शिखर अग्रवाल मामले में गहलोत की CBI-ED जांच की मांग, CM भजनलाल से पूछा- चुप क्यों हैं?

Mukesh Sharma | Oct 30, 2026, 17:57 IST
Share
अशोक गहलोत
अशोक गहलोत

राजस्थान में वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल से जुड़े 40 विला-कॉटेज खरीद मामले ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को इस मामले में सीबीआई और ईडी जांच की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भी सामने आकर जवाब देने को कहा।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आरोप है कि मामला सिर्फ एक अधिकारी तक सीमित नहीं है, बल्कि मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में गहलोत ने कहा कि 40 विला और कॉटेज खरीदने की खबर चौंकाने वाली है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "शिखर अग्रवाल के नाम के अनुसार ही काम हुआ है।" गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उनके मुताबिक, मौजूदा सरकार के करीब तीन साल के कार्यकाल में यह सबसे बड़ा घोटाला बनकर सामने आया है।

APO करने से काम नहीं चलेगा, CBI-ED जांच हो

गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री को खुद सामने आकर पूरे मामले पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मुख्यमंत्री कार्यालय और उससे जुड़े अधिकारियों पर आरोप लग रहे हैं तो केवल अधिकारी को APO करने से काम नहीं चलेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि IAS अधिकारियों की नियंत्रक अथॉरिटी केंद्र सरकार होती है। ऐसे में राज्य सरकार को मामले की जांच सीबीआई और ईडी को सौंपनी चाहिए। गहलोत के अनुसार, केंद्रीय एजेंसियों की जांच से सच्चाई सामने आ सकेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद संबंधित कंपनी को छूट दी गई। गहलोत ने कहा कि शिखर अग्रवाल ने कलेक्टर, प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री कार्यालय में ACS रहते हुए जो फैसले किए, उनकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब इतने गंभीर आरोप सामने आए हैं तो सरकार अब तक क्या कर रही है।

40 विला खरीद मामले में क्या है विवाद?

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, शिखर अग्रवाल, उनकी IPS अधिकारी पत्नी प्रशाखा माथुर, उनके दो बेटों और सास-ससुर ने करीब ढाई साल में एक ही कंपनी से 40 विला और कॉटेज खरीदे। इनमें 2023 में उदयपुर के बुजड़ा क्षेत्र में 20 कॉटेज और 2026 में अलवर के अजबगढ़ में 20 विला की खरीद बताई गई है।

रिपोर्टों में इन संपत्तियों की कुल कीमत करीब 6.16 करोड़ रुपये बताई गई है। यह भी दावा किया गया कि संपत्तियां खरीदने के बाद उन्हें उसी कंपनी को किराये पर दे दिया गया। इन सौदों और संपत्ति विवरण को लेकर सवाल उठने के बाद राज्य सरकार ने 28 अक्टूबर की रात शिखर अग्रवाल को APO कर दिया। कार्मिक विभाग के आदेश में इसके लिए प्रशासनिक कारण बताए गए थे। सरकार ने अब तक सार्वजनिक रूप से किसी औपचारिक जांच की पुष्टि नहीं की है।

उदयपुर IG की पोस्टिंग पर भी लगाए आरोप

गहलोत ने बातचीत में मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े एक कथित पुराने विवाद का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री के सामने एक घटना हुई थी, जिसमें तत्कालीन IG CMO और मुख्यमंत्री के परिवार के किसी सदस्य के बीच छीना-झपटी की स्थिति बनी थी। गहलोत ने कहा कि इसके बाद संबंधित अधिकारी को उदयपुर में IG की महत्वपूर्ण पोस्टिंग दी गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी को चुप रखने के लिए यह पोस्टिंग दी गई थी। गहलोत ने उदयपुर विकास प्राधिकरण को भ्रष्टाचार का बड़ा केंद्र बताते हुए कहा कि वहां शिखर अग्रवाल के कलेक्टर रहने के समय से ही गड़बड़ियों का खेल शुरू हुआ। हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में उन्होंने सार्वजनिक रूप से कोई दस्तावेज पेश नहीं किया।

गहलोत ने याद दिलाई इंदिरा की 1978 की रैली, बोले- वोट बचाने दिल्ली पहुंचें, नहीं तो जनता पार्टी की तरह जाएगी सरकार | Gehlot Recalls Indira's 1978 Rally, Says - Reach Delhi to Save Votes, Otherwise Government Will Fall Like Janata Party
गहलोत ने इंदिरा गांधी की 1978 की रैली याद दिलाई, बोले- तब जनता पार्टी की सरकार गई थी, अब वोट बचाने के लिए दिल्ली पहुंचें
30 Oct 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
दिल्ली में 1 नवंबर को होने वाली 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की है। उन्होंने इंदिरा गांधी के दौर की 'भारत बचाओ' रैली का जिक्र करते हुए कहा कि उस आंदोलन के बाद देश में राजनीतिक माहौल बदला और जनता पार्टी की सरकार चली गई।

शिखर अग्रवाल दंपती से लौटकर जवाब देने की मांग

गहलोत ने कहा कि शिखर अग्रवाल और उनकी पत्नी विदेश में हैं। अगर उन्हें लगता है कि उन पर लगे आरोप गलत हैं तो उन्हें तुरंत भारत लौटकर मीडिया के सामने अपना पक्ष रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा मामला सामने आने के बाद दंपती को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

