रखा जा रहा था या नहीं, सुरक्षा कर्मचारी तैनात थे या नहीं और पहले शिकायत मिलने पर छात्रावास प्रशासन ने क्या कदम उठाए-इन सवालों के जवाब अभी सामने नहीं आए हैं।

अब पुलिस और संबंधित विभाग की जांच से स्पष्ट होगा कि छात्रावास में प्रवेश और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किन नियमों का पालन हुआ तथा शिकायत मिलने के बाद क्या कार्रवाई की गई।

जोधपुर आयुर्वेद यूनिवर्सिटी: प्रोफेसर की अश्लील चैट से छात्राओं से छेड़छाड़ का खुलासा, बर्खास्तगी और गिरफ्तारी | Jodhpur Ayurveda University: Professor's Obscene Chat Reveals Molestation of Female Students, Dismissal and Arrest
जोधपुर आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रोफेसर की अश्लील चैट सामने आई
14 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
जोधपुर की आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में छात्राओं से यौन प्रताड़ना के आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर अजीत सिंह चारण की इंस्टाग्राम चैट सामने आई है। आरोपी पर अश्लील मैसेज भेजने, शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने, परीक्षा में फेल करने की धमकी देने और पास कराने के नाम पर पैसे मांगने के आरोप हैं। छात्राओं के प्रदर्शन के बाद मामला दर्ज हुआ।

Tags:
  • सरकारी बालिका छात्रावास की सुरक्षा
  • छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश
  • छीपाबड़ौद
  • बारां
  • राजकीय जनजातीय कन्या आश्रम
  • छात्राओं से छेड़छाड़
  • Baran hostel harassment
  • Government Residential Hostels
MP BJP में क्या चल रहा है? नरोत्तम मिश्रा को न्योता नहीं, सिंधिया भी दूसरी बार बैठक से दूर

By Aman Vaishnav

MP BJP में क्या चल रहा है? नरोत्तम मिश्रा को न्योता नहीं, सिंधिया भी दूसरी बार बैठक से दूर
राजस्थान में 53 साल बाद 35 शहीद सैनिकों के परिवारों को नौकरी का रास्ता खुला; सैनिक कल्याण बोर्ड में नहीं मिला रिकॉर्ड

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में 53 साल बाद 35 शहीद सैनिकों के परिवारों को नौकरी का रास्ता खुला; सैनिक कल्याण बोर्ड में नहीं मिला रिकॉर्ड
बीजेपी की बैठक में फूटा सांसदों का गुस्सा, स्मृति इरानी के सामने मंत्रियों के खिलाफ खोला मोर्चा

By Harrison Masih

बीजेपी की बैठक में फूटा सांसदों का गुस्सा, स्मृति इरानी के सामने मंत्रियों के खिलाफ खोला मोर्चा
राजस्थान में 5 IPS अफसरों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति अटकी, सरकार बोली- केंद्र के विशेष आग्रह पर ही मिलेगी मंजूरी

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में 5 IPS अफसरों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति अटकी, सरकार बोली- केंद्र के विशेष आग्रह पर ही मिलेगी मंजूरी
सेहत के साथ खिलवाड़: मिठाई के साथ लोग खा रहे हैं धीमा जहर, चांदी के वर्क में 99% एल्युमिनियम-कैडमियम

By Jageshwar Prasad

सेहत के साथ खिलवाड़: मिठाई के साथ लोग खा रहे हैं धीमा जहर, चांदी के वर्क में 99% एल्युमिनियम-कैडमियम
भोपाल में 218 करोड़ से बनेगा 7 मंजिला प्रशासनिक भवन, एक छत के नीचे होंगे कलेक्ट्रेट, कमिश्नर और SDM दफ्तर

By Aman Vaishnav

भोपाल में 218 करोड़ से बनेगा 7 मंजिला प्रशासनिक भवन, एक छत के नीचे होंगे कलेक्ट्रेट, कमिश्नर और SDM दफ्तर
ESB की SI परीक्षा से पहले नई मुसीबत! ट्रेन-बसों में टिकट नहीं, उम्मीदवार बोले- टाइमिंग ही खराब है

By Sanjay Gupta

ESB की SI परीक्षा से पहले नई मुसीबत! ट्रेन-बसों में टिकट नहीं, उम्मीदवार बोले- टाइमिंग ही खराब है