एक्शन में लोकायुक्त, 4500 की रिश्वत लेते हेड कॉन्स्टेबल गिरफ्तार

Vikram Jain | Updated:
Share
MP Ujjain Lokayukta Nagda head constable arrested for taking bribe of Rs 4500
MP Ujjain Lokayukta Nagda head constable arrested for taking bribe of Rs 4500

मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला नागदा से सामने आया है, जहां उज्जैन लोकायुक्त ने हेड कॉन्स्टेबल को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जानें क्यों मांगी थी रिश्वत

मध्य प्रदेश में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद भी रिश्वत के मामले में लगातार सामने आ रहे हैं। रिश्वत के मामलों में गिरफ्तारियों के बाद भी अधिकारी और कर्मचारी सबक नहीं ले रहे हैं। अब लोकायुक्त पुलिस ने उज्जैन के नागदा में कार्रवाई की है। उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने 4500 रुपए की रिश्वत लेते हुए हेड कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया है।

इसलिए मांगी थी रिश्वत

लोकायुक्त पुलिस ने यह कार्रवाई बृजेश विश्वकर्मा पिता तिलकधारी विश्वकर्मा निवासी बिरला ग्राम नागदा की शिकायत पर ही है। बृजेश विश्वकर्मा ने शिकायत में बताया था कि बिरला ग्राम थाने के योगेंद्र सेंगर प्रधान आरक्षक ने एफआईआर दर्ज नहीं करने के एवज में उप निरीक्षक आनंद सोनी के नाम पर 4500 की रिश्वत की मांगी है। मामले में लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत का सत्यापन कराया वह सही पाई गई।

प्रधान आरक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

मामले में शिकायत के बाद शनिवार को लोकायुक्त की टीम ने प्रधान आरक्षक योगेंद्र सेंगर को 4500 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी खिलाफ प्रधान आरक्षक योगेंद्र सेंगर के खिलाफ धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 में केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

मामले में ASI की भूमिका की भी जांच

डीएसपी सुनील तालान ने बताया कि बिरला ग्राम निवासी आवेदक बृजेश विश्वकर्मा और एक अन्य के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। जिसको लेकर बिरला ग्राम थाना के प्रधान आरक्षक योगेंद्र सेंगर ने मामले में एफआईआर दर्ज नहीं करने के लिए रुपए मांगे थे। आरक्षक ने फरियादी से साढ़े चार हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। प्रधान आरक्षक योगेंद्र सेंगर ने बताया था कि शिकायत पर एक्शन नहीं लेने के के एवज में उप निरीक्षक आनंद सोनी को साढ़े चार हजार रुपए की रिश्वत देनी है। इस मामले में मामले में उप निरीक्षक आनंद सोनी की भूमिका भी सामने आई है। इसको लेकर जांच की जा रही है।

इनके निर्देशन में कार्रवाई

महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त अनिल विश्वकर्मा के आदेश पर डीएसपी राजेश पाठक और सुनील तालान ने कार्रवाई की है। लोकायुक्त की टीम ने योगेंद्र सेंगर प्रधान आरक्षक थाना बिरलाग्राम नागदा द्वारा प्राप्त शिकायत पर कार्रवाई न करने के एवज में उप निरिक्षक आनंद सोनी के नाम पर 4500 की रिश्वत की मांग की गई थी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Ujjain News
  • उज्जैन न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Bribe
  • Ujjain Lokayukta
  • लोकायुक्त की कार्रवाई
  • Ujjain Lokayukta action
  • रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • हेड कॉन्स्टेबल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में वन विभाग का बड़ा प्रशासनिक फैसला, PCCF अरुण कुमार पाण्डेय को जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में वन विभाग का बड़ा प्रशासनिक फैसला, PCCF अरुण कुमार पाण्डेय को जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार
राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट, सारागांव मोड़ पर दो गाड़ियों की टक्कर के बाद हुआ हादसा, AIIMS में भर्ती

By VINAY VERMA

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट, सारागांव मोड़ पर दो गाड़ियों की टक्कर के बाद हुआ हादसा, AIIMS में भर्ती
डॉक्टर बनने का आखिरी मौका! BAMS-BHMS में एडमिशन के लिए 29 नवंबर को स्ट्रे वैकेंसी राउंड, जानें पूरी प्रक्रिया

By VINAY VERMA

डॉक्टर बनने का आखिरी मौका! BAMS-BHMS में एडमिशन के लिए 29 नवंबर को स्ट्रे वैकेंसी राउंड, जानें पूरी प्रक्रिया
इंदौर में कृष्णबाग के पीड़ितों ने अधिकारियों पर लगाए बिल्डर को 100 करोड़ का लाभ पहुंचाने के आरोप

By Sanjay Gupta

इंदौर में कृष्णबाग के पीड़ितों ने अधिकारियों पर लगाए बिल्डर को 100 करोड़ का लाभ पहुंचाने के आरोप
छत्तीसगढ़ में 939 सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, साय सरकार की पहल से जरूरी काम हुए आसान

By The Sootr

छत्तीसगढ़ में 939 सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, साय सरकार की पहल से जरूरी काम हुए आसान
नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत: शिफ्टिंग के नाम पर अब नहीं वसूली जा सकेगी अतिरिक्त ट्यूशन फीस, 45 कॉलेजों में फर्जी फैकल्टी का आरोप

By Neel Tiwari

नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत: शिफ्टिंग के नाम पर अब नहीं वसूली जा सकेगी अतिरिक्त ट्यूशन फीस, 45 कॉलेजों में फर्जी फैकल्टी का आरोप
Rajasthan Top News: राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता