रिटायर्ड महिला शिक्षिका के 4.47 लाख रुपए लौटाने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, ट्रेजरी कमिश्नर और पूर्व DEO को चेतावनी

Neel Tiwari | Oct 30, 2026, 20:51 IST
Share
रिटायर्ड महिला शिक्षिका के 4.47 लाख रुपए लौटाने के मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट सख्त।
रिटायर्ड महिला शिक्षिका के 4.47 लाख रुपए लौटाने के मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट सख्त।

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रिटायर्ड महिला शिक्षिका की ग्रेच्युटी से कटौती के मामले में सख्ती दिखाई है। अदालत के आदेश के बावजूद शिक्षिका को 4 लाख 47 हजार 2 रुपए नहीं लौटाए गए। इस पर कोर्ट ने दो अधिकारियों को अंतिम मौका दिया है। इनमें ट्रेजरी एंड अकाउंट्स कमिश्नर भास्कर लक्षकार और पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह बघेल शामिल हैं।

अदालत ने दोनों को आदेश का पालन करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है। ऐसा नहीं होने पर उन्हें व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होना होगा।

रिटायर्ड सहायक शिक्षिका की ग्रेच्युटी से हुई थी कटौती

यह मामला छिंदवाड़ा जिले की रिटायर्ड सहायक शिक्षिका सुषमा गद्रे से जुड़ा है। वे सौंसर तहसील के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पार्ड़सिंगा में पदस्थ थीं। वे 31 दिसंबर 2022 को सेवानिवृत्त हुई थीं। सेवानिवृत्ति के बाद विभाग ने उनकी ग्रेच्युटी से 4 लाख 47 हजार 2 रुपए काट लिए थे। शिक्षिका ने इस कटौती को गलत बताते हुए जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। यह याचिका डब्ल्यूपी क्रमांक 14909/2023 के तहत दर्ज हुई थी।

ट्रेजरी कमिश्नर भोपाल IAS भास्कर लक्षकार
ट्रेजरी कमिश्नर भोपाल IAS भास्कर लक्षकार

तीन महीने में रकम लौटाने का दिया था आदेश

शिक्षिका की याचिका पर 23 सितंबर 2024 को जस्टिस संजय द्विवेदी ने फैसला सुनाया था। उन्होंने ग्रेच्युटी से काटी गई राशि लौटाने के निर्देश दिए थे। विभाग को तीन महीने के भीतर पूरी रकम वापस करनी थी। हालांकि, निर्धारित अवधि में आदेश का पालन नहीं किया गया। इसके बाद शिक्षिका ने 7 नवंबर 2024 को संबंधित अधिकारियों को लिखित आवेदन दिया। इनमें जिला पेंशन अधिकारी, कोषाधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी शामिल थे। आवेदन में उन्होंने अपनी ग्रेच्युटी से काटी गई रकम वापस करने की मांग की थी।

मोहन कैबिनेट की बैठक गांधी सागर में प्रस्तावित: 17 नवंबर को सिंचाई और किसान मुद्दों पर अहम फैसले संभव | Mohan Cabinet Meeting Proposed at Gandhi Sagar: Important Decisions on Irrigation and Farmer Issues Possible on November 17
मंत्रालय से बाहर फिर हो सकती है मोहन कैबिनेट की बैठक, गांधी सागर में 17 नवंबर की तारीख प्रस्तावित
30 Oct 2026 ,
By Amresh Kushwaha
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार एक बार फिर भोपाल के मंत्रालय से बाहर कैबिनेट बैठक करने की तैयारी में है। इस बार बैठक मंदसौर जिले के गांधी सागर में हो सकती है। इसके लिए 17 नवंबर की तारीख प्रस्तावित है। बैठक में सिंचाई परियोजनाओं और किसानों से जुड़े कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

हाईकोर्ट पहुंचा मामला

हाईकोर्ट के आदेश और बार-बार आवेदन देने के बावजूद शिक्षिका को रकम नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने अदालत में अवमानना याचिका दायर की। इसमें संबंधित अधिकारियों पर न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करने का आरोप लगाया गया। अब यह मामला विभागीय अधिकारियों के लिए कानूनी परेशानी बन गया है।

प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में EWS आरक्षण पर HC सख्त, केंद्र-MP सरकार पर अवमानना की तलवार | HC strict on EWS reservation in private medical colleges, contempt sword hanging over Center-MP govt
प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में EWS आरक्षण पर HC सख्त, केंद्र से MP सरकार तक पर लटकी अवमानना की तलवार
30 Oct 2026 ,
By Neel Tiwari
मध्य प्रदेश के निजी मेडिकल कॉलेजों में EWS आरक्षण लागू नहीं होने पर हाई कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई है। कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार समेत सभी 8 पक्षों को चार हफ्ते का समय दिया है। साथ ही साफ चेतावनी दी है कि यदि आदेश का पालन नहीं हुआ, तो अवमानना की कार्रवाई हो सकती है।

