मंत्रालय से बाहर फिर हो सकती है मोहन कैबिनेट की बैठक, गांधी सागर में 17 नवंबर की तारीख प्रस्तावित

Amresh Kushwaha | Oct 30, 2026, 18:49 IST
Share
मंदसौर के गांधी सागर में 17 नवंबर को मोहन कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित।
मंदसौर के गांधी सागर में 17 नवंबर को मोहन कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित।

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार एक बार फिर भोपाल के मंत्रालय से बाहर कैबिनेट बैठक करने की तैयारी में है। इस बार बैठक मंदसौर जिले के गांधी सागर में हो सकती है। इसके लिए 17 नवंबर की तारीख प्रस्तावित है। बैठक में सिंचाई परियोजनाओं और किसानों से जुड़े कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

मुख्य सचिव कार्यालय से मिले निर्देशों के बाद स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, सरकार की ओर से अभी बैठक की तारीख और जगह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

गांधी सागर डैम के पास हो सकती है Cabinet Meeting

मोहन सरकार की अगली कैबिनेट बैठक गांधी सागर डैम के पास आयोजित करने की तैयारी है। इसके लिए 17 नवंबर की तारीख पर विचार किया जा रहा है। मुख्य सचिव कार्यालय के निर्देश मिलने के बाद मंदसौर जिला प्रशासन ने बैठक को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि बैठक इसी दिन होगी। सरकार की ओर से Final Schedule जारी होना बाकी है।

पहले भी मंत्रालय से बाहर हो चुकी हैं कैबिनेट बैठकें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार इससे पहले भी प्रदेश के अलग-अलग शहरों और ऐतिहासिक स्थानों पर कैबिनेट बैठक कर चुकी है।

जबलपुर: जनवरी 2024 में शक्ति भवन में कैबिनेट बैठक हुई थी।

दमोह: सिंगरामपुर में वीरांगना रानी दुर्गावती के सम्मान में बैठक आयोजित की गई थी।

इंदौर: राजबाड़ा में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के 300वें जयंती वर्ष के मौके पर बैठक हुई थी।

खरगोन: महेश्वर में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की नगरी में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई थी।

नर्मदापुरम: पचमढ़ी के राजभवन में राजा भभूत सिंह के शौर्य को समर्पित बैठक हुई थी।

बड़वानी: जनजातीय बहुल क्षेत्र नागलवाड़ी के भीलट बाबा देवस्थल पर कैबिनेट बैठक हुई थी।

छतरपुर: खजुराहो के महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर में बैठक आयोजित की गई थी।

भोपाल: जगदीशपुर, जिसे पहले इस्लाम नगर कहा जाता था, वहां भी मोहन कैबिनेट की बैठक हो चुकी है।

मध्यप्रदेश सरकार देगी देसी गाय पालने पर 900 रुपए महीना, जानें कब शुरू होगी योजना | Madhya Pradesh Government will give 900 rupees per month for raising indigenous cows, know when the scheme will start
किसानों को हर महीने 900 रुपए देगी मध्यप्रदेश सरकार, देसी गाय पालने पर मिलेगा लाभ, जानें कब शुरू होगी योजना
28 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
आप मध्यप्रदेश में रहते हैं और खेती-किसानी करते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। राज्य सरकार अब प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और अपनी पुरानी देसी गायों को बचाने के लिए एक नई योजना ला रही है। इस योजना के तहत जो भी किसान भाई मध्य प्रदेश की देसी नस्ल की गाय पालेगा, उसे सरकार हर महीने 900 रुपए का अनुदान देगी।

2000 मेगावाट के पंप स्टोरेज प्लांट पर हो सकती है चर्चा

गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में 2000 मेगावाट के पंप स्टोरेज प्लांट को लेकर भी चर्चा हो सकती है। गांधी सागर बांध के पास इस परियोजना को दुनिया के सबसे बड़े पंप स्टोरेज प्लांट के रूप में विकसित करने की तैयारी है।

इसके अलावा प्रदेश की दूसरी सिंचाई परियोजनाओं और किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। बैठक में इनसे जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।

