सेहत के साथ खिलवाड़: मिठाई के साथ लोग खा रहे हैं धीमा जहर, चांदी के वर्क में 99% एल्युमिनियम-कैडमियम

Jageshwar Prasad | Oct 27, 2026, 12:03 IST
Share
मिठाई कारोबारियों ने खाद्य पदार्थों पर वर्क बैन करने की मांग की।
मिठाई कारोबारियों ने खाद्य पदार्थों पर वर्क बैन करने की मांग की।

राजस्थान में मिठाइयों पर लगने वाले चांदी और सोने के वर्क की लैब जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। मांग के मुकाबले बेहद कम शुद्ध चांदी की सप्लाई हो रही है और बाजार में 96% से अधिक नकली वर्क बिक रहा है, जिसमें एल्युमिनियम, कैडमियम और लोहा जैसी जहरीली धातुएं मिल रही हैं। इसे लेकर कारोबारियों ने पूर्ण प्रतिबंध की मांग की है।

दीवाली और अन्य त्योहारी सीजन में मिठाइयों, पान और माउथ फ्रेशनर की शोभा बढ़ाने वाला चांदी और सोने का वर्क आपकी सेहत के लिए धीमा जहर साबित हो रहा है। राजस्थान में चांदी के वर्क की सालाना मांग 30 से 40 टन है, जबकि शुद्ध चांदी का वर्क केवल डेढ़ टन ही सप्लाई हो रहा है। इसका मतलब है कि बाजार में बिकने वाला 96 से 97% वर्क नकली और मिलावटी वर्क है।

जयपुर की दो सरकारी और एडवांस लैब में कराए गए सैंपल परीक्षण में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, जिसमें चांदी के वर्क में एल्युमिनियम, कैडमियम और 85% तक लोहा मिलने की पुष्टि हुई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एलएमबी (LMB) के मालिक अजय अग्रवाल सहित प्रतिष्ठित मिठाई कारोबारियों ने राज्य सरकार से खाद्य पदार्थों पर इसके इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

त्योहारों पर मावा-पनीर में मिलावट का खतरा: राजस्थान में 41% नमूने फेल, FSSAI की सख्त निगरानी | Mawa-Paneer Adulteration Risk During Festivals: 41% Samples Fail in Rajasthan, Strict FSSAI Surveillance
त्योहारों पर मावा-पनीर में मिलावट का खतरा, राजस्थान में 41% नमूने फेल; स्टोरेज से डिलीवरी तक निगरानी
22 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
त्योहारों में मावा-पनीर की बढ़ती मांग के बीच FSSAI ने स्टोरेज, परिवहन और डिलीवरी के नियमों पर सख्ती के निर्देश दिए हैं। राजस्थान में जनवरी से अगस्त तक जांचे गए 233 मावा नमूनों में से 96 मिलावटी पाए गए। नियमों का उल्लंघन मिलने पर जुर्माना, खाद्य सामग्री की जब्ती और संबंधित कानून के तहत कैद तक की कार्रवाई हो सकती है।

कीमत में भारी अंतर और मिलावट का खेल

व्यापारी एलविश गुप्ता के अनुसार, प्रदेश में शुद्ध चांदी के वर्क का सालाना कारोबार 30 से 35 करोड़ रुपए का है। सवा पांच गुना सवा इंच आकार के एक शुद्ध चांदी के वर्क की कीमत करीब 10 रुपए आती है, जबकि नकली वर्क बाजार में महज एक रुपए में मिल जाता है।

लागत को कम करने के लिए मिलावटखोर एल्युमिनियम और अन्य जहरीली धातुओं का धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं। जयपुर हलवाई समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत का कहना है कि लोग चंद रुपयों की बचत के लिए ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं।

FSSAI का बड़ा एक्शन: नेस्ले और HUL को नोटिस, दो कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड, भ्रामक दावों का आरोप | FSSAI's Big Action: Notice to Nestle and HUL, Licenses of Two Companies Suspended, Allegations of Misleading Claims
FSSAI ने नेस्ले और हिंदुस्तान यूनिलीवर को भेजा नोटिस, भ्रामक दावे करने का लगा आरोप, दो कंपनियों का लाइसेंस रद्द
18 Oct 2026 ,
By Manya Jain
FSSAI ने नेस्ले इंडिया और हिंदुस्तान यूनिलीवर को नोटिस जारी किया है। नेस्ले के रिसोर्स रीनल पाउडर को लेकर सवाल उठे हैं। आरोप है कि कंपनी ने इसकी पहले से मंजूरी नहीं ली थी। वहीं, हॉर्लिक्स विमेंस प्लस चॉकलेट न्यूट्रिशन ड्रिंक पर भ्रामक दावे करने का आरोप है। इसके अलावा, FSSAI ने दो और कंपनियों के लाइसेंस तुरंत सस्पेंड कर दिए हैं।

