राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्राओं का प्रदर्शन, कैंपस सुरक्षा पर उठाए सवाल, कुलगुरु को देंगी ज्ञापन

Jageshwar prasad | Oct 04, 2026, 09:39 IST
Share
राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्राओं ने सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया
राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्राओं ने सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया

राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्राओं ने सुरक्षा से संबंधित समस्याओं को उठाने के लिए प्रदर्शन किया। उन्होंने रात में बाहर आने वाली छात्राओं के लिए सुरक्षा की कमी पर चिंता जताई। प्रदर्शन में छात्राओं ने पितृसत्तात्मक सोच के खिलाफ आवाज उठाई और इसे बदलने का आह्वान किया। छात्राएं सोमवार को कुलगुरु को ज्ञापन सौंपने की योजना बना रही हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्राओं का प्रदर्शन।
  • छात्राओं ने सुरक्षा को लेकर उठाई आवाज।
  • यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर की नारेबाजी।
  • पितृसत्तात्मक सोच के खिलाफ किया विरोध।
  • छात्राएं अब कुलगुरु को सौंपेंगी ज्ञापन।
Jaipur: राजस्थान यूनिवर्सिटी (Rajasthan University) में शनिवार रात छात्राओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते उत्पीड़न और कैंपस में छात्राओं की सुरक्षा (Women Safety) को लेकर आवाज उठाई। छात्राओं ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर नारेबाजी की।

छात्राओं का कहना था कि उनका विरोध पुरुषों के खिलाफ नहीं है। यह उस पितृसत्तात्मक सोच के खिलाफ है, जिसके कारण महिलाओं को ही उनके साथ होने वाली घटनाओं के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है। यह सोच बदलने की जरूरत है।

क्यों किया प्रदर्शन?

प्रदर्शन में शामिल छात्रा चित्रा ने कहा कि यह प्रदर्शन पुरुष बनाम महिला नहीं है। उनका विरोध उस सोच के खिलाफ है, जिसमें लड़की के पहनावे पर सवाल उठाए जाते हैं। उसके रात में बाहर निकलने या उसके व्यवहार को लेकर सवाल खड़े किए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि समाज में यह सोच बदलने की जरूरत है कि पुरुष होने के नाते कोई भी कुछ भी कर सकता है। छात्राओं ने सरकार से महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर कड़े कानून बनाने की मांग की। साथ ही दोषियों को सख्त सजा देने की बात कही।

राजस्थान के विश्वविद्यालयों में मानद उपाधियों के वितरण पर उठे सवाल, 14 विश्वविद्यालयों ने नहीं दी एक भी डिग्री
03 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान के 12 विश्वविद्यालयों ने पिछले तीन वर्षों में 52 मानद उपाधियाँ प्रदान की हैं, जबकि 14 विश्वविद्यालयों ने ऐसा कोई कार्य नहीं किया। ये उपाधियाँ उन विशिष्ट व्यक्तियों को दी जाती हैं जिन्होंने अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान किया है। मानद उपाधियों का वितरण स्टैंडिंग कमेटी की स्वीकृति और कुलाधिपति की मंजूरी के बाद ही होता है।

देशभर में उठ रही आवाज

छात्रा पूजा शेखावत ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को लेकर देशभर में गुस्सा और विरोध देखने को मिल रहा है। उन्होंने रेप और दहेज उत्पीड़न जैसे मामलों का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों से इस तरह की शिकायतें सामने आती रहती हैं। राजस्थान यूनिवर्सिटी एक बड़ा शैक्षणिक संस्थान है। इसलिए यहां से उठने वाली आवाज दूर तक पहुंच सकती है। इसी उद्देश्य से विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया गया।

कैंपस सुरक्षा पर सवाल

छात्राओं ने विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उनके मुताबिक कैंपस में कई जगह स्ट्रीट लाइट की समस्या है। रात 8 बजे के बाद भी परिसर में बाहरी लोगों की आवाजाही रहती है।

