नक्सलियों ने डंप किया था करोड़ों का सोना : 3.84 किलो सोना और 24 लाख कैश बरामद, कीमत करीब 4.29 करोड़ रुपए

VINAY VERMA | Updated:
Share
बीजापुर के जंगल में नक्सलियों का सोना और नकदी बरामद<br>
बीजापुर के जंगल में नक्सलियों का सोना और नकदी बरामद

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। इंद्रावती नदी के आसपास घने जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया माओवादियों का आर्थिक खजाना बरामद हुआ है। तलाशी अभियान के दौरान जवानों को एक स्टील का डिब्बा मिला। इसे खोलने पर सोने के 33 बिस्किट और 24 लाख 22 हजार 500 रुपए नकद मिले।

बरामद सोने का वजन करीब 3.84 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 29 लाख रुपए बताई गई है। नकदी को मिलाकर बरामदगी का कुल मूल्य करीब 4.53 करोड़ रुपए पहुंचता है।

जमीन के नीचे छिपाया था सोने का खजाना

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 28 नवंबर को भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के इंद्रावती नदी के आसपास के जंगल में माओवादी डंप छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद बीजापुर एसपी उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) रविन्द्र कुमार मीणा के नेतृत्व में संयुक्त टीम रवाना की गई।


इस टीम में जिला रिजर्व गार्ड (DRG), भैरमगढ़ थाना पुलिस और बम निरोधक दस्ता (BDS) के जवान शामिल थे। पुलिस टीम ने भैरमगढ़ थाने से करीब 8 से 10 किलोमीटर दूर जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान बम निरोधक दस्ते ने जमीन के भीतर दबाकर रखा गया एक स्टील का डिब्बा बरामद किया।


33 सोने के बिस्किट, हर एक 10 तोले का

डिब्बे की तलाशी लेने पर उसमें सोने के 33 बिस्किट मिले। प्रत्येक बिस्किट का वजन 10 तोला बताया गया है। इस तरह कुल 330 तोला यानी करीब 3.84 किलोग्राम सोना बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 29 लाख रुपए आंकी गई है।

सोने के अलावा डिब्बे में टेप से लिपटा एक पैकेट भी मिला। इसमें 500-500 रुपए के नोट रखे हुए थे। गिनती करने पर कुल 24 लाख 22 हजार 500 रुपए नकद मिले। पुलिस ने सोने और नकदी को जब्त कर लिया है। मामले में भैरमगढ़ थाने में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पहले भी करोड़ों का खजाना मिल चुका है

बीजापुर में माओवादी डंप से सोना और नकदी मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी सुरक्षा बलों को अलग-अलग जंगलों में जमीन के नीचे दबाकर रखे गए करोड़ों रुपए के डंप मिले हैं।


31 मार्च 2026 को बीजापुर में नक्सलियों के तथाकथित बैंक से 2.90 करोड़ रुपए नकद और 7.20 किलोग्राम सोना बरामद हुआ था। उस डंप की कुल कीमत करीब 14.06 करोड़ रुपए आंकी गई थी। इसके अलावा 25 नवंबर को भैरमगढ़ के बड़ेपल्ली जंगल से 39.77 लाख रुपए नकद मिले थे।

अब तक 12.34 किलो सोना बरामद

पुलिस के मुताबिक, बीजापुर जिले में अब तक की अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 8 करोड़ 24 लाख 33 हजार 300 रुपए नकद और 12.34 किलोग्राम सोना बरामद किया जा चुका है। लगातार मिल रहे इन डंप से माओवादी संगठन के पुराने आर्थिक नेटवर्क और जंगलों में छिपाए गए संसाधनों का पता चल रहा है।


FAQs

सवाल 1: बीजापुर के जंगल से कितना सोना और नकदी बरामद हुई है?

जवाब: इंद्रावती नदी के आसपास के जंगल में जमीन के नीचे छिपे स्टील के डिब्बे से 33 सोने के बिस्किट और 24 लाख 22 हजार 500 रुपए नकद मिले। बरामद सोने का वजन करीब 3.84 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 29 लाख रुपए बताई गई है।

सवाल 2: यह बरामदगी कैसे हुई?

जवाब: पुलिस को 28 नवंबर को भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के जंगल में माओवादी डंप छिपाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाया, जिसमें बम निरोधक दस्ते ने जमीन के भीतर दबाकर रखा गया डिब्बा ढूंढा।

सवाल 3: पुलिस ने बरामद सोने और नकदी का क्या किया है?

जवाब: पुलिस ने सोने और नकदी को जब्त कर लिया है। मामले में भैरमगढ़ थाने में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Tags:
  • नक्सलियों ने डंप किया करोड़ों का सोना
  • Naxalites dump crores worth of gold
  • 3.84 kg gold and 24 lakh cash recovered
  • 3.84 किलो सोना और 24 लाख कैश बरामद
  • Bijapur Naxal dump recovery
  • DRG
  • बीजापुर नक्सली डंप बरामदगी
  • माओवादी छिपा खजाना मिला
जबलपुर में अकाउंटेंट और उसके साथियों ने किया 8.68 करोड़ का GST घोटाला, फर्जी बिलिंग से हड़पी ITC

By Neel Tiwari

जबलपुर में अकाउंटेंट और उसके साथियों ने किया 8.68 करोड़ का GST घोटाला, फर्जी बिलिंग से हड़पी ITC
राजस्थान में मामा ससुर और दामाद आमने-सामने, उपप्रधान की कुर्सी के लिए होगा दिलचस्प मुकाबला

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में मामा ससुर और दामाद आमने-सामने, उपप्रधान की कुर्सी के लिए होगा दिलचस्प मुकाबला
93 लाख बैंक खाते से उड़ाए, पत्नी-ड्राइवर के खातों तक पहुंची रकम, छह साल बाद एसबीआई का तत्कालीन मैनेजर गिरफ्तार

By Arun Tiwari

93 लाख बैंक खाते से उड़ाए, पत्नी-ड्राइवर के खातों तक पहुंची रकम, छह साल बाद एसबीआई का तत्कालीन मैनेजर गिरफ्तार
रायपुर में फैला ड्रग्स नेटवर्क: नाइजीरियाई समेत 3 को 20-20 साल की जेल, 6 आरोपी सबूतों के अभाव में बरी

By VINAY VERMA

रायपुर में फैला ड्रग्स नेटवर्क: नाइजीरियाई समेत 3 को 20-20 साल की जेल, 6 आरोपी सबूतों के अभाव में बरी
द सूत्र के खुलासे से हड़कंप, कलेक्टर ने SDM को सौंपी जांच, कांग्रेस ने मल्हार आश्रम स्कूल को घेरा

By Sanjay Gupta

द सूत्र के खुलासे से हड़कंप, कलेक्टर ने SDM को सौंपी जांच, कांग्रेस ने मल्हार आश्रम स्कूल को घेरा
न बार-बार फॉर्म भरने की टेंशन, न पासवर्ड याद रखने का झंझट: एमपी में एक ही लॉगइन से होंगे हजारों सरकारी काम

By Sumit Kumar

न बार-बार फॉर्म भरने की टेंशन, न पासवर्ड याद रखने का झंझट: एमपी में एक ही लॉगइन से होंगे हजारों सरकारी काम
छत्तीसगढ़ में सरकारी योजनाओं की होगी पड़ताल, अपात्र हितग्राहियों पर सख्ती की तैयारी, बजट से पहले बड़ा फैसला

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में सरकारी योजनाओं की होगी पड़ताल, अपात्र हितग्राहियों पर सख्ती की तैयारी, बजट से पहले बड़ा फैसला