Delimitation Bill: एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? कानून मंत्री ने शेयर किया नक्शा, समझिए परिसीमन का पूरा गणित

Sandeep Kumar | Updated:
Share
परिसीमन के बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत देशभर में प्रस्तावित लोकसभा सीटों का नक्शा।
परिसीमन के बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत देशभर में प्रस्तावित लोकसभा सीटों का नक्शा।

लोकसभा की सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव के बीच केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक नक्शा साझा किया है। इसमें बताया गया है कि परिसीमन के बाद किस राज्य में कितनी लोकसभा सीटें हो सकती हैं। नक्शे के मुताबिक मध्य प्रदेश में 14, राजस्थान में 13 और छत्तीसगढ़ में पांच सीटें बढ़ सकती हैं।

परिसीमन के बाद MP-CG और राजस्थान में कितनी बढ़ सकती हैं सीटें?

कानून मंत्री की ओर से साझा किए गए नक्शे के मुताबिक लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर 816 करने का प्रस्ताव है। यदि यह प्रस्ताव लागू होता है, तो मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का लोकसभा में प्रतिनिधित्व भी बढ़ जाएगा। अभी तीनों राज्यों में कुल 65 लोकसभा सीटें हैं। प्रस्तावित परिसीमन के बाद इनकी संख्या 97 हो सकती है। यानी अकेले इन तीन राज्यों से 32 अतिरिक्त सांसद लोकसभा पहुंच सकते हैं।

राज्यवर्तमान सीटेंप्रस्तावित सीटेंबढ़ोतरी
मध्य प्रदेश294314
राजस्थान253813
छत्तीसगढ़11165
कुल659732

मध्य प्रदेश में 29 की जगह हो सकती हैं 43 लोकसभा सीटें

मध्य प्रदेश में वर्तमान में 29 लोकसभा सीटें हैं। परिसीमन के बाद इनकी संख्या बढ़कर 43 हो सकती है। यानी प्रदेश में 14 नए लोकसभा क्षेत्र बनने की संभावना है। सीटों की संख्या बढ़ने पर मौजूदा संसदीय क्षेत्रों की सीमाओं में भी बदलाव हो सकता है। किसी बड़े लोकसभा क्षेत्र को दो अलग-अलग क्षेत्रों में बांटा जा सकता है। कुछ विधानसभा क्षेत्रों को दूसरे संसदीय क्षेत्रों में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, प्रदेश के किस जिले में नई लोकसभा सीट बनेगी और किन क्षेत्रों की सीमाएं बदलेंगी, इसकी जानकारी साझा किए गए नक्शे में नहीं दी गई है।

राजस्थान में 38 सांसद पहुंच सकते हैं लोकसभा

राजस्थान में अभी लोकसभा की 25 सीटें हैं। प्रस्तावित परिसीमन के बाद इनकी संख्या 38 तक पहुंच सकती है। इस हिसाब से प्रदेश में 13 सीटों का इजाफा होगा। क्षेत्रफल के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान में नए संसदीय क्षेत्रों के गठन से लोकसभा क्षेत्रों की मौजूदा सीमाओं में बदलाव देखने को मिल सकता है। इससे राजनीतिक दलों के चुनावी समीकरण भी प्रभावित हो सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में बड़ा सियासी उलटफेर: विधानसभा 90 से 135, लोकसभा 11 से 17 तक! महिला आरक्षण का बड़ा दांव | Big Political Upheaval in Chhattisgarh: Assembly from 90 to 135, Lok Sabha from 11 to 17! Big Bet on Women's Reservation
छत्तीसगढ़ विधानसभा का आकार होगा बड़ा, 90 की जगह 135 विधायक, महिलाओं के लिए 45 सीटें!
27 Nov 2026 ,
By Arun Tiwari
छत्तीसगढ़ की राजनीति में आने वाले समय में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। महिला आरक्षण के साथ लोकसभा और विधानसभा सीटों में 50 फीसदी वृद्धि का प्रस्ताव लागू हुआ तो प्रदेश का सियासी नक्शा पूरी तरह बदल सकता है। विधानसभा की मौजूदा 90 सीटें बढ़कर 135 हो सकती हैं, जबकि लोकसभा में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व 11 से बढ़कर 16 या 17 सीटों तक पहुंच सकता है।
छत्तीसगढ़ की राजनीति में आने वाले समय में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। महिला आरक्षण के साथ लोकसभा और विधानसभा सीटों में 50 फीसदी वृद्धि का प्रस्ताव लागू हुआ तो प्रदेश का सियासी नक्शा पूरी तरह बदल सकता है। विधानसभा की मौजूदा 90 सीटें बढ़कर 135 हो सकती हैं, जबकि लोकसभा में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व 11 से बढ़कर 16 या 17 सीटों तक पहुंच सकता है।