राजस्थान की 80 तहसीलें सूखाग्रस्त: पटवारी खेतों में नहीं जाते, किसानों का मुआवजा कौन देखेगा? रामपाल जाट का सवाल | 80 Tehsils of Rajasthan Declared Drought-Hit: Patwaris Don't Visit Fields, Who Will See Farmers' Compensation? Ram Pal Jat's Question
राजस्थान की 80 तहसीलें सूखाग्रस्त, मुआवजे पर सवाल: रामपाल जाट बोले- पटवारी खेतों में नहीं जाते, किसानों का नुकसान कौन देखेगा?
27 Oct 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान सरकार ने 14 जिलों की 80 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया है। इनमें 69 तहसीलें गंभीर और 11 मध्यम श्रेणी में रखी गई हैं। लेकिन किसानों के सामने सबसे बड़ा सवाल फसल खराबे के सही आकलन और मुआवजे का है। किसान नेता रामपाल जाट ने गिरदावरी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि पटवारी खेतों तक नहीं पहुंचते और गलत आकलन का नुकसान किसानों को उठाना पड़ता है।

प्रमोद शर्मा को लेकर भी मुख्यमंत्री पर निशाना

गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रिश्तेदार बताए जाने वाले प्रमोद शर्मा का नाम लेकर भी आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि प्रमोद शर्मा पुलिस रिकॉर्ड में फरार हैं, लेकिन जयपुर में घूम रहे हैं।

गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री को शपथ लेने से पहले उन्होंने सलाह दी थी कि अपने रिश्तेदारों को सत्ता और प्रशासन से दूर रखें। उन्होंने दावा किया कि प्रमोद शर्मा को उनके मुख्यमंत्री रहते भरतपुर में पकड़ा गया था और भजनलाल शर्मा के शपथ लेने से ठीक पहले उनका मामला बंद कर दिया गया था।

राजस्थान कांग्रेस के दिग्गजों के लिए पंचायत चुनाव और दीपावली के बीच दिल्ली महारैली में भीड़ जुटाना बड़ी चुनौती | Rajasthan Congress stalwarts face a major challenge in gathering crowds for the Delhi Maharely amidst Panchayat elections and Diwali
राजस्थान कांग्रेस के नेताओं की दिल्ली में अग्निपरीक्षा, गहलोत-पायलट की साख दांव पर; राहुल गांधी को जाएगी रिपोर्ट
26 Oct 2026 ,
By Mukesh Sharma
राजस्थान में चल रहे पंचायत चुनाव के बीच और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार के ऐन पहले इंडिया गठबंधन की एक नवंबर को नई दिल्ली में प्रस्तावित वोट बचाओ देश बचाओ महारैली ने राजस्थान के कांग्रेस नेताओं सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) की नींद उड़ा दी है। रैली में भीड़ ही नेताओं का भविष्य तय करेगा।

गहलोत ने कहा कि उस समय उन्होंने नए मुख्यमंत्री के पद संभालने के कारण इस पर कोई टिप्पणी नहीं की थी। अब उन्होंने इस मामले को फिर उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा है।

फिलहाल शिखर अग्रवाल से जुड़े संपत्ति सौदों पर उठे सवालों की जांच को लेकर सरकार की ओर से सार्वजनिक स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। गहलोत की मांग के बाद अब निगाहें सरकार के जवाब और आगे होने वाली कार्रवाई पर रहेंगी।
Tags:
  • CMO
  • CBI-ED
  • अशोक गहलोत
  • IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल
  • IPS अधिकारी पत्नी प्रशाखा माथुर
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • प्रमोद शर्मा
  • मुख्यमंत्री कार्यालय
छत्तीसगढ़ के वन कर्मचारियों के लिए खरीदी जा रही 29 हजार की लाठी, बाजार से दोगुनी कीमत पर उठे सवाल

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ के वन कर्मचारियों के लिए खरीदी जा रही 29 हजार की लाठी, बाजार से दोगुनी कीमत पर उठे सवाल
गहलोत ने इंदिरा गांधी की 1978 की रैली याद दिलाई, बोले- तब जनता पार्टी की सरकार गई थी, अब वोट बचाने के लिए दिल्ली पहुंचें

By Raghvendra Singh Rathore

गहलोत ने इंदिरा गांधी की 1978 की रैली याद दिलाई, बोले- तब जनता पार्टी की सरकार गई थी, अब वोट बचाने के लिए दिल्ली पहुंचें
जयपुर की 112 ग्राम पंचायतों में वोटिंग जारी: दोपहर 1 बजे तक 45.09 फीसदी मतदान, देर रात तक आएंगे नतीजे

By Ashish Bhardwaj

जयपुर की 112 ग्राम पंचायतों में वोटिंग जारी: दोपहर 1 बजे तक 45.09 फीसदी मतदान, देर रात तक आएंगे नतीजे
ओबीसी केस में 13 फीसदी होल्ड रिजल्ट जारी करने की मांग, सीएस, पीएस, पीएससी को नोटिस

By Sanjay Gupta

ओबीसी केस में 13 फीसदी होल्ड रिजल्ट जारी करने की मांग, सीएस, पीएस, पीएससी को नोटिस
अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 448 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने रद्द करने का फैसला किया निरस्त

By Harrison Masih

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 448 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने रद्द करने का फैसला किया निरस्त
राजस्थान पंचायत चुनाव में एक रात में हाथ से लिखे हजारों उम्मीदवारों के नाम, मतपत्र में गलती हुई तो कौन जिम्मेदार?

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान पंचायत चुनाव में एक रात में हाथ से लिखे हजारों उम्मीदवारों के नाम, मतपत्र में गलती हुई तो कौन जिम्मेदार?
टल सकती है भोपाल निवेश समिट की तारीख, सतगढ़ी इन्वेस्टर समिट को लेकर सरकार का है बड़ा प्लान

By CHAKRESH

टल सकती है भोपाल निवेश समिट की तारीख, सतगढ़ी इन्वेस्टर समिट को लेकर सरकार का है बड़ा प्लान