किसानों को हर महीने 900 रुपए देगी मध्यप्रदेश सरकार, देसी गाय पालने पर मिलेगा लाभ, जानें कब शुरू होगी योजना
Aman Vaishnav | Oct 28, 2026, 07:34 IST
मध्य प्रदेश सरकार देसी गाय पालने वाले किसानों को हर महीने 900 रुपए का अनुदान देगी, जिससे प्राकृतिक खेती और देसी गोवंश के संरक्षण को बल मिलेगा।
आप मध्यप्रदेश में रहते हैं और खेती-किसानी करते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। राज्य सरकार अब प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और अपनी पुरानी देसी गायों को बचाने के लिए एक नई योजना ला रही है। इस योजना के तहत जो भी किसान भाई मध्य प्रदेश की देसी नस्ल की गाय पालेगा, उसे सरकार हर महीने 900 रुपए का अनुदान देगी।
देशी गाय पालने पैसे देगी एमपी सरकार
योजना को जमीन पर उतारने के लिए सरकार ने यह रूपरेखा तय की है...
- शुरुआती चरण: सबसे पहले प्रदेश के 100 प्रमुख गांवों को चुना जाएगा। इन गांवों में से 5-5 किसानों का चयन करके योजना शुरू होगी। यानी पहले चरण में 500 किसानों को लाभ मिलेगा।
- सालाना खर्च: इस योजना को चलाने के लिए राज्य सरकार हर साल 40 करोड़ रुपए का बजट खर्च करेगी।
- बजट में व्यवस्था: इस खर्च के लिए आने वाले द्वितीय अनुपूरक बजट में जरूरी पैसों का इंतजाम किया जाएगा।
15 नवंबर को ही होंगे कई बड़े राज्य स्तरीय कार्यक्रम
इस मुख्य कार्यशाला के साथ-साथ किसानों और ग्रामीणों के लिए कई अन्य बड़े आयोजन भी एक साथ प्रस्तावित किए गए हैं।
- एक्वाकल्चर मार्केटिंग सिम्पोजियम (Aquaculture Marketing Symposium)
- राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन (State Level Cooperative Conference)
- विशेष गन्ना महोत्सव (Sugarcane Festival)
- विशाल राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन (State Level Farmers Conference)
जानिए मध्य प्रदेश की इन 6 खास देसी गायों के बारे में
- निमाड़ी नस्ल: यह गाय मुख्य रूप से निमाड़ क्षेत्र यानी खरगोन, खंडवा, बड़वानी और धार जिलों में पाई जाती है।
- मालवी नस्ल: यह शांत और मजबूत गाय मालवा के मंदसौर, शाजापुर, राजगढ़ और उज्जैन क्षेत्र में मिलती है।
- केनकथा (केनवारि) नस्ल: यह बुंदेलखंड के पन्ना, छतरपुर और केन नदी के आसपास के इलाकों में पाली जाती है।
- गौओलाओ नस्ल: यह महाराष्ट्र (विदर्भ) की सीमा से लगे छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट जिलों में मुख्य रूप से देखने को मिलती है।
- महाकौशली नस्ल: यह गाय महाकौशल इलाके के जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, सिवनी और अमरकंटक क्षेत्र में पाई जाती है।
- गढ़ी-खेरी नस्ल: यह खास नस्ल महाकौशल के आदिवासी बहुल इलाकों जैसे छिंदवाड़ा, मंडला और डिंडौरी में बहुतायत से मिलती है।
गोवर्धन पूजा पर 208 वृंदावन ग्रामों को मिलेगा सम्मान
FAQ
1.
मध्य प्रदेश सरकार की नई योजना के तहत राज्य की पहचान वाली 6 देसी नस्लों में से किसी भी गाय को पालने पर किसान को हर महीने 900 रुपए की आर्थिक सहायता (अनुदान) दी जाएगी।
भोपाल में नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण मामले में प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद, सहयोगी राबिया को 20 साल की जेल
By Sumit Kumar
30 अक्टूबर से इंदौर में भाजपा की पदयात्रा, पीयूष गोयल और भूपेंद्र यादव संभालेंगे कमान, कांग्रेस के आरोपों का देंगे जवाब
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश में सड़क निर्माण का नया फॉर्मूला! बैंक से कर्ज लेकर बनेंगे 7 मार्ग, टोल से होगा कर्ज का भुगतान
By Ramanand Tiwari
एमपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर सीएम मोहन यादव देंगे ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर
By Sumit Kumar
भोपाल के VIP इलाके में आईएएस विवेक पोरवाल के घर चोरी, DGP के बंगले के पास स्थित है मकान
By Amresh Kushwaha
कैबिनेट की बैठक में बदली दोनों डिप्टी सीएम की कुर्सी, सीएम के बगल से हटकर मंत्रियों की कतार में शामिल
By Arun Tiwari
छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल में पूर्णकालिक रजिस्ट्रार की नियुक्ति न होने पर IAS अमित कटारिया समेत तीन अफसरों को अवमानना नोटिस
By VINAY VERMA