जबलपुर में अकाउंटेंट और उसके साथियों ने किया 8.68 करोड़ का GST घोटाला, फर्जी बिलिंग से हड़पी ITC

Neel Tiwari | Updated:
Share
जबलपुर में फर्जी GST बिलिंग और ITC के कथित अवैध हस्तांतरण के मामले में EOW की कार्रवाई।
जबलपुर में फर्जी GST बिलिंग और ITC के कथित अवैध हस्तांतरण के मामले में EOW की कार्रवाई।

जबलपुर में कारोबारियों के अकाउंटिंग डेटा के साथ छेड़छाड़ कर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि अकाउंटेंट और उसके साथियों ने कारोबारियों का भरोसा जीतकर उनके कंप्यूटर और GST से जुड़ी जानकारियों तक पहुंच बनाई। इसके बाद फर्जी बिलिंग के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का खेल किया गया।

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की जांच में 8 करोड़ 68 लाख 30 हजार 286 रुपए की आर्थिक गड़बड़ी सामने आई है।

स्क्रीन शेयरिंग से हासिल किया अकाउंटिंग डेटा

EOW की जांच के मुताबिक, आरोपियों ने कारोबारियों के कंप्यूटर में स्क्रीन शेयरिंग सॉफ्टवेयर के जरिए पहुंच बनाई। इसके माध्यम से MARG अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर का डेटा अपने कंप्यूटर में हासिल कर लिया। GST रिटर्न भरने के बहाने कारोबारियों के मोबाइल पर आने वाले OTP भी प्राप्त किए जाते थे। इससे आरोपियों को कारोबारियों के अकाउंटिंग और GST रिकॉर्ड में बदलाव करने का मौका मिल गया।

MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: जजों की नियुक्ति में आरक्षण की मांग खारिज, कॉलेजियम के अधिकार बरकरार | MP High Court's Big Decision: Demand for Reservation in Judges' Appointment Rejected, Collegium's Rights Intact
MP हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति में आरक्षण की मांग खारिज, कॉलेजियम के अधिकारों पर कोर्ट ने कही बड़ी बात
27 Nov 2026 ,
By Neel Tiwari
जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने जजों की नियुक्ति में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षण और आनुपातिक प्रतिनिधित्व की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने स्पष्ट किया कि जजों की नियुक्ति में जाति या वर्ग के आधार पर आरक्षण का संवैधानिक प्रावधान नहीं है। साथ ही कॉलेजियम की नियुक्ति प्रक्रिया में न्यायिक हस्तक्षेप का दायरा भी सीमित है।

बिना माल खरीदे-बेचे तैयार किए फर्जी बिल

जांच में सामने आया कि मार्च 2022 से दिसंबर 2025 के बीच आरोपियों ने कथित तौर पर बिना किसी वास्तविक खरीद-बिक्री के फर्जी बिलिंग की। कारोबारियों की फर्मों के बिल और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड में अवैध बदलाव किए गए। इसके बाद फर्जी टर्नओवर और इनपुट टैक्स क्रेडिट के आंकड़ों को आरोपियों ने अपने और परिजनों के नाम पर संचालित फर्मों में स्थानांतरित कर दिया। इस पूरे खेल से कारोबारियों को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ।

न्यायिक प्रक्रिया से बच्चों के कल्याण तक: कोर्ट के आदेशों से बाल गृहों को मिलेगी नई उम्मीद | From Judicial Process to Child Welfare: Court Orders Bring New Hope to Children's Homes
इधर बहाल होंगी याचिकाएं, उधर संवरेगा बच्चों का भविष्य... MP हाईकोर्ट ने शुरू की अनूठी पहल
27 Nov 2026 ,
By Neel Tiwari
खारिज याचिकाओं को दोबारा बहाल कराने के लिए अदालत में जमा होने वाली कॉस्ट अब बाल गृहों के बच्चों के बेहतर भविष्य का जरिया बनेगी। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर मुख्य पीठ में जस्टिस हिमांशु जोशी ने न्यायिक प्रक्रिया को सामाजिक सरोकार से जोड़ने की अनूठी पहल की है।

अकाउंटेंट और परिवार की फर्मों पर आरोप

इस मामले में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनमें यूनिक ट्रेड एंड कंपनी के प्रोप्राइटर और अकाउंटेंट आशीष कोटवानी, निखिल इंटरप्राइजेज के प्रोप्राइटर निखिल कोटवानी, मधुश्री मेटल के प्रोप्राइटर अशोक कोटवानी और महाकाल मेटल की प्रोप्राइटर जसमीत कोटवानी शामिल हैं। इसके अलावा अकाउंटेंट योगेश साहू का नाम भी जांच में सामने आया है। शिकायत दीपांशु दीक्षित, प्रोप्राइटर महादेव फार्मा और अन्य कारोबारियों की ओर से की गई थी।

