Rajasthan Police Promotion: 52 इंस्पेक्टर को DSP बनाने के आदेश जारी, डीजीपी ने दी बधाई

Mukesh Sharma | Oct 19, 2026, 19:02 IST
Share
राजस्थान पुलिस में 52 पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोट होकर बने डीएसपी
राजस्थान पुलिस में 52 पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोट होकर बने डीएसपी

राजस्थान सरकार ने पुलिस विभाग के 52 इंस्पेक्टरों को प्रमोशन दिया है। गृह विभाग ने आने वाले समय में खाली होने वाले पदों को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने प्रमोशन पाने वाले सभी अधिकारियों को बधाई दी। आदेश में यह भी कहा गया है कि जिन अधिकारियों के मामले कोर्ट में चल रहे, उनका प्रमोशन कोर्ट के फैसले के अनुसार होगा।

राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने पुलिस विभाग के 52 इंस्पेक्टर को प्रमोशन देकर डीएसपी (DSP)बनाने का आदेश जारी किया है। गृह विभाग ने यह फैसला साल 2026-27 में खाली होने वाले पदों को ध्यान में रखकर लिया है। इसके लिए 18 सितंबर को डिपार्टमेंट प्रमोशन कमेटी (DPC)की बैठक हुई थी। बैठक में की गई सिफारिश के आधार पर 52 इंस्पेक्टर को उनकी सीनियरिटी और काम के आधार पर प्रमोशन दिया गया है। दुर्गाष्टमी के मौके पर आदेश जारी होने से प्रमोशन पाने वाले पुलिस अधिकारियों में खुशी का माहौल है।

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने दी बधाई

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने प्रमोट होने वाले सभी अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रमोशन के बाद ये अधिकारी बढ़ी हुई जिम्मेदारी के साथ पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से कार्य करते हुए राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) की छवि को और मजबूत करेंगे तथा आमजन की सुरक्षा व सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।

किन्हें मिला प्रमोशन

प्रमोट होने वाले अधिकारियों में चम्पाराम बारड़, रामनिवास मीणा, बृजेश कुमार मीणा, रामखिलाड़ी मीणा और धर्मवीर सिंह मीणा शामिल हैं। इसके अलावा बृजेश कुमार निगम, भंवर लाल वैष्णव, शब्बीर खान, श्याम सिंह चारण और मनोज कुमार सोनी को भी प्रमोशन मिला है। सूची में रमेश खिड़िया, संजय चौहान, राकेश कुमार खटीक और राज कुमार सामरिया भी हैं। कुल 52 अधिकारियों को यह पदोन्नति दी गई है।

आगे की सूची में कौन?

प्रमोट हुए अधिकारियों में कर्ण सिंह राठौड़, देवेश भारद्वाज, रणजीत सिंह और अनिल कुमार मूण्ड भी शामिल हैं। लाखन सिंह खटाना, चैनाराम वेड़ा, राधारमन गुप्ता और गंगाराम को भी DSP बनाया गया है। चक्रवर्ती सिंह, दर्शन सिंह राठौड़, सुरेन्द्र सिंह और अनिल कुमार विश्नोई के नाम भी सूची में हैं। महेश श्रीमाली, रविन्द्र चारण, सुधीर कुमार उपाध्याय और संजय गोदारा को भी प्रमोशन मिला है।

राजस्थान में 16 आरएएस अफसरों का आईएएस में प्रमोशन, आचार संहिता के कारण वर्तमान पदों पर ही करेंगे काम | 16 RAS Officers Promoted to IAS in Rajasthan, Will Continue Work at Current Posts Due to Code of Conduct
राजस्थान को मिले 16 नए IAS अफसर: सीएम की संयुक्त सचिव का भी प्रमोशन; फिलहाल मौजूदा पदों पर करेंगे काम
13 Oct 2026 ,
By Mukesh Sharma
राजस्थान में 16 आरएएस अफसरों को आईएएस का प्रमोशन मिला है, जिसमें दो महिलाएं शामिल हैं। यह प्रमोशन 1998 और 1999 बैच के अधिकारियों को दिया गया है। राज्य सरकार ने 18 अफसरों के नाम यूपीएससी को भेजे थे और इनमें से 16 को मंजूरी दी गई। आचार संहिता के कारण नए पद पर नियुक्ति तुरंत शुरू नहीं होगी।

बाकी अधिकारियों के नाम

जोगेन्द्र सिंह चौधरी, भंवर सिंह, धीरज वर्मा और अनिल कुमार जैमनी को भी पदोन्नति दी गई है। कृष्ण कुमार, घनश्याम सिंह देवड़ा, महावीर सिंह और कमलेश कुमार वर्मा का नाम भी शामिल है।

सुभाष चन्द्र, करण सिंह, सज्जन सिंह कविया और वीरेन्द्र सिंह को भी DSP बनाया गया। महेन्द्र दत्त शर्मा, नवीन खण्डेलवाल और गजेन्द्र सिंह राठौड़ भी सूची में हैं। सुमेर सिंह गुर्जर, प्रेमेन्द्र कुमार रावत, मांगीलाल डांगी और अभिषेक पारीक को भी प्रमोशन मिला। हरिपाल सिंह, विजय कुमार राय और सत्येन्द्र कुमार अंतिम नामों में शामिल हैं।

