रायपुर के एप्पल स्टोर से चोरी के मोबाइल बांग्लादेश में होते एक्टिवेट, झुकी हेडलाइट से बनी आधे चांद की रोशनी ने खोला राज

VINAY VERMA | Updated:
Share
रायपुर में एप्पल स्टोर की चोरी का राज बाइक की हेडलाइट ने खोला<br>
रायपुर में एप्पल स्टोर की चोरी का राज बाइक की हेडलाइट ने खोला

रायपुर। एप्पल स्टोर में चोरी करने आए तीन चोरों को शायद अंदाजा भी नहीं था कि उनकी बाइक की झुकी हुई हेडलाइट ही एक दिन उन्हें पुलिस तक पहुंचा देगी। रायपुर में 31 अक्टूबर और 1 नवंबर की दरमियानी रात हुई इस चोरी में चोरों ने महज 8 मिनट में दुकान से महंगे मोबाइल और एप्पल के दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद समेट लिए। जाते-जाते सीसीटीवी का डीवीआर भी उखाड़ ले गए।

बाइक की नंबर प्लेट नहीं थी और रास्ते में मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी नहीं किया गया। पुलिस के सामने यह पूरी तरह ब्लाइंड केस था। लेकिन जांच के दौरान एक धुंधले फुटेज में बाइक की झुकी हेडलाइट से सड़क पर बनती आधे चांद जैसी रोशनी दिखाई दी। पुलिस ने इसी आकृति को सुराग बनाया।

करीब 40 से 45 जवानों की टीम ने 260 किलोमीटर तक बाइक का पीछा किया, 1100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले और 1000 से अधिक मोबाइल टावरों के जरिए 10 लाख से ज्यादा मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया। आखिरकार पुलिस चार आरोपियों तक पहुंची और करीब डेढ़ करोड़ रुपए का माल बरामद किया।

रायपुर एप्पल स्टोर चोरी: 2 करोड़ की सेंधमारी का पर्दाफाश, 1.50 करोड़ के 125 आईफोन के साथ दो गिरफ्तार | Raipur Apple Store Theft: 2 Crore Robbery Busted, Two Arrested with 1.50 Crore Worth of 125 iPhones
रायपुर एप्पल स्टोर चोरी कांड : 2 करोड़ की सेंधमारी का पर्दाफाश, 1.50 करोड़ के 125 आईफोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
25 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<b>रायपुर।</b> न चोरों का चेहरा साफ दिखाई दे रहा था और न ही मोबाइल लोकेशन से कोई सुराग मिल रहा था। दुकान में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी गायब था। इसके बावजूद रायपुर पुलिस ने हार नहीं मानी और आखिरकार 25 दिनों की लगातार मेहनत के बाद शहर के मरीन ड्राइव स्थित एप्पल स्टोर में हुई करीब दो करोड़ रुपए की चोरी का खुलासा कर दिया।
<b>रायपुर।</b> न चोरों का चेहरा साफ दिखाई दे रहा था और न ही मोबाइल लोकेशन से कोई सुराग मिल रहा था। दुकान में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी गायब था। इसके बावजूद रायपुर पुलिस ने हार नहीं मानी और आखिरकार 25 दिनों की लगातार मेहनत के बाद शहर के मरीन ड्राइव स्थित एप्पल स्टोर में हुई करीब दो करोड़ रुपए की चोरी का खुलासा कर दिया।

दुकानदार की लापरवाही से खुला चोरी का रास्ता

चोरी की वारदात 31 अक्टूबर और 1 नवंबर की मध्यरात्रि को हुई। रात 2 बजकर 37 मिनट पर तीन चोर बाइक से पहुंचे। दुकान के शटर का सेंट्रल लॉक बंद नहीं था। अंदर लगे कांच के दरवाजे की चटकनी भी नहीं लगाई गई थी। चोरों ने शटर को महज 10 से 14 इंच ऊपर उठाया और कांच का दरवाजा धकेलकर अंदर घुस गए।
इसके बाद उन्होंने दुकान में रखे मोबाइल और एप्पल के दूसरे महंगे उत्पाद बैग में भरने शुरू किए। महज आठ मिनट में यानी 2 बजकर 45 मिनट तक पूरी वारदात को अंजाम दे दिया।

जाते समय सीसीटीवी का डीवीआर भी निकालकर ले गए, ताकि पुलिस को रिकॉर्डिंग न मिले। बाइक की नंबर प्लेट भी नहीं थी। यानी चोरों ने सबूत मिटाने की पूरी तैयारी कर रखी थी। लेकिन दुकान की सुरक्षा में हुई चूक उनके लिए सबसे बड़ा मौका बन गई।