जस्टिस दीपक खोट ने दो सप्ताह का दिया अंतिम मौका

इस मामले की सुनवाई 30 अक्टूबर 2026 को जस्टिस दीपक खोट की अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान प्रतिवादी पक्ष के वकीलों ने अतिरिक्त समय मांगा। उन्होंने अदालत के आदेश का पालन करने के लिए समय देने का अनुरोध किया। हाईकोर्ट ने इस अनुरोध पर विचार किया। इसके बाद अनुपालन रिपोर्ट पेश करने के लिए दो सप्ताह का अंतिम समय दिया गया।

दोनों अधिकारियों को खुद होना होगा पेश

हाईकोर्ट ने निर्धारित अवधि में आदेश का पालन नहीं होने पर व्यक्तिगत उपस्थिति के निर्देश दिए हैं। इनमें प्रतिवादी क्रमांक दो ट्रेजरी एंड अकाउंट्स कमिश्नर भास्कर लक्षकार शामिल हैं। वहीं, प्रतिवादी क्रमांक पांच छिंदवाड़ा के पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह बघेल हैं। गोपाल सिंह बघेल अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। हालांकि, मामला उनके पद और नाम से दर्ज है। इसलिए सेवानिवृत्ति के बावजूद उन्हें अदालत में उपस्थित होना पड़ सकता है। इसके बाद हाईकोर्ट मामले में उचित आदेश पारित करेगा।

मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को दिवाली से पहले DA का तोहफा: 2% वृद्धि और 9 महीने का एरियर | MP Employees Get DA Gift Before Diwali: 2% Increase and 9 Months Arrears
दिवाली से पहले एमपी के कर्मचारियों को DA का तोहफा, 2% बढ़ेगा महंगाई भत्ता, 9 महीने का एरियर भी मिलेगा
30 Oct 2026 ,
By Manya Jain
दिवाली से पहले मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महंगाई भत्ता (DA) 2 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया है। इससे कर्मचारियों का डीए 58 से बढ़कर 60 फीसदी हो जाएगा। बढ़ी हुई दर जनवरी 2026 से लागू होगी।

17 नवंबर को फिर होगी मामले की सुनवाई

इस मामले की अगली सुनवाई 17 नवंबर 2026 को निर्धारित की गई है। इस दौरान अधिकारियों की अनुपालन रिपोर्ट और आदेश के पालन की स्थिति महत्वपूर्ण होगी। अब सवाल है कि क्या निर्धारित अवधि में शिक्षिका को उनकी ग्रेच्युटी की राशि मिलेगी? या फिर संबंधित अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से हाईकोर्ट में पेश होना पड़ेगा?
Tags:
  • मध्यप्रदेश हाईकोर्ट
  • भास्कर लक्षकार
  • गोपाल सिंह बघेल
  • रिटायर्ड महिला शिक्षिका
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • जस्टिस संजय द्विवेदी
  • छिंदवाड़ा न्यूज
  • जस्टिस दीपक खोट
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन...

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन...
भाजपा में दल बदलकर आए दिग्गजों को आमंत्रण, लेकिन कमान किसे? कांग्रेस की घरवापसी मुहिम के बीच 2028 की सियासी परीक्षा

By Ramanand Tiwari

भाजपा में दल बदलकर आए दिग्गजों को आमंत्रण, लेकिन कमान किसे? कांग्रेस की घरवापसी मुहिम के बीच 2028 की सियासी परीक्षा
MP के सरकारी स्कूलों में खरीदी का खेल! पैसा छात्रों का, दुकान अफसरों की पसंद की! किसकी मेहरबानी?

By Atul Dwivedi

MP के सरकारी स्कूलों में खरीदी का खेल! पैसा छात्रों का, दुकान अफसरों की पसंद की! किसकी मेहरबानी?
MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2022: हाईकोर्ट ने एप्लाइड डिग्री को माना वैध, नियुक्ति का रास्ता साफ

By Neel Tiwari

MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2022: हाईकोर्ट ने एप्लाइड डिग्री को माना वैध, नियुक्ति का रास्ता साफ
कांग्रेस समाज में फूट डालकर सत्ता की लूट करना चाहती है, सुधांशु बोले, भूपेश बघेल को पंजाब से भगाकर गुवाहाटी में पटका

By Arun Tiwari

कांग्रेस समाज में फूट डालकर सत्ता की लूट करना चाहती है, सुधांशु बोले, भूपेश बघेल को पंजाब से भगाकर गुवाहाटी में पटका
मंत्रालय से बाहर फिर हो सकती है मोहन कैबिनेट की बैठक, गांधी सागर में 17 नवंबर की तारीख प्रस्तावित

By Amresh Kushwaha

मंत्रालय से बाहर फिर हो सकती है मोहन कैबिनेट की बैठक, गांधी सागर में 17 नवंबर की तारीख प्रस्तावित
अफसरों की गलती से मध्यप्रदेश के युवाओं की नौकरी पर संकट! कहीं मान्य, कहीं अमान्य जाति प्रमाणपत्र, आखिर जिम्मेदार कौन?

By Atul Dwivedi

अफसरों की गलती से मध्यप्रदेश के युवाओं की नौकरी पर संकट! कहीं मान्य, कहीं अमान्य जाति प्रमाणपत्र, आखिर जिम्मेदार कौन?