जबलपुर में वाणिज्यिक कर अधिकारी के घर लोकायुक्त का छापा
GST अफसर की कमाई एक करोड़, खर्च पौने चार करोड़! लोकायुक्त के छापे में निकली संपत्तियों की कुंडली
Neel Tiwari | Oct 27, 2026, 10:45 IST
जबलपुर में वाणिज्यिक कर अधिकारी मनीष कुमार जैन के घर लोकायुक्त का छापा, बेहिसाब संपत्ति और मकानों का हुआ बड़ा खुलासा।
जबलपुर में लोकायुक्त ने वाणिज्यिक कर अधिकारी मनीष कुमार जैन के घर छापा मारा है। शुरुआती जांच में उनकी आय से कहीं अधिक खर्च का हिसाब सामने आया है। अधिकारी और उनके परिवार के नाम पर जबलपुर से भोपाल और सागर तक मकान, प्लॉट, कार और बीमा पॉलिसियों का ब्योरा मिला है। अब लोकायुक्त यह पता लगा रही है कि इतनी संपत्ति और खर्च के लिए पैसा कहां से आया।
सुबह 6 बजे घर पहुंची लोकायुक्त की टीम
कमाई 1 करोड़, फिर खर्च 3.78 करोड़ कैसे?
लोकायुक्त के मुताबिक, आय के मुकाबले अनुपातहीन व्यय का प्रतिशत 264.64 है। हालांकि ये आंकड़े शुरुआती जांच के हैं। अंतिम निष्कर्ष दस्तावेजों और आय के स्रोतों की जांच के बाद निकलेगा।
जबलपुर में जमीन, भोपाल में बंगला और फ्लैट
भोपाल में भी निधि जैन के नाम पर 180 वर्ग मीटर भूमि पर बना बंगला बताया गया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 22.87 लाख रुपए है। इसके अलावा 83.18 वर्ग मीटर का एक फ्लैट भी मिला है। इसकी कीमत करीब 13.34 लाख रुपए आंकी गई है।
पत्नी के नाम पर 402.41 वर्ग मीटर का एक अन्य प्लॉट भी जांच के दायरे में है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 13.68 लाख रुपए बताई गई है।
माता-पिता के नाम पर भी मिली संपत्तियों की जानकारी
पिता कोमल चंद जैन के नाम भी बंडा में एक मकान मिला है। इसकी अनुमानित कीमत 43.19 लाख रुपए बताई गई है। उनके नाम एक अन्य प्लॉट पर बना मकान भी दर्ज है। इसकी अनुमानित कीमत 2.86 लाख रुपए है। हालांकि परिवार के सदस्यों के नाम पर संपत्ति होना अपने आप में कोई अपराध नहीं है। लोकायुक्त अब इनके वास्तविक स्वामित्व और खरीद के लिए इस्तेमाल हुए धन के स्रोत की जांच कर रही है।
जबलपुर में वाणिज्यिक कर अधिकारी के घर लोकायुक्त का छापा
कार और बीमा पॉलिसियों में भी लाखों का निवेश
इसके अलावा मनीष कुमार जैन और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर कई बीमा पॉलिसियां होने की जानकारी मिली है। इन पॉलिसियों पर करीब 33.94 लाख रुपए खर्च किए जाने का अनुमान है। लोकायुक्त की टीम बीमा पॉलिसियों में जमा रकम और प्रीमियम भुगतान से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।
तीन टीमों ने संभाला छापेमारी का मोर्चा
लोकायुक्त ने शिकायत के सत्यापन के बाद मनीष कुमार जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
अब सबसे बड़ा सवाल, कहां से आया इतना पैसा?
राजस्थान में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, 29-30 अक्टूबर को 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट
By Jyoti Mahender Bhardwaj
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को मिलेंगे 7 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी, जानें कौन-कौन हैं लिस्ट में
By Kaushiki
हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन में ब्यूरोक्रेसी का दखल: डॉक्टरों के पदों पर अफसरों की तैनाती से IMA भड़का, आर-पार की जंग का ऐलान
By VINAY VERMA
IAS-IPS परिवार की संपत्तियों का मामला, ढाई साल में एक ही कंपनी से 40 विला-कॉटेज खरीदे
By Jyoti Mahender Bhardwaj
देवास शराब कांड: 9 दिन से फरार मुख्य आरोपी विनोद समेत 10 गिरफ्तार, आज देवास कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस
By Aman Vaishnav
सीएम विष्णुदेव साय का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम: नियुक्ति पत्र वितरण और समीक्षा बैठकों पर रहेगा खास जोर
By Harrison Masih
एमपी पुलिस में कागजी छुट्टी का खेल खत्म: अब मोबाइल से होगा फैसला, e-HRMS पोर्टल से ही मिलेगी मंजूरी
By Aman Vaishnav