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: 8 साल से अटकी पुलिस पदोन्नति पर रोक हटी, हेड कांस्टेबल से सीआई तक का रास्ता साफ | Rajasthan High Court's Big Decision: 8-Year Ban on Police Promotions Lifted, Path Clear from Head Constable to CI
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पुलिस पदोन्नति से हटी रोक, 8 साल से अटका था प्रमोशन
01 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिसकर्मियों की पदोन्नति पर राजस्थान हाईकोर्ट ने रोक हटा दी है। यह प्रक्रिया हेड कांस्टेबल से सर्किल इंस्पेक्टर के पदों तक है, जिसे 2013-14 में शुरू किया गया था। अदालत ने इस प्रक्रिया को कानून के अनुसार सही ठहराया और अब पुलिस विभाग को 1989 के नियमों का पालन करते हुए कार्यवाही आगे बढ़ानी होगी।

कोर्ट के फैसले के अधीन

गृह विभाग के आदेश में साफ किया गया है कि सभी प्रमोशन अदालत में लंबित मामलों के अंतिम निर्णय के अधीन रहेंगे। सरकार ने प्रमोट होने वाले सभी अधिकारियों को आगामी आदेश होने तक वर्तमान पदों पर ही काम करने के निर्देश दिए हैं। यानी फिलहाल ये अधिकारी अपने पुराने पद पर ही तैनात रहेंगे।

18 RAS बने IAS

बीते 14 अक्टूबर को राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारियों से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर सामने आई थी। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने अधिसूचना जारी करते हुए राजस्थान कैडर में पदोन्नति कोटे के तहत 18 वरिष्ठ आरएएस अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत करने की आधिकारिक मंजूरी दे दी है।

लंबे समय से आईएएस पदोन्नति का इंतजार कर रहे 1998 और 1999 बैच के इन अधिकारियों की नई भूमिका से राज्य के प्रशासनिक तंत्र को और मजबूती मिलने की पूरी उम्मीद है। पदोन्नति की इस प्रक्रिया में 1998 बैच के 15 अधिकारियों और 1999 बैच के 3 अधिकारियों को शामिल किया गया है।

पूरी लिस्ट यहां देखें

Tags:
  • 52 पुलिस इंस्पेक्टरों को प्रमोट
  • राजस्थान पुलिस
  • डीजीपी राजीव कुमार शर्मा
  • गृह विभाग
  • विभागीय पदोन्नति समिति
  • Rajasthan police
  • Rajasthan Government
  • राजस्थान सरकार
युवा वर्ष मानने से बदलेगी तस्वीर? क्योंकि MP में कुल 17 लाख बेरोजगार, 6 लाख इसी साल के

By Atul Dwivedi

युवा वर्ष मानने से बदलेगी तस्वीर? क्योंकि MP में कुल 17 लाख बेरोजगार, 6 लाख इसी साल के
कोरबा में धर्मांतरण के आरोप पर बवाल, प्रार्थना सभा में पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता, पुलिस जांच में जुटी

By Umeshwari Baghel

कोरबा में धर्मांतरण के आरोप पर बवाल, प्रार्थना सभा में पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता, पुलिस जांच में जुटी
आसमान से फूलों की बारिश, जमीन पर रंगोली! दशहरे पर बाबा महाकाल की सवारी का दिखेगा अद्भुत नजारा

By Amresh Kushwaha

आसमान से फूलों की बारिश, जमीन पर रंगोली! दशहरे पर बाबा महाकाल की सवारी का दिखेगा अद्भुत नजारा
राजस्थान यूनिवर्सिटी: छात्र राजनीति बंद, प्रोफेसरों की कुर्सी की राजनीति चालू, चहेतों के पास एक्स्ट्रा चार्ज!

By Mukesh Sharma

राजस्थान यूनिवर्सिटी: छात्र राजनीति बंद, प्रोफेसरों की कुर्सी की राजनीति चालू, चहेतों के पास एक्स्ट्रा चार्ज!
वरिष्ठ IAS अधिकारी की फर्जी आईडी बनाकर लोगों को ठगने के सबूत मिले, 11 राज्यों में ठगी के तार; कानपुर से 2 आरोपी गिरफ्तार

By VINAY VERMA

वरिष्ठ IAS अधिकारी की फर्जी आईडी बनाकर लोगों को ठगने के सबूत मिले, 11 राज्यों में ठगी के तार; कानपुर से 2 आरोपी गिरफ्तार
MP की बिजली कंपनियों का डिजिटल सिस्टम, चोरी रोकने के लिए ऐप, फिर भी शिकायतों पर एरर!

By Atul Dwivedi

MP की बिजली कंपनियों का डिजिटल सिस्टम, चोरी रोकने के लिए ऐप, फिर भी शिकायतों पर एरर!
छत्तीसगढ़ के बस्तर में पर्यटकों के लिए रोमांचक खबर, तय समय से 10 दिन पहले खुलेगी प्रसिद्ध कोटमसर गुफा

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ के बस्तर में पर्यटकों के लिए रोमांचक खबर, तय समय से 10 दिन पहले खुलेगी प्रसिद्ध कोटमसर गुफा