मल्हार आश्रम स्कूल में
द सूत्र के खुलासे से हड़कंप, कलेक्टर ने SDM को सौंपी जांच, कांग्रेस ने मल्हार आश्रम स्कूल को घेरा
Sanjay Gupta | Updated:
द सूत्र के खुलासे के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर SDM निधि वर्मा ने मल्हार आश्रम स्कूल पहुंचकर हॉस्टल की व्यवस्थाओं और विद्यार्थियों की शिकायतों की जांच की।
इंदौर के सांदीपनि स्कूल और सुपर 100 योजना में शामिल मल्हार आश्रम स्कूल में प्रिंसिपल द्वारा बच्चों को धमकाया गया। इसका खुलासा द सूत्र ने किया। इसके बाद हड़कंप मच गया। कलेक्टर शिवम वर्मा ने तत्काल एसडीएम को जांच का जिम्मा दिया और एसडीएम मौके पर पहुंचीं। वहीं कांग्रेस ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया।
बच्चों ने बनाया वीडियो
एसडीएम ने जांच में यह पाया
कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
कांग्रेस ने स्कूल घेरा, प्रिंसिपल ने मांगी माफी
कीड़े वाली दाल मिलती है
प्रिंसिपल ने दी थी फेल करने की धमकी
यह बोले प्रिंसिपल
प्रिंसिपल- मुझे बताया है, मेरे पास आया क्या, फिर शिकायत कर दी, अब मैं क्या करूं बताऊं, तुम्हें।
प्रिंसिपल- मैं भी करूं तुम्हारी शिकायत, एक बार तुमने की अब मैं करता हूं।
(फिर मोबाइल पर एक मैसेज टाइप करते हैं और एक बच्चे से कहते हैं यह पढ़कर सुना दो सभी को।)
बच्चा- बिना सूचना दिए सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की है, इन्हें प्रैक्टिकल के नंबर जीरो देना है। कॉपी सख्ती से चेक करना है। वार्षिक परीक्षा में फेल होना चाहिए।
प्रिंसिपल- इसके नंबर जुड़ते हैं। यदि 50 नंबर भी आ गए तो भी फेल हो जाएंगे। हम ऐसा कर दें। तुमने भी शिकायत की, अब हमें भी क्या करना चाहिए। पता है कितने इंटरनल, एक्सटर्नल नंबर के होते हैं। प्रैक्टिकल के 25 नंबर हमारे पास हैं। हम जीरो दे दें तो फेल हो जाओगे। क्या करूं रहने दो या डिलीट करूं?
बच्चे- सर डिलीट कर दो।
प्रिंसिपल- तुमने सीएम हेल्पलाइन डिलीट की क्या। फिर कंप्लेन क्यों की, बिना पूछे क्यों की। हम डिलीट भी कर दें तो भी फिर करोगे शिकायत।
बच्चे- सर डिलीट कर दीजिए, अब कंप्लेन नहीं करेंगे।
प्रिंसिपल- नहीं तुम तो कमरा खाली कर दो, चले जाओ, तुमसे डर लगने लगा है। कुछ गलत हो गया तो मेरे नाम से जिंदगी भर रोएगा।
बच्चे- नहीं सर नहीं करेंगे कंप्लेन।
प्रिंसिपल- नहीं भाई मर-मरा गया तो मैं क्या करूंगा।
प्रिंसिपल बोले हां, भाषा गलत थी, अब जेन जी जमाना
न बार-बार फॉर्म भरने की टेंशन, न पासवर्ड याद रखने का झंझट: एमपी में एक ही लॉगइन से होंगे हजारों सरकारी काम
By Sumit Kumar
छत्तीसगढ़ में सरकारी योजनाओं की होगी पड़ताल, अपात्र हितग्राहियों पर सख्ती की तैयारी, बजट से पहले बड़ा फैसला
By Umeshwari Baghel
शराब घोटाले की रकम से अनवर ढेबर ने खरीदा 200 किलो गोल्ड, विदेशी मदिरा का लाइसेंस दिलाकर कमीशन वसूलता था सुब्बू
By Arun Tiwari
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया- सीएम डॉ. मोहन यादव ने इसलिए छोड़ा इंदौर के प्रभारी मंत्री का जिम्मा
By Sanjay Gupta
पोकरण में स्वदेशी भार्गवास्त्र का सफल ट्रायल, रॉकेट और माइक्रो मिसाइलों से लैस सिस्टम हवा में ही तबाह करेगा ड्रोन क्लस्टर
By Jageshwar Prasad
जयपुर की 2 पंचायत समितियों में कांग्रेस के उपप्रधान चुने गए निर्विरोध, 20 में आज हो रही है वोटिंग
By Ashish Bhardwaj
गोदामों में भरे गैस सिलेंडर, फिर भी नए कनेक्शन पर रोक, 9 महीने से भटक रहे सैकड़ों आवेदक
By Umeshwari Baghel