लैब जांच में सामने आए डरावने आंकड़े

मीडिया रिपोर्ट्स और लैब जांच के अनुसार चार प्रमुख सैंपल फेल पाए गए:

  • चांदी का पहला सैंपल: इसमें 1% भी चांदी नहीं मिली, बल्कि 99% शुद्ध एल्युमिनियम और कैडमियम पाया गया।
  • चांदी का दूसरा सैंपल: इसमें मात्र 14.82% चांदी और 85.17% खतरनाक आयरन (लोहा) मिला।
  • सोने के दोनों सैंपल: सोने के नाम पर बेचे जा रहे वर्क में 87% से 88% तक तांबा और जिंक की मिलावट पाई गई।

FSSAI के कड़े नियम, लेकिन धज्जियां उड़ रही हैं

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI – Food Safety and Standards Authority of India) के नियमों के मुताबिक, चांदी के वर्क का वजन अधिकतम 2.8 ग्राम प्रति वर्ग मीटर होना चाहिए और इसकी शुद्धता 99.9% अनिवार्य है। नियमों में स्पष्ट है कि इसमें एल्युमिनियम, लेड (अधिकतम सीमा 10 पीपीएम) और कैडमियम (अधिकतम सीमा 2 पीपीएम) की मात्रा तय मानकों से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

इसके अलावा, वर्क बनाने में पशुओं की आंतों के इस्तेमाल पर रोक है और केवल शाकाहारी तरीकों को ही फूड माना गया है। लेकिन जमीनी हकीकत इन नियमों के बिल्कुल विपरीत है।

सेहत के लिए कितना खतरनाक है मिलावटी वर्क?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो लंबे समय तक ऐसे मिलावटी और जहरीली धातुओं युक्त वर्क का सेवन करने से शरीर के अंदरूनी अंगों पर बुरा असर पड़ता है। इससे लीवर और किडनी खराब होने, अंगों के कार्य करना बंद करने और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
Tags:
  • चांदी का वर्क
  • मिलावटी वर्क
  • एल्युमिनियम और कैडमियम
  • भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण
  • मिलावट का खेल
  • FSSAI के कड़े नियम
  • FSSAI
  • Food Safety and Standards Authority of India
MP BJP में क्या चल रहा है? नरोत्तम मिश्रा को न्योता नहीं, सिंधिया भी दूसरी बार बैठक से दूर

By Aman Vaishnav

MP BJP में क्या चल रहा है? नरोत्तम मिश्रा को न्योता नहीं, सिंधिया भी दूसरी बार बैठक से दूर
राजस्थान में 53 साल बाद 35 शहीद सैनिकों के परिवारों को नौकरी का रास्ता खुला; सैनिक कल्याण बोर्ड में नहीं मिला रिकॉर्ड

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में 53 साल बाद 35 शहीद सैनिकों के परिवारों को नौकरी का रास्ता खुला; सैनिक कल्याण बोर्ड में नहीं मिला रिकॉर्ड
बीजेपी की बैठक में फूटा सांसदों का गुस्सा, स्मृति इरानी के सामने मंत्रियों के खिलाफ खोला मोर्चा

By Harrison Masih

बीजेपी की बैठक में फूटा सांसदों का गुस्सा, स्मृति इरानी के सामने मंत्रियों के खिलाफ खोला मोर्चा
राजस्थान में 5 IPS अफसरों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति अटकी, सरकार बोली- केंद्र के विशेष आग्रह पर ही मिलेगी मंजूरी

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में 5 IPS अफसरों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति अटकी, सरकार बोली- केंद्र के विशेष आग्रह पर ही मिलेगी मंजूरी
भोपाल में 218 करोड़ से बनेगा 7 मंजिला प्रशासनिक भवन, एक छत के नीचे होंगे कलेक्ट्रेट, कमिश्नर और SDM दफ्तर

By Aman Vaishnav

भोपाल में 218 करोड़ से बनेगा 7 मंजिला प्रशासनिक भवन, एक छत के नीचे होंगे कलेक्ट्रेट, कमिश्नर और SDM दफ्तर
ESB की SI परीक्षा से पहले नई मुसीबत! ट्रेन-बसों में टिकट नहीं, उम्मीदवार बोले- टाइमिंग ही खराब है

By Sanjay Gupta

ESB की SI परीक्षा से पहले नई मुसीबत! ट्रेन-बसों में टिकट नहीं, उम्मीदवार बोले- टाइमिंग ही खराब है
‘राज बदलने दो, सबका हिसाब होगा’: प्रहलाद गुंजल ने ओम बिरला के OSD को दी धमकी, FIR दर्ज

By Jyoti Mahender Bhardwaj

‘राज बदलने दो, सबका हिसाब होगा’: प्रहलाद गुंजल ने ओम बिरला के OSD को दी धमकी, FIR दर्ज