युवा वर्ष मानने से बदलेगी तस्वीर? क्योंकि MP में कुल 17 लाख बेरोजगार, 6 लाख इसी साल के
Atul Dwivedi | Oct 19, 2026, 18:56 IST
मध्यप्रदेश में बेरोजगारी का संकट: 17 लाख से ज्यादा युवा रोजगार की तलाश में
मध्यप्रदेश सरकार माय यूथ माय प्राइड और सीएम यूथ कॉन्क्लेव जैसे आयोजन कर रही है। साल 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने की तैयारी है। दूसरी ओर प्रदेश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। इसका सबूत सरकारी रोजगार पोर्टल है, जहां एक साल में 6 लाख से ज्यादा बेरोजगार दर्ज हुए हैं। जबकि साल खत्म होने में अभी दो महीने बाकी हैं।
चिंताजनक हैं आंकड़े
साल 2026 के 10 महीनों में ही जहां 6 लाख से ज्यादा बेरोजगार दर्ज हो चुके हैं, तो पुराने आंकड़ों को भी देखा जाना चाहिए...
आकांक्षी युवाओं की संख्या
| तारीख | आकांक्षी युवाओं की संख्या |
|---|---|
| 31 दिसंबर 2025 तक | 25 लाख 95 हजार 680 आकांक्षी युवा |
| 30 जून 2026 तक | 17 लाख 71 हजार 132 आकांक्षी युवा |
| 04 सितंबर 2026 तक | 18 लाख 45 हजार 975 आकांक्षी युवा |
मुख्यमंत्री ने क्या कहा ?
मुख्यमंत्री कहते हैं कि 2027 में युवाओं के लिए साल भर गतिविधियां संचालित की जाएंगी। युवा सिर्फ जॉब के बारे में न सोचें, बल्कि प्रदेश की बेहतरी के लिए काम करें।
अब एक तरफ मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने साल 2025 को रोजगार के तौर पर मनाया। दूसरी तरफ रोजगार पोर्टल के आंकड़े बताते हैं कि साल 2025 में ही सबसे ज्यादा बेरोजगार रोजगार पोर्टल पर दर्ज हुए, जिनकी संख्या 25 लाख 95 हजार से ज्यादा थी।
ऐसे में सवाल उठना लाज़मी है कि रोजगार वर्ष (Employment year) का फिर क्या फायदा ? क्या सरकार ये साफ कर सकती है कि साल 2025 में उसने कुल कितने लोगों को रोजगार से जोड़ा था ?
अब घटेगी युवा आबादी
जीवन प्रत्याशा बढ़ने से बुजुर्गों की जनसंख्या 2047 तक 1.82 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का विश्लेषण कहता है कि 2024 में मध्यप्रदेश में 20 से 29 साल के आयुवर्ग के युवाओं की आबादी, 1 करोड़ 53 लाख 82 हजार थी।
2047 तक इसी कैटेगरी में युवाओं की संख्या 1 करोड़ 49 लाख 93 हजार रह जाएगी। यानी 23 साल बाद युवा आबादी बढ़ने की बजाय कम हो जाएगी।
ऐसे में अगर अभी युवाओं को काम नहीं मिला, तो जाहिर है आगे आने वाला वक्त काफी चुनौतियां लेकर आ सकता है। क्योंकि अगर ये आबादी बेरोजगार रहते हुए बूढ़ी हुई, तो बोझ सरकारी खजाने पर ही आएगा।
ऐसे में क्या सरकारी संस्थाएं जिनमें अस्पताल भी शामिल हैं, क्या वो इतने तैयार हैं कि मुफ्त में इस आबादी का इलाज आगे कर सकें ?
FAQs:
- मध्यप्रदेश में बेरोजगारों की संख्या कितनी है?
मध्यप्रदेश सरकार के रोजगार पोर्टल पर वर्तमान में 17 लाख 57 हजार 5 बेरोजगारों की संख्या दर्ज है। - मुख्यमंत्री का रोजगार को लेकर बयान क्या है?
मुख्यमंत्री ने 17 अक्टूबर को कहा कि साल 2025 को रोजगार और निवेश के तौर पर मनाया जाएगा, जबकि 2027 को युवा वर्ष के तौर पर मनाने की योजना है। - भविष्य में मध्यप्रदेश में युवा आबादी की संख्या पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
विश्लेषण के अनुसार, 2047 तक 20 से 29 साल के युवाओं की संख्या घटकर 1 करोड़ 49 लाख 93 हजार रह जाएगी, जिससे यह संकेत मिलता है कि युवाओं की संख्या में कमी आएगी।
कोरबा में धर्मांतरण के आरोप पर बवाल, प्रार्थना सभा में पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता, पुलिस जांच में जुटी
By Umeshwari Baghel
आसमान से फूलों की बारिश, जमीन पर रंगोली! दशहरे पर बाबा महाकाल की सवारी का दिखेगा अद्भुत नजारा
By Amresh Kushwaha
राजस्थान यूनिवर्सिटी: छात्र राजनीति बंद, प्रोफेसरों की कुर्सी राजनीति चालू,चहेतों के पास 8-8 एक्स्ट्रा चार्ज!
By Mukesh Sharma
वरिष्ठ IAS अधिकारी की फर्जी आईडी बनाकर लोगों को ठगने के सबूत मिले, 11 राज्यों में ठगी के तार; कानपुर से 2 आरोपी गिरफ्तार
By VINAY VERMA
MP की बिजली कंपनियों का डिजिटल सिस्टम, चोरी रोकने के लिए ऐप, फिर भी शिकायतों पर एरर!
By Atul Dwivedi
छत्तीसगढ़ के बस्तर में पर्यटकों के लिए रोमांचक खबर, तय समय से 10 दिन पहले खुलेगी प्रसिद्ध कोटमसर गुफा
By Umeshwari Baghel
MP सरकार पर बढ़ता कर्ज: फिर लिए 4500 करोड़ रुपए, 5.33 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा
By Amresh Kushwaha