ऐसे में हॉस्टल से बाहर आने-जाने वाली छात्राओं को कमेंटबाजी और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं का सामना करने का डर रहता है। छात्राओं का कहना है कि इन परिस्थितियों के कारण कई छात्राएं हॉस्टल से बाहर निकलने से भी कतराने लगी हैं।

डार्क एरिया की शिकायत

छात्राओं ने आरोप लगाया कि गेस्ट के नाम पर कई बाहरी लोग विश्वविद्यालय परिसर के हॉस्टल और आवासों में आकर रहते हैं। ऐसे में अगर किसी बाहरी व्यक्ति की ओर से कोई अनुचित हरकत की जाती है, तो उसकी जिम्मेदारी तय करने को लेकर सवाल खड़े होते हैं।

छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय का स्विमिंग पूल कई सालों से बंद पड़ा है। वहां अंधेरा रहता है। इस जगह पर लोग बैठकर शराब पीते हैं। लेकिन प्रशासन की ओर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।

कुलगुरु को सौंपेंगी ज्ञापन

प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को लेकर सोमवार को कुलगुरु को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

छात्राओं ने प्रशासन से कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। स्ट्रीट लाइट की समस्या दूर करने की बात कही। साथ ही बाहरी लोगों की आवाजाही पर निगरानी बढ़ाने की मांग की। अब देखना जरूरी है कि प्रशासन इन मांगों पर क्या कदम उठाता है।
Tags:
  • राजस्थान यूनिवर्सिटी
  • महिला सुरक्षा
  • कैंपस सुरक्षा
  • पितृसत्तात्मक सोच
  • Rajasthan University
  • women safety
  • Jaipur
  • कुलगुरु को सौंपेंगी ज्ञापन
80 हजार शिक्षकों की पुरानी पेंशन पर विवाद: हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ रिव्यू याचिका लाएगी एमपी स्कूल शिक्षा विभाग

By Amresh Kushwaha

80 हजार शिक्षकों की पुरानी पेंशन पर विवाद: हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ रिव्यू याचिका लाएगी एमपी स्कूल शिक्षा विभाग
एशियन गेम्स 2026 में मध्य प्रदेश ने तोड़ा अपना पिछला रिकॉर्ड, 5 गोल्ड समेत जीते 11 मेडल

By Aman Vaishnav

एशियन गेम्स 2026 में मध्य प्रदेश ने तोड़ा अपना पिछला रिकॉर्ड, 5 गोल्ड समेत जीते 11 मेडल
एमपी की अदालतों में मुकदमों का अंबार, 66 जजों पर एक लाख से ज्यादा केस पेंडिंग, हर पांचवें केस में 3 माह बाद की तारीख

By Aman Vaishnav

एमपी की अदालतों में मुकदमों का अंबार, 66 जजों पर एक लाख से ज्यादा केस पेंडिंग, हर पांचवें केस में 3 माह बाद की तारीख
रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड: 3 दिन बाद भी आरोपी केयरटेकर फरार, 50 हजार का इनाम घोषित

By Amresh Kushwaha

रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड: 3 दिन बाद भी आरोपी केयरटेकर फरार, 50 हजार का इनाम घोषित
सीएम मोहन यादव आज पांढुर्णा और मंडला में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, शाम को बुंदेली समागम का करेंगे आगाज

By Aman Vaishnav

सीएम मोहन यादव आज पांढुर्णा और मंडला में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, शाम को बुंदेली समागम का करेंगे आगाज
अशोकनगर जिला अस्पताल में तीसरी बेटी का जन्म बना काल? SNCU में नवजात की गला घोंटकर कर दी हत्या, मां-दादी पर शक

By Aman Vaishnav

अशोकनगर जिला अस्पताल में तीसरी बेटी का जन्म बना काल? SNCU में नवजात की गला घोंटकर कर दी हत्या, मां-दादी पर शक
Weather Update: मानसून की विदाई के साथ बदला मौसम: राजस्थान में चढ़ा पारा, MP-CG में भी बढ़ी गर्मी

By Amresh Kushwaha

Weather Update: मानसून की विदाई के साथ बदला मौसम: राजस्थान में चढ़ा पारा, MP-CG में भी बढ़ी गर्मी