फिलहाल स्थानीय प्रशासन तैयारियों में जुटा है। अब सरकार की ओर से Official Announcement का इंतजार है, जिसके बाद बैठक की तारीख और स्थान की स्थिति साफ होगी।

FAQs

  1. गांधी सागर डैम के पास कब होगी मोहन सरकार की अगली कैबिनेट बैठक?
    मोहन सरकार की अगली कैबिनेट बैठक गांधी सागर डैम के पास 17 नवंबर को आयोजित होने की तैयारी की जा रही है, हालांकि इस दिन की पुष्टि होना अभी बाकी है।
  2. मोहन कैबिनेट बैठक में किन महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी?
    कैबिनेट बैठक में 2000 मेगावाट के पंप स्टोरेज प्लांट और प्रदेश की अन्य सिंचाई परियोजनाओं से संबंधित मुद्दों पर चर्चा किए जाने की संभावना है।
  3. क्या गांधी सागर डैम के पास कैबिनेट बैठकें पहले भी आयोजित की गई हैं?
    गांधी सागर डैम के पास कैबिनेट बैठकें पहले आयोजित नहीं की गई हैं, लेकिन मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार ने विभिन्न शहरों और ऐतिहासिक स्थलों पर कई कैबिनेट बैठकें आयोजित की हैं।
Tags:
  • मोहन कैबिनेट की बैठक
  • मध्य प्रदेश की मोहन सरकार
  • मोहन सरकार
  • मंत्रालय से बाहर कैबिनेट बैठक
  • भोपाल
  • गांधी सागर में होगी कैबिनेट बैठक
  • सिंचाई परियोजना
  • गांधी सागर डैम
  • मध्य प्रदेश
अफसरों की गलती से मध्यप्रदेश के युवाओं की नौकरी पर संकट! कहीं मान्य, कहीं अमान्य जाति प्रमाणपत्र, आखिर जिम्मेदार कौन?

By Atul Dwivedi

अफसरों की गलती से मध्यप्रदेश के युवाओं की नौकरी पर संकट! कहीं मान्य, कहीं अमान्य जाति प्रमाणपत्र, आखिर जिम्मेदार कौन?
शिखर अग्रवाल मामले में गहलोत की CBI-ED जांच की मांग, CM भजनलाल से पूछा- चुप क्यों हैं?

By Mukesh Sharma

शिखर अग्रवाल मामले में गहलोत की CBI-ED जांच की मांग, CM भजनलाल से पूछा- चुप क्यों हैं?
बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज, लंबे समय से थे बीमार

By Harrison Masih

बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज, लंबे समय से थे बीमार
प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में EWS आरक्षण पर HC सख्त, केंद्र से MP सरकार तक पर लटकी अवमानना की तलवार

By Neel Tiwari

प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में EWS आरक्षण पर HC सख्त, केंद्र से MP सरकार तक पर लटकी अवमानना की तलवार
छत्तीसगढ़ के वन कर्मचारियों के लिए खरीदी जा रही 29 हजार की लाठी, बाजार से दोगुनी कीमत पर उठे सवाल

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ के वन कर्मचारियों के लिए खरीदी जा रही 29 हजार की लाठी, बाजार से दोगुनी कीमत पर उठे सवाल
गहलोत ने इंदिरा गांधी की 1978 की रैली याद दिलाई, बोले- तब जनता पार्टी की सरकार गई थी, अब वोट बचाने के लिए दिल्ली पहुंचें

By Raghvendra Singh Rathore

गहलोत ने इंदिरा गांधी की 1978 की रैली याद दिलाई, बोले- तब जनता पार्टी की सरकार गई थी, अब वोट बचाने के लिए दिल्ली पहुंचें
जयपुर की 112 ग्राम पंचायतों में वोटिंग जारी: दोपहर 1 बजे तक 45.09 फीसदी मतदान, देर रात तक आएंगे नतीजे

By Ashish Bhardwaj

जयपुर की 112 ग्राम पंचायतों में वोटिंग जारी: दोपहर 1 बजे तक 45.09 फीसदी मतदान, देर रात तक आएंगे नतीजे