अब तक ग्यारह भर्तियों की जांच में चार सौ से ज्यादा सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार, सबसे ज्यादा शिक्षा विभाग के
Jageshwar prasad | Oct 19, 2026, 14:32 IST
राजस्थान में पेपर लीक और भर्ती धांधली में 400 से ज्यादा सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार हुए
राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में धांधली की जांच तेज हो गई है। SOG ने अब तक 400 से अधिक सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 150 को बर्खास्त किया गया है। इस बीच, SOG ने 11 भर्ती परीक्षाओं के साथ-साथ दो नई भर्तियों की भी छानबीन की है। SOG ने पहले भी पेपर लीक के मामलों में कठोर कदम उठाए हैं।
राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के मामलों की जांच कर रहे राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप लगातार एक्शन मोड में काम कर रहा है। भर्ती परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक से जुड़े मामलों में शामिल सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों पर भी शिकंजा कसा है।
SOG की जांच (SOG Investigation) में धांधली और पेपर लीक में शामिल पाए जाने पर अब तक 400 से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि इनमें से 150 सरकारी कर्मचारियों को सरकार ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इनमें सबसे ज्यादा शिक्षा विभाग के कर्मचारी हैं।
स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के ADG विशाल बंसल ने जानकारी दी है। अब तक SOG ने 11 भर्ती परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक (Paper Leak) की शिकायतों की जांच की है। इन मामलों में 400 से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों की भूमिका सामने आई।
उनके खिलाफ पुख्ता सबूत इकट्ठा कर उन्हें जेल भेजा गया। जिन विभागों में ये कर्मचारी कार्यरत थे, उनसे लगातार पत्राचार कर 150 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त करवाया गया।
स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) में एक डेडिकेटेड सेल काम कर रही है। यह सेल उन विभागों से समन्वय बनाकर काम कर रही है जिनमें दागी कर्मचारी कार्यरत हैं। बाकी बचे दागी सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त करने की कवायद जारी है। SOG की राडार पर चल रही 11 भर्तियों में और कौन-कौन आरोपी शामिल हैं, इसे लेकर भी अनुसंधान जारी है।
अब तक स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने कुल 11 प्रतियोगी परीक्षाओं की जांच की है। अब दो और भर्ती परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की शिकायतें मिली हैं। SOG ने इन दो भर्ती परीक्षाओं को भी जांच के दायरे में लिया है।
परीक्षा करवाने वाली एजेंसियों से भर्ती से जुड़े दस्तावेज मांगे गए हैं। इनका गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है। इन दोनों भर्तियों में जिनकी भी भूमिका सामने आएगी, उन्हें भी जेल भेजा जाएगा।
स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) कई बड़ी भर्तियों की जांच कर रहा है। इनमें SI भर्ती-2021, वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2022, स्कूल लेक्चरर भर्ती-2022 शामिल हैं। इसके अलावा महिला सुपरवाइजर भर्ती-2018, प्रयोगशाला सहायक भर्ती और शारीरिक शिक्षक भर्ती की भी जांच हो रही है। कुल 11 भर्तियों में गड़बड़ियों और पेपर लीक के आरोपों की SOG जांच कर रहा है।
राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने पहले भी पेपर लीक पर सख्ती दिखाई है। पिछले ढाई साल में 163 FIR दर्ज हुई हैं। इनमें 569 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
SI भर्ती मामले में 150 लोग गिरफ्तार हुए हैं। इनमें 71 सब-इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा और रामूराम राईका को भी गिरफ्तार किया गया था। अब तक 188 लोक सेवकों की सेवाएं समाप्त की जा चुकी हैं।
यह खबर राजस्थान के लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ी है। भर्ती परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक से ईमानदार अभ्यर्थियों की सालों की मेहनत बेकार हो जाती है। एसओजी की सख्त कार्रवाई यह संदेश देती है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
SOG की जांच (SOG Investigation) में धांधली और पेपर लीक में शामिल पाए जाने पर अब तक 400 से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि इनमें से 150 सरकारी कर्मचारियों को सरकार ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इनमें सबसे ज्यादा शिक्षा विभाग के कर्मचारी हैं।
SOG ने 11 भर्तियों की जांच की
उनके खिलाफ पुख्ता सबूत इकट्ठा कर उन्हें जेल भेजा गया। जिन विभागों में ये कर्मचारी कार्यरत थे, उनसे लगातार पत्राचार कर 150 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त करवाया गया।
SOG की डेडिकेटेड सेल कर रही काम
दो और भर्तियां जांच के दायरे में
परीक्षा करवाने वाली एजेंसियों से भर्ती से जुड़े दस्तावेज मांगे गए हैं। इनका गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है। इन दोनों भर्तियों में जिनकी भी भूमिका सामने आएगी, उन्हें भी जेल भेजा जाएगा।
राजस्थान की किन भर्तियों की हो रही जांच?
पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई
SI भर्ती मामले में 150 लोग गिरफ्तार हुए हैं। इनमें 71 सब-इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा और रामूराम राईका को भी गिरफ्तार किया गया था। अब तक 188 लोक सेवकों की सेवाएं समाप्त की जा चुकी हैं।
यह खबर राजस्थान के लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ी है। भर्ती परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक से ईमानदार अभ्यर्थियों की सालों की मेहनत बेकार हो जाती है। एसओजी की सख्त कार्रवाई यह संदेश देती है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद दहशत में इंदौर के बिल्डर्स, 4 को मिली है पुलिस सुरक्षा
By Sanjay Gupta
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी; ट्रेन से 3 पकड़े
By Jyoti Mahender Bhardwaj
इंदौर कांग्रेस को झटका, राज्य निर्वाचन आयोग ने तीन पार्षदों के दल बदलने पर खारिज की मांग
By Sanjay Gupta
MP OBC Reservation: सरकार की SLP के साथ दो भाजपा नेता भी पहुंचे SC, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में यह होगी संभावनाएं
By Neel Tiwari
पुलिस और नेताओं की मिलीभगत से अब भी चल रहा महादेव एप, 10 साल में 94 हजार करोड़ रूपए की अवैध सट्टेबाजी
By Arun Tiwari
पैरा एशियन गेम्स: राजस्थान की बेटियों ने जीता गोल्ड-सिल्वर, राइफल शूटिंग में मोना अग्रवाल पहले और अवनी लेखरा दूसरे नंबर पर
By Jageshwar prasad
राजस्थान में बारिश से बढ़ी ठंडक, सवाई माधोपुर में 5 घंटे बरसे बादल; किसानों को फसल खराब होने का डर
By Jyoti Mahender Bhardwaj