GST विभाग की रिपोर्ट से खुला घोटाला

शिकायत मिलने के बाद EOW जबलपुर के उप पुलिस अधीक्षक स्वर्णजीत सिंह धामी ने मामले की जांच की। इस दौरान स्टेट टैक्स (GST) विभाग से मिले जांच प्रतिवेदन और दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। जांच में फर्जी बिलिंग, अकाउंटिंग डेटा में छेड़छाड़ और ITC के कथित अवैध हस्तांतरण से जुड़ी गड़बड़ियां सामने आईं।

MP में 26 पुलिस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल: 1 IPS और 25 DSP स्तर के अफसरों के तबादले, नरसिंहपुर से जबलपुर और इंदौर तक नई पोस्टिंग | MP Big Reshuffle of 26 Police Officers: 1 IPS and 25 DSP Level Officers Transferred, New Postings from Narsinghpur to Jabalpur and Indore
MP में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले: एक IPS समेत 25 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की बदली पोस्टिंग, जानें किसे कहां भेजा गया
23 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
मध्यप्रदेश में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने एक साथ 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें एक IPS और राज्य पुलिस सेवा के 25 अधिकारी शामिल हैं। किसी को जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है, तो किसी की जिम्मेदारी पुलिस मुख्यालय से फील्ड में तय की गई है। ऐसे में कई इलाकों में पुलिस अधिकारियों के चेहरे बदल जाएंगे।

EOW ने दर्ज कीं 8 FIR

जांच के बाद 27 नवंबर 2026 को EOW की जबलपुर इकाई ने आठ अलग-अलग अपराध क्रमांक 119 से 126/2026 के तहत FIR दर्ज की हैं। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 316(2), 318(4), 336(3), 338, 340(2) और 61(2) के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इनमें आपराधिक न्यासभंग, धोखाधड़ी, कॉन्स्पिरेसी, फर्जी इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड का इस्तेमाल और आपराधिक षड्यंत्र से जुड़ी धाराएं शामिल हैं। फिलहाल EOW ने सभी मामलों को विवेचना में लिया है।
Tags:
  • जबलपुर जीएसटी घोटाला
  • GST Scam
  • जीएसटी घोटाला
  • Input Tax Credit Fraud
  • इनपुट टैक्स क्रेडिट
  • Jabalpur GST scam
  • GST fraud MP
  • fake billing scam
  • EOW
राजस्थान में मामा ससुर और दामाद आमने-सामने, उपप्रधान की कुर्सी के लिए होगा दिलचस्प मुकाबला

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में मामा ससुर और दामाद आमने-सामने, उपप्रधान की कुर्सी के लिए होगा दिलचस्प मुकाबला
93 लाख बैंक खाते से उड़ाए, पत्नी-ड्राइवर के खातों तक पहुंची रकम, छह साल बाद एसबीआई का तत्कालीन मैनेजर गिरफ्तार

By Arun Tiwari

93 लाख बैंक खाते से उड़ाए, पत्नी-ड्राइवर के खातों तक पहुंची रकम, छह साल बाद एसबीआई का तत्कालीन मैनेजर गिरफ्तार
रायपुर में फैला ड्रग्स नेटवर्क: नाइजीरियाई समेत 3 को 20-20 साल की जेल, 6 आरोपी सबूतों के अभाव में बरी

By VINAY VERMA

रायपुर में फैला ड्रग्स नेटवर्क: नाइजीरियाई समेत 3 को 20-20 साल की जेल, 6 आरोपी सबूतों के अभाव में बरी
द सूत्र के खुलासे से हड़कंप, कलेक्टर ने SDM को सौंपी जांच, कांग्रेस ने मल्हार आश्रम स्कूल को घेरा

By Sanjay Gupta

द सूत्र के खुलासे से हड़कंप, कलेक्टर ने SDM को सौंपी जांच, कांग्रेस ने मल्हार आश्रम स्कूल को घेरा
न बार-बार फॉर्म भरने की टेंशन, न पासवर्ड याद रखने का झंझट: एमपी में एक ही लॉगइन से होंगे हजारों सरकारी काम

By Sumit Kumar

न बार-बार फॉर्म भरने की टेंशन, न पासवर्ड याद रखने का झंझट: एमपी में एक ही लॉगइन से होंगे हजारों सरकारी काम
छत्तीसगढ़ में सरकारी योजनाओं की होगी पड़ताल, अपात्र हितग्राहियों पर सख्ती की तैयारी, बजट से पहले बड़ा फैसला

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में सरकारी योजनाओं की होगी पड़ताल, अपात्र हितग्राहियों पर सख्ती की तैयारी, बजट से पहले बड़ा फैसला
शराब घोटाले की रकम से अनवर ढेबर ने खरीदा 200 किलो गोल्ड, विदेशी मदिरा का लाइसेंस दिलाकर कमीशन वसूलता था सुब्बू

By Arun Tiwari

शराब घोटाले की रकम से अनवर ढेबर ने खरीदा 200 किलो गोल्ड, विदेशी मदिरा का लाइसेंस दिलाकर कमीशन वसूलता था सुब्बू