आधे चांद जैसी रोशनी ने दिया पहला सुराग

पुलिस को एक धुंधले सीसीटीवी फुटेज में तीन लोगों की बाइक दिखाई दी। बाइक की हेडलाइट थोड़ी झुकी हुई थी। इससे जमीन पर आधे चांद जैसी रोशनी बन रही थी। पुलिस ने इसी अनोखी पहचान को पकड़कर अलग-अलग कैमरों में बाइक को तलाशना शुरू किया।

करीब 40 से 45 जवानों की टीम ने सरोना स्थित दिलवानी कॉम्प्लेक्स से लेकर कुम्हारी टोल प्लाजा तक और आगे के रास्तों के करीब 1100 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसी दौरान बाइक का मूवमेंट नागपुर के पास मौदा टोल प्लाजा तक मिला।

रायपुर से करीब 260 किलोमीटर दूर तक पुलिस ने इस बाइक का पीछा किया। एक फुटेज में बाइक की पेट्रोल टंकी के ऊपर चोरी के सामान से भरा बैग भी दिखाई दिया।


10 लाख मोबाइल नंबर खंगाले, फोन फिर भी नहीं मिला

पुलिस ने तकनीकी जांच में 1000 से अधिक मोबाइल टावरों का डंप डेटा जुटाया। इसके आधार पर 10 लाख से ज्यादा मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया गया। लेकिन चोरों ने रास्ते में मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया था। इसलिए कोई संदिग्ध नंबर नहीं मिला।

मौदा टोल के बाद बाइक का फुटेज मिलना बंद हो गया। दिवाली और धनतेरस का समय होने के बावजूद पुलिस टीम ने छुट्टी नहीं ली और इलाके में ही कैंप किया। तलाशी के दौरान कन्हान नदी के पुल के नीचे एक लावारिस बाइक मिली।

उसके इंजन और चेसिस नंबर मिटाए गए थे। जांच में पता चला कि यह बाइक 24 अक्टूबर को रायपुर के जोरा मॉल, तेलीबांधा से चोरी हुई थी। इससे पुलिस को पता चला कि चोर बाइक छोड़कर दूसरे वाहन से आगे निकल चुके हैं।

टोल प्लाजा के फुटेज ने खोली पहचान

जांच की अगली कड़ी राजनांदगांव के ठाकुरटोला टोल प्लाजा के फुटेज से मिली। यहां एक आरोपी का चेहरा साफ दिखाई दिया। पुलिस ने देशभर में एप्पल स्टोर में हुई इसी तरह की चोरियों का डेटा खंगाला। केरल, जयपुर, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली में हुई वारदातों के फुटेज का मिलान किया गया।

मध्यप्रदेश के देवास में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर ने आरोपी की पहचान राजेश कंजर के रूप में की। रायपुर पुलिस ने देवास पुलिस की मदद से राजेश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने बेटे राजू और एक अन्य साथी के साथ चोरी करना कबूल किया। उसने बताया कि चोरी का सामान इंदौर के फैजान खान को बेचने के लिए दिया गया था।


पासबुक से मुंबई एयरपोर्ट तक पहुंची पुलिस

फैजान की तलाश में पुलिस ने उसके घर पर चार दिन तक निगरानी रखी, लेकिन वह नहीं मिला। इसी दौरान सब इंस्पेक्टर सतीश पुरिया की नजर घर में रखी फैजान की बहन की बैंक पासबुक पर पड़ी। उसमें 4 नवंबर को कोलकाता के चोर बाजार इलाके से जुड़े एक खाते में 5 लाख रुपए ट्रांसफर होने का रिकॉर्ड मिला।

इसके बाद परिवार पर कानूनी दबाव बनाया गया। फैजान ने अपने वकील के जरिए पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने उससे फोन पर 15 से 20 मिनट तक बातचीत की और इसी दौरान उसकी टावर लोकेशन मुंबई एयरपोर्ट के पास ट्रेस कर ली। मुंबई डीसीपी की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

125 मोबाइल बरामद, 44 बांग्लादेश भेजने की तैयारी

फैजान की निशानदेही पर मध्यप्रदेश के बड़वानी स्थित उसके पैतृक घर से 125 मोबाइल और एप्पल के दूसरे उत्पाद बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, अब तक 80 प्रतिशत से ज्यादा यानी करीब डेढ़ करोड़ रुपए का सामान बरामद किया जा चुका है। देवास से राजेश के बेटे और चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

