शाहपुरा तालाब में अतिक्रमण पर NGT सख्त, टूटेगा 50 मीटर लंबा अवैध रास्ता, अधिकारियों को देना होगा हिसाब

Sandeep Kumar | Updated:
Share
भोपाल के शाहपुरा तालाब के जल क्षेत्र को भरकर बनाए गए करीब 50 मीटर लंबे अवैध रास्ते को तोड़ने के निर्देश NGT ने दिए हैं।
भोपाल के शाहपुरा तालाब के जल क्षेत्र को भरकर बनाए गए करीब 50 मीटर लंबे अवैध रास्ते को तोड़ने के निर्देश NGT ने दिए हैं।

राजधानी भोपाल के शाहपुरा तालाब में अतिक्रमण को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने सख्त रुख अपनाया है। तालाब के जल क्षेत्र को भरकर बनाए गए करीब 50 मीटर लंबे अवैध रास्ते को तत्काल तोड़ने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही एनजीटी ने पूरे मध्य प्रदेश में तालाबों और वेटलैंड की वैज्ञानिक तरीके से सीमाएं तय करने के निर्देश दिए हैं।

एनजीटी की सेंट्रल जोन बेंच में न्यायमूर्ति शिव कुमार सिंह और विशेषज्ञ सदस्य डॉ. प्रशांत गार्गव की पीठ ने नितिन सक्सेना विरुद्ध मध्य प्रदेश राज्य वेटलैंड प्राधिकरण एवं अन्य के मामले में संयुक्त सुनवाई की। सुनवाई के दौरान तालाब में अतिक्रमण और पर्यावरण को हो रहे नुकसान पर चिंता जताई गई। पीठ ने जलस्रोतों के संरक्षण के लिए मुख्य सचिव से लेकर मैदानी स्तर के अधिकारियों तक की जिम्मेदारी तय की है।

अवैध रास्ता तोड़ने के बाद मलबा भी हटाना होगा

शाहपुरा तालाब के जल क्षेत्र को भरकर करीब 50 मीटर लंबा रास्ता बनाया गया है। एनजीटी ने इसे तत्काल तोड़ने का निर्देश दिया है। सिर्फ रास्ता तोड़ना ही पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि इससे निकलने वाले मलबे को भी हटाना होगा। मलबे को तालाब की निर्धारित 50 मीटर की सीमा से बाहर ले जाना होगा या उसे तय लैंडफिल साइट पर डालना होगा, ताकि दोबारा जल क्षेत्र को नुकसान न पहुंचे। इसके अलावा भोपाल कलेक्टर और राज्य वेटलैंड प्राधिकरण को तालाब की नापजोख कराने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के दौरान यदि कहीं और अतिक्रमण मिलता है, तो नियमों के तहत तत्काल कार्रवाई करनी होगी।

भोपाल की स्वच्छता में भारी गिरावट: कभी देश में दूसरे नंबर पर, अब पुरस्कार समारोह से भी बाहर! | Major Decline in Bhopal's Cleanliness: Once Second in the Country, Now Out of Award Ceremonies!
स्वच्छता में भोपाल की ऐसी दुर्गति क्यों? कभी देश में दूसरे नंबर पर था शहर, अब पुरस्कार समारोह में बुलावा तक नहीं
10 Nov 2026 ,
By Anshika Singh Chauhan
स्वच्छता सर्वेक्षण में कभी देश में दूसरे नंबर पर रहा भोपाल इस बार पुरस्कार समारोह का बुलावा तक हासिल नहीं कर सका। करोड़ों रुपए का बजट, सफाई के बड़े-बड़े दावे और निजी एजेंसियों की तैनाती के बावजूद शहर की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं। आदमपुर में अब भी करीब 5 लाख टन पुराना कचरा बाकी है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दफ्तर और सरकारी स्कूल पर भी उठे सवाल

शाहपुरा तालाब के किनारे बने कुछ सरकारी भवनों का मामला भी एनजीटी के सामने आया है। संयुक्त समिति की रिपोर्ट में मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय और एक सरकारी स्कूल के भवन का उल्लेख किया गया है। एनजीटी ने इन भवनों के निर्माण और तालाब की जमीन पर संभावित अतिक्रमण के मामले को भी संज्ञान में लिया है। तालाब की वास्तविक सीमा तय होने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि कौन-सा निर्माण प्रतिबंधित क्षेत्र के दायरे में आता है।

भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर में हाउसिंग बोर्ड की बड़ी परियोजनाएं: 2000 से ज्यादा बनेंगे आवास, 1000 से ज्यादा दुकानें | Housing Board's Big Projects in Bhopal, Jabalpur, Gwalior: Over 2000 Houses to be Built, More Than 1000 Shops
मध्यप्रदेश में बनेंगे हजारों नए घर, भोपाल-जबलपुर-ग्वालियर में 3,000 करोड़ के प्रोजेक्ट प्रस्तावित, जानें क्या होगा खास
22 Oct 2026 ,
By Manya Jain
एमपी हाउसिंग बोर्ड भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में तीन हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाएं लाने की तैयारी कर रहा है। इनमें दो हजार से ज्यादा किफायती और लग्जरी आवास होंगे। एक हजार से ज्यादा दुकानें, शोरूम और ऑफिस स्पेस भी बनेंगे। भोपाल की प्रोफेसर कॉलोनी सबसे बड़ी परियोजना होगी। ग्वाल सागर परियोजना पर काम चल रहा है।

सिर्फ भोपाल नहीं, पूरे एमपी में होगी तालाबों की नापजोख

एनजीटी का आदेश केवल शाहपुरा तालाब तक सीमित नहीं है। पीठ ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और राज्य वेटलैंड प्राधिकरण को सुप्रीम कोर्ट के 12 अक्टूबर 2026 के आदेश के अनुसार प्रदेश के वेटलैंड का वैज्ञानिक तरीके से सीमांकन कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सभी जिलों के कलेक्टरों की मदद ली जाएगी। खास बात यह है कि 2.25 हेक्टेयर यानी करीब साढ़े पांच एकड़ से कम क्षेत्रफल वाले वेटलैंड और जल निकायों की भी पहचान की जाएगी। सीमांकन का उद्देश्य यह पता लगाना है कि तालाब और उससे जुड़े जल क्षेत्र की वास्तविक सीमा कहां तक है। इससे जलस्रोतों की जमीन पर होने वाले अतिक्रमण की पहचान करने में आसानी होगी।

सैटेलाइट नक्शों से खुलेगा तालाबों की जमीन का हिसाब

तालाबों की वास्तविक सीमा तय करने के लिए आधुनिक तकनीक के साथ जमीन से जुड़े सरकारी रिकॉर्ड की भी मदद ली जाएगी। जीआईएस (GIS) विशेषज्ञ सैटेलाइट नक्शों के जरिए जलस्रोतों और उनके आसपास के क्षेत्र का अध्ययन करेंगे। इसके तहत 300 मीटर के बफर जोन में सैटेलाइट नक्शों का गांवों के डिजिटल खसरा नक्शों से मिलान किया जाएगा। तहसीलदार और संयुक्त निरीक्षण दल जमीन से जुड़े राजस्व रिकॉर्ड, खसरा और नक्शों की जांच करेंगे।
Tags:
  • राज्य वेटलैंड प्राधिकरण
  • NGT strict on encroachment in Shahpura Lake
  • शाहपुरा तालाब अतिक्रमण एनजीटी
  • Illegal road to be demolished in Shahpura Lake
  • अवैध रास्ता तोड़ना एनजीटी आदेश
  • Officials held accountable for lake encroachment
  • एनजीटी
  • मध्य प्रदेश राज्य वेटलैंड प्राधिकरण
  • शाहपुरा तालाब
30 किलो गांजा केस में राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, पुलिस जांच पर उठाए सवाल; आरोपी को जमानत

By Ashish Bhardwaj

30 किलो गांजा केस में राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, पुलिस जांच पर उठाए सवाल; आरोपी को जमानत
Delimitation Bill: एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? कानून मंत्री ने शेयर किया नक्शा, समझिए परिसीमन का पूरा गणित

By Sandeep Kumar

Delimitation Bill: एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? कानून मंत्री ने शेयर किया नक्शा, समझिए परिसीमन का पूरा गणित
राजस्थान उपप्रधान चुनाव: कांग्रेस ने 257 पद जीते, भाजपा 91 पर सिमटी; RLP ने भी दिखाई ताकत

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान उपप्रधान चुनाव: कांग्रेस ने 257 पद जीते, भाजपा 91 पर सिमटी; RLP ने भी दिखाई ताकत
CG Top News : नक्सलियों के करोड़ों का सोना बरामद, SBI गबन में 6 साल बाद मैनेजर गिरफ्तार, जंगल कटाई पर NMDC GM पर FIR

By Umeshwari Baghel

CG Top News : नक्सलियों के करोड़ों का सोना बरामद, SBI गबन में 6 साल बाद मैनेजर गिरफ्तार, जंगल कटाई पर NMDC GM पर FIR
गवाही देने से डरिए मत! छत्तीसगढ़ में अब सरकार देगी सुरक्षा, जरूरत पड़ी तो बदलेगी नाम और पहचान, जानिए क्या है नई योजना

By Umeshwari Baghel

गवाही देने से डरिए मत! छत्तीसगढ़ में अब सरकार देगी सुरक्षा, जरूरत पड़ी तो बदलेगी नाम और पहचान, जानिए क्या है नई योजना
जयपुर में उपप्रधान चुनाव में RLP का बड़ा उलटफेर, 5 सीटें जीतीं; कांग्रेस के 15 और BJP के 2 उपप्रधान

By Ashish Bhardwaj

जयपुर में उपप्रधान चुनाव में RLP का बड़ा उलटफेर, 5 सीटें जीतीं; कांग्रेस के 15 और BJP के 2 उपप्रधान
भोपाल कलेक्टर के खिलाफ हाईकोर्ट ने फिर जारी किया जमानती वारंट, 500 रुपए के बाद अब 5 हजार की कार्रवाई

By Neel Tiwari

भोपाल कलेक्टर के खिलाफ हाईकोर्ट ने फिर जारी किया जमानती वारंट, 500 रुपए के बाद अब 5 हजार की कार्रवाई