छत्तीसगढ़ में 11 से बढ़कर 16 हो सकती हैं सीटें

छत्तीसगढ़ में वर्तमान में लोकसभा की 11 सीटें हैं। कानून मंत्री की ओर से साझा किए गए नक्शे के अनुसार परिसीमन के बाद इनकी संख्या 16 हो सकती है। इस तरह प्रदेश को पांच अतिरिक्त लोकसभा सीटें मिल सकती हैं। हालांकि, नई सीटें किन जिलों में बनेंगी और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों का बंटवारा किस तरह होगा, इसकी तस्वीर परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

यूपी में सबसे ज्यादा 40 सीटें बढ़ने का अनुमान

नक्शे में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के अलावा देश के अन्य राज्यों की मौजूदा और प्रस्तावित लोकसभा सीटों का भी विवरण दिया गया है। इसके मुताबिक उत्तर प्रदेश में लोकसभा सीटों की संख्या 80 से बढ़कर 120 हो सकती है। महाराष्ट्र में 24, पश्चिम बंगाल में 21 और बिहार में 20 अतिरिक्त सीटें मिलने का अनुमान है।

जानिए किस राज्य में कितनी हो सकती हैं लोकसभा सीटें

राज्य/केंद्र शासित प्रदेशवर्तमान सीटेंप्रस्तावित सीटें
उत्तर प्रदेश80120
महाराष्ट्र4872
पश्चिम बंगाल4263
बिहार4060
तमिलनाडु3959
मध्य प्रदेश2943
कर्नाटक2842
गुजरात2639
राजस्थान2538
आंध्र प्रदेश2538
ओडिशा2131
केरल2030
तेलंगाना1726
असम1421
झारखंड1421
पंजाब1320
छत्तीसगढ़1116
हरियाणा1015
दिल्ली711
जम्मू-कश्मीर57
उत्तराखंड58
हिमाचल प्रदेश46
गोवा23
अरुणाचल प्रदेश23
मणिपुर23
मेघालय23
त्रिपुरा23
सिक्किम12
नागालैंड12
मिजोरम12
चंडीगढ़12
पुडुचेरी12
लद्दाख11
लक्षद्वीप11
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह11
दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव22
ये आंकड़े साझा किए गए नक्शे पर आधारित हैं। इन्हें सीटों का अंतिम बंटवारा नहीं माना जाना चाहिए।

महिला आरक्षण से जुड़ा है सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव

केंद्र सरकार लोकसभा की सीटों में प्रस्तावित बढ़ोतरी को महिला आरक्षण लागू करने से जोड़ रही है। सरकार का कहना है कि सीटों की संख्या बढ़ाने से लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का रास्ता खुलेगा। यदि लोकसभा में 816 सीटें होती हैं और उनमें एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जाती हैं, तो यह संख्या 272 होगी। हालांकि, किस राज्य में कौन-सी सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होगी, इसका अंतिम फैसला संबंधित नियमों और परिसीमन की प्रक्रिया के आधार पर होगा।

आखिर परिसीमन क्या है, आसान भाषा में समझिए

परिसीमन का मतलब चुनाव क्षेत्रों की सीमाओं को नए सिरे से निर्धारित करना है। इस प्रक्रिया में जनसंख्या के आंकड़ों और निर्धारित नियमों के आधार पर चुनाव क्षेत्रों का स्वरूप तय किया जाता है। उदाहरण के तौर पर यदि किसी लोकसभा क्षेत्र की आबादी काफी बढ़ गई है, तो परिसीमन के दौरान उसे अलग-अलग संसदीय क्षेत्रों में बांटा जा सकता है। इससे नए लोकसभा क्षेत्र बन सकते हैं और पुराने क्षेत्रों की सीमाएं बदल सकती हैं। सरकार के प्रस्ताव में 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर चुनाव क्षेत्रों की सीमाएं निर्धारित करने की बात कही गई है। इसके अलावा राज्यों के बीच लोकसभा सीटों के मौजूदा अनुपात को 2051 तक बनाए रखने का प्रस्ताव भी बताया गया है।

विपक्ष क्यों कर रहा है सीटें बढ़ाने का विरोध?