जांच में यह भी सामने आया कि चोरी के शेष 44 मोबाइल कोलकाता के रास्ते बांग्लादेश सीमा पार कराने की तैयारी थी। यानी रायपुर के एप्पल स्टोर से चोरी हुआ सामान सिर्फ स्थानीय बाजार में बेचने की योजना नहीं थी, बल्कि उसे अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार भेजने का नेटवर्क भी सक्रिय था। पुलिस अब इन मोबाइल की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

डीवीआर नहीं, क्लाउड में रखें सीसीटीवी फुटेज

पुलिस कमिश्नर ने व्यापारियों से दुकानों की सुरक्षा मजबूत करने की अपील की है। दुकानों में सेंट्रल लॉक लगाने, शटर को कवर करने वाला सामने की तरफ कैमरा लगाने, गार्ड रखने और सीसीटीवी फुटेज को क्लाउड स्टोरेज में सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

इस मामले में दुकानदार की लापरवाही ने चोरों के लिए दुकान में घुसना आसान कर दिया। सेंट्रल लॉक और कांच के दरवाजे की चटकनी बंद होती तो शायद चोरी की नौबत ही नहीं आती।

वहीं, डीवीआर उखाड़ने के बावजूद क्लाउड पर फुटेज सुरक्षित रहता तो पुलिस को शुरुआती जांच में इतनी मशक्कत नहीं करनी पड़ती। इस पूरे मामले में चोरों की सबसे बड़ी गलती उनकी बाइक की झुकी हेडलाइट बनी, जिसने आधे चांद जैसी रोशनी के जरिए पुलिस को उनके ठिकाने तक पहुंचा दिया।
Tags:
  • रायपुर एप्पल स्टोर चोरी
  • Apple Store Theft Raipur
  • Stolen iPhones Bangladesh Activation
  • चोरी के मोबाइल बांग्लादेश एक्टिवेट
  • Low Headlight Beam Clue
  • मोबाइल टावर डेटा विश्लेषण
  • झुकी हेडलाइट से खुला राज
  • सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान
इंदौर में उद्योगपति राजेश जैन के घर बड़ी चोरी, तिजोरी से एक किलो 340 ग्राम सोने-हीरे के जेवर गायब

By Sanjay Gupta

इंदौर में उद्योगपति राजेश जैन के घर बड़ी चोरी, तिजोरी से एक किलो 340 ग्राम सोने-हीरे के जेवर गायब
नक्सलियों ने डंप किया था करोड़ों का सोना : 3.84 किलो सोना और 24 लाख कैश बरामद, कीमत करीब 4.29 करोड़ रुपए

By VINAY VERMA

नक्सलियों ने डंप किया था करोड़ों का सोना : 3.84 किलो सोना और 24 लाख कैश बरामद, कीमत करीब 4.29 करोड़ रुपए
जबलपुर में अकाउंटेंट और उसके साथियों ने किया 8.68 करोड़ का GST घोटाला, फर्जी बिलिंग से हड़पी ITC

By Neel Tiwari

जबलपुर में अकाउंटेंट और उसके साथियों ने किया 8.68 करोड़ का GST घोटाला, फर्जी बिलिंग से हड़पी ITC
राजस्थान में मामा ससुर और दामाद आमने-सामने, उपप्रधान की कुर्सी के लिए होगा दिलचस्प मुकाबला

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में मामा ससुर और दामाद आमने-सामने, उपप्रधान की कुर्सी के लिए होगा दिलचस्प मुकाबला
93 लाख बैंक खाते से उड़ाए, पत्नी-ड्राइवर के खातों तक पहुंची रकम, छह साल बाद एसबीआई का तत्कालीन मैनेजर गिरफ्तार

By Arun Tiwari

93 लाख बैंक खाते से उड़ाए, पत्नी-ड्राइवर के खातों तक पहुंची रकम, छह साल बाद एसबीआई का तत्कालीन मैनेजर गिरफ्तार
रायपुर में फैला ड्रग्स नेटवर्क: नाइजीरियाई समेत 3 को 20-20 साल की जेल, 6 आरोपी सबूतों के अभाव में बरी

By VINAY VERMA

रायपुर में फैला ड्रग्स नेटवर्क: नाइजीरियाई समेत 3 को 20-20 साल की जेल, 6 आरोपी सबूतों के अभाव में बरी
द सूत्र के खुलासे से हड़कंप, कलेक्टर ने SDM को सौंपी जांच, कांग्रेस ने मल्हार आश्रम स्कूल को घेरा

By Sanjay Gupta

द सूत्र के खुलासे से हड़कंप, कलेक्टर ने SDM को सौंपी जांच, कांग्रेस ने मल्हार आश्रम स्कूल को घेरा