विपक्षी दलों का कहना है कि वे महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इसे लागू करने के लिए लोकसभा की सीटें बढ़ाना जरूरी नहीं है।

  • INDIA गठबंधन ने इस मुद्दे पर तीन प्रमुख मांगें रखी हैं।
  • लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बरकरार रखा जाए।
  • महिला आरक्षण मौजूदा सीटों के भीतर ही लागू किया जाए।
  • राज्यों के बीच लोकसभा सीटों का वर्तमान बंटवारा अगले 25 साल तक नहीं बदला जाए।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी परिसीमन के प्रस्ताव पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि इसके जरिए देश के चुनावी नक्शे में राजनीतिक फायदे के लिए बदलाव किया जा सकता है।

विपक्ष ने परिसीमन आयोग की निष्पक्षता और जनगणना के आंकड़ों के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठाए हैं। वहीं, सरकार इस प्रस्ताव को महिला आरक्षण और प्रतिनिधित्व बढ़ाने से जोड़कर देख रही है।

30 नवंबर से संसद में फिर होगी सीटों के गणित पर बहस

परिसीमन से जुड़े विधेयक को 30 नवंबर 2026 को लोकसभा में पेश किए जाने की तैयारी बताई गई है। इसके लिए संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक बुलाया गया है। इससे पहले अप्रैल में पेश किया गया संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में जरूरी दो-तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर पाया था। अब सरकार नए प्रस्ताव के साथ आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है।

ऐसे में संसद के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण, लोकसभा की सीटों में बढ़ोतरी और राज्यों के प्रतिनिधित्व को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच बहस होने की संभावना है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लिए भी यह प्रस्ताव महत्वपूर्ण है, क्योंकि तीनों राज्यों में कुल 32 अतिरिक्त लोकसभा सीटें बनने की संभावना जताई गई है।
Tags:
  • परिसीमन का नया नक्शा
  • लोकसभा
  • राजस्थान
  • छत्तीसगढ़
  • अर्जुन राम मेघवाल
  • महिला आरक्षण
  • संसद का विशेष सत्र
  • परिसीमन विधेयक 2026
  • Ram Meghwal ka delimitation map
  • मध्य प्रदेश में परिसीमन
CG Top News : नक्सलियों के करोड़ों का सोना बरामद, SBI गबन में 6 साल बाद मैनेजर गिरफ्तार, जंगल कटाई पर NMDC GM पर FIR

By Umeshwari Baghel

CG Top News : नक्सलियों के करोड़ों का सोना बरामद, SBI गबन में 6 साल बाद मैनेजर गिरफ्तार, जंगल कटाई पर NMDC GM पर FIR
गवाही देने से डरिए मत! छत्तीसगढ़ में अब सरकार देगी सुरक्षा, जरूरत पड़ी तो बदलेगी नाम और पहचान, जानिए क्या है नई योजना

By Umeshwari Baghel

गवाही देने से डरिए मत! छत्तीसगढ़ में अब सरकार देगी सुरक्षा, जरूरत पड़ी तो बदलेगी नाम और पहचान, जानिए क्या है नई योजना
जयपुर में उपप्रधान चुनाव में RLP का बड़ा उलटफेर, 5 सीटें जीतीं; कांग्रेस के 15 और BJP के 2 उपप्रधान

By Ashish Bhardwaj

जयपुर में उपप्रधान चुनाव में RLP का बड़ा उलटफेर, 5 सीटें जीतीं; कांग्रेस के 15 और BJP के 2 उपप्रधान
भोपाल कलेक्टर के खिलाफ हाईकोर्ट ने फिर जारी किया जमानती वारंट, 500 रुपए के बाद अब 5 हजार की कार्रवाई

By Neel Tiwari

भोपाल कलेक्टर के खिलाफ हाईकोर्ट ने फिर जारी किया जमानती वारंट, 500 रुपए के बाद अब 5 हजार की कार्रवाई
महादेव ऐप केस: वकील हिमांशु शेखर 10 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में, 15 करोड़ लेने से साफ इनकार, बताया जान को खतरा

By Umeshwari Baghel

महादेव ऐप केस: वकील हिमांशु शेखर 10 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में, 15 करोड़ लेने से साफ इनकार, बताया जान को खतरा
रायपुर के एप्पल स्टोर से चोरी के मोबाइल बांग्लादेश में होते एक्टिवेट, झुकी हेडलाइट से बनी आधे चांद की रोशनी ने खोला राज

By VINAY VERMA

रायपुर के एप्पल स्टोर से चोरी के मोबाइल बांग्लादेश में होते एक्टिवेट, झुकी हेडलाइट से बनी आधे चांद की रोशनी ने खोला राज
इंदौर में उद्योगपति राजेश जैन के घर बड़ी चोरी, तिजोरी से एक किलो 340 ग्राम सोने-हीरे के जेवर गायब

By Sanjay Gupta

इंदौर में उद्योगपति राजेश जैन के घर बड़ी चोरी, तिजोरी से एक किलो 340 ग्राम सोने-हीरे